छत्तीसगढ़ यहां लोमड़ी का आतंक,10 लोगों को बनाया शिकार  

रायपुर छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने बीती यानि शनिवार की रात 8 से 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है. हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. खुड़िया और लोरमी वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में इन दिनों जंगली जानवरों का उत्पात का मामला लगातार सामने आ रहा है.

खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है. घटना की पुष्टि खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com