छत्तीसगढ़, प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षक सस्पेंड, लगे गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़। दुर्ग यहां पुलिस कर्मचारियों पर गंभीर आरेाप लगे हैं। दुर्ग पुलिस अधीक्षक SP जितेन्द्र शुक्ला ने अलग-अलग थानों में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

बता दें, मोहन नगर और स्मृति नगर थाने में पदस्थ प्रधान शाहिद खान समेत आरक्षक बेदराम बंदे, आरक्षक तारकेश्वर साहू व आरक्षक संतोष सोनी को सस्पेंड किया गया है. इन खाकी वर्दीधारियों पर नशे के सौदागरों से गहरे गठजोड़ रखने का आरोप लगे है. निलंबन अवधि के दौरान इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा.

SP जितेंद्र शुक्ला की इस कार्रवाई से भिलाई-दुर्ग पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अधीक्षक SP जितेंद्र शुक्ला ने निलंबन की कार्रवाई के साथ नशे के सौदागरों से गहरे गठजोड़ के जांच के आदेश दे दिए हैं. दुर्ग नगर SP ने एक सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच कर प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करेंगे.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Chhattisgarh पंचायत एवं निकाय चुनाव साथ होंगे, बैलेट पेपर से होगा मतदान: अरुण साव

रायपुर Chhattisgarh । उप CM अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे। दोनों चुनाव में वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। इसकी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग ने कर ली है।

श्री साव ने बताया कि, Chhattisgarh  पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।इस बार बहुत सारी चीजें हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पालन में आरक्षण पद्धति बदली गई। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। इसी प्रकार निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच कई नए निकाय बने हैं।

Chhattisgarh  नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाया गया हैं। इन सब की तैयारी में काफी समय लगा। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, नगरीय निकायों में 7 जनवरी तक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

जैसे ही आरक्षण की प्रकिया समाप्त होगी, उसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी और उसके बाद वे चुनाव के कार्यक्रम घोषित करेंगे। श्री साव ने बताया कि, पहले मतदाता सूची साल में एक बार तैयार की जाती थी। अब हर तीन महीने में सूची बनाने का निर्णय लिया है, ताकि नए मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि, बोर्ड परीक्षा मार्च से शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सभी चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले करा लेंगे।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Bilaspur: आपस में भीड़े Congress नेता,  अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई के दौरान हंगामा, देखें वीडियो..

Bilaspur। शहर के तिफरा क्षेत्र में Congress के दो नेता आपस में ही भिड़ गए. मामला नया बस स्टैंड के सामने स्थित जायसवाल कॉलोनी का है, जहां नगर निगम की टीम अवैध कब्जा करने पर कार्रवाई करने पहुंची थी. इसी दौरान दोनों पक्षों में धक्कामुक्की और जमकर झूमाझटकी भी हुई. किसी तरह मामला शांत कराकर कार्रवाई की गई.

जानकारी के अनुसार, रायपुर रोड में मंडपम शादी भवन के बाजू कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल जायसवाल कॉलोनी है. आरोप है कि जायसवाल कालोनी के संचालक द्वारा अवैध रूप से बांस बल्ली लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया गया है. जायसवाल कॉलोनी के लिए सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा करने और बांस बल्ली लगाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की थी, जिस पर शुक्रवार को नगर निगम की अतिक्रमण विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची.

Congress
Congress

Congress नेता शैलेन्द्र जायसवाल इस कार्रवाई का विरोध करने लगा और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग से आपस मे कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी और धक्कामुक्की शुरू हो गई, इस बीच मौजूद कुछ लोगों ने भीड़ को अलग किया और मामला शांत कराकर कार्रवाई शुरू की.

देखिये वीडियो-

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

शनिवार को महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, दुर्ग समेत यहां होगी गरज-चमक के साथ बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों में मौसम पलटी मार सकता हैं और ठंड के दिनों में लोगों को बारिश का मजा भी मिल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुमान है कि पश्चिमी विक्षों की वजह से 28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में गलत चमक के साथ कई स्थानों पर बारिश हो सकती है हालांकि अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन इसके बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद है।

इन जिलों में शनिवार को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की माने तो शनिवार को प्रदेश के राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, पेंड्रा, अंबिकापुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर, कबीरधाम और महासमुंद जिला में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जान अगले सा दिन कैसा रहेगा मौसम शुक्रवार प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है शनिवार मौसम विभाग ने जारी किए हैं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गलत चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert

जाने आने वाले 5 दिन का मौसम

रविवार प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है

सोमवार प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा

मंगलवार प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क करने की संभावना है

बुधवार प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है

गुरुवार प्रदेश के मौसम शुष्क

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Chhattisgarh: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदखुशी, विवाहित थे दंपत्ति

रायपुर Chhattisgarh । दुर्ग-भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के रेलवे पटरी में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती की पहचान श्रेया फर्नांडिस के रूप में हुई है. वहीं युवक का नाम राहुल सिंह है, जो पहले से शादीशुदा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है श्रेया Airtel कंपनी में काम करती थी. वहीं राहुल सुपेला में ही मोबाइल फाइनेंस का काम करता था. इसी बीच दोनों एक दूसरे से कान्टेक्ट में आ गए थे और एक दूसरे को चाहने लगे थे, लेकिन घर वालों ने राहुल की शादी कहीं और कर दी. वहीं कई बार दोनों में राहुल की पत्नी को लेकर झगड़ा भी होता था.

पूरी घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. दुर्ग ASP सुखनंदन राठौर ने बताया, हावड़ा मुम्बई रूट पर चलने वाली गीतांजली एक्सप्रेस के सामने प्रेमी युगल ने कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर GRP थाने की पुलिस पहुंची. पंचनामा कराकर दोनों के शव को मर्च्यूरी में रखवाया गया है. फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है. वहीं परिजन इस मामले में कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

28 December daily Panchang: त्रयोदशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

28 December 2024 daily Panchang / Aaj Ka Panchang: 28 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:02 से 12:43 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 09:48-11:05 मिनट तक है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे।

daily Panchang

तिथि  त्रयोदशी      27:32 तक

नक्षत्र  अनुराधा      22:13 तक

प्रथम करण   गर    15:04 तक

द्वितीय करण वणिज 27:32 तक

पक्ष   कृष्ण

वार    शनिवार

योग   शूल   22:30 तक

सूर्योदय 07:13

सूर्यास्त 17:32

चंद्रमा        वृश्चिक

राहुकाल 09:48-11:05

विक्रमी संवत्  2081

शक संवत    1946

मास   पौष

शुभ मुहूर्त

अभिजीत     12:02-12:43

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Chhattisgarh: दर्दनाक 5 छात्रों की मौत, स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी ठोकर

Chhattisgarh । भानुप्रतापपुर. कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. तेज रफ्तार स्कॉर्पिओ ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई है. सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही Police मामले की जांच में जुट गई है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

राजनांदगांव: एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले के भवरमरा गांव में एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. घर में तीनों की जली हुई लाश मिली है. बताया जा रहा है सिलेंडर बलास्ट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर Police और एफएसएल की टीम मौजूद है. मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, भवरमरा में आज एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. भागवत सिन्हा 40 साल, तामेश्वरी सिन्हा 35 साल और ढाई साल की भव्या सिन्हा की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक भागवत, किराना दुकान का चलाता था जबकि महिला गृहणी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Chhattisgarh,  पटवारी का रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, धान का सत्यापन करने ले रहा हजारों रुपए

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। Chhattisgarh में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी इस समय चल रही है। किसानों से उगाही करने कोई भी पीछे नहीं रहना चाहते जहां देखों वहीं किसानों से लूट मचा रखे हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में सामने आया है यहां से धान का सत्यापन करने के नाम पर पटवारी रुपए वसूल रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह मामला ग्राम ठेंगाडांड़, हल्का खोडरी तहसील पेण्ड्रारोड का है, जहां पटवारी मुकेश्वर कुमार साहू खुलेआम किसानों से धान सत्यापन के नाम पर हजारों रुपए पैसा वसूली कर रहा है.

किसानों के अनुसार, अवैध पैसा वसूली की बात यही नहीं रुकती, पटवारी द्वारा आय, जाति, निवास और फौती नामांतरण के नाम पर भी वसूली किया जा रहा है. Video में साफ तौर पर देखा जा सकता कि स्थानीय निवासी किसान कुंवरसिंह राठौर पटवारी को 5000 रुपए देते हुए दिखाई दे रहा है, जिसे पटवारी बड़ी जल्दी से अपने जेब में रख लेता है.

पटवारी को बर्खास्त करने की मांग

पटवारी के इस हरकतों को लेकर किसानों ने कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही के पास भी शिकायत दर्ज कराई है. किसानों ने पटवारी को हटाने और बर्खास्त करने की मांग की है. बताया जा रहा है कि पटवारी मुकेश्वर साहू ने 10 से 15 किसानों से पैसे लेकर धान का सत्यापन किया है.

देखें वीडियो –

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

पंचायत चुनाव, आरक्षण तिथि फिर टली, अब इस ताारीख से शुरू होगी प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर पंच पद के लिए अभी आरक्षण (Reservation) तय नहीं हुआ है. इस कवायद के लिए अब नई समय सारणी जारी की गई है. अब यह प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी को संपन्न होगी.

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 3 जनवरी से शुरू होगी. 8 जनवरी को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा. 10 जनवरी को आरक्षण की जानकारी दी जाएगी.

इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण (Reservation) की सूचना 3 जनवरी को प्रकाशित होगी, और 11 जनवरी को आरक्षण की कार्यवाही संपन्न करते हुए जानकारी दी जाएगी. पहले यह प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर को संपन्न होनी थी.

sitename%

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए