Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: कोतवाली परिसर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां स्वाहा, देखें वीडियो…

छत्तीसगढ़: कोतवाली परिसर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां स्वाहा, देखें वीडियो…

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में आज रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी जब्त गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. आग लगने से अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रयास में जुट गई है. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया.

कोतवाली

हालांकि थाना परिसर (police station premises) में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जब्त वाहनों में लगी और तेजी से फैल गई. देखते ही देखते कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.

देखें वीडियो-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments