BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

छत्तीसगढ़: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के घर खूनी वारदात, पत्नी ICU में भर्ती, ‘भतीजा’ शब्द से गहराया रहस्य

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल के घर में कथित रूप से खूनी वारदात हुई है। इस घटना में विधायक की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

छत्तीसगढ़: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के घर खूनी वारदात, पत्नी ICU में भर्ती, ‘भतीजा’ शब्द से गहराया रहस्य
छत्तीसगढ़: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल

सुबह महारानी अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे विधायक की पत्नी को जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल आईसीयू (ICU) में भर्ती कर लिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

छत्तीसगढ़: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के घर खूनी वारदात, पत्नी ICU में भर्ती, ‘भतीजा’ शब्द से गहराया रहस्य
पुलिस जांच में जुटी, अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाई गई

बोलने की स्थिति में नहीं थीं पीड़िता

अस्पताल पहुंचने के बाद जब नर्सिंग स्टाफ ने घायल महिला से बातचीत करने की कोशिश की, तो वे बोलने की स्थिति में नहीं थीं। इसके बाद नर्सों ने उन्हें कागज पर लिखकर बताने को कहा कि उनके साथ क्या हुआ। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा — “भतीजा”
इस एक शब्द ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।

आत्मघाती प्रयास या साजिश?

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना आत्मघाती प्रयास है या फिर किसी साजिश के तहत किया गया हमला। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश से जुड़ा तो नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी, अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

मेथी मलई कोप्ता: घर पर बनाएं होटल जैसा स्वाद, जानिए आसान रेसिपी

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com