Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छत्तीसगढ़ न्यूड फोटो में छात्रा की फोटो लगा Instagram पर किया वायरल

दुर्ग। जिले में अज्ञात आरोपी ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अश्लील फोटो Instagram पर अपलोड कर दी। जब उस फोटो को छात्रा की मां ने देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने बेटी से पूछा, तो उसने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद मामले की शिकायत जामुल थाने में दर्ज कराई गई है।

जामुल पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार, 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की किसी ने इंस्टाग्राम से फोटो निकाली। इसके बाद उसे एडिट कर फोटो न्यूज बनाई। इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करके वायरल कर दिया। इधर जब घरवालों ने बेटी की ऐसी तस्वीर देखी, तो घर में कोहराम मच गया।

आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा

परिजनों ने बेटी को बुलाया, तो उसने कुछ भी जानकारी होने से मना किया। काफी दबाव और प्यार से पूछने के बाद भी बेटी ने जब कुछ नहीं बताया, तो घर वालों को Photo पर शक हुआ। छात्रा की मां ने जब उस फोटो को गौर से देखा तो पता चला कि जिस न्यूड बॉडी को छात्रा के चेहरे के साथ लगाया गया है, वो उसका है ही नहीं। इसके बाद परिजन जामुल थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई। जामुल पुलिस (Police) ने अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 509(ख), 67(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये पता लगाएगी की वो फोटो किस IP एड्रेस से अपलोड की गई है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Weekly Horoscope: मेष, मीन, धनु और मकर के लिए उम्मींदोंभरा होगा समय

https://www.facebook.com/webmorcha