बुध-गुरु युति: ज्योतिष गणना में बुध और गुरु ग्रह को खास ग्रहों में से एक माना गया है। जहां ग्रहों के राजकुमार बुध को शिक्षा, कारोबार, बुद्धिमता, तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर देवताओं गुरु बृहस्पति को मान-सम्मान, भाग्य, धर्म, शिक्षा आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं जून माह में बुध के साथ युति करने वाले हैं। एक ओर गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं और बुध की स्वराशि मिथुन राशि में युति करेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई गुना अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इन तीन राशियों के बारे में…
बुध-गुरु युति: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 जून को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान है। इन दो ग्रह की युति 22 जून 2025 तक रहने वाली है। इन राशियों पर गुरु और बुध की विशेष कृपा हो सकती है।

वृष (बुध-गुरु युति)
इस राशि के लोगों के लिए बुध-गुरु की युति दूसरे भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। बातचीत के माध्यम से आप कुछ अच्छा कर पाने में सफल होंगे। आपकी वाणी में गंभीरता देखने को मिलने वाली है। ऐसे में दूसरे लोग आपकी बातों को सुनेंगे और आपको तवज्जो देंगे। पारिवारिक जीवन में सुखी रहेंगे। धन संचय को लेकर चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। ऐसे में आप अच्छा खासा धन की बचत करने में सफलता हो सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेंगे। छात्रों के लिए भी ये अवधि बढ़िया जाने वाली है। इस राशि के छात्र बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में उन्नति हो सकती है। इसके साथ ही आप वाहन, आभूषण आदि खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मजबूत बन सकते हैं।
मकर (बुध-गुरु युति)
मकर राशि के लोगों के लिए बुध-गुरु की युति अनुकूल हो सकती है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के छठे भाव में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा। इसके अलावा इस राशि के जातकों को काफी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कारोबार में भी प्रगति हो सकती है। द्वादशेश बृहस्पति के साथ युति करने के कारण कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। लेकिन कुछ सार्थक चीजें खरीद सकते हैं। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक कामों में आप बढ़िया प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा कला, साहित्य, लेखन आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आपकी कई कृतियां प्रसिद्ध हो सकती है।
मीन (बुध-गुरु युति)
इस राशि के लोगों के लिए गुरु और बुध की युति कई कारणों से लाभकारी हो सकती है। इस राशि में चौथे भाव में दोनों ग्रहों की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ अन्य चीजों में अनुकूललाभ देखने को मिल सकते हैं। इलस राशि के जातकों के जिंदगी में कई खुशियां आ सकती है। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के साथ बढ़िया समय बीत सकता है। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। इससे आपको बढ़िया खासा लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। परिवार के बीच लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।