Ank Jyotish 29 December: जानें आज का शुभ रंग और अंक

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish रविवार 29 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

विवाह और प्रेम में रविवार आज बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से आपको मदद मिल सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक- 2 Ank Jyotish

आज रविवार लोग आपको समझ रहे हैं और आपकी और आकर्षित हो रहे हैं। आज आप मीटिंग और प्रेसेंटेशन्स में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। स्व रोजगार के लिए भी यह समय उचित है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3 Ank Jyotish

रविवार आज सरकार और संबंधित एजेंसियां व बड़े निगम भी आपके गुणों को पहचानते हुए आपसे कोई अनुबंध कर सकते हैं। आज आपको धन की हानि हो सकती हैं, इसके लिए तैयार रहें। इस वजह से आप परेशान भी हो सकते हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 4 Ank Jyotish

आज रविवार हमेशा की तरह बेहतरीन कार्य करें और सकारात्मक परिणाम पाएं। इस पल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से आपको भविष्य में सुरक्षा प्राप्त हो सकती है। जीवन का यह चरण काफी समृद्ध है क्योंकि आज आप धनलाभ और सफलता दोनों का मज़ा लेने वाले हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 5 Ank Jyotish

रविवार आज मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा, नहीं तो कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। निवेश के लिए किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6 Ank Jyotish

आज रविवार का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में धन लाभ के अवसरों के योग है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। अपनी जीवनशैली में योग शामिल करें, यह आपके लिए फायदेमंद है।

शुभ अंक- 35

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7 Ank Jyotish

रविवार आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या मालिक आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 8 Ank Jyotish

रविवार आज बिजनेस को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। परिवार के साथ कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें।

शुभ अंक- 67

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

रविवार आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों के साथ किसी निवेश की प्लानिंग करेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने सोना, चांदी व वाहन की खरीदारी में जल्दबाजी दिखाई, तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

शुभ अंक-28

शुभ रंग- पीला

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Today’s horoscope: 29 दिसबंर 2024। 12 राशियों का पढ़ें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 29 दिसबंर 2024। आज रविवार सूर्यदेव का वार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं पंडित कीर्ति शर्मा का भविष्यफल…

मेष राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर काम करने  के लिए रहेगा। आपको प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ समस्याओं को महसूस करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी नई चीज की फरमाइश कर सकते है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी ना करें, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।

वृष राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों की पूर्ति करने के लिए रहेगा। किसी भूमि वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। नौकरी में आप यदि बदलाव करने की सोच रहे थे, तो आप कर सकते हैं। आपके खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन राशिफल (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप किसी से अपनी पर्सनल बातें शेयर ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकता है। बिजनेस को लेकर आप किसी के साथ पार्टनरशिप करने की सोचेंगे, जिससे अपने बिजनेस में अधिक धन लगा सकेंगे। आप अपने किसी बचपन के मित्र से मिलकर खुश होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप  जीवन साथी के साथ कहीं पिकनिक आदि  पर जा सकते हैं। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आप आसानी से कर सकेंगे। कोई सरकारी काम यदि लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

सिंह राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी संतान मनमाने व्यवहार के कारण आपको समस्या होगी। आपको व्यर्थ चिंताएं  रहेगी, क्योंकि जीवन साथी भी आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे, जिसे आपको पूरा करने में विलंब होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

कन्या राशिफल (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई बड़ी धन संबंधित मदद भी मिलती दिख रही है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपको अपनी फैमिली को लेकर योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

तुला राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा आपके जीवन में भी खुशियां भरपूर रहेंगी। किसी से कोई खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी तरक्की के राह पर आप आगे बढ़ेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी, जो आपको थोड़ी टेंशन देगा। आपके भाई व बहन आपसे किसी जरूरी काम को लेकर सलाह मश्वरा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करें। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे। बिजनेस में आप कोई बदलाव करने की सोचेंगे। आपको राजनीति में कदम बढ़ाने की आपके मित्र सलाह दे सकते हैं। संतान को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

धनु राशिफल (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए आज दिन अशांतिपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक तौर पर आपको कुछ समस्याएं हो सकती है, जिन्हें आप नजर अंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप किसी को कोई गलत बात बोल सकते हैं। आपको किसी नए काम को करने के लिए कोई डिसीजन लेने से बचना होगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आपको समस्याएं आएगी।

मकर राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने माताजी की बातों पर ध्यान देना होगा। परिवार में कुछ आपसी मतभेद हो सकते हैं। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं।

कुंभ राशिफल  (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको भाग दौड़कर तो थोड़ी अधिक रहेगी।  आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी, लेकिन अपने काम आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और  सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

मीन राशिफल (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। प्रशासनिक मामलों में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप ज्यादा जिम्मेदारी किसी दूसरे पर ना डालें। आप अपनी बुद्धि से काम लें। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

29 December daily Panchang: चतुर्दशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

29 December 2024 daily Panchang / Aaj Ka Panchang: 29 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आइए जानते हैं आज का पंचाग…

तिथि  चतुर्दशी 28:01 तक

नक्षत्र  ज्येष्ठा 23:22 तक

प्रथम करण   विष्टि  15:51 तक

द्वितीय करण शकुनि       28:01 तक

पक्ष   कृष्ण

वार    रविवार

योग   गण्ड  21:41 तक

सूर्योदय 07:13

सूर्यास्त 17:33

चंद्रमा        धनु   23:22 तक

राहुकाल 16:15-17:33

विक्रमी संवत्  2081

शक संवत    1946

मास   पौष

शुभ मुहूर्त     अभिजीत     12:02-12:44

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

ED दबिश पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोलें, BJP की दुर्भावना, BJP ने कहा- जो निर्दोष हैं वो छूट जाते हैं, घबराना क्यों!

रायपुर। Chhattisgarh के पूर्व आबकारी मिनिस्टर कवासी लखमा के रायपुर धरमपुरा स्थित घर पर ED ने दबिश दी है. शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ FIR दर्ज है. जिसमें पूर्व मंत्री को प्रतिमाह 50 लाख रुपए मिलने का जिक्र किया गया है. ED के एक्शन से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस-BJP में आरोप-प्रत्यारोप प्रारंभ हो गया है. कांग्रेस ने फिर केंद्रीय एजेंसी पर सवाल खड़ा किया है. वहीं BJP ने पलटवार करते हुए इसे जांच एजेंसी का दायित्व बताया है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का इस कार्रवाई पर बयान सामने आया है. संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा पर ED की कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना को दर्शाती है. जब-जब छत्तीसगढ़ में चुनाव होते हैं, तो कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाती है. अभी नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने वाले हैं. इसलिए ED के जरिए विपक्ष के नेताओं का निशाना बनाया जा रहा है. हम लड़ेंगे, मुकाबला करेंगे.

ED की कार्रवाई पूरी तरीके से पक्षपात पूर्ण : धनेन्द्र साहू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का भी पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर ED की कार्रवाई को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बहुत बार ED ने छापा मारा है, किसी कार्रवाई का ब्यौरा नहीं आया है. डरा, धमका कर जबरदस्ती बुलवाना चाह रहे हैं. ईडी की कार्रवाई पूरी तरीके से पक्षपात पूर्ण है. कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव है, इसलिए कार्यवाही कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव के पहले भी इस तरीके के हथकंडे अपनाए गए थे. जहां-जहां चुनाव होने वाला रहता है वहां-वहां ED कार्रवाई करती हैं. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, झारखंड में हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव के पहले कार्रवाई हुई थी.

जहां-जहां छापे पड़े, गड़बड़ी प्रमाणित हुई : धरमलाल कौशिक

BJP विधायक धरमलाल कौशिक ने पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के घर ED की छापेमार कार्रवाई को लेकर कहा कि लखमा पूर्व भ्रष्ट सरकार के आबकारी मंत्री रहे. कोयला-शराब घोटाले में कई नेता जेल और बेल पर है. जांच एजेंसी को गड़बड़ी का इनपुट मिला होगा. छत्तीसगढ़ में जहां-जहां छापे पड़े, गड़बड़ी प्रमाणित हुई है. मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर हुई, कई नेता जेल में और कई बेल पर है.

जो निर्दोष है, वो छूट जाते है, घबराने क्यों : BJP प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर में ED की दबीश पर भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती का बयान सामने आया है. भाजपा प्रवक्ता राजीव ने कहा कि ईडी किसी के ऊपर छापा मारती है. जिस मामले में भ्रष्टाचार की बु दिखती है. आघोशित रूप से राजकोष का संचय किया गया है, टैक्स को अघोषित रूप से छुपाया गया है, तो यह ED का दायित्व है. ईडी जांच एजेंसी है, इस पर प्रश्न चिन्ह कैसे लगा सकते हैं. पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस आरोप लगाते आ रही है लेकिन जो आरोपी है, वह पकड़े जाते हैं. जो निर्दोष है, वो छूट जाते है, इसमें घबराने का क्या है.

फेसबुक पर जाइए

हमसे जुडिए

CG ED की दबिश, कांग्रेस नेता घर में मोबाइल छोड़ छूमंतर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रायपुर और सुकमा में कांग्रेस नेताओं और उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। वहीं, दबिश के दौरान ईडी के अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि ईडी ने आज क​थित शराब घोटाला के मामले को लेकर रेड डाली थी। लेकिन ED की कार्रवाई के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाने वाले सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर आज ED की टीम ने दबिश दी। लेकिन इस दौरान सुशील ओझा नहीं मिले। वहीं, परिजनों की मानें तो वो पिछले दो दिन से अपने दोनों मोबाइल छोड़कर घर से गायब हैं। बताया गया कि सुशील ओझा की तलाश में ED के अधिकारियों ने नयापार स्थित सद्दाम सोलंकी के घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वहां से भी ईडी की टीम खाली हाथ लौट आई। फिलहाल चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है।

आज ED की टीम ने पूर्व मिनिस्टर कवासी लखमा के जोरा स्थित आवास दबिश दी थी। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने कवासी लखमा की कार से कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के शासकीय आवास पर अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा सुकमा में ही नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर 5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ED के अधिकारी पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटालों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

महासमुंद, तुमगांव गाड़ाघाट पहुंचा सिंगल हाथी, देखें वीडियो…

महासमुंद। जिले में हाथी का दहशत थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार गांवों की ओर आने से ग्रामीण दहशत में हैं। आज शनिवार को सिंगल दतैल हाथी तुमगांव से महासमुंद मार्ग होते हुए रोड  पार कर केंद्रीय रोपणी गाड़ाघाट की ओर बढ़ा है। इस क्षेत्र के आसपास गांवों के लोगों को वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा है।

बता दें, इस समय वनमण्डल- महासमुंद के परि वृत्त- सोरिद में हाथी मौजूद है। हाथी की संख्या सिर्फ एक है चुकिं नर हाथी होने के कारण लोगों को नजदीक न जाने की सलाह दी गई है। बीते रात्रि में उक्त दतैल हाथी ग्राम परसाडीह के बस्ती से निकाल कर के खेत से होते सुबह-सुबह भोंरिग रोड को पार किया फिर NH53 को पार कर गोपालपुर के खेत से होते हुए जो कि कक्ष क्रमांक 25,57 के आस-पास के जंगल में विचरण करने के बाद तुमगांव से महासमुंद मार्ग पार कर केंद्रीय रोपणी गाड़ाघाट की ओर बढ़ा है।

हाथी
हाथी

वन विभाग ने महासमुंद से तुमगांव रोड में सावधानी पूर्वक से आगमन करने अलर्ट किया है। साथ ही हाई अलर्ट ग्राम गाड़ाघाट कौन्दकेरा वनसावनी, परसदा,बेमचा, मुस्की, गोपालपुर, तुमगांव के आस पास के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

यहां देखें वीडियो

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़: ED की रेड, पूर्व मंत्री लखमा के रायपुर निवास और बेटे के घर में दबिश

सुकमा। सुकमा में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज शनिवार की प्रात्: रेड मारी है। बता दें, पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ED की टीम CRPF के जवानों के साथ पहुंची. ईडी की टीम कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर रही है.

जान लें, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ED की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं.

ED
ED

ED की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ED की टीम ने दस्तक दे दी थी.

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 28 December: जानें आज का शुभ रंग और अंक

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शनिवार 28 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 Ank Jyotish

शनिवार को आर्थिक मामलों के चलते परिवार में अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाएं। इससे जीवन स्तर बेहतर होगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

शनिवार को विवाह और प्रेम में आज बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से आपको मदद मिल सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

शनिवार को किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें। आज नौकरी को लेकर आपको अनेक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आज के दिन आपके काम अचानक काम बनेंगे और बिगड़ेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

शनिवार को बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान यश में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के साथ खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी में समस्या आ सकती है। बॉस से बहस हो सकती बात को आगे न बढ़ाएं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

शनिवार को आज दिन व्यापार की दृष्टि से आपके लिए लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी टांग खीचने में लगे रहेंगे। रुके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

शनिवार को आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण दिन है, परिवार पक्ष से आपको सभी का सहयोग मिलेगा खास कर जीवन साथी का। प्रेमी के साथ कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

शनिवार को आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेन्ट हो सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आज शनिवार को स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। बिना बात के गुस्सा आ सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

शनिवार को आप अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज सेहत थोड़ी खराब रह सकती है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Bilaspur: हाईप्रोफाइल नशा तस्कर पकड़ा गया

Bilaspur: बिलासपुर। नशे के बड़े सौदागर आरोपी संजीव उर्फ सुच्चा सिंह को बिलासपुर पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी बीते 20 सालों से नशे का सामान सप्लाई कर रहा था. उसके खिलाफ बिलासपुर शहर में एनडीपीएस के तहत 6 मामला दर्ज है. एसपी रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 2007 में कोनी थाना में पहला मामला दर्ज हुआ था. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने ही शहर में नशे का कारोबार शुरू किया था. इसके अलावा पूरे छत्तीसगढ़ में नशे का जखीरा सप्लाई करता था. धीरे धीरे छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में कारोबार करने लगा.

Bilaspur एसपी ने बताया, पुलिस ने एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन कर आरोपी को हिरासत में लिया है. फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन में करोड़ों की संपत्ति बनाने का खुलासा हुआ है। नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार की गई थी, जो आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह के बैंक अकाउंट व संपत्तियों की जानकारी जुटाई.

Bilaspur इस दौरान पाया गया कि आरोपी शहर में पिछले 20 वर्षों से नशीली दवाइयों की सप्लाई कर उससे रकम कमा रहा था. नागपुर के मोदा में कुल 04 दुकान व जमीन, दिल्ली के फरिदाबाद में अग्रवाल प्रापर्टी से जमीन का ईकरारनामा किया गया है. इसी प्रकार आरोपी 90 क्वाटर परसवाडा जबलपुर मध्यप्रदेश में 3 जमीन की रजिस्ट्री कराई है. आरोपी की पता तलाश करने पर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सूच्चा सिंह जबलपुर में होने की पुष्टी हुई. इसके बाद पुलिस की टीम ने जबलपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Today’s horoscope: 28 दिसबंर 2024। 12 राशियों का पढ़ें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 28 दिसबंर 2024। आज शुक्रवार शुक्रदेव का वार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं पंडित कीर्ति शर्मा का भविष्यफल…

मेष राशिफल (Today’s horoscope)

शनिवार का दिन थोड़ा तनावग्रस्त हो सकता है। विरोधी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि राजनीति से जुड़े हो तो जिम्मेदारी निभाओ। कारोबार की दृष्टि से आज का दिन बेहतर है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशिफल (Today’s horoscope)

शनिवार का दिन आपका शानदार रहने वाला है। सफलता हाथ लगेगी। इस दिन आपकों दूसरे का कहा नहीं मामना चाहिए। मकान, वाहन के शुभ योग हैं। कुल मिलाकर आपके लिए आज का दिन दिन उर्जावान रहने वाला है।

मिथुन राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए खास होने वाली है। भक्ति-भाव जोरदार से रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में खटपट बनी रहेगी। संतान के कामों मे आपको कुछ बदलाव नजर आएगा, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

कर्क राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी बड़े निवेश को करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी की बातों में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है।

सिंह राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप अपने जीवनसाथी से कोई बात गुप्त न रखें, नहीं तो दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

कन्या राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए झगड़े व झंझटों से दूर रहने के लिए रहेगा। किसी सरकारी काम में आप सोच समझ कर ही आगे बढ़े। आपका कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती हैं, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आपको अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने उन्हें किसी दूसरे के भरोसे काम छोड़ा, तो समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों का भी लेखा-जोखा रखना होगा।

तुला राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन सोच समझ कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। युवाओं को कुछ बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी से अत्यधिक मात्रा में धन उधार ना लें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनकी अपने साथी से खटपट हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। अपने भविष्य को लेकर प्रॉपर्टी में कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा। आप अपने मित्रों से कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिसका की उनको बुरा लगे। जीवन साथी के करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

धनु राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी जिम्मेदारी के मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने सहयोगियों की बातों में ना आए, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता जी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मकर राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके पड़ोस में किसी सदस्य से आपकी कहा सुनी हो सकती है। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, क्योंकि ढील देने के कारण उनके खोने की संभावना बन रही है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ राशिफल  (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर टेंशन रहेगी। बिजनेस की कोई डील के फाइनल होने में भी समस्या आएगी। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ-साथ धन भी अधिक खर्च होगा। किसी वाद विवाद के कारण मानसिक तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपकी मदद अवश्य करेंगे।

मीन राशिफल (Today’s horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उनके कुछ नए मित्र बनेंगे। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों की सराहना होगी और उन्हें किसी बड़े पद के मिलने की भी संभावना है। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए