11 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष: जानिए शुक्रवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish शुक्रवार
Ank Jyotish शुक्रवार

11 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

आज मन में सकारात्मक भावना बनाए रखें। जल्दी ही चीज़ें अनुकूल हो जाएंगी। बच्चे आपकी उपलब्धियों से खुशी का अनुभव करेंगे। आज के दिन प्रियतम या जीवनसाथी से आपकी नाराजगी खत्म हो सकती है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सफेद

अंक 2 Ank Jyotish

आज आपको आराम करने की जरूरत है क्योंकि पिछला समय आपका मानसिक दबाव वाला था। समाज में अपना मर्यादित आचरण बनाए रखें। घर परिवार को लेकर जीवनसाथी की ओर से काफी मदद मिल सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- क्रीम

अंक 3 Ank Jyotish

जीवन की परेशानियों से स्थाई निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय आ गया है। दिन को खास बनाने के लिए जीवनसाथी को तोहफे में कुछ गिफ्ट दे सकते हैं।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – नारंगी

अंक  4

आज आपके काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकती हैं। अपने जीवन के मूल्यों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में थोड़ा सा सहयोग करें। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – स्लेटी

अंक  5 Ank Jyotish

आज का दिन, वित्तीय तौर पर आर्थिक सुधार लाएगा। प्यार में अशिष्ट बर्ताव रिश्तों को तोड़ सकता है। अपने जीवनसाथी पर टिप्पणी करने से बचने का प्रयास करें वरना रिश्ते खराब होने की आशंका है। स्वास्थ्य के मोर्चें पर ध्यान देने की आवश्कता है।

शुभ अंक – 23

शुभ रंग – पीला

अंक 6 Ank Jyotish

आज आपको तनाव के चलते से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को परेशान करने से बचें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग– लाल

अंक 7 Ank Jyotish

प्राथमिक समय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज व्यवसाय में उठाया गया कोई भी कदम आपको कामयाबी के दरवाजे तक ले जाएगा। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आज ऐसे कार्यों से दूर रहें जिससे किसी को ठेस पहुंचती हो। आर्थिक सहभागिता आपको लाभ दे सकती है। आज आपके प्रेम संबंध सुधर सकते हैं। किसी के प्रभाव में आकर जीवनसाथी से नोंक-झोंक कर सकते हैं लेकिन प्यार से मामला सुलझ जाएगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सिल्वर

अंक 9 Ank Jyotish

आज आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। अगर आप खरीददारी पर जाएं तो केवल जरूरत की चीजों पर ही ध्यान दें अन्यथा आपकी जेब ढीली हो सकती है। आज का दिन आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – सफेद

10 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष: जानिए गुरुवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish गुरुवार
Ank Jyotish गुरुवार

10 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या काम में सफलता पाने के लिए यह दिन शुभ है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें और काम में पूर्ण ध्यान केंद्रित करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए यह सही समय है। आप सफलता की दिशा में कदम बढ़ाएंगे, लेकिन धैर्य रखना जरूरी होगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्तों में प्यार और समझ की उम्मीद कर सकते हैं। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है, और रिश्तों में सुलह के संकेत मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें और अपने साथी के साथ समय बिताएं।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके लिए सामाजिक संबंधों का दिन रहेगा। किसी दोस्त या सहयोगी से सहयोग मिलने की संभावना है। हालांकि, थोड़ा ध्यान रखें कि किसी से अधिक उम्मीद न रखें, क्योंकि यह आपको निराश कर सकता है। इस दिन नए विचार आ सकते हैं, और आपकी रचनात्मकता में वृद्धि हो सकती है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपको कुछ समय अपने लिए निकालने की जरूरत है। मानसिक शांति और आत्ममंथन की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आपके लिए एकांत में काम करने का समय है, जिससे आपकी सोच स्पष्ट होगी। रिश्तों में थोड़ी सतर्कता रखें, ताकि कोई गलतफहमी न हो।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Rashifal 10 April: जानें आज का राशिफल, मेष से मीन राशियों का हाल

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आप किसी नई दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं, और आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो आपके कार्यों में सकारात्मक परिणाम लाएगा। रोमांटिक मामलों में भी सुखद अनुभव हो सकते हैं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

आपके लिए गुरुवार आज का दिन पारिवारिक और घरेलू मामलों में अच्छा रहेगा। रिश्तों में सामंजस्य बने रहेंगे, और परिवार के सदस्य आपके फैसलों में सहयोग देंगे। प्रेम जीवन में भी अच्छे संकेत हैं, और आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। कामकाजी जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन सब ठीक रहेगा।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके लिए मानसिक स्थिति थोड़ी अनमनी रह सकती है। किसी मुद्दे पर आप थोड़े विचारशील रह सकते हैं। यह दिन आत्ममंथन और आंतरिक शांति के लिए अच्छा है। किसी पुराने रिश्ते में कंफ्यूजन हो सकती है, लेकिन सही संवाद से यह समस्याएं हल हो सकती हैं।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप काम में पूरा फोकस बनाए रखेंगे और सफलता की ओर बढ़ेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने के लिए यह दिन शुभ है। रिश्तों में थोड़ी नजदीकी बढ़ेगी, और पार्टनर के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। हालांकि, वर्कस्पेस में थोड़ी चिढ़चिढ़ापन महसूस हो सकता है, लेकिन दिन के अंत में सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके लिए दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। कार्यों में कोई रुकावट आ सकती है, लेकिन आप पूरी मेहनत से इन्हें हल करेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी चुप्पी हो सकती है, लेकिन आप पार्टनर के साथ किसी नए कदम की योजना बना सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते में नयापन लाने का समय है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Rashifal 10 April: जानें आज का राशिफल, मेष से मीन राशियों का हाल

0
Aaj Ka Rashifal गुरुवार
Aaj Ka Rashifal गुरुवार

Aaj Ka Rashifal 10 April: आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 जानिए आज चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मेष (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार का दिन आपके लिए कोई बड़ी जिम्मेदारी लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे पारिवारिक समस्याएं भी हल होंगी। आप किसी नए मकान का काम शुरू कर सकते हैं,  जिसके लिए आप कोई बड़ी रकम उधार ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होने की संभावना है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार का दिन आपके लिए नौकरी में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आप किसी निवेश को कल पर ना टालें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाए रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की बातों को इग्नोर नहीं करना है, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार का दिन आपके लिए कला और कौशल में निखार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है, जो आपके बिजनेस को बेहतर बनाएगा। पार्टनरशिप में आप कोई डील फाइनल करने से बचें। आपकी अच्छी सोच से आपके बॉस काफी खुश रहेंगे। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही दिखाएंगे, जिससे आपको बिजनेस में कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप यदि अपने आत्मविश्वास को मजबूत करेंगे, तभी आप किसी लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने भाइयों से सलाह-मशवरा करके चलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके बॉस आपके कामों की आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के प्लानिंग कर सकते हैं।  आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसे आप लंबा ना खींचे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों को कल पर ना टालें। आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकता है।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही थी, तो  उसके बढ़ने की संभावना है। आप धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएंगी। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको मानसिक तनाव से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से सलाह की आवश्यकता होगी।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपका कोई कानूनी मामला आपकी लापरवाही के कारण आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें। व्यवसाय में आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। संतान को नौकरी में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह बदलाव करने का विचारकर सकती है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। धन को लेकर आप जो भी कदम उठाएंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपने घर की साज सज्जा व मरम्मत आदि की भी योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आप उसमें कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों को लेकर काफी उत्सुकता दिखाएंगे। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत विकास को करने पर भी पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने खान-पान में लापरवाही नहीं करनी है, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।

Today’s horoscope: आज 11 अप्रैल शुक्रवार को इन राशियों के लिए होगा शानदार समय, जानें दैनिक राशिफल

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s horoscope: 11 अप्रैल 2025। आज शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष Today’s horoscope

आज शुक्रवार के दिन आपके लंबे वक्त से रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं और आपकी किसी पुरानी संपत्ति से भी इनकम बढ़ेगी।

वृष Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए कुछ नए कान्टेक्ट से फायदा लेकर आने वाला है। संतान के विवाह की बात पक्की होने से आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मिथुन Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण संतान की जरूरतों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आपको उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आपकी कुछ नई कोशिश से रंग लाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा और धन को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। संतान को किसी नए स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपके परिवार में भाई- बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। पारिवारिक बिजनेस में वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी।

सिंह Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय के कुछ पुराने सोर्स भी बढ़ेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप मौज-मस्ती में लगे रहेंगे। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपके उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

तुला Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी संपत्ति संबंधित मामले में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी किसी गलती के कारण कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।

वृश्चिक Today’s horoscope

आज शुक्रवार के दिन आपको किसी जोखिम में हाथ डालने से बचना होगा। साझेदारी में भी आपको पूरी लिखापढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने के संभावना बहुत कम है। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको मिलना मुश्किल होगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

धनु Today’s horoscope

आज शुक्रवार आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता से। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ शौक मौज की वस्तुओं की खरीदारी बिना सोचे समझे करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला चुकता होगा। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा, तो आप उसमें गिले शिकवे न निकाले।

मकर Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा करके पछताएंगे। आपको अपनी किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ Today’s horoscope

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप मनचाहा खर्च कर सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। माताजी से आप किसी मां की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आप दूसरों की भलाई में भी अच्छा धन खर्च करेंगे।

मीन राशि Today’s horoscope

वर्तमान समय में सूर्य देव और बुध देव मीन राशि में विराजमान हैं। सूर्य और बुध की युति 13 अप्रैल तक है। इस दौरान मीन राशि के जातकों को जीवन में कुछ नया मिल सकता है। कहने का तात्पर्य यह है कि कारोबार या रोजगार से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। रुके काम में गति आएगी। बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे। कारोबार में गति आ सकती है। करियर को नया आयाम मिलेगा। जॉब में प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। साथ ही गुस्से पर कंट्रोल रखें। बुध देव की मेहरबानी से बड़े काम में सफलता मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 09 April: इनका भाग्य आज देगा साथ, जानें सभी राशियों का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal बुधवार
Aaj Ka Rashifal बुधवार

Aaj Ka Rashifal 09 April: आज बुधवार 09 अप्रैल 2025 द्वादशी जानिए आज चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मेष Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप बीमारियों से मुक्त होंगे. भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा, जिससे सुख-सुविधा के साधनों की उपलब्धता बढ़ेगी. आर्थिक लाभ की संभावना है. व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे.

वृष Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा और प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्य पूरे होंगे, और धन की प्राप्ति होगी. मान, यश, प्रतिष्ठा, उपहार और पुरस्कार मिलेंगे, साथ ही विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

मिथुन Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और लाभकारी माहौल का आरंभ होगा. नए कार्य में लाभ की संभावना है. गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे, माता-पिता का सहयोग मिलेगा, और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहायता प्राप्त होगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज आपके व्यवसाय में प्रगति और लाभ की संभावना है, साथ ही शुभ संदेश और सकारात्मक भावनाएं प्राप्त होंगी. उद्योग और व्यापार में सफलता मिलेगी, और आप घरेलू उपयोग की वस्तुओं का संग्रह करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी, और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी.

Aaj Ka Panchang 9 April 2025: द्वादशी, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल

सिंह Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज सभी समस्याएं हल होंगी और अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा. हर क्षेत्र में सफलता, सम्मान और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार आएगा, बिगड़े हुए कार्य सही होंगे, और व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा. परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. वाहन सुख भी प्राप्त होगा.

कन्या Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज मित्रों और सहयोगियों से अप्रत्याशित सहयोग मिलेगा, नई आशाएं जागृत होंगी. धैर्य और साहस के साथ सभी कार्य पूरे होंगे, धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे. नौकरी में उत्साह रहेगा, दांपत्य जीवन सुखद होगा, और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. यात्रा और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे.

तुला Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज दूर की यात्रा आपके भाग्य को उजागर करने में सहायक सिद्ध होगी. विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा और मेहनत से आप अपनी इच्छित सफलता की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक खर्च करना पड़ सकता है.

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज राजनीतिक संपर्कों का प्रभाव बढ़ेगा, आपकी चिंताओं का समाधान होगा. व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, आर्थिक लाभ होगा और सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, और भूमि-सम्पत्ति से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.

धनु Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष करने का अच्छा अवसर मिलेगा, और किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

मकर Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज विद्यार्थियों के लिए यह अवधि प्रेरणा देने वाली होगी. आजीविका से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी, साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, और सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. बकाया राशि की वसूली भी संभव है.

कुंभ Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, आय में बढ़ोतरी होगी, नए संबंधों का विस्तार होगा, घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा, और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी.

मीन Aaj Ka Rashifal

बुधवार आज आप चिंताजनक वातावरण से मुक्त होंगे, मेहनत का फल मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा, और आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा.

Aaj Ka Panchang 9 April 2025: द्वादशी, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल

0

Aaj Ka Panchang 9 April 2025: (आज का पंचांग 9 अप्रैल 2025): बुधवार ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन बुद्ध ग्रह से भी संबंधित माना जाता है, जिसे बुद्धि, वाणी और कारोबार का प्रतीक माना गया है। हिंदू धर्म में बुधवार को भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और करण का अध्ययन कर किसी भी कार्य की योजना बनाई जाती है। ऐसे में यहां जानें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 9 April 2025: आज का पंचांग 9 अप्रैल 2025

संवत – पिङ्गला विक्रम संवत 2082

माह – चैत्र

तिथि – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी

पर्व – महा व्रत एकादशी पारण

दिवस – बुधवार

सूर्योदय – 06:09 ए.एम सूर्यास्त – 6:39 पी.एम

नक्षत – मघा

09 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें बुधवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

चंद्र राशि – सिंह, स्वामी राशि-सूर्य

सूर्य राशि – मीन, स्वामी ग्रह-गुरु

करण – विष्टि

योग – गण्ड

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत – नहीं है।

विजय मुहूर्त – 02:23 पी.एम से 03:26 पी.एम तक

गोधुली मुहूर्त – 06:22 पी.एम से 07:22 पी.एम तक

ब्रह्म मुहूर्त – 4:03 ए.एम से 05:09 ए.एम तक

अमृत काल – 06:03 ए.एम से 07:44 ए.एम तक

निशीथ काल मुहूर्त – रात 11:43 से 12:25 तक रात

संध्या पूजन – 06:30 पी.एम से 07:05 पी.एम तक

दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशा शूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त – राहुकाल – दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक

09 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें बुधवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish बुधवार
Ank Jyotish बुधवार

09 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज आप अपने काम में अधिक आत्मविश्वास और सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आपकी स्थिति में सुधार होगा। अपने कार्यों में नए दृष्टिकोण अपनाएं और धैर्य बनाए रखें। यह समय आपको नए प्रयोग करने और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने का है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यह समय आपके रिश्तों में सामंजस्य बनाने और आंतरिक शांति पाने का है। आज आपके मन में कई विचार आ सकते हैं, लेकिन किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके जीवन में विकास और संभावनाओं के नए दरवाजे खुल सकते हैं। यह समय नई शुरुआत करने और अपने प्रयासों को दिशा देने का है। अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए यह अच्छा समय है, खासकर अगर आपको कुछ नया शुरू करना हो। आपके कार्यों में रचनात्मकता और सकारात्मकता का प्रभाव रहेगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज यह दिन आपको स्थिरता और संगठित तरीके से काम करने की प्रेरणा देगा। हालांकि, कामकाजी मोर्चे पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत और समर्पण से आप इन्हें पार कर सकते हैं। आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपनी सोच और विचारों को अच्छे से व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। यह समय व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा और आपके सामाजिक दायरे में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो यह समय उसके लिए अनुकूल हो सकता है

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज दिन आपके लिए सामंजस्यपूर्ण और शांति से भरा हुआ समय रहेगा। यह समय आपके परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का है। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और दूसरों की मदद करने की भावना आपके भीतर होगी। अपने संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें और दूसरों से सकारात्मक संबंध बनाए रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

देवी मंदिर में जब मौत से बाहर निकला बैगा, लोग थर-थर कांपे!

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके मन में कई विचार आ सकते हैं और आप आत्मनिरीक्षण कर सकते हैं। यह समय किसी पुरानी समस्या को हल करने या अपने दृष्टिकोण को बदलने का हो सकता है। मानसिक शांति और ध्यान पर फोकस करें, ताकि किसी भी चुनौती का सही तरीके से सामना कर सकें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको अपने कार्यों में कठिनाई और चुनौतियों का सामना हो सकता है। हालांकि, आपका साहस और संयम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। आपके काम में स्थिरता और अनुशासन की आवश्यकता है। इस समय अपने कार्यों में धैर्य रखें और अपनी योजनाओं पर कार्य करें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस होगा। आपके कार्यों में गति आएगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी आपको अपने ऊर्जा स्तर को नियंत्रित करने की आवश्यकता होगी ताकि आप किसी भी अति-जोशीले फैसले से बच सकें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

महासमुंद, ट्रेलर में लगी आग, ड्रायवर जिंदा जला दर्दनाक मौत, कंडक्टर लापता

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद। सराईपाली रायपुर नेशनल हाइवे 53 पर एक बड़ी दुघर्टना घटी। तुमगांव थाना अंतर्गत कोडार बांध0 के पास एक ट्रेलर पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गया, इसके बाद ट्रेलर भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. वहीं घटना में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई है, जबकि सह चालक की स्थिति का अब तक पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा था और उस पर दो JCB मशीन लदी हुई थी. हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया. आग इतनी भीषण थी कि किसी को ट्रेलर के पास जाने का भी साहस नहीं हुआ. हादसे के आधे घंटे बाद तक भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई थी, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका. हालांकि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है.

देवी मंदिर में जब मौत से बाहर निकला बैगा, लोग थर-थर कांपे!

यहां देखें वीडियो

RAID 2 TRAILER: थियेटर हिलाने आ रहा अजय देवगन का रेड 2, पांच डायलॉग, शानदार ट्रेलर रीलिज

0
अजय देवगन
अजय देवगन

RAID 2 TRAILER: अजय देवगन की फिल्म रेड का सीक्वल आने वाला है, जिसका टीजर भी आ चुका है। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो फाइनली आउट हो गया है।  ‘रेड 2’ का शानदार ट्रेलर कुछ मिनटों पहले ही आउट हुआ है और आते ही इंटरनेट पर छा गया है। अजय देवगन इस बार रितेश देशमुख के घर रेड डालने वाले हैं और इस बार उनके सामने रितेश भी पूरी तैयारी के साथ खड़े हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस बार चक्रव्यू से बचकर निकल पाता है। वाणी कपूर की एक छोटी-सी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है। आइए देखते हैं कि ‘रेड 2’ ट्रेलर में क्या खास हैं और इसके डायलॉग भी कितने दमदार हैं।

‘रेड 2’ का ट्रेलर आउट

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने ‘रेड 2’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन से होती है, जो दरवाजा खटखटाते हैं और बोलते हैं- दरवाजा खोलो… दादा मनोहर भाई के नाम पर वारंट है। तब नौकर बोलता है, ये शस्त्रधारी देख रहे हो। तब अजय बोलते हैं, बाहर सरकारी कर्मचारी देख रहे हो। अजय देवगन मूवी में अमय पटनायक का किरदार निभा रहे हैं और दादा मनोहर भाई के रोल में रितेश देशमुख हैं।

यहां देखें ट्रेलर-

रेड 2’ के 5 धांसू डायलॉग

अजय देवगन की ‘रेड 2’ के ट्रेलर में 5 धांसू डायलॉग हैं, जो थियेटर में लोगों को सीटी बजाने पर मजबूर कर देंगे। अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ के ट्रेलर में 5 धांसू डायलॉग्स सुनने को मिले हैं, जो फिल्म देखने पर लोगों को मजबूर कर रहे हैं।

मैं पूरी महाभारत हूं।

तुम्हारी सत्ता का सूरज अब डूबने वाला है।

हर बेईमान के दिन गिने-चुने होते हैं।

जब कानून का डर खत्म हो जाए, तो समझो अराजकता करीब है।

सच की राह में मुश्किलें तो आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच की होती है।

देवी मंदिर में जब मौत से बाहर निकला बैगा, लोग थर-थर कांपे!

ट्रेलर में छा गए रितेश देशमुख

‘रेड 2’ के ट्रेलर आ गया है, जिसमें रितेश देशमुख काफी शानदार लग रहे हैं। अजय देवगन पर रितेश अपने धाकड़ अदांज में भारी पड़ते दिख रहे हैं। रितेश को विलेन के रोल में पहले भी कई फिल्मों में लोगों ने पसंद किया है और अब लग रहा है कि वो ‘रेड 2’ में भी विलेन के किरदार से रितेश देशमुख फैंस के दिलों में अपना डंका बजाने वाले हैं।

देवी मंदिर में जब मौत से बाहर निकला बैगा, लोग थर-थर कांपे!

0
webmorcha.com
webmorcha.com yesterday's today

आंखों-देखी: चैत्र नवरात्र 2025 समाप्त हो चुका है। लेकिन, रोंगटे खड़े करने वाले एक दृश्य इस नवरात्र में देखने को मिला। दरअसल, सभी देवी मंदिरों में ज्योत कलश जलाई गई। हम बात करने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के एक देवी मंदिर की जहां 115 ज्योत जलाई गई। नवरात्र के आखिरी दिन में यहां एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर आप भी सहम जाएंगे।

एक छोटा सा 20/30 की कमरा जहां सिर्फ एक दरवाजा लोहे की लगी है। ज्योत के दौरान इस कमरे में 10 मिनट भी रूकना संभव नहीं था। ऐसे में  मुख्य बैगा का सहायक बैगा दिए में तेल डालने अंदर प्रवेश किया। अज्ञातवश कहें कि मुख्य बैगा बाहर से दरवाजा का कुंडी चढ़ा दिया। बता दें, इस दौरान मंदिर परिसर में भागवत का कार्यक्रम चल रहा था। कमरे के भीतर फंसे सहायक बैगा बाहर निकलने दरवाजा पीट रहा था, लेकिन माइक और बाक्स की वजह से लोगों को सुनाई नहीं दिया। कमरे के भीतर फंसे बैगा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

दरवाजा के नीचे भाग में सांस लेकर अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहा था। बाहर निकलने का हर कोशिश उसके सामने फेल साबित हो रहा था। अंतत: बाहर बैठे एक श्रद्धालु की नजर दरवाजें पर पड़ी। और आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया। यह दृश्य दिल-दहलाने वाली थी, उक्त सहायक बैगा पसीने से लथपथ था, मूंह से आवाज नहीं निकल रहा था, डरा हुआ था। लोगों ने उसे पानी पिलाया, तब कही सांस में सांस आई। मां देवी की कृपा से एक बड़ी घटना टल चुकी। लेकिन, इस सबक को सबकों याद रखना चाहिए। यह आंखों देखी होने के साथ कमरे में फंसे हुए बैगा के कथन अनुसार लिखी गई है।