Homeछत्तीसगढ़रायपुर में IPL का डबल धमाका: 10 और 13 मई को होंगे...

रायपुर में IPL का डबल धमाका: 10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर में आईपीएल (IPL) का रोमांच एक बार फिर लौट रहा है। 10 और 13 मई को यहां दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी, जिसे केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के जरिए ही खरीदा जा सकेगा। फैंस को सलाह दी गई है कि किसी अन्य प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने से बचें, क्योंकि नकली टिकट मिलने की आशंका रहती है।

(IPL) पहला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जबकि 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक यहां ठहरेगी। इस दौरान टीम मैदान पर अभ्यास भी करेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम के भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

टिकट की कीमत और खास तैयारी
(IPL) मैच देखने के लिए दर्शकों को कम से कम ₹2000 खर्च करने होंगे। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक के अलग-अलग टिकट स्लैब उपलब्ध रहेंगे। खास बात यह है कि प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक अब खिलाड़ियों को बिना किसी बाधा के और करीब से देख सकेंगे।

छत्तीसगढ़, डिप्टी ब्रांच मैनेजर करोड़ों का सोना लेकर फरार, नकली जेवर रखकर किया खेल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments