13 December Ka Panchang: शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

13 December 2024 Aaj Ka Panchang: 13 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:54 से 12:34 रहेगा। राहुकाल सुबह 10:58 से 12:14 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे।

जानें आज का पंचाग Aaj Ka Panchang:

तिथि     त्रयोदशी            19:40 तक

नक्षत्र    भरणी   07:49 तक

प्रथम करण       कौवाला 09:03 तक

द्वितीय करण     तैतिल   19:40 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       शुक्रवार

योग      शिव      11:47 तक

सूर्योदय 07:08

सूर्यास्त 17:21

चंद्रमा  मेष

राहुकाल           10:58 − 12:14

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त    Aaj Ka Panchang:

अभिजीत          11:54 − 12:35

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ धान खरीदी पर संकट, राइस मिलर्स ने धान का उठाव नहीं करने का किया ऐलान!

रायपुर. राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अब Chhattisgarh में धान का उठाव नहीं करने का ऐलान किया है. ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट मंडरा रहा है. आज रायपुर में हुई आमसभा में प्रदेशभर से राइस मिलर्स शामिल हुए, जिसमें 20 दिसंबर तक लंबित भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर असहयोग आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया. 21 दिसंबर को फिर आमसभा होगी, जिसमें आगामी फैसला लिया जाएगा.

बता दें, इन दिनों छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में धान बोरों का पहाड़ खड़ा हो गया है। यहीं स्थिति रही तो अगामी दो-तीन दिनेां में कई खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रभावित हो सकती है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद पंचायत चुनाव का बिगुज बजी, तय हो जाएगा कहां कौन लड़ेगा चुनाव!

महासमुंद। छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिय प्रारंभ हो गई है। आरक्षण कार्रवाई के लिए आम सूचना प्रकाशित आम सूचना जारी हो गई है। उक्त आम सूचना का प्रकाशन कलेक्टर कार्यालय जिला पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत ग्राम पंचायत कार्यालय पर चश्पा कर प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं।  प्रकाशन पंचनामा का दस्तावेज जनपद पंचायत कार्यालय के अभिलेख में सुरक्षित रखा जाएगा।

जनपद पंचायत का इस तारीख को आरक्षण प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत उप सरपंच अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में सर्वसाधारण की जानकारी के लिए सूचित किया गया है कि जिले के विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली की जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रवर्गवार महिला के प्रवर्गवार  स्थान के आवंटन आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्रवाई के प्रयोजन हेतु कार्यालय कलेक्टर जिला महासमुंद में किया जाना है।

स्थान जिला पंचायत महासमुंद सभा कक्ष

दिनांक 19: 12: 2024

कार्यवाही का प्रारंभ प्रातः 11:00 बजे से

जिला पंचायत का इस तारीख को

जिले के जिला पंचायत के सदस्य एवं महिलाओं के प्रर्वगवार स्थान के आवंटन।आरक्षण के लिए कार्यवाही कलेक्टर जिला महासमुंद द्वारा किए जाने का विवरण निर्णय अनुसार है

स्थान जिला पंचायत महासमुंद सभा

दिनांक 19.12.2024

कार्रवाई का प्रारंभ समय 3:00 बजे

बागबाहरा में इस तारीख को

इसी तरह विकासखंड बागबाहरा के पंच एवं सरपंच पदों के प्रवर्गवार महिलाओं के प्रवर्गवार आरक्षण। आबंटन के लिए निर्माण नियमाअनुसार  प्रयोजन हेतु कार्रवाई कलेक्टर जिला महासमुंद द्वारा किए जाने के कारण निर्णय अनुसार

स्थान जनपद पंचायत बागबाहरा

कार्रवाई दिनांक17:12:2024

कार्यवाही का प्रारंभ समय11:00  बजे

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

ब्रेकिंग: CG मुठभेड़ में 7 नक्सली का खात्मा, शव बरामद, ऑपरेशन जारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ बस्तर में एक बार फिर सुरक्षा जवानों को बड़ी सफलता मिली है. अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, इसमें 7 वर्दीधारी नक्सली के खात्मा होने की खबर है। सर्चिंग में सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान भी जारी है.

बता दें कि 40 से 50 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और CRPF की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी, जहां सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच तड़के सुबह 3 बजे से मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडरों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

One Nation-One Election: एक देश एक चुनाव बिल को कैबिनेट ने दी मंजूरी

One Nation-One Election: सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है. केंद्र सरकार  की कैबिनेट ने एक देश एक चुनाव बिल को मंजूरी दे दी है.

केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी गुरुवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ यानी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल को मंजूरी दे दी है. सूत्रों का कहना है कि सरकार इस संबंध में संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में एक व्यापक विधेयक ला सकती है. एक देश एक चुनाव पर यह लेटेस्ट डेवलपमेंट ऐसे वक्त में आया है, जब बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का पुरजोर समर्थन किया था और कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति में बाधा आ रही है.

सूत्रों के मुताबिक, सरकार बहुत जल्द इस विधेयक को संसद में पेश करेगी. उसके बाद विस्तार से चर्चा की जाएगी. सूत्रों की मानें तो सरकार ने यह तय कर लिया है कि यह एक व्यापक ब‍िल के रूप में पेश क‍िया जाएगा. इसके लिए सभी दलों की राय भी जरूरी होगी, क्‍योंक‍ि यह बहुत बड़ा बदलाव होगा. इसल‍िए इसे पहले संसद की ज्‍वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को भेजा जा सकता है. इसके बाद राज्‍यों की विधानसभाओं से इसे पास कराना होगा. संव‍िधान संशोधन विधेयक होगा. कम से कम 50 फीसदी राज्यों से समर्थन की जरूरत होगी. अनुच्छेद 327 में संशोधन किया जाएगा और उसमें ‘एक देश एक चुनाव’ शब्द को शामिल किया जाएगा.

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में पूर्व राष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ कोविंद की अगुवाई में एक कमेटी का गठन क‍िया गया था. कमेटी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च में अपनी सिफार‍िशें सरकार को सौंपी थी. केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही इन सिफारिशों को स्‍वीकार कर ल‍िया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ 2 चरणों में चुनाव कराने की सिफार‍िश की है. सिफारिश के मुताबिक, पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं, जबक‍ि दूसरे चरण में स्थानीय निकाय के लिए चुनाव कराए जाने चाहिए.

आपको बता दे कि सदन में केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान ही ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक संसद में पेश कर सकती है. सूत्रों के हवाले ये जानकारी मिल रही है कि इस विधेयक के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. इस विधेयक के लिए रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी. सूत्र बताते है कि अब सरकार विधेयक पर आम सहमति बनाना चाहती है.

और भी पढ़ें:

एक देश एक चुनाव: इसी सत्र में विधेयक पेश कर सकती है मोदी सरकार, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

एक देश एक चुनाव पर मोदी कैबिनेट की मंजूरी!

एक देश-एक चुनाव पर आई रिपोर्ट, जानें इस रिपोर्ट में क्या है? क्या लोकसभा के बाद फिर होगा चुनाव!

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

मोहताज है पद्मविभूषण तीजन बाई, 8 महीने से नहीं मिली पेंशन.. तो लिखी भावुक पत्र

Teejan Bai: पंडवानी गायन से छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रोशन करने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित लोकगायिका तीजन बाई Teejan Bai  पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारियों और लकवाग्रस्त स्थिति का सामना कर रही हैं. 78 वर्षीय तीजन बाई शारीरिक अस्वस्थताओं से जूझ रही हैं, साथ ही इन दिनों मुफलिसी के दौर से भी गुजर रही हैं. हाल ही में वे चर्चा में आईं जब उन्होंने संस्कृति विभाग रायपुर में एक आवेदन सौंपा. इसमें उन्होंने अपनी बीमारी के इलाज के लिए 88,000 रुपए की सहायता राशि और पेंशन जल्द से जल्द जारी करने की अपील की है.

आर्थिक संकट और पेंशन की अड़चन

असल में तीजन बाई Teejan Bai ने बताया कि उनका स्वास्थ्य इतना खराब है कि वे न चल पाती हैं और न बोलने में सक्षम हैं. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि वे अपने इलाज और दवाइयों के लिए भी संघर्षरत हैं. उनके बहू ने उनकी ओर लिखे आवेदन पर उनके अंगूठे से हस्ताक्षर करवाए और फिर इस आवेदन को आगे बढ़ाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि तीजन बाई की पेंशन में खाता संबंधित समस्या आई थी, जिसे जल्द ही हल कर दिया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है.

पिछले आवेदन भी विभाग तक नहीं पहुंचे?

यह भी रिपोर्ट में बताया गया कि तीजन बाई ने 13 सितंबर को भी कलेक्टर को सहायता राशि और पेंशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन वह संस्कृति विभाग, रायपुर तक नहीं पहुंचा. उन्होंने उस आवेदन में अपनी गंभीर स्थिति और परिजनों की आर्थिक असमर्थता का जिक्र किया था.

संस्कृति विभाग के नियमों के तहत ख्यात लोक कलाकारों को 2,000 रुपए मासिक पेंशन और इलाज के लिए 25,000 से 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है. लेकिन तीजन बाई का यह हक भी अभी तक उन्हें नहीं मिला है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

लाइव, छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूर्ण होने पर CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 2028 तक प्रदेश का GDP 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी BJP की सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए CM विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ नाम से जनता के लिए संदेश जारी किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2028 तक छत्तीसगढ़ की जीडीपी 10 लाख करोड़ करने का है. हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है

BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य मौजूदगी में CM विष्णु देव साय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मैं अपने मंत्रिमंडल के सभी साथियों को बधाई देता हूँ. संगठन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता. जनता का आभार जताता हूँ, जिन्होंने ऐतिहासिक जनादेश देकर हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर दिया है. इस एक साल को हमने विश्वास का साल दिया है

CM साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अविश्वास का माहौल था. लोकतंत्र पर खतरा मंडरा गया था. लेकिन हमारी सरकार में लोकतंत्र को कायम करने, संविधान की रक्षा करने का काम किया है. मोदी की गांरटी में जो हमने वादें किये थे, उसे हमने एक साल में पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त किया है.

उन्होंने कहा कि एक साल में सुशासन की सरकार जनता के सामने हमने पेश किया है. भ्रष्टाचार पर लगाम, गुनहगारों पर कार्रवाई, किसानों के साथ न्याय, धान का कटोरा भरा हुआ है, महतारियों का वंदन, गरीबों को पीएम आवास, पीएससी के युवाओं के साथ न्याय यह सब हमारी सरकार के एक साल में हुआ है.

उप मुख्यमंत्री ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

CM साय के पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज से ठीक एक साल पहले विष्णुदेव साय सरकार का गठन हुआ था. जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था. इस एक साल में मोदी की गारंटी को हमारी सरकार ने पूरा किया. हमारा नारा था हमने बनाया, हम ही सवारेंगे. यह नारा आज साकार हो रहा है. मैंने मुख्यमंत्री सहित अपने सभी साथियों के उपलब्धियों भरे एक साल के लिये बधाई देता हूं.

यहां देखिए वीडियो –

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Chhattisgarh : प्रेमी जोड़ी एक साथ दे दी जान, घटना उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई की है

Chhattisgarh कोरबा। प्रेमी जोड़ी की खेत में पेड़ पर लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सुबह खेत पर काम करने आए लोगों ने पेड़ पर लटकी लाश की सूचना Police को दी. उरगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी है. यह घटना उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई की है.

प्रेमी जोड़े की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटना स्थल से पर्स, रुमाल और एक बाइक मिली है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. आसपास गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित

छत्तीसगढ़।रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषित कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल एवं बिएड/डीएड कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, 29 दिसंबर को रविवार रहेगा। इसके बाद अब प्रदेश में लगातार 7 सरकारी छुट्टी रहेगी।

छत्तीसगढ़ स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ से मानिक साहू संगठन सचिव पद पर मनोनित

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू  संघ को यह गर्व की अनुभूति हो रही है कि युवा प्रकोष्ठ श्री मानिक साहू जी को संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उनके अद्वितीय नेतृत्व कौशल, निष्ठा, एवं संगठन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

श्री मानिक साहू ने विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यगण, शुभचिंतक एवं सहयोगी उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

हमें पूरा विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा एवं समाज की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। द्वारिका साहू,जितेंद्र साहू,भोजराम साहू,धनेश्वर साहू,लेखराज साहू, आनंद साहू,ललित साहू एवं सामाजिक परिवार जन,मित्र मंडल,सहयोगियों ने नए जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किए

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए