BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

धरमबांधा (उड़ीसा) प्रवास के दौरान कुलिया में जिला सहकारी बैंक रायपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का हुआ भव्य स्वागत

बागबाहरा।  06 जनवरी 2026 को जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक रायपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष सम्माननीय निरंजन सिन्हा जी अपने पारिवारिक कार्यक्रम के अंतर्गत धरमबांधा (उड़ीसा) प्रवास पर थे। इस दौरान ग्राम कुलिया आगमन पर छत्तीसगढ़ कलार समाज सुवरमाल (बागबाहरा) परिक्षेत्र द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के मंडलेश्वर श्री प्रेमशंकर सिन्हा ने किया। समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति में पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ निरंजन सिन्हा जी का अभिनंदन किया गया।

धरमबांधा (उड़ीसा) प्रवास के दौरान कुलिया में जिला सहकारी बैंक रायपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज के कई वरिष्ठ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व अध्यक्ष डुमनलाल सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष भूखन लाल सिन्हा, वरिष्ठ पदाधिकारी मुरलीधर सिन्हा, पूर्व कोषाध्यक्ष चिंताराम सिन्हा, पूर्व सरपंच हेमंत सिन्हा, टेशलाल सिन्हा, तरुण गजेंद्र, नीलकंठ सिन्हा, सहसचिव डिगनलाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष रमनलाल सिन्हा, पूर्व सरपंच बलराम सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि याद राम सिन्हा, पूर्व उपसरपंच मुकेश सिन्हा, हेतुराम सिन्हा, अजय सिन्हा, बोधन सिन्हा एवं हरिश्चंद्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे।

इस अवसर पर निरंजन सिन्हा जी ने ग्राम कुलिया में गजेंद्र परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा में सहभागिता की। उन्होंने विधिवत कथा श्रवण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए भगवान श्रीकृष्ण (भागवत भगवान) से आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजजनों ने निरंजन सिन्हा जी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com