BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

महासमुंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

महासमुंद। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक, जिला-महासमुंद (छ.ग.) द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में पदस्थ निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, वहीं लंबे समय से रक्षित केंद्र महासमुंद में पदस्थ कर्मचारियों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को थाना प्रभारी, तो कुछ को चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

इन पदों पर हुआ प्रमुख बदलाव

थाना प्रभारी महासमुंद, बसना, सिंघोड़ा, सरायपाली, पिथौरा, कोमाखान, तुमगांव, बागबाहरा सहित कई थानों में परिवर्तन रक्षित केंद्र महासमुंद से बड़ी संख्या में आरक्षक/प्रधान आरक्षक थानों में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों को चौकी प्रभारी एवं साइबर सेल / विशेष कार्य में जिम्मेदारी

आदेश में क्या कहा गया आदेश में स्पष्ट किया गया है कि—सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारी तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें संबंधित थाना/चौकी प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक कार्यमुक्ति एवं आमद की सूचना अनिवार्य रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजें यह आदेश 02 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना जाएगा

प्रशासनिक उद्देश्य

पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। जिले में आगामी समय को देखते हुए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश जारी करने वाले अधिकारी यह आदेश पुलिस अधीक्षक, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी किया गया है।

यहां लिस्ट डाउनलोड कर देंखे

Transfer-Order-1

Trasfer Order msmd (1)

 

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com