Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeऑटो। गैजेटGold Price Today: अक्षय तृतीया के अगले दिन सोना-चांदी नरम, चेक करें...

Gold Price Today: अक्षय तृतीया के अगले दिन सोना-चांदी नरम, चेक करें लेटेस्ट भाव – gold price today on monday 20 apr gold rate sone ka bhav 24k 22k 18k delhi mumbai chennai kolkata lucknow jaipur patna silver price today

आज का ताजा सोना चाँदी भाव (Gold Silver Price Today) जानिए:

Gold Rate Today In India: अक्षय तृतीया के अगले दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है और चांदी भी कमजोर हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम आज ₹10 सस्ता हुआ है। इससे एक दिन पहले गोल्ड के भाव स्थिर थे और उससे भी एक दिन पहले यानी 19 अप्रैल को 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹810 और 22 कैरटल वाला ₹750 महंगा हुआ था। अब चांदी की बात करें तो आज एक दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में यह सस्ती हुई है और प्रति किग्रा इसका भाव ₹100 गिरा है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

एक दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज चांदी कमजोर हुई है। इससे पहले 17 अप्रैल को एक किलो चांदी ₹5000 सस्ती हुई थी और फिर 18 अप्रैल को ₹10 हजार महंगी हुई थी। इसके बाद 19 अप्रैल यानी अक्षय तृतीया को स्थिर रही और फिर आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,74,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,79,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और बड़े देशों के आर्थिक आंकड़ों के बीच यह तय होगा कि बाजार में तेजी जारी रहेगी या अब थोड़ी ठंडक आ सकती है। 20 अप्रैल से शुरू हो रहे इस हफ्ते ट्रेडर्स खास तौर पर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका के अहम आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इनमें रिटेल सेल्स, हाउसिंग डेटा और कंज्यूमर सेंटिमेंट शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका और ब्रिटेन के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के PMI आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

👉 रोजाना सोना चाँदी रेट के लिए WebMorcha विजिट करें

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें