Homeछत्तीसगढ़दिल्ली के युवक ने रायगढ़ में की आत्महत्या, होटल के कमरे 5...

दिल्ली के युवक ने रायगढ़ में की आत्महत्या, होटल के कमरे 5 दिनों से लटक रही थी लाश

रायगढ़। रायगढ़ स्थित शांति लॉज में एक युवक की ने फांसी पर लटककर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, बीते 5 दिनों से वह लॉज में ठहरा हुआ था. आज बुधवार को अचानक कमरे से बहुत बदबू आने लगी, जिसके बाद पुलिस (Police) में इसकी सूचाना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली निवासी विसंबर (35 ) के रूप में हुई है. युवक 28 सितंबर से लॉज के कमरे नंबर 211 में ठहरा हुआ था. बीते पांच दिनों से कमरा बंद होने के चलते कमरे से भयंकर बदबू आने लगी, जिसके बाद दरवाजा खोला गया तो युवक की सड़ी-गली लाश फंदे पर लटकती मिली. इसके बाद लॉज संचालक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. बहरहाल, पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी हुई है.

रायपुर में सचिन तेंदुलकर दिखाएंगे जलवा, स्टेडियम कर रहा इंतजार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments