Homeदेश - विदेशIMD Alert: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक तेज आंधी-बारिश के आसार, ओलावृष्टि...

IMD Alert: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक तेज आंधी-बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

नई दिल्ली/रायपुर। IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के लिए मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 31 मई के बीच इन क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 28 मई को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं 28 से 31 मई के दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

IMD Alert: विशेषज्ञों का कहना है कि तेज आंधी और ओलावृष्टि से फसलों, आम और सब्जी की खेती को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को खुले में रखी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने और खराब मौसम के दौरान खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments