रायगढ़ जंगल में मृत हालत में मिले 3 हाथी

रायगढ़। जिले में एक दुखद घटना घटी है। यहां तीन हाथियों की मौत हो गई है, इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है. यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल में हुई है. जहां 11 KV लाइन के तार टूट जाने के कारण करंट लगने से एक बड़ा हाथी, एक युवा हाथी और एक छोटे हाथी की जान चली गई है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जिला के डीएफओ घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. बताया कि यह घटना जंगल के बीच में बिछे बिजली के तारों के टूटने के कारण हुई, जिससे 3 हाथी करंट के चपेट में आ गए. वन अमला मौके पर मौजूद है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.

कोमाखान राज परिवार के थियेंद्र प्रताप का निधन, शोक में डुबा क्षेत्र

महासमुंद। कोमाखान राज परिवार के सदस्य एवं राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष थियेंद्र प्रताप सिंह का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया है।

स्मृति शेष ठाकुर थियेंद्र प्रताप सिंह

आपका जन्म कोमाखान जमीदार ठाकुर भानुप्रताप पिता कृषि वैज्ञानिक ठाकुर नरेंद्र प्रताप माता श्रीमती बाल कुमारी के  गर्भ से हुआ। आपकी प्रारंभिक शिक्षा कोमाखान राजकुमार कालेज रायपुर में हुई, उच्च शिक्षा एमबीए की शिक्षा नागपुर से की। उन्होंने पढ़ाई के बाद खेती किसानी में विशेष ध्यान देकर उन्नत खेती करने लगे, फसल चक्र परिवर्तन, जैविक कृषि, जैव पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहे, आपने सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों बढ़चढ़ कर भाग लिया, सुअरमार गढ़ के संरक्षण, एवं कोमाखान राज परिवार के ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका, सुअरमार गढ़ के संरक्षण, ऐतिहासिक पुरातत्विक स्थल घोषित कराने में आपका अथक प्रयास रहा। राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहते हुए धार्मिक कार्यक्रमों भागीदारी रही। आदिवासी समाज  की रैलियों में अग्रपंक्ति में ध्वज लिए प्रेरित करते।

आप सादगी के प्रतिमूर्ति थे, सहजता धीरज  धैर्य, मृदु भाषी होने के साथ बहुत अच्छे श्रोता थे, चुने हुए शब्दों का प्रयोग करते, उनके पेंट कुर्ता गमछा के साथ खेती वाले घुटने तक के जूते उनकी खास पसंद रही। आप सादा भोजन, अल्पाहारी, अल्प व्ययी जीवन शैली लोगो को प्रेरित करता रहेगा।

अंत्येष्टि कार्यक्रम की सूचना

आज 26 अक्टूबर 2024 को ठाकुर थियेंद्र प्रताप सिंह की अंतिम यात्रा निवास स्थान चकचकी से दोपहर 2 बजे कोमाखान राजमहल के लिए निकलेगी, बाड़ा में अंतिम दर्शन के साथ पूर्वजों के स्थल पर 4 बजे तक सम्पन्न होगी।

Ank Jyotish: 26 अक्टूबर, शनिवार जानिए आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  26 अक्टूबर: ‘शनिवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज शनिवार को प्रियजनों के साथ किसी नई ख़रीद या नए अनुबंध का आनंद लें। अनावश्यक खर्च से बचें। इसके बजाय अपनी रचनात्मक और आध्यात्मिक पक्ष संलग्न करें। आपके दोस्त काम या प्रोजेक्ट के साथ साथ आपकी वित्तीय सहायता भी करेंगे।

शुभ अंक-2

शुभ रंग- पिंक

अंक 2

आज शनिवार को आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी बस इसे अपने खुद पर हावी न होने दें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नारंगी

अंक 3

आज शनिवार को कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

आज शनिवार को सफलता का स्वाद लेने के लिए नए करियर की तरफ ध्यान केंद्रित करें या स्व रोजगार की शुरुआत के बारे में सोचें। अपना नया नाम और पहचान बनाएं ताकि लोग आपका सम्मान करें।

शुभ अंक- 13

शुभ रंग- सिल्वर

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

आज शनिवार को आपकी व्यस्त दिनचर्या आज आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। लघु यात्रा, बैठक या सभा की भी संभावना है। कोई भी अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। विदेशियों से मिलना या काम करना भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

शुभ अंक-15

शुभ रंग- हरा

अंक 6

आज शनिवार को बहुत सारी चीजों या बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन पैसा आपकी सबसे बड़ी चिंता का कारण बनेगा। अपनी प्राथमिकताओं को समझें और अपनी योजनाओं पर अच्छे से काम करें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- क्रीम

अंक 7

आज शनिवार को आपको नए परिवेश या वातावरण में काम करने का मौका मिलेगा जिससे आप अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। जीवन में अपने अनुभव और रचनात्मकता से आप तारीफ के साथ-साथ धन लाभ भी पाएंगे।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 8

आज शनिवार को नया दौर समृद्धि और भावनात्मक स्थिरता देगा। भावुक स्वभाव को बदले और विचार बांटे ताकि आपस की गलतफहमी दूर की जा सके। जितना हो सके अपने आसपास के लोगों को खुश रखें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज शनिवार को ऑफिस के साथ-साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने कामों के प्रति जिम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे।

शुभ अंक-1

शुभ रंग -नीला

Cyclone Dana: चक्रवात ‘दाना’, का असर अब छत्तीसगढ़ में, 40 KM प्रति घंटे हवा के साथ होने वाली है बारिश

Dana Cyclone: चक्रवात ‘दाना’ को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल को अलर्ट किया गया है। चक्रवात ओडिशी तट पर लैंडफॉल कर रहा है। दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान होने वाले नुकसान को कम करने की बड़ी तैयारी की है। IMD  ने कहा कि चक्रवात के दस्तक देने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर की रात से शुरू होगी और 25 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगी। चक्रवात के दस्तक देने के दौरान अधिकतम गति लगभग 120 KM प्रति घंटा रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार चक्रवात की दस्तक प्रक्रिया धीमी होती है, जिसमें आमतौर पर 5-6 घंटे लगते हैं। अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच चक्रवात के दस्तक देते समय भारी बारिश, हवा और तूफानी लहरें चरम पर होंगी। चक्रवात के तट पर पहुंचने के दौरान दो मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है तथा चक्रवात 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा।

sitename%

छत्तीसगढ़ में अब होने वाली है प्रभाव

रायपुर। चक्रवाती तूफान दाना उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थिर है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है। बीते गुरूवार 24 अक्टूबर को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25-26 अक्टूबर को गरज-चमक व वज्रपात के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफान और हवाएं चल सकती है, जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की सम्भावना है।

दरअसल, चक्रवती तूफान दाना उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थिर है। 25 अक्टूबर आज भितरकनिका और धामरा ओडिशा के करीब पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी आडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवांए चल सकती हैं, जो बढ़कर 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की सम्भावना है।

छत्तीसगढ़ आज माताओं की बल्लें-बल्लें, दिवाली के पहले जारी होगी 9वीं किश्त

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शुक्रवार 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश की 70 लाख माताओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन जारी करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख माताओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी।

इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही माताओं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

Cyclone Dana: लैंडफॉल हुआ चक्रवात ‘दाना, झमाझम बारिश के साथ 110+ KMPH स्पीड से चल रही हवा

Cyclone Dana: भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अब 10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, यह ओडिशा के धामरा से लगभग 15 KM उत्तर में और भीतरकनिका से 30 KM उत्तर-पश्चिम में है. लैंडफॉल प्रक्रिया जारी है और चक्रवात का पिछला हिस्सा जमीन पर प्रवेश कर रहा है. लैंडफॉल प्रक्रिया अगले 1-2 घंटों तक जारी रहेगी. IMD के अनुसार, इसके उत्तर ओडिशा में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा आज दोपहर तक धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है.

चक्रवात ‘दाना’ की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. हवाओं की गति 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है. धामरा (भद्रक) में कई पेड़ उखड़ गए.

Cyclone Dana भुवनेश्वर स्थित IMD केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने ANI से कहा, ‘अब यह (दाना) धामरा से लगभग 15 किमी उत्तर और भितरकनिका से 30 किमी उत्तर-पश्चिम में है… वर्तमान तीव्रता एक गंभीर चक्रवाती तूफान है और हवा की गति 100-110 किमी/घंटा है… भूमि पर पहुंचने की प्रक्रिया जारी है… यह अगले 1-2 घंटों तक जारी रहेगी. यह उत्तर ओडिशा से होते हुए पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो जाएगा.’

