Homeछत्तीसगढ़कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: कार नदी में गिरी, 4 की मौत,...

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: कार नदी में गिरी, 4 की मौत, सभी रायपुर निवासी

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा:  कवर्धा जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना में रायपुर के चार युवकों की जान चली गई. उनकी कार बेकाबू होकर फोक नदी में जा गिरी. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा पांडातराई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड़ई गांव के पास, हाफ नदी के पुल के नजदीक हुआ. जब समय शादी समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर फोक नदी में जा गिरी.

शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा

जानकारी के अनुसार (Chhattisgarh) रायपुर के बिरगांव इलाके के निवासी कुछ युवक शादी में शामिल होने कवर्धा के पंडरिया आए थे.  शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जब शादी की रस्में पूरी होने के बाद वे अपनी कार से रायपुर लौट रहे थे, तभी गड़ई गांव के पास स्थित हाफ (फोक) नदी पर बने पुल पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया.

बेकाबू कार नदी में गिरी

पुलिस के अनुसार कार बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी, जिसके कारण ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया. कार सीधे पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे नदी के गहरे पानी में जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, और उसके अंदर मौजूद चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से एक बचाव अभियान शुरू किया गया.

इस भयानक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए, और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान बिरगांव (Raipur) के निवासी अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है, जबकि घायलों में जुनैद रजा और आरजू खान शामिल हैं. इस घटना ने एक बार फिर रात के समय तेज रफ्तार और सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने शवों को मर्चुरी में रखवा कर परिजनों को सूचित कर दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments