छत्तीसगढ़: चलती बस में लगी आग, 40 से ज्यादा यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

छत्तीसगढ़: चलती बस में लगी आग, 40 से ज्यादा यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर। सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा -होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना मसनकी घाट के पास हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका। इसके बाद बस में सवार करीब 40 से अधिक यात्रियों ने तेजी से बस से उतरकर और कुछ ने कूदकर अपनी जान बचाई।

छत्तीसगढ़: चलती बस में लगी आग, 40 से ज्यादा यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
छत्तीसगढ़: चलती बस में लगी आग, 40 से ज्यादा यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

चालक और यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि आग शुरुआती स्तर पर ही थी और ज्यादा फैल नहीं पाई। समय रहते बस रोक दिए जाने और यात्रियों की सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। राहत की बात यह है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...

[wpr-template id="218"]