Homeछत्तीसगढ़महासमुंद में मिठाई दुकानों और होटल का निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में मिली...

महासमुंद में मिठाई दुकानों और होटल का निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में मिली गंदगी; सुधार के लिए नोटिस जारी

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सरायपाली के तीन प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

महासमुंद। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटखोरी पर नियंत्रण और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 4 नवंबर 2026 को सरायपाली के तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर संचालकों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है।

कार्यालय उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला महासमुंद से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयुक्त खाद्य सुरक्षा छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर नियंत्रण रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार जांच, निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई की जा रही है।

sitename%

विभागीय टीम ने 4 नवंबर को सरायपाली स्थित मेसर्स शिवानी पूजा सामग्री उद्योगपारा से खाद्य पदार्थ गाय मलाई पनीर एवं गाय दूध पेड़ा के विधिक नमूने संकलित किए। इसके अलावा मेसर्स अग्रवाल स्वीट्स, मेन रोड सरायपाली, मेसर्स अमृत होटल, पदमपुर रोड सरायपाली तथा मेसर्स विकास फैमिली ढाबा एवं रेस्टोरेंट, एनएच-53 सरायपाली का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश देते हुए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया है।

06 sitename%

पैकेट बंद खाद्य सामग्री खरीदते समय बरतें सावधानी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि दीपावली पर्व के दौरान मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से ही खरीदें। पैकेट बंद खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, समाप्ति अवधि और अन्य आवश्यक लेबल विवरणों की जांच अवश्य करें।

विभाग ने यह भी कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी अनियमितता की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें। दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

— वेब मोर्चा, महासमुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments