महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड ने 300 एकड़ जमीन पर ठोका दावा, 103 किसानों को भेजा नोटिस

waqf board: महाराष्ट्र के लातूर जिले में 100 से अधिक किसानों ने शनिवार को दावा किया कि वक्फ बोर्ड उनकी उस जमीन हड़पने का प्रयास कर रहा है, जिस पर वे कई पीढ़ियों से खेती करते रहे हैं.  उन्होंने बताया कि यह दावा छत्रपति संभाजीनगर स्थित महाराष्ट्र राज्य वक्फ अधिकरण में दायर किया गया है और कुल 300 एकड़ जमीन रखने वाले 103 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं.

किसानों में से एक तुकाराम कनवटे ने PTI को बताया, “ये जमीनें पीढ़ियों से हमें विरासत में मिली हैं. ये वक्फ संपत्ति नहीं हैं. हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार हमें न्याय दे. इस मामले पर अदालत में दो सुनवाई हो चुकी हैं और अगली सुनवाई 20 दिसंबर को है.”

केंद्र सरकार ने इस साल 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ waqf board (संशोधन) विधेयक पेश किया था, ताकि वक्फ बोर्ड के कामकाज को सुव्यवस्थित किया जा सके और इसकी संपत्तियों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके. विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया है.

क्या है वक्फ का मतलब

वक्फ का तात्पर्य इस्लामी कानून के तहत धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए समर्पित संपत्तियों से है. वक्फ अरबी भाषा के वकुफा शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है ठहरना. वक्फ का मतलब है ट्रस्ट-जायदाद को जन-कल्याण के लिए समर्पित करना. इस्लाम में ये एक तरह का धर्मार्थ बंदोबस्त है. वक्फ उस जायदाद को कहते हैं, जो इस्लाम को मानने वाले दान करते हैं. ये चल-अचल दोनों तरह की हो सकती है. ये दौलत वक्फ बोर्ड के तहत आती है.

वक्फ बोर्ड कैसे बनता और काम करता है

वक्फ के पास काफी संपत्ति है, जिसका रखरखाव ठीक से हो सके और धर्मार्थ ही काम आए, इसके लिए स्थानीय से लेकर बड़े स्तर पर कई बॉडीज हैं, जिन्हें वक्फ बोर्ड कहते हैं. तकरीबन हर स्टेट में सुन्नी और शिया वक्फ हैं. इनका काम उस संपत्ति की देखभाल, और उसकी आय का सही इस्तेमाल है. इस संपत्ति से गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना, मस्जिद या अन्य धार्मिक संस्थान को बनाए रखना, शिक्षा की व्यवस्था करना और अन्य धर्म के कार्यों के लिए पैसे देने संबंधी चीजें शामिल हैं.

सेंटर ने वक्फ बोर्डों के साथ तालमेल के लिए सेंट्रल वक्फ काउंसिल बनाया हुआ है. मिनिस्ट्री ऑफ माइनोरिटी अफेयर्स के तहत आने वाली सेंट्रल वक्फ काउंसिल की वेबसाइट पर बताया गया है कि देश में फिलहाल कुल 32 वक्फ बोर्ड हैं. वहीं कुछ राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में सुन्नी और शिया दोनों ही के अलग बोर्ड हैं. इससे उलट कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में फिलहाल कोई वक्फ बोर्ड नहीं.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Gemini Horoscope 2025: जानें साल 2025 में मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा

Gemini Horoscope 2025: मिथुन राशि के लोग अपनी तेजी, संवाद कौशल, और सहजता के लिए प्रसिद्ध होते हैं। अपनी व्‍यक्तिगत आजादी से इन जातकों को बहुत अधिक प्रेम होता है। साल की शुरुआत में ही यह तय कर लेते हैं कि पूरे वर्ष इनका एजंडा क्‍या रहेगा। हालांकि, कई बार मिथुन राशि के जातक जो कार्य कर रहे होते हैं, उस पर‍ स्थिर नहीं रह पाते हैं। ऐसे में वर्ष 2025 उनके लिए कैसा रहना वाला है..

प्रेम जीवन

Gemini Horoscope 2025: मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए 2025 एक मिश्रित वर्ष होगा। इस साल शुरुआत में बृहस्पति आपके द्वादश भाव में स्थित रहेगा, जिससे प्रेम संबंधों में असमंजस और दूरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय थोड़ी कठिनाइयों और समझदारी से भरा रहेगा। खासकर जनवरी से अप्रैल तक, मंगल का गोचर आपकी राशि पर रहेगा, जिससे गुस्सा, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इस दौरान, छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। आपको संयम और आत्म-नियंत्रण की आवश्यकता होगी, ताकि आप इन समस्याओं से बच सकें।

फरवरी में, 11 से 27 फरवरी तक, बुध का गोचर आपके भाग्य भाव में रहेगा, जो आपके प्रेम संबंधों में सुधार लाने के संकेत देगा। यह समय उन रिश्तों के लिए अनुकूल रहेगा, जो पहले किसी कारणवश टूटने के कगार पर थे। इस समय आपकी बातचीत और समझदारी से संबंधों में सुधार हो सकता है। हालांकि, 27 फरवरी से 6 मई तक, बुध का नीचस्थ गोचर रिश्तों में समस्याएं पैदा कर सकता है। इस समय गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, और भावनाओं का सही तरीके से इज़हार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी बातों को स्पष्टता से व्यक्त करना होगा, ताकि कोई भी तनाव न बढ़े।

Gemini Horoscope 2025: साल के मध्य में, 6 जून से 22 जून और 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, बुध का गोचर आपकी राशि में होगा, जो आपके प्रेम जीवन को स्थिरता और सुकून दे सकता है। यह समय आपके रिश्ते को एक नई दिशा देने का हो सकता है। यदि आप अविवाहित हैं, तो इस दौरान प्रेम संबंधों में गंभीरता और स्थिरता का संकेत मिल सकता है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय उसे और भी मजबूत बनाने का होगा। हालांकि, साल के अंत में, नवंबर और दिसंबर में कुछ बाहरी शत्रु आपके रिश्ते में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको सतर्क रहना होगा और अपने रिश्ते को बाहरी प्रभावों से बचाना होगा।इस साल के अंत में प्रेम संबंधों में सुधार के साथ-साथ आपको ध्यान रखना होगा कि संबंधों में संतुलन और सामंजस्य बनाए रखें। बृहस्पति का गोचर मई के बाद आपके प्रेम जीवन को लाभकारी बनाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो विवाह के उद्देश्य से प्रेम में हैं।

आर्थिक स्थिति

Gemini Horoscope 2025: 2025 में मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति में मिश्रित परिणाम हो सकते हैं। साल की शुरुआत में, बृहस्पति के द्वादश भाव में गोचर के कारण खर्चों में वृद्धि हो सकती है। खासकर भूमि, वाहन या अन्य संपत्तियों पर खर्च हो सकता है। साथ ही, 21 जनवरी से 2 अप्रैल तक मंगल का गोचर आपकी राशि पर होगा, जिससे अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय आपको अपने धन की बचत पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अनावश्यक खरीदारी से बचना चाहिए। 24 जनवरी से 10 फरवरी तक, बुध का गोचर अष्टम भाव में रहेगा, जिससे आर्थिक योजनाओं में रुकावट आ सकती है। इस दौरान आपको निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेनी चाहिए और आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहना चाहिए। हालांकि, 11 फरवरी से 27 फरवरी तक, बुध भाग्य भाव में रहेगा, जो आय के नए स्रोतों को उत्पन्न कर सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है।

Gemini Horoscope 2025: 27 फरवरी से 6 मई तक, बुध का नीचस्थ गोचर आर्थिक समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इस समय उधार देने से बचें और बड़े निवेशों से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही, स्वास्थ्य पर भी अधिक खर्च हो सकता है। 6 जून से 22 जून और 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच, बुध का गोचर आपके वित्तीय पक्ष को मजबूत करेगा और आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।

हालांकि, साल के अंत में, नवंबर और दिसंबर में शत्रु आपके आर्थिक पक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी और अपने धन संबंधी मामलों को गोपनीय रखने की कोशिश करें।मिथुन राशि के जातकों के लिए 2025 करियर के लिहाज से मिश्रित परिणामों वाला हो सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई तक, बृहस्पति के गोचर के कारण नौकरी में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, हालांकि, इस समय आपको कुछ छोटे-मोटे असंतोष का सामना हो सकता है।

Gemini Horoscope 2025: मई के मध्य के बाद, आपको अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने का मौका मिलेगा, जिससे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय नौकरी में वृद्धि, प्रमोशन या अन्य सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।हालांकि, मार्च के बाद शनि का गोचर आपके कर्म स्थान पर होगा, जिससे आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है।2025 में व्यापार और व्यवसाय के मामले में भी मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। साल की शुरुआत से लेकर मई तक, यदि आप विदेश में व्यापार कर रहे हैं या अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े हैं, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

पारिवारिक जीवन

Gemini Horoscope 2025: 2025 में मिथुन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां और समस्याएं आ सकती हैं। साल की शुरुआत में, बृहस्पति के गोचर के कारण पारिवारिक संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, खासकर पिता और जीवनसाथी के साथ। इस समय आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में अपना प्रयास जारी रखना होगा।

24 जनवरी से 10 फरवरी तक, बुध का गोचर अष्टम भाव में रहेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में अनबन हो सकती है। इस समय छोटे-छोटे विवादों का बढ़ना संभव है और आपको परिवार के सदस्यों के साथ शांति बनाए रखने का प्रयास करना होगा। 6 जून से 22 जून और 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, बुध का गोचर आपकी राशि में होगा, जो पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य लाएगा। इस समय आप परिवार के साथ सुखद समय बिता सकते हैं और घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। साल के अंत में, नवंबर और दिसंबर के महीने में पारिवारिक विवाद उभर सकते हैं। इस समय आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी और अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखना होगा।

स्वास्थ्य

Gemini Horoscope 2025: 2025 में मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य के मामले में मिश्रित परिणाम हो सकते हैं। खासकर, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। जनवरी से अप्रैल तक, मंगल के गोचर के कारण मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य पर दबाव पड़ सकता है। इस दौरान, आपको शारीरिक और मानसिक विश्राम की आवश्यकता होगी।

उपाय  Gemini Horoscope 2025:

  1. हर गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें।
  2. मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और “मंगलाय नमः” का जाप करें।
  3. बुधवार को हरे वस्त्र पहनें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
  4. नियमित रूप से “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।
  5. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।
  6. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं और उनके प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें।

मिथुन राशि के जातकों के लिए 2025 धैर्य और सतर्कता का वर्ष है। प्रेम, वित्त, परिवार और स्वास्थ्य में चुनौतियों के बावजूद यह समय आपको अनुभव और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। उचित प्रयास और उपायों के माध्यम से आप इस वर्ष को सफल बना सकते हैं।

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

सीरिया राष्‍ट्रपति असद का विमान क्रैश, भाग रहे थे देश छोड़कर

Syrian Civil War: सीरिया में चल रहे गृह युद्ध के बीच बड़ी सूचना आ रही है. विद्रोहियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कब्‍जा जमा लिया है. इसी बीच देश छोड़कर भाग रहे राष्‍ट्रपति बशर अली असद का विमान क्रैश होने की खबरें आ रही हैं. असद का परिवार पहले ही देश छोड़कर भाग चुका था. इसके बाद राष्‍ट्रपति असद सीरिया से भाग रहे थे और हादसे में उनका विमान क्रैश हो गया. राष्‍ट्रपति का प्‍लेन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद राडार से गायब हो गया और फिर उसके बाद क्रैश हो गया.

सीरिया के PM मोहम्‍मद गाजी अल जलाली ने कहा है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सत्‍ता सौंपने के लिए तैयार हैं. जलाली ने कहा है, ”मैं अपने आवास पर ही हूं और कहीं नहीं गया हूं और यह इसलिए क्योंकि मुझे अपने देश से प्रेम है.” साथ ही उन्होंने कहा कि वह सुबह काम करने के लिए अपने कार्यालय जाएंगे साथ ही उन्होंने सीरियाई नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने हालांकि राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर जाने संबंधी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

बता दें कि विद्रोहियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्‍क पर कब्‍जा कर लिया है. विद्रोही राजधानी के अंदर तक घुस गए हैं और कई इलाकों से गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं. इसके साथ ही सीरिया में तख्‍तापलट की कोशिश की खबरें आने लगी थीं. इससे पहले उन्‍होंने होम्‍स, अलेप्‍पो समेत देश के कई प्रमुख शहरों पर कब्‍जा कर लिया था. विद्रोहियों ने इस दौरान जश्‍न भी मनाए. (इनपुट-एजेंसी)

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

प्रेरणादायक स्टोरी: प्यून से लेकर असिस्टेंट कमिश्नर का सफर, युवा जरूर पढ़ें..

रायपुर। स्वप्न तो हर कोई सजोता है, लेकिन इसे पूरा कौन करता है ये महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसा ही स्टोरी छत्तीसगढ़ से सामने आया है जो युवा वर्ग के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। शैलेंद्र कुमार बांधे जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम किया और अंततः राज्य लोकसेवा आयोग-2023 (सीजीपीएससी) पास कर असिस्टेंट कमिश्नर (स्टेट टैक्स) बन गए।

वे पिछले सात माह से लोकसेवा आयोग के कार्यालय में ही चपरासी के रूप में कार्यरत है। यहां वे अधिकारियों की टेबल साफ करने, फाइल पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं, लेकिन कभी निराश नहीं हुए। पांचवें प्रयास में उन्हें बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि दोबारा परीक्षा दूंगा, लेकिन डिप्टी कलेक्टर बनने तक नहीं रुकूंगा।

रायपुर के बीरगांव निवासी शैलेंद्र ने बताया कि 2019 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। बचपन से उनका सपना अधिकारी बनने का था। वे हर वर्ष बिना रुके पीएससी की परीक्षा दे रहे थे। बीच में परिवार का सहयोग करने का दबाव आने लगा। उन्हें लगा कि मुझे आर्थिक रूप से निर्भर होना जरूरी है। इसलिए 2022 में चपरासी के लिए आवेदन कर दिया। परीक्षा पास होने के बाद उन्हें 27 मई, 2024 को नियुक्ति मिल गई। शैलेंद्र ने बताया कि उनका जन्म रायपुर में ही हुआ है। वे मूलत बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा बिटकुली गांव के किसान परिवार से हैं। वे अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। उनके पिता संतराम बांधे रायपुर में ही बस गए हैं। मां कल्पना बांधे हैं। वे बताते हैं कि वर्ष 2019 में पहली बार राज्य पीएससी में शामिल हुए थे, लेकिन सफल नहीं हुए।

अगले वर्ष वे मुख्य परीक्षा तक पहुंच गए, लेकिन सफल नहीं हुए। 2021 में उन्होंने मंडी निरीक्षक की परीक्षा दी थी। यहां दो-तीन नंबर से उन्हें निराशा मिली। अगले वर्ष 2022 में उन्हें पीएससी में 306वीं रैंक मिली थी। फिर नए सिरे से तैयारी शुरू की। इस बार उन्हें सफलता मिल गई। असिस्टेंट कमिश्नर बनकर प्रफुल्लित शैलेंद्र ने बताया कि इस बार वे छह अंक से चूक गए वर्ना डिप्टी कलेक्टर बन जाते। उन्होंने कहा कि अगली बार फिर प्रयास करूंगा। साक्षात्कार के बारे में उन्होंने बताया कि मुझसे संविधान, आंबेडकर, सतनाम पंथ, छत्तीसगढ़ी कविता आदि के बारे में सवाल पूछे गए थे। शैलेंद्र कहते हैं कि जब 2019 में पीएससी में असफल हो गए तो अगले वर्ष पीएससी की कोचिंग की। इसके बाद लगातार घर में रहकर ही तैयारी की। यूट्यूब के माध्यम से लगातार पढ़ाई जारी रखी।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

छत्तीसगढ़ में ये क्या! दुष्कर्म के आरोपी को सजा दिलाने जमीन को रखी जमीन!

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस पर लगातार सवालिया निशान खड़ें हो रहे हैं। जांच और विवेचना के नाम पर पीड़ित व्यक्ति को ही भुगतना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही वाक्या प्रदेश के जशपुर नगर में पहाड़ी कोरवा आदिवासी परिवार के सामने आया है। यहां दुष्कर्म की FIR दर्ज कराने के लिए पंडरापाठ चौकी प्रभारी को न केवल मुर्गा खिलाना पड़ा, बल्कि रिश्वत के रूप में एक हजार रुपये भी देने पड़े।

इतना ही नहीं, दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए उसके पति को वाहन किराए के लिए 500 रुपए, मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए दो बार जिला न्यायालय जशपुर आने- जाने में 3500-3500 रुपये भी वाहन किराये के रूप में देने पड़े।

इन खर्चों के लिए उसने 10,000 रुपए में अपनी जमीन गिरवी रख दी। पीड़िता के पति ने SP शशि मोहन सिंह से पूरे मामले की शिकायत की है और जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उधर, SP से शिकायत के बाद पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रिश्वत मांगने के मामले की जांच SDOP बगीचा को सौंप दी गई है। SP ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, चौकी पुलिस का कहना है कि पीड़िता का पति एफआईआर में धारा 376 लगाने की मांग करते विवाद कर रहा था। उसे बताया गया कि नए कानून की BNS की धारा 64 के अंर्तगत कार्रवाई की जा रही है, लेकिन वह नहीं माना और उच्चाधिकारियों को शिकायत करने पर अड़ गया। जानकारी के मुताबिक दो दिसंबर को पंडरापाठ चौकी में जो शिकायत दी गई थी, उसके मुताबिक पड़ोस में हो रहे झगड़े में बीच बचाव करने के लिए महिला बाहर आई थी, उसी समय आरोपित उसे बलपूर्वक बगल की झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।

यहां पढ़ें: Chhatisgarh, बलत्कार की FIR कराने के लिए पुलिस ने मांगा मुर्गा और रिश्वत! जानें क्या है माजरा

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ ने रचा इतिहास, 3 दिन में 500 करोड़ रुपए पार

मुंबई। Pushpa 2: ने इतिहास रच डाला है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है. सिर्फ इंडिया में ही नहीं दुनियाभर में लोग अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की ‘पुष्पा 2’ को पसंद कर रहे हैं. ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की लेकिन दूसरे यह थोड़ी फीकी पड़ी. हालांकि तीसरे दिन फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड सेट किया. मेकर्स के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ ने 3 दिन में 500 करोड़ रुपए से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये पहली फिल्म है जिसने सबसे तेजी से 500 करोड़ का कलेक्शन किया.

Pushpa 2 ‘पुष्पा 2: द रूल’ की प्रोडक्शन कंपनी माइथरी मूवी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. पुष्पा की वाइल्ड फायर विश्वभर में है. जबकि भारत में फिल्म ने इन 3 दिनों में 383.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

 ‘पुष्पा 2: द रूल’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,Pushpa 2 ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने शनिवार को भारत में सभी भाषआ में 115 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तेलुगु में फिल्म ने 31.5 करोड़ रुपए कमाए जबकि हिंदी वर्जन में फिल्म ने 73.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तमिल वर्जन से फिल्म को 7.5 करोड़ की कमाई हुई. कन्नड़ वर्जन में फिल्म ने मात्र 80 लाख रुपए ही कमाए. मलयालम वर्जन से 1.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

Pushpa 2 ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने तीन दिन में भारत में कुल 383.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. तेलुगु वर्जन से अबतक 151.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ. फिल्म के हिंदी वर्जन से ही अबतक मेकर्स ने 200.7 करोड़ रुपए की कमाई की है. आंकड़ों के हिसाब से भी ‘पुष्पा 2’ कई रिकॉर्ड सेट करते जा रही है. हिंदी में 3 दिन में 200 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली तेलुगु फिल्म बन गई है. कन्नड़ वर्जन में 2.47 करोड़ रुपए कमाए.

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

छत्तीसगढ़ आज गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

रायपुर। मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। बता दें, इस समय उत्तर भारत में समुद्र तल से12.6 किमी की ऊंचाई पर 120 गति की हवाएं चल रही है।

प्रदेश में मौसम शुष्क रहनेकी सांभावना है। अगामी दो अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने  8-9 दिसंबर बादल छाने के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं, अगले 2 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तो उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है। दिसंबर माह के तीसरे सप्‍ताह में राजधानी सहित Chhattisgarh के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ के मौसम की तो यहां भी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने आज यानी 08 दिसंबर को 16 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर देखने को मिलेगा. इस दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इन जिलों में बारिश अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक,  कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, कांकेर और नारायणपुर में बूंदाबांदी हो सकती है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

रायपुर नशेड़ी ने हथौड़े से 9 लोगों को मारा, देखें वीडियों, 1 की मौत

रायपुर। खरोरा के कोरासी गांव में एक महिला की मर्डर करने वाले नशेड़ी युवक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवक नशे की हालत में हथौड़े से लोगों पर हमला करते हुए नजर आ रहा है। नशेड़ी युवक ने 10 से अधिक लोगों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मामलें में Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरासी निवासी डोगेंद्र पटेल शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में घर से एक लोहे का बड़ा हथियार (घन) लेकर निकला। जिसके बाद आरोपी ने रास्ते में दिखने वाले लोगों पर हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

यहां देखें CCTV फुटेज

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Ank Jyotish रविवार 08 दिसबंर: जानें आज का शुभ रंग और कलर

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish रविवार 08 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

रविवार को करियर में बदलाव के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। ank jyotish भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। भ्रमण पर जाने से पहले योजना बना लें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

आज किसी यात्रा पर जाएंगे। ank jyotish निवेश के लिए समय शुभ है। परिवार में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। कारोबार में नई योजनाओं को शामिल करेंगे। खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। ank jyotish विवाह के लिए आ रहे प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग-जामुनी

अंक 4

रविवार को आर्थिक लाभ मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ank jyotish आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

किसी भी निर्णय लेने से पहले परिजनों से बात करें। ank jyotish कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। धन लाभ होने के योग है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- पीला

अंक 6

रविवार को नई चीजों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। ank jyotish धार्मिक कार्यों में रुचि जागेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। व्यापार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय कल्याणकारी है।

शुभ अंक- 30

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। ank jyotish समाज में मान-सम्मान बढेगा। आज आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। निवेश से किसी बड़ी धन राशि की प्राप्ति होगी, जिससे जीवन स्तर बेहतर होगा।

शुभ अंक- 67

शुभ रंग- नीला

अंक 8

शिक्षा के क्षेत्र में नए मौके हासिल होंगे। ank jyotish आज आप व्यापार में कुछ नयापन लाएंगे। घरेलू समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। असफलता आपकी सफलता का मार्ग बना रही है। कारोबार का विस्तार होगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज रविवार को आपके वेतन में वृद्धि होगी। ank jyotish छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर अच्छे परिणाम मिलने के पूरे योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले हल होंगे।

शुभ अंक-01

शुभ रंग- गुलाबी

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

08 December Ka Panchang: शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि, जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

08 December Ka Panchang: डेली पंचांग / Aaj Ka Panchang: 8 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:52-12:33 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 16:03 से 17:46 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।

तिथि     सप्तमी  09:43 तक

नक्षत्र    शतभिषा           15:52 तक

प्रथम करण       वणिजा  09:43 तक

द्वितीय करण     विष्टि     20:53 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       रविवार

योग      वज्र       27:46 तक

सूर्योदय 07:05

सूर्यास्त 17:19

चंद्रमा  कुंभ

राहुकाल           16:03 − 17:19

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त         अभिजीत          11:52 − 12:33

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें