छत्तीसगढ़ दर्दनाक सड़क दुघर्टना, 4 बस यात्रियों की मौत, कई घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा- तेलंगाना बार्डर पर तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 4 यात्रियों की घटना पर ही मौत हो गई. वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा सुबह साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ है. इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

जानकारी के अनुसार,  यह घटना तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम NH पर हुआ है. जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस ओडिशा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी. तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ जा रही थी, तभी बीच रास्तें में कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नहीं पाया, जिसके कारण तेज रफ्तार बस रेत से भरे ट्रक से जा टकराई.

घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट DSP पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि कई यात्रियोंhttps://www.facebook.com/groups/1358818197598260 को गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार जारी है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

रायगढ़: घर में लगाई आग, मां-बहन की मौत, खुद झूला फांसी पर

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com