Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeछत्तीसगढ़रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पॉश इलाके के किराए के मकान...

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पॉश इलाके के किराए के मकान में चल रहा था देहव्यापार, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो विहार इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। किराए के मकान में बाहर से लाई गई महिलाओं के जरिए देहव्यापार कराया जा रहा था। पुलिस की रेड में 3 महिलाओं सहित 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

किराए के मकान में चल रहा था अवैध कारोबार

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार क्षेत्र में एक मकान में बाहर की महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।

रेड के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं, जो देह व्यापार की गतिविधियों की पुष्टि करते हैं।

PITA Act के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो किराए का मकान लेकर इस अवैध धंधे का संचालन कर रहे थे। थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम – PITA Act की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, ग्राहकों और संभावित एजेंटों की पहचान करने में जुटी हुई है।

SSP का सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रायगढ़ जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें