Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: सड़क पर मिला 15 लाख का सोना और नगदी से भरा...

छत्तीसगढ़: सड़क पर मिला 15 लाख का सोना और नगदी से भरा बैग, पत्रकार ने लौटाई ईमानदारी की मिसाल

बेमेतरा। जिले में ईमानदारी और मानवता की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। वरिष्ठ पत्रकार आनंद साहू ने सड़क पर लावारिस हालत में मिले लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवर और नगदी से भरे बैग को पूरी जिम्मेदारी के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। इस सराहनीय कदम की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार आनंद साहू रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान शहर के सिग्नल चौक स्थित एक दुकान के पास उन्हें एक काला बैग संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। बैग खोलकर देखने पर उसमें सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आनंद साहू ने बिना किसी देर के बैग को बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और बैग के असली मालिक की तलाश में जुट गई।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शादी करेंगे विधायक दीपेश साहू, प्रदेशभर में हो रही चर्चा

जांच के दौरान पता चला कि बैग ग्राम अमोरा निवासी ज्वेलरी निर्माता विजय कुमार सोनी का था। बताया गया कि वह रात में दुकान बंद कर अपने भाई के पास गए थे, इसी दौरान रास्ते में उनका बैग गिर गया था। बैग में करीब 20 तोला सोना और 40 हजार रुपये नकद मौजूद थे।

बैग सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही व्यवसायी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं पत्रकार आनंद साहू की ईमानदारी की जिलेभर में सराहना हो रही है। लोग इसे आज के दौर में नैतिकता और इंसानियत की प्रेरणादायक मिसाल बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments