कवासी लखमा का आज ED में फिर पेशी, 2 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला

रायपुर। शराब घोटाले मामले में घिरे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें लगतार बढ़ती जा रही है। एकबार फिर कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) को ED का बुलावा आया है। आज पूर्व मंत्री ED दफ्तर पहुंचेंगे जहा ED के अधिकारी शराब घोटाले पर उनसे पूछताछ करेंगे। इससे पहले भी पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों से पूछताछ कर चुकी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था।

महासमुंद, चोर से हुआ आमना-सामना चाकू मार फरार, पुलिस जांच में जुटी

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com