GST महिला अफसर की नहीं लिखी गई FIR, अफसर बोलें, जब एक शासकीय कर्मचारी के साथ न्याय नहीं तो फिर आम जनता Police पर कैसे भरोसा करेंगी!

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कारोबारी ने GST विभाग की महिला इंस्पेक्टर को धमकाया था जिसका ऑडिया वायरल हुई थी। इस मामले के बाद कारोबारी के घर और प्रतिष्ठान पर GST विभाग ने छापा मारा था. वहीं आज GST विभाग के अफसर कारोबारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने गुढ़ियारी थाना पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है. इसे लेकर GST विभाग के अफसरों ने नाराजगी जताई है.

इस मामले में GST निरीक्षक आकाश त्रिपाठी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद गुढ़ियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई. उन्होंने बताया कि Police पीड़ित महिला इंस्पेक्टर और आरोपी कारोबरी का मोबाइल जब्त कर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है. पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए आकाश त्रिपाठी ने कहा कि एक शासकीय कर्मचारी के साथ न्याय नहीं हो रहा है तो आम जनता Police पर कैसे भरोसा कर सकती है कि उसको न्याय मिलेगा.

जांच के बाद होगी कार्रवाई : एडिशनल SP

इस मामले में एडिशनल SP सिटी लखन लाल पटले ने कहा कि एफआईआर  के लिए आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि रायपुर में एक व्यापारी ने महिला इंस्पेक्टर को उस समय धमकी दी जब महिला अधिकारी ने व्यापारी से उसकी फर्म के संचालन की स्थिति पूछी. सवाल इतना ही था कि “क्या आपकी फर्म चल रही या बंद है?” लेकिन कारोबरी ने इस साधारण सवाल पर अपना आपा खो दिया और महिला अधिकारी को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया.

CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या…

कारोबरी ने बातचीत के दौरान महिला अफसर पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए कहा था कि “हम लोगों ने ही सरकार बनाई है. CM विष्णुदेव साय से मेरे बारे में पूछ लेना. मैं तुम्हें ट्रैप करा दूंगा.” इसके अलावा उस व्यापारी ने महिला अधिकारी की शिकायत करने के लिए ओपी चौधरी को बुलाने तक की बात कह डाली. इस पूरे संवाद की वॉयस रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

CG ऑडियो वायरल, कारोबारी ने धमकी देते हुए बोलें, “सरकार हमने बनाई, CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या?”

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

शिक्षा विभाग का कमाल, जिनके खिलाफ आर्थिक गबन का आरोप उसे किया उपकृत!

महासमुंद। जिले के शिक्षा विभाग  ने कमाल कर दिया है। जिनके खिलाफ आर्थिक अनियमितता का आरोप है उसे उपकृत कर प्राचार्य बनाया है। बतादें, व्याख्याता गजराज पाडे (पूर्व प्राचार्य शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा) में चार साल पहले पदस्थ था, उस समय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा आर्थिक गबन के कारण वसूली के आदेश दिए गये थे। लेकिन, मिलीभगत का नतीजा ये है कि उन्हें उपकृत कर बागबाहरा का बनाया प्राचार्य गया है।

ऐसे किए गए उपकृत

पूर्व प्राचार्य मधु सिरमौर को हटाकर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा में ही कार्यरत गजराज पांडे को प्राचार्य बना दिया गया है। गजराज पांडे के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में प्रभारी प्राचार्य रहते जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने आर्थिक अनियमितता का दोषी मानते हुए रुपये 120623-00 एक लाख बीस हजार छै सौ तेईस रुपए) की राशि वसूली का आदेश जारी किया है।

लेकिन, आज 4 साल बाद भी विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उक्त राशि की वसूली नहीं कर पाई है। बल्कि उन्हें पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल  बागबाहरा में प्राचार्य बनाया गया है। ऐसे आर्थिक अनियमितता के दोषी संस्था प्रमुख से विद्यालय की क्या छवि बनेगी? विद्यार्थियों के भविष्य का क्या होगा? ये तो वक्त पर ही निर्भर है!

सूत्रों से ज्ञात हुआ कि, पूर्व प्राचार्य से पदभार प्राप्त करते ही गजराज पाडे ने अपने ही शाला के पूर्व प्राचार्य मधु सिरमौर की लिखित शिकायत भी जिला शिक्षा अधिकारी को कर दी है। इससे शाला के स्टाफ में  मनमुटाव का परिणाम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

धान खरीदी पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM साय का तंज

रायपुर। धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि घर में बैठकर किसी के बारे में बोलना आसान होता है. मंडी में जाकर देखें, धान खरीदी केंद्रों में जाकर देखें. 03 तारीख को देखने गए थे, क्या हुआ. अच्छा है लोग जाएं और देखें. आरोप लगाने से बढ़िया है कि पास से जाकर प्रत्यक्ष देखें.

CM विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धान खरीदी में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है. छोटी-मोटी दिक्कतें थीं, उसको दूर कर लिया गया है. कहीं भी धान खरीदी बंद नहीं हुई थी. राइस मिलरों से बातचीत नहीं होती तो समस्या हो सकती थी. आज उनसे बातचीत हुई है. समस्या का समाधान हो गया है. बता दें कि कांग्रेस ने 10 दिसंबर को धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

वहीं महादेव सट्टा एप्प को लेकर CM विष्णुदेव साय ने कहा कि जो भी दोषी है, सभी पर कार्रवाई होगी. चाहे महादेव सट्टा एप का हो या शराब घोटाला, चाहे कोयला घोटाला को हो या DMF घोटाला. कोई भी घोटालेबाज बचेंगे नहीं. सबके ऊपर सख़्ती से कार्रवाई होगी. CGPSC में जो घोटाला किए थे, उनका भी जेल जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

10 से होगी धान का उठाव इधर, बंद की चेतावनी, वही कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में करेगी धरना प्रदर्शन

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीदी जा रही धान उपार्जन केंद्र में मिलरों के हड़ताल के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लेकिन, इस समस्या का समाधान शनिवार को हो गया। राइस मिलर्स और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच लंबित मुद्दों पर सहमति बन गई है. इसके साथ ही समितियों में जमा हो रहे धान के उठाव का रास्ता अब खुल गया है. सरकार और राइस मिलर्स ने एक स्वर में सोमवार से धान उठाव की बात कही है. इसके साथ ही धान खरीदी में किसानों को आ रही समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है।

इधर, खरीदी केंद्र को 10 से बंद करने की चेतावनी

महासमुंद में खरीदी केंद्रों में धान के स्टॉक जमा होने और धान उठाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशान धान समिति केन्द्रों के प्रभारियों ने शनिवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर आगामी 10 दिसंबर से धान खरीदी बंद करने की चेतावनी दी है। समितियों के प्रभारियों ने कहा है कि जिला कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों को 3 दिसंबर को ही इस बात की सूचना देते हुए धान उठाव का निवेदन किया था लेकिन आज 7 दिसम्बर हो जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से चिंतित समितियों के प्रभारियों ने ये ऐलान कर दिया है कि धान का उठाव समितियों से नहीं होने की स्थिति ने 10 दिसंबर से धान की खरीदी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।

कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन का ऐलान

आज शनिवार को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि धान बेचने में किसानों को हो रही परेशानी तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरोध में कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया। जिसमें हमारे सभी नेता पदाधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में गये।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

धमतरी, Whatsapp स्टेटस लगा युवक झूला फांसी पर, ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप!

धमतरी। Chhattisgarh के धमतरी जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले युवक लिनेश साहू ने पहले अपना Whatsapp स्टेटस अपडेट किया, फिर फांसी लगा ली. स्टेटस में पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है. यह मामला पोटियाडीह गांव का है.

मृतक लिनेश ने ससुराल पक्ष पर हिंदू से ईसाई धर्म में जाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही.

DSP नेहा पवार ने बताया कि ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के लिनेश साहू ने आत्महत्या की है. मौके पर पहुंची Police ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा व्हाटअप स्टेट्स के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

 

Ind vs Aus 2nd Test: भारत के शेर हुए ढेर, आधी टीम लौटी पवेलियन, स्कोर 128-5, ऑस्ट्रेलिया की जीत तकरीबन तय!

Ind vs Aus 2nd test day 2: ऑस्ट्रेलिया ने लाबुशेन की अर्धशतकीय और ट्रेविस हेड के 140 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत के सामने 157 रन की बढ़त ले ली. लेकिन भारतीय टीम की दूसरी ईनिंग की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत ने 5 विकेट भी गंवा दिए हैं. तीसरे दिन के खेल में पंत और नीतिश रेड्डी पारी की शुरुआत करेंगे.

पिंक बॉल टेस्ट का दूसरा दिन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है. पिंक बॉल टेस्ट का आज दूसरा दिन था. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 337 रन पर ऑल आउट हुआ. सिराज और बुमराह ने 4-4 विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने देखते ही देखते पांच विकेट गंवा दिए. रोहित, विराट, यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे. भारत ने दूसरे दिन के खेल तक 128 रन बनाए हैं और 5 विकेट गंवाए हैं.

पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त ऑस्ट्रेलिया के ओपनर नाथन मैक्स्विनी 38 जबकि अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन 20 रन बनाकर खेल रहे थे. भारतीय टीम पहले दिन मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे महज 180 रन पर ऑलआउट हो गई. स्टार्क ने पहली बार भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट झटके. उन्होंने एडिलेड में 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट चटकाए. कप्तान पैक कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

भारत की पारी बिखरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली बॉल पर यशस्वी जायसवाल बिना कोई रन बनाए वापस लौट गए. इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने पारी को संभाला. 37 रन बनाकर केएल जबकि 31 रन की पारी खेलकर गिल आउट हुए. यहां से टीम इंडिया की बल्लेबाज पूरी तरह से बिखर गई और स्कोर देखते ही देखते 109 रन पर 6 विकेट हो गया. नीतीश कुमार रेड्डी ने 42 रन की जुझारू पारी खेल भारत को 180 रन तक पहुंचाया. कप्तान रोहित शर्मा 3 रन जबकि विराट कोहली महज 7 रन बनाकर आउट हुए.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

Odisha में महिला से दुष्कर्म के आरोप में ‘स्वयंभू धर्मगुरु’ गिरफ्तार

संबलपुर। ओडिशा के संबलपुर के रायराखोल में महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक स्वयंभू धर्मगुरु को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस (Police) के अनुसार, यह घटना रायराखोल पुलिस थाना क्षेत्र में घटी. मामले में आरोपी ने पीड़िता को जान-पहचान का झूठा झांसा देकर अपने घर बुलाया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रफुल्ल महला वैष्णव ने महिला के साथ मारपीट की.

महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता के बयान के अनुसार, वह गुरुवार को सुबह रायराखोल इलाके में गई थी. वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसे अपने घर पर बुलाया. जब वह अकेली थी, तो उस स्थिति का फायदा उठाते हुए उस आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की. वहीं हमले के बाद, घायल अवस्था में पीड़िता को बचाने के साथ ही उपचार के लिए रायराखोल अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

रायराखोल SDOP प्रशांत मेहर ने पुष्टि की है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि महला खुद को एक स्वयंभू बाबा बताता है और उसने महिला को गलत इरादे से बुलाया था.

दूसरी तरफ महिला के नशीले पदार्थों की वजह से बेहोश होने के दौरान हमला किए जाने की बातों पर एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया कि पूरी जांच की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जाएगा. इस बीच, पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों की मेडिकल जांच करा ली गई है. SDOP ने कहा कि पीड़िता की हालत अभी स्थिर है और पुलिस न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर, 7 दिसंबर 2024। सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के ऐम्स परिसर में “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़”  100 दिवसीय जांच व उपचार अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता व टीबी जांच हेतु संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के लिए एक एक वाहन शामिल हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।

मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अभियान के दौरान चिन्हाकित किये गए जोखिम समूहों की टीबी हेतु स्पॉट स्क्रीनिंग की जाएगी जिससे संदेहास्पद टीबी मरीजों का स्पॉट पर ही टीबी रोग का पता लगाया जा सकेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ए.आई. तकनीक से हैंड हेल्ड एक्स रे, CY-टीबी जांच व  16 चैनल वाले ट्रूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा ।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

धान खरीदी की परेशानियों को लेकर 10 दिसंबर को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी, ब्लाक स्तरीय धरना धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ायी जाये

रायपुर/07 दिसंबर 2024। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि धान बेचने में किसानों को हो रही परेशानी तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरोध में कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया। जिसमें हमारे सभी नेता पदाधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में गये मैं भी चार सोसायटी गया।

पूरे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था किसान परेशान है। सरकार की कोशिश है कम से कम धान खरीदी की जाये। सोसायटियों में हमारे नेताओं ने देखा कि बारदाने की कमी है, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशान होना पड़ रहा। सरकार ने कहा है कि 50 प्रतिशत नये, 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाये। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है। पुराने बारदाने फटे हुये है जिसमें धान भरा ही नहीं जा सकता, किसानों से कहा जा रहा 50 प्रतिशत बारदानो की व्यवस्था स्वंय करो उसका भुगतान किया जायेगा, लेकिन किसानो के बारदाने का पैसा भी नहीं मिल रहा।

टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा, नंबर ही नहीं आ रहा। टोकन कटने की तारीख से 7 से 10 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है। 15 दिन बाद तक का भी टोकन नहीं मिल रहा। इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है उसमें 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है। सोसायटियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण जगह की कमी है। धान के बोरे जाम है। जगह का अभाव हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अनावरी रिपोर्ट कम बनाई गयी है तथा खरीदी भी 21 क्विंटल के हिसाब से नहीं हो रही है। किसानों से पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है। अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा। किसानो से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है। बड़े किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे उनकी बारी ही नहीं आ रही है। सरकार ने यह घोषणा किया है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग धान बेच चुके है, उनके खाते के रकम हफ्तो तक नहीं आया है, जो रकम आ रहा है वह एक मुश्त 3100 नहीं है। सिर्फ 2300 रू. प्रति क्विंटल ही आ रहा है। (जो समर्थन मूल्य है उतना) भाजपा ने 3100 रू. एक मुश्त देने का वादा किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हमारी मांग है धान की कीमत का भुगतान 3217  रू. में करें क्योंकि 3100 रू. भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। इस वर्ष केन्द्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रू. बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रू. से बढ़ाकर 3217 रू. किया जाये। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था, लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीज उत्पादक किसानों से सोसायटी में धान नहीं खरीदा जा रहा। सोसायटी में सूचना चस्पा किया गया है कि बीज उत्पादक किसानों का धान नहीं लिया जायेगा। सोसायटी से धान संग्रहण केंद्रों में भेजा जा रहा है जबकि यह सीधे मिलरों के पास जाना चाहिये। इस कारण सोसायटी में संग्रहण केंद्रों के बीच परिवहन की लागत अतिरिक्त आ रही है। लेवर चार्ज बढ़ गया इसमें भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पिछले वर्ष का सुखत का पैसा सोसायटियों को अभी तक नहीं दिया गया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि धान खरीदी में टोकन की व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी ने लगातार आवाज उठाने के बाद सरकार ने 60-40 प्रतिशत आदेश दिया है। ऐप में देखा कि 15 जनवरी तक टोकन 60 प्रतिशत तक भरा हुआ है जबकि 31 जनवरी आखिरी तारीख है। बड़े किसान और मध्यम किसान धान नहीं बेच पाये है। ऑफलाइन में भ्रष्टाचार होते है इसको कम करने के लिये हमारी कांग्रेस की सरकार ने बंद किया था। प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाये। टोकन व्यवस्था को ठीक किया जाये। धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ायी जाये, तब सभी किसान धान बेच पायेंगे।

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देता हूं कि कांग्रेस नेताओं को धान खरीदी केंद्रों में जाकर वहां की व्यवस्था तथा किसान की समस्या से अवगत हो सके। अभी 23-24 दिन धान खरीदी शुरू हुआ है। सरकार की सांसे क्यों फूलने लगी है? 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है और 40 लाख करोड़ की राशि किसानों देने है। मीडिया और अखबारों से पता चला है कि 1 तिहाई निकल गया है और 6600 करोड़ का धान खरीदी हुआ है। इसी गति से धान खरीदी होती रही तो 160 लाख मीट्रिक टन कैसे खरीदेगी, सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह है? कांग्रेस पार्टी इससे चिंतित है।

हमारी कांग्रेस की सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन खरीदी किया था। कांग्रेस की सरकार ने अपने दम पर सारी व्यवस्था की थी। साय सरकार में 20 दिन में बारदाना की पूर्ति नहीं कर पा रही है। टोकन नहीं दे पा रहे है। धान उठाव नहीं हो पा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मशीन में परेशानी आ रही है। प्रायमरी सोसायटी में लिमिट या ज्यादा धान आता है तो तौल कांटा बढ़ाते नहीं है। खरीदी का लिमिट तय कर दिया है। धान खरीदी का लक्ष्य कैसे पूरा करेंगे? राइस मिलर्स से बारदाने के समझौते के बाद शुरू हुआ। साय सरकार ने अपने घोषणा पत्र में ग्राम पंचायत में एकमुश्त भुगतान करने की मोदी की गारंटी कहा थ सरकार की तरफ से पहले से जानकारी आना था लेकिन अभी तक नहीं आया है। कांग्रेस की सरकार ने पहले से ही अतिरिक्त राशि देने का तय किया तो राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को देने की दिन और तारीख तय कर लिया जाता था। उसी दिन उसी तारीख पर किसानों को अतिरिक्त राशि मिल जाती थी। साय सरकार को धान खरीदी अव्यवस्था को सुधारा जाना चाहिये। 20 दिन में सरकार थक गई है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि धान खरीदने के बाद दोबारा धान की तौलाई करते है तो तौल में ज्यादा धान लेने की शिकायत आई है। किसानों को 10 हजार देने की बात कही है, अगर किसानों के खाते में पैसा आ जायेगा तो वो एटीएम से कभी भी निकाल सकते है। लिफ्टिंग तुरंत होना चाहिये। राईस मिलर्स को संग्रहण केंद्र में क्वालिटी का चयन करने में परेशानी होगी। ये जो बाते है गंभीरता से सरकार को करना चाहिये। 3100 में धान खरीदने की भाजपा घोषणा पत्र में उल्लेख है एकमुश्त भुगतान होना चाहिये।

पत्रकारवार्ता में संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, अशोक राज आहूजा उपस्थित थे।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें

रायपुर नशा में हुआ पागल, जिसे देखा उसे हथोड़े से मारा, एक महिला की मौत!

रायपुर। खरोरा थाना के कोरासी गांव में एक पागल नशेड़ी युवक ने नशे की हालत में लोहे के हथियार से एक महिला की मर्डर कर दी। साथ ही कई लोगों पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जारी हैं। घटना शुक्रवार देर शाम की है। आरोपी डोगेंद्र उर्फ डब्बू पटेल को ग्रामीणों ने पहले जमकर पीटा  उसके बाद उसे पुलिस (Police) के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कोरासी (Korasi) गांव का ही रहने वाला डोगेंद्र पटेल शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में घर से एक लोहे का बड़ा हथियार (घन) लेकर निकला। जिसके बाद आरोपी ने रास्ते में दिखने वाले लोगों पर हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी डोगेंद्र ने लोहे का घन लेकर जो भी उसे दिखा उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस तरह उसने गांव के करीब दर्जन पर लोगों पर हमला किया। जिसमें एक महिला कीर्ति साहू की मौत हो गई। अन्य घायलों में बीरन पटेल (55 वर्षीय), शोभाराम (60 वर्षीय), वीरेंद्र पटेल (55 वर्षीय), भागुराम वर्मा (46 वर्षीय), नीलकंठ साहू (65 वर्षीय), रामूलाल (55 वर्षीय) आदि शामिल है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छतीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

हमसे संपर्क करें