होम

IPL 2024: पहली बार 38 छक्के.. 500 पार, हैदराबाद की टीम की शिकस्त

IPL 2024

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 8वां मुकाबला ऐतिहासिक साबित हुआ. मुंबई और हैदराबाद के बीच यह मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के पक्ष में रहा. पहले हैदराबाद की तरफ से अभिषेक, ट्रेविस हेड और क्लासेन की तिकड़ी ने मुंबई की बखिया उधेड़ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. जवाबी कार्यवाही में मुंबई के बल्लेबाजों ने भी आतिशी अंदाज में हैदराबाद को टक्कर दी. लेकिन अंत में इस मैच को हैदराबाद की टीम ने 31 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. IPL 2024 मुंबई की टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

पहली बार बने 500 रन

IPL 2024 इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया था. जिसके बाद सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भूखे शेर की तरह मुंबई पर टूट पड़े. उन्होंने मज 24 गेंद में 62 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. इसके बाद आए युवा अभिषेक शर्मा ने भी महज 16 गेंद में अर्धशतक ठोक इतिहास रच दिया. अभिषेक ने 23 गेंद में 7 चौकों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली.

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने भी बल्ले से तबाही मचा दी. उन्होंने 34 गेंद में 80 रन ठोके और टीम के स्कोर को 277 तक पहुंचा दिया. यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ. जवाबी कार्यवाही में मुंबई की तरफ से भी धुआंधार बैटिंग देखने को मिली. जिसके बाद आईपीएल इतिहास में पहली बार एक मैच में 500 से ज्यादा रन देखने को मिले.

पहली बार लगे 38 छक्के

IPL 2024 सबसे अधिक स्कोर के अलावा छक्कों का भी रिकॉर्ड इस मैच में टूट गया. आईपीएल 2018 में आरसीबी और चेन्नई के मुकाबले में 33 छक्कों का रिकॉर्ड बना था. लेकिन इस मैच में कुल 38 छक्के देखने को मिले. मुंबई की तरफ 20 छक्के देखने को मिले जबकि हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 18 छक्के जमाए. मुंबई की बल्लेबाजी की बात करें तो तिलक वर्मा ने सर्वाधिक रन बनाए. उन्होंने महज 34 गेंद में 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 64 रन की आतिशी पारी को अंजाम दिया.

हैदराबाद की पहली जीत

IPL 2024 हैदराबाद ने इस मुकाबले में आईपीएल 2024 की पहली जीत दर्ज की है. इस जीत से टीम को रन रेट के लिहाज से फायदा मिलेगा. बात करें गेंदबाजी की तो दोनों टीमों के बॉलर्स काफी महंगे साबित हुए. मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्वेना मफाना को पड़े. उन्होंने अपने 4 ओवर्स के स्पेल में बिना विकेट लिए 66 रन खर्च किए. मुंबई की तरफ से स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भले ही विकेट नहीं मिला. लेकिन वे सबसे किफायती साबित हुए. बुमराह ने अपने 4 ओवर्स के स्पेल में 36 रन दिए.

आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर

277/3 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

263/5 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013

257/5 – लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023

248/3 –  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016

246/5 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

246/5 – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024

IPL 2024 आईपीएल 2024 के तहत खेले गए इस मुकाबले में ताबड़तोड़ चौकों और छक्कों की बरसात हुई। दोनों पारियों में कुल 69 बाउंड्री लगी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में इतनी ही बाउंड्री लगी थीं। यह मुकाबला चेन्नई में साल 2010 में खेला गया था।

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक बाउंड्री संख्या (4s+6s)

69 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

69 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

67 – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, लखनऊ, 2023

67 – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, इंदौर, 2018

65 – डेक्कन चार्जर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2008

IPL 2024 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच में भले ही हार्दिक पांड्या की टीम को करारी शिकस्त मिली, लेकिन टीम ने एक पारी में हैदराबाद से अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, हैदराबाद की पारी के दौरान कुल 18 छक्के लगे जबकि मुंबई के बल्लेबाजों ने 20 छक्के मारे। इस मामले में शीर्ष पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम दर्ज है जिसने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 21 छक्के लगाए थे।

IPL 2024
IPL 2024: पहली बार 38 छक्के.. 500 पार, हैदराबाद की टीम

आईपीएल में किसी टीम की पारी में सबसे ज्यादा छक्के

21 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  बनाम  पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013

20 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  बनाम गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016

20 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात लायंस, दिल्ली, 2017

20 – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024

18 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2015

18 – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020

18 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2023

18 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

पुरुषों के टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के आईपीएल 2024 के आठवें मैच में लगे। इस मैच में कुल 38 छक्के लगे।

पुरुषों के टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के

38 – सनराइजर्स हैदराबाद  बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, आईपीएल 2024

37 – बल्ख लीजेंड्स बनाम काबुल ज़वानन, शारजाह, एपीएल 2018

37 – एसएनकेपी बनाम जेटी, बैसेटेरे, सीपीएल 2019

36 – टाइटंस बनाम नाइट्स, पोटचेफस्ट्रूम, सीएसए टी20 चैलेंज 2022

35 – जेटी बनाम टीकेआर, किंग्स्टन, सीपीएल 2019

35 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023

IPL 2024 सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों ने टीमों ने अपनी-अपनी पारी में छक्कों की बारिश की। इस मैच में आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक 38 छक्के लगे। इससे पहले 2018 में आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मैच में 33 छक्के लगे थे। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था।

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक छक्के

38 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

33 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु, 2018

33 – राजस्थान रॉयल्स  बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शारजाह, 2020

33 – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु, 2023

IPL 2024 सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 246 रन बनाए। आईपीएल के आठवें मुकाबले में दोनों पारियों में सर्वाधिक रन बने। दोनों पारियों के रनों को जोड़ दिया जाए तो 523 रन बने। इससे पहले सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में 469 रन बने थे। यह मैच साल 2010 में चेन्नई में खेला गया था।

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक योग

523 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

469 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

459 – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, इंदौर, 2018

458 – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, मोहाली, 2023

453 – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई डब्ल्यूएस, 2017

IPL 2024 हार्दिक पांड्या के नेतृ्त्व वाली टीम को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन आईपीएल की दूसरी पारी में टीम के नाम सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिला दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 246 रन बनाए।

IPL 2024 आईपीएल में दूसरी पारी में सबसे बड़ा स्कोर

246/5 – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024 (हार)

226/6 – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020 (जीता)

223/5 – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2010 (हार)

223/6 – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई डब्ल्यूएस, 2017 (हार)

219/6 – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2021 (जीता)

28 मार्च गुरुवार आज का अंक ज्योतिष, जाने लक्की नंबर शुभ रंग

28 March 2024 ka Panchang: गुरुवार 28 मार्च का जानें पंचांग, तिथि

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...