Chhattisgarh में एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

रायपुर. Chhattisgarh पुलिस में एसआई, प्लाटून कमांडर की 341 पदों पर भर्ती होगी. यह पहली बार है जब एसआई की भर्ती CGPSC के माध्यम हो रही है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक आवेदन मंगाए गए थे. कैबिनेट में फैसले के बाद अब ऊंचाई व सीने के माप को लेकर एसटी उम्मीदवारों को छूट दी गई है. इसके अनुसार फिर से आवेदन का अवसर दिया गया है.

इसकी प्र​क्रिया शुरू हो गई है. 25 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं. सभी वर्ग के युवा जो पहले आवेदन नहीं कर पाएं हैं वे भी फॉर्म भर सकते हैं. इसी तरह जो आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है.

Chhattisgarh Police में कुल 341 पदों पर भर्ती होगी. इसमें सबसे अधिक 278 पद एसआई के हैं. इसके अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) , 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद शामिल है. सूबेदार, एसआई, एसआई (विशेष शाखा) और प्लाटून कमांडर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. इसी तरह एसआई (अंगुल-चिन्ह), एसआई (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के लिए गणित, भौतिकी, रसायन के साथ बीएससी या समकक्ष। एसआई (कंप्यूटर) और एसआई (साइबर क्राइम) के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या समकक्ष योग्यता जरूरी है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

टेमरी में टूटा ताला, अलमारी से सोने-चॉदी की जेवरात पार

कोमाखान तहसील। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में विगत दिन चोरों ने एक घर में धावा बोलकर सोने-चॉदी के जेवरात चोरी कर ले गए। कोमाखान पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

टेमरी निवासी मनोज कुमार साहू पिता रूपलाल साहू ने पुलिस को बताया कि 10 दिसबंर की सुबह 9.30 बजे से देापहर 2.50 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा दरवाजे का ताला तोडकर मेरे घर में घुसकर कमरे के अंदर रखे गोदरेज अलमारी को बलपूर्वक खोलकर एवं लाकर मे रखे जेवरात को चोरी कर ले गए।

इन समानों की हई चोरी

01.डेढ तोला सोने का पुराना हार कीमती लगभग 23300 रू

  1. चांदी के लगभग 12, 12 तोला के 02 नग पायल कुल कीमती 22286 रू,
  2. चांदी का चैन एवं रिंग कीमती 6147 रू,
  3. एक नग पायल कीमती 5000 रू,
  4. चांदी का ब्रेसलेट कीमती 2788 रू,
  5. चांदी की गणेश जी की मुर्ती कीमती 1350 रू एवं घर मे रखे कुछ नगदी रकम व अन्य कुछ सामान कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

प्रार्थी ने बताया कि वे खरियार रोड के सपना लाज में काम करते हैं। ग्राम टेमरी में राधेश्याम कोल्ड स्टोरेज के बाजू में मेरा घर है जहां मैं और मेरी पत्नी गितांजली साहू निवास करते हैं। मेरे बच्चे बाहर हास्टल मे रहकर पढाई करते है।

चोरी घटना के दिन वे कोसरंगी हास्टल में रह रहे हमारे बच्चे भुपेन्द्र से मिलने चली गई थी। दोपहर लगभग 02.50 बजे घर वापस आई तो देखी कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तब फोन के जरिये मुझे सूचना दी। मैं और मेरी पत्नी घर के अंदर जाकर चेक किये तो देखा कि हाल के तरफ से बाहर जाने का दरवाजा भी खुला हुआ था एवं घर के अंदर का पूजा कमरा जिसके दरवाजे में मेरी पत्नी ताला लगा के गई थी ताला टूटा हुआ वहीं पडा था कमरे के अंदर रखे गोदरेज अलमारी को भी बलपूर्वक खोला गया था।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

राजस्थान के पूर्व MLA को छत्तीसगढ़ में मिली सजा, 14 वर्ष पूर्व करोड़ों ठगी कर हुआ था फरार

छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा। चांपा में करीब 14 वर्ष पूर्व एक चिटफंड कंपनी के माध्यम से हुई ठगी के मामले में CGM जांजगीर ने 5 वर्ष चली सुनवाई के बाद राजस्थान के पूर्व MLA बनवारी लाल कुशवाहा को जुर्माना सहित 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। कंपनी ने निवेशकों से 5 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ 68 लाख रुपये ठगे थे। मामले में 4 अन्य आरोपी फरार हैं।

जिला अभियोजन अधिकारी नंद कुमार पटेल के मुताबिक, वर्ष 2010 में चांपा के लायंस चौक पर गरिमा होम एंड रियल स्टेट कंपनी खोली गई थी। इस कंपनी (company) ने 5 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से 2 करोड़ 68 लाख रुपए जमा कराए। इसके लिए बाकायदा एजेंटों की नियुक्ति भी की गई थी। जब कंपनी द्वारा दी गई 5 साल की अवधि खत्म होने को आई, तो सभी कर्मचारी कंपनी के कार्यालय में ताला लगाकर फरार हो गए।

पूर्व MLA बनवारी लाल कुशवाहा
पूर्व MLA बनवारी लाल कुशवाहा

जब निवेशकों को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने चांपा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में सामने आया कि कंपनी के हेड बनवारी लाल कुशवाहा इस मामले के मुख्य आरोपी हैं। कुशवाहा पहले राजस्थान की धौलपुर (Dholpur) विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद Police ने बनवारी लाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया और अभियोग पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट में सभी गवाहों का बयान लिया गया और रकम के एवज में दिए गए बांड पेपर का अवलोकन किया गया, जिससे ठगी की पुष्टि हुई।

5 साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट का फैसला

5 साल चली सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर, सर्व विजय अग्रवाल ने पूर्व विधायक बनवारी लाल कुशवाहा को दो अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल के कारावास और 30-30 हजार रुपये, कुल 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अतिरिक्त चिटफंड अधिनियम के तहत 3 साल के कारावास और 3 हजार रुपए, जुर्माने की सजा भी दी। कोर्ट ने फरार अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए police को निर्देशित किया है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Siyaram Baba: संत सियाराम बाबा का 110 साल में निधन, बाबा ने बारह वर्षों तक मौन भी धारण कर रखा था

Siyaram Baba: देश और निमाड़ के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने आज तड़के सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली। बाबा के निधन से मतलब एक धर्म और आस्था के केंद्र का एक युग समाप्त हो गया है। बाबा के निधन से देश में शोक की लहर छा गई। शाम 4 बजे आश्रम के सामने मन्दिर के पास बाबा का अंतिम संस्कार किया गया, उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पहुंचे और बाबा श्रंद्धाजलि दी।

वही बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए निमाड़ के लाखों श्रदालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी, और हर कोई बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए 5 किलो मीटर पैदल चलकर उनके आश्रम पहुच रहे थे। खरगोन जिले के रेवा खण्ड में स्थित ग्राम तेली भट्टयान में नर्मदा किनारे संत श्री सियाराम बाबा का आश्रम है। श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से निमोनिया होने से अस्वस्थ्य चल रहे थे ओर उनका उपचार चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है।

वही सियाराम बाबा Siyaram Baba के निधन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा को पूरे देश में सियाराम बाबा के नाम से जानते थे और बाबा के निधन से बहुत दुखी हूं बाबा केवल 10 रूपये ही लेते थे। बाबा के चरणों मे पूरी सरकार की ओर विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

शाम को नर्मदा किनारे होगी अंत्येष्टी

सियाराम बाबा Siyaram Baba की अंत्येष्टी बुधवार शाम को आश्रम के समीप नर्मदा नदी किनारे की जाएगी। उनके निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में भक्तों के आश्रम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीएम मोहन यादव की बाबा के अंतिम दर्शन के लिए  आएंगे। बता दें कि बाबा को निमोनिया हो गया था, लेकिन वे अस्पताल में रहने के बजाए आश्रम में रहकर अपने भक्तों से मिलना चाहते थे। इस कारण चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था।

12 वर्षों तक मौन धारण किया

संत सियाराम बाबा Siyaram Baba ने नर्मदा किनारे अपने आश्रम बनाया। उनकी उम्र 110 साल से ज्यादा थी। बाबा ने बारह वर्षों तक मौन भी धारण कर रखा था। जो भक्त आश्रम में उनसे मिलने आता है और ज्यादा दान देना चाहता थे तो वे इनकार कर देते थे। वे सिर्फ दस रुपये का नोट ही लेते थे। उस धनराशि का उपयोग भी वे आश्रम से जुड़े कामों में लगा देते थे। बाबा ने नर्मदा नदी के किनारे एक पेड़ के नीचे तपस्या की थी और बारह वर्षों तक मौन रहकर अपनी साधना पूरी की थी। मौन व्रत तोड़ने के बाद उन्होंने पहला शब्द सियाराम बाबा कहा तो भक्त उन्हें उसी नाम से पुकारने लगे। हर माह हजारों भक्त उनके आश्रम में आते है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish: 8 और 6 अंकों के लिए दिन होगा अतिशुभ

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish गुरुवार 12 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक-1 Ank Jyotish

आज दिमाक में बेचैन रह सकती है। परिवारिक जिंदगी में कठिनाईंयों का सामना करना पड़ सकता है। बोलचाल आज संयमित रखें। अन्यथा आपको अनावश्यक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – पिंक

अंक – 2  Ank Jyotish

आज गुरुवार को किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक डर आपको बैचेन कर सकता है, लेकिन मन में सकारात्मक भाव बनाए रखें। माता अस्वस्थ रह सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। प्रतस्पर्धा रहेगा। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोएं। स्त्री के साथ समय अधिक व्यतीत होगा।

शुभ अंक – 42

शुभ रंग – पीला

अंक- 3 Ank Jyotish

आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज आप आत्मविश्वास से सराबोर रहेंगे। मां के स्वास्थ्य में कमी आपको परेशान करेगी। कुछ चीजों को लेकर तनाव रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – नीला

अंक-4 Ank Jyotish

गुरुवार आज संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ चिंतित रहेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। पुत्र से कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – फिरोजी

अंक-5 Ank Jyotish

आज नए मित्रों से भेंट संभव है। निर्यात की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों को नया ऑर्डर मिल सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – सिल्वर

अंक -6 Ank Jyotish

गुरुवार आज छात्रों के लिए दिन शुभ है। इस साल छात्र बढ़िया प्रदर्शन कर पाएंगें। आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज की शाम एन्जॉय करें।

शुभ अंक – 23

शुभ रंग – हरा

अंक-7 Ank Jyotish

आज परिजनों में किसी बात को लेकर अशांति छायी रह सकती है। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बैंगनी

अंक-8 Ank Jyotish

आज किस्मत आपका साथ देगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं। लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक-9 Ank Jyotish

आज आपके पैरों में दर्द रह सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी काम में जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।

शुभ अंक – 26

शुभ रंग – लाल

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: हसवेंड से बदला लेने का माध्यम बन गया है दहेज उत्पीड़न कानून!

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी:  सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों से कहा है कि उन्हें दहेज उत्पीड़न के मामलों में सतर्कता बरतनी चाहिए. SC ने मंगलवार को कहा कि ऐसे मामलों में पति के सगे-संबंधियों को फंसाने की प्रवृत्ति को देखते हुए निर्दोष परिवार के सदस्यों को अनावश्यक परेशानी से बचाना चाहिए.

पीठ ने कहा, ‘हाल के सालों में देश भर में वैवाहिक झगड़ों में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है, साथ ही शादी संस्था के भीतर कलह और तनाव भी बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप, आईपीसी की धारा 498ए (पत्नी के खिलाफ पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता) जैसे प्रावधानों का दुरुपयोग करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, ताकि पत्नी द्वारा पति और उसके परिवार के खिलाफ व्यक्तिगत प्रतिशोध को बढ़ावा दिया जा सके.’

सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी बेंगलुरु के एक व्यक्ति की आत्महत्या के बाद दहेज कानून के दुरुपयोग पर जारी बहस के बीच आई है. 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने अपनी मौत से पहले 80 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया. इसमें उन्होंने अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार पर पैसे ऐंठने के लिए कई मामले दर्ज करने का आरोप लगाया. 24 पन्नों के नोट में उन्होंने न्याय व्यवस्था की भी आलोचना की और न्याय न मिलने की बात कही.

‘पति के पूरे परिवार को फंसाने का चलन’

सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, अदालतों को कानून का दुरुपयोग रोकने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि वैवाहिक विवाद से उत्पन्न आपराधिक मामले में परिवार के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को इंगित करने वाले विशिष्ट आरोपों के बिना उनके नाम का उल्लेख शुरू में ही रोक दिया जाना चाहिए.

पीठ ने कहा, ‘न्यायिक अनुभव से यह सर्वविदित तथ्य है कि वैवाहिक विवाद उत्पन्न होने की स्थिति में अक्सर पति के सभी परिजनों को फंसाने की प्रवृत्ति होती है. ठोस सबूतों या विशिष्ट आरोपों के बिना सामान्य प्रकृति के और व्यापक आरोप आपराधिक अभियोजन का आधार नहीं बन सकते हैं.’ इसलिए, सुप्रीम कोर्ट  ने कहा कि ऐसे मामलों में अदालतों को कानूनी प्रावधानों और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग रोकने एवं परिवार के निर्दोष सदस्यों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए.

दहेज उत्पीड़न के मामले पर फैसले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश को खारिज करते हुए की, जिसमें एक महिला द्वारा अपने पति, उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले को खारिज करने से इनकार कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संशोधन के माध्यम से भारतीय दंड संहिता (IPC) में धारा 498A को शामिल किये जाने का उद्देश्य महिला पर उसके पति और उसके परिजनों द्वारा की जाने वाली क्रूरता को रोकना है, ताकि राज्य द्वारा त्वरित हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सके.

‘फर्जी मामलों को बढ़ावा न दिया जाए: SC

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों के दौरान अस्पष्ट और सामान्य आरोपों की यदि जांच नहीं की जाती है, तो कानूनी प्रक्रियाओं का दुरुपयोग होगा और पत्नी एवं उसके परिवार द्वारा दबाव डालने की रणनीति को बढ़ावा मिलेगा. इसने यह भी कहा, ‘हम एक पल के लिए भी यह नहीं कह रहे हैं कि आईपीसी की धारा 498ए के तहत क्रूरता झेलने वाली किसी भी महिला को चुप रहना चाहिए और शिकायत करने या कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू करने से खुद को रोकना चाहिए.’

बेंच ने कहा कि (उसका सिर्फ यह कहना है कि) इस तरह के मामलों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए. पीठ ने कहा कि धारा 498ए को शामिल करने का उद्देश्य मुख्य रूप से दहेज के रूप में किसी संपत्ति या मूल्यवान प्रतिभूतियों की अवैध मांग के कारण ससुराल में क्रूरता का शिकार होने वाली महिलाओं की सुरक्षा करना है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हालांकि, कभी-कभी इसका दुरुपयोग किया जाता है, जैसा कि वर्तमान मामले में हुआ.’ SC ने प्राथमिकी खारिज करते हुए कहा कि पत्नी द्वारा पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ व्यक्तिगत प्रतिशोध के कारण एवं रंजिश की वजह से शिकायत दर्ज कराई गई थी. (भाषा इनपुट)

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

12 December Ka Panchang: द्वादशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

12 December Aaj Ka Panchang: का दैनिक पंचांग : 12 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:54 -12:34 तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:31 से 14:47 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे।

तिथि     द्वादशी  22:25 तक

नक्षत्र    अश्विनी  09:51 तक

प्रथम करण       बावा     11:48 तक

द्वितीय करण     बालवा   22:25 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       गुरुवार

योग      परिघा   15:16 तक

सूर्योदय 07:08

सूर्यास्त 17:20

चंद्रमा  मेष

राहुकाल           13:31 − 14:47

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त Aaj Ka Panchang

अभिजीत          11:54 − 12:34

Kharmas 2024: 15 दिसंबर से बंद हो जाएगा सभी शुभ कार्य, नहीं बजेगी शहनाई, सूर्य देव धनु राशि में करेंगे गोचर

Kharmas 2024: 15 दिसंबर से बंद हो जाएगा सभी शुभ कार्य, नहीं बजेगी शहनाई, सूर्य देव धनु राशि में करेंगे गोचर

Kharmas 2024: इस बार विवाह की शहनाई 15 दिसंबर से बजना बंद हो जाएगी. इसलिए कि 15 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहा है, जो 14 जनवरी को समाप्त होगा. इस दौरान शादी, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश, मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा आदि शुभ कार्य नहीं होंगे. साथ ही नया घर या वाहन आदि खरीदना शुभ नहीं माना जाएगा.

इस महीने में सूर्य की गति धीमी हो जाती है. इस कारण कोई भी शुभ काम सफल नहीं होते है. मलमास नए साल में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन समाप्त हो जाएगा. जिस दिन सूर्य देव के एक राशि से दूसरे राशि में स्थान बदलते हैं, उस दिन को संक्रांति कहा जाता है.

15 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास

Kharmas 2024 पंडितों के अनुसार, सूर्य देव दिसंबर महीने में धनु राशि में प्रवेश करेंगे, इससे मलमास लग रहा है. नए साल 2025 में सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे, तो मकर संक्रांति पड़ेगी. बता दें, 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास के दौरान शादी-विवाह आदि कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए मलमास अशुभ माना जाता है.

15 जनवरी को मांगलिक कार्य होंगे शुरू

मकर संक्रांति पर मलमास का समापन होगा. इसके बाद 15 जनवरी को मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे. इस बार 16 से 18 व 21 व 22 जनवरी को अत्यधिक सावे भी हैं. इसके अलावा गृह प्रवेश, मंदिरों में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त होंगे. इसके साथ ही यज्ञ, मुंडन संस्कार, गृह आरंभ मुहूर्त आदि हो सकेंगे.

रायपुर: ट्रेन के भीतर यात्री ने फांसी लगाई, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़। रायपुर रेलवे स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया. जब हसंदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के भीतर एक युवक फांसी पर लटका मिला. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 2.30 को आती है और यहां से पुनः 6 बजे के बाद रवाना होती है. ट्रेन की सफाई के लिए जब कर्मचारी अंदर पहुंचा तो देखा कि वहां जनरल डिब्बे के भीतर एक युवक लटका हुआ था.

उक्त कर्मचारी ने इस घटना की जानकारी RPF को दी, इसके बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया और तमाम अधिकारी अब रेलवे स्टेशन पहुंचे है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. आरपीएफ और GRP अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है या हत्या.

छत्तीसगढ: मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

रायपुर, 11 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया।

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि श्रीमती हेमल शर्मा और श्री अमित सोनी ने मुख्यमंत्री श्री साय से आज मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।

sitename%

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाईट

में जशपुर जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी तथा पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

मधेश्वर पहाड़ : प्रकृति और आस्था का संगम

जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर स्थित मधेश्वर पहाड़, शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं।

पर्यटन और रोमांच का केंद्र

मधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव करते हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।