Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महासमुंद, कपड़ा कारोबारी की बेदम पिटाई, एक माह बाद FIR दर्ज!  

महासमुंद। रेलवे स्टेशन मार्ग में स्थित प्रिया वस्त्रालय के संचालक की बेदम पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद FIR दर्ज की है। पुलिस ने कपड़ा कारोबारी हेमंत बोथरा के रिपोर्ट पर महासमुंद निवासी महेंद्र जैन पिता स्व. शांतिलाल जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यहां पढ़िए पुलिस FIR

महासमुंद निवासी प्रार्थी हेमंत बोथरा प्रिया वस्त्रालय ने पुलिस को एक शिकायत आवेदन पत्र दिया था, जांच  में पुलिस ने पाया कि दिनांक 21 मार्च 2025 को प्रातः 7.00 बजे से 7.30 बजे के बीच मेघ बसंत महासमुंद निवासी महेन्द्र जैन के द्वारा पुरानी रंजिशवंश हेमंत बोथरा को अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते, डंडे से मारपीट किया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने अपराध धारा 296, 115(2),351(3) BNS  का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

डंडे से की बेदम पिटाई

प्रार्थी ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि  दिनांक 21.3.2025 को प्रातः भ्रमण करने हेतु मेघ बसंत जहां मेरे परिचित लोग निवासरत हैं, गया था। उसी समय महेन्द्र जैन द्वारा पुरानी रंजिशवश अपने घर से डंडा लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए तथा जान से मारने की धमकी देते हुये डंडे से अचानक मुझ पर हमला कर दिया, जिससे मैं गिर गया। महेन्द्र जैन के द्वारा मेरे शरीर पर डंडे से 30 से 40 बार डंडों से वार किया,

जिससे मेरे शरीर पर पीठ में, पैर में, दोनों हाथ में, अंगुलियों में, पंजों पर जैसे शरीर में अन्य हिस्से में चोटें आयी हैं। घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरा से घटना देखी जा सकती है। कृपया उचित जांच कर प्राथमिक जांच कर कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक 21/03/2025 संलग्ना- महेन्द्र  जैन के द्वारा मारने से शरीर पर लगे चोटो के फोटोग्राफ की प्रतिलिपि भी प्रार्थी ने पुलिस को दिया है।