Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh: सुहाना मौसम के लिए हो जाएं तैयार, बारिश अलर्ट

Chhattisgarh: सुहाना मौसम के लिए हो जाएं तैयार, बारिश अलर्ट

Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण से एक बार फिर मानसून ने टर्न ले रहा है। मौसम विभाग IMD ने उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 8 से 10 अक्टूबर के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस रिपोर्ट में जानें किन जिलों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ Chhattisgarh के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments