पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा पर कर्मचारियों ने लगाए दबाव बनाने और दुर्व्यवहार के आरोप

अनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंद ने कलेक्टर से किया शिकायत

0 न्यायालय और तहसील कार्यालय के कार्यों में बाधा का मामला; कार्रवाई की मांग

महासमुंद। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। तहसील और एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने उन पर कार्य में बाधा डालने, दबावपूर्वक काम कराने और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कर्मचारियों ने दावा किया है कि डॉ. चोपड़ा अपने राजनीतिक वर्चस्व का दुरुपयोग कर कार्यालयों में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हैं और कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी एवं दबाव बनाकर लंबित मामलों का निपटारा कराने की कोशिश करते हैं।

शिकायत के अनुसार, डॉ. चोपड़ा और उनके समर्थकों द्वारा न्यायालय की कार्यवाही में बाधा डालते हुए न केवल नारेबाजी की जाती है, बल्कि फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाती है, जो नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि यह माहौल उनके कार्यों में गंभीर व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि डॉ. चोपड़ा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, झूठी शिकायतों और तबादलों की धमकी देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. चोपड़ा बिना सबूत अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

मानसिक पीड़ा और कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि वे डॉ. चोपड़ा के व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके व्यवहार के चलते कार्यालय में कार्य करना मुश्किल हो गया है। शिकायतकर्ता प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि डॉ. चोपड़ा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

कार्यालय बंद करने की चेतावनी

अगर ऐसी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कर्मचारियों ने कार्यालय बंद करने की चेतावनी दी है। शिकायत पर हस्ताक्षर करने वालों में वाचक, नायब तहसीलदार, सहायक वर्ग और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

डॉ. चोपड़ा का पक्ष

वहीं, डॉ. विमल चोपड़ा ने आरोपों को खारिज करते हुए छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि महासमुंद के एसडीएम और तहसील कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकारी दफ्तरों में जनता के काम लटकाए जा रहे हैं। मंत्री ने उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिकायत पत्र
शिकायत पत्र

भारत का ये ट्रेन 7 स्‍टार होटल जैसी सुविधा, इसमें स्‍पा, जिम या फिर वाइन/ बीयर की सुविधा, सबकुछ यहां मिलेगा

ये भी पढ़ें...

रायगढ़ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: किराए के मकान में चल रहा था देहव्यापार, 3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पॉश इलाके के किराए के मकान में चल रहा था देहव्यापार, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
सिरपुर महोत्सव 2026 में बाबा हंसराज रघुवंशी की भक्ति संध्या, जहां हजारों श्रद्धालु शिव भजनों पर झूमते नजर आए

Sirpur Mahotsav 2026: बाबा हंसराज रघुवंशी की भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु, शिवमय हुआ सिरपुर

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम अरण्ड में युवती पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर।

महासमुंद: खल्लारी में युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
India vs NZ T20, रायपुर दर्शकों के लिए नई एंट्री व्यवस्था

India vs New Zealand T20 Match: रायपुर स्टेडियम में बदली एंट्री व्यवस्था, तय समय पर ही मिलेगा प्रवेश

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर का पलटवार, बोले – हनुमान चालीसा का असर वाणी में नहीं दिखता

महासमुंद: शराब अधिक सेवन से युवक की मौत, भट्टी परिसर में मिला शव

नई शराब भट्टी खुलने के बाद महासमुंद में पहली मौत? खल्लारी क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए उन्हें ढोंगी बताया और साधु-महात्माओं से शास्त्रार्थ की चुनौती दी।

भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी, शास्त्रार्थ की दी चुनौती

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
27 December 2025 Rashifal: मेष से मीन तक आज का दिन किसके लिए शुभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025: इन राशियों में दिखेगा जोश और एनर्जी, कुछ को भावनात्मक संतुलन की जरूरत

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 27 दिसंबर 2025

🔮 Ank Jyotish Today 27 December 2025: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल, जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
heerendra-shastri-bhupesh-baghel-hindu-ekta-bhakti-controversy

धीरेंद्र शास्त्री का भूपेश बघेल पर पलटवार: हिंदू एकता और भक्ति प्रचार अंधविश्वास नहीं, जिन्हें यह लगता है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए

Former MLA Mahasamund Dr. Vimal ChopraSectional Officer and Tehsil Office Mahasamundअनुभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय महासमुंदपूर्व विधायक महासमुंद डा. विमल चोपड़ा
बागबाहरा में उठाईगिरी: बाइक की डिक्की से ₹2.65 लाख नकद चोरी, KCC लोन की रकम उड़ाई

[wpr-template id="218"]