 

Ank Jyotish: 25 अक्टूबर, शुक्रवार जानिए आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  25 अक्टूबर: ‘शुक्रवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज शुक्रवार को आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी और कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश कर सकते है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 2

आज शुक्रवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। किसी शुभ खबर की प्राप्ति संभव है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- रेड

अंक 3

आज शुक्रवार को सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का अवसर हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- नीला

अंक 4

आज शुक्रवार को किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, लेकिन, आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- नारंगी

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। अपने सपने पूरे करने के लिए दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं।

शुभ अंक- 80

शुभ रंग- पीला

अंक 6

इस वक्त आप किसी भी चिंता या परेशानी का अच्छे से सामना कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा। यदि किसी नए कार्य की शुरुआत की थी, तो आज उससे लाभ होगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 7

आज शुक्रवार को आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-व्हाइट

अंक 8

आज काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में आप शामिल होंगे, जिससे लाभ मिलने की पूरी संभावना है। संतान आपकी बातों पर खरी उतरेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

शुभ अंक- 38

शुभ रंग- सुनहरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज शुक्रवार को आपका अनुभव आपकी पहचान है, इसलिए निर्णय लेने में गलती न करें। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी नए मौकें की प्राप्ति होगी। किसी यात्रा में देरी या उसके रद्द होने की भी उम्मीद है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

धान खरीदी को लेकर सरकार की नीति व नियत साफ नहीं : विनोद चंद्राकर

महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की नीति व नियत साफ नहीं है। एक तो प्रदेश की भाजपा सरकार ने 14 नवंबर से धान खरीदी का निर्णय लेकर धान खरीदी में 14 दिन का विलंब कर दिया। दूसरी ओर समर्थन मूल्य को लेकर सरकार का रूख साफ नहीं है। पिछले साल 3100 रु. में धान खरीदी की गई थी। इस बार खरीफ वर्ष में केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य में 117 रु. की वृद्धि की है। अत: सरकार को नियमत: 3217 रु. में किसानों से धान खरीदी करनी चाहिए। साथ ही 14 दिन विलंब से धान खरीदी शुरू करने के बदले खरीदी का समय भी 14 दिन आगे बढ़ाना चाहिए। जिससे समस्त किसानों का धान खरीदी की जा सके।

श्री चंद्राकर ने कहा कि सरकार को किसानों को कोई चिंता नहीं है। धान खरीदी में प्रमुख योगदान देने वाले सहकारी समिति के कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे वे नाराज हैं, भारत का सबसे बड़ा पर्व दीपावली में सहकारी समिति कर्मचारियों की जेब खाली है। नाराज कर्मचारियों द्वारा 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है। जिसका प्रभाव धान खरीदी पर पड़ेगा। समिति कर्मचारियों के आंदोलन से किसानों की धान खरीदी नहीं हो पाएगी। महासमुंद जिले में 182 सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाती है। जिसमें 700 से अधिक कर्मचारी सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्य को तन-मन से सफल बनाते हैं। लेकिन, सरकार द्वारा इनका ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिले के कई समितियों के कर्मचारियों को 8 माह से तो कई समितियों के कर्मचारियों को 4 माह  से वेतन नहीं मिल पाया है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि इन कर्मचारियों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अलावा उचित मूल्य की दुकान, शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण वितरण, केसीसी वितरण, खाद-बीज, दवाई वितरण जैसे कार्यों को को संपादित किया जाता है। सहकारी समिति किसान व शासन के बीच का प्रमुख कड़ी है। और इस प्रमुख संस्था में कार्यरत कर्मचारियों की परेशानियों को सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। इस नाराजगी का असर किसानों की धान खरीदी पर पड़ेगा। किसान नाहक परेशान होंगे। सरकार की अकर्मण्यता व लापरवाहीपूर्वक कार्यप्रणाली से धान खरीदी में अव्यवस्था व बाधा उत्पन्न होगा। सरकार की इस कार्यप्रणाली से स्पष्ट हो रहा है कि धान खरीदी की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

गरियाबंद छुरा क्षेत्र के गांवों में हाथी की दस्तक, यहां अलर्ट

गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखंड में एक हाथी की आमद से लोग दहशत में है। गुरुवार की सुबह वन विभाग के मुताबिक, हाथी का लोकेशन तिलाईदादर वन परिक्षेत्र में बताया जा रहा है। लोग देर शाम से घर से निकलना बंद कर दिए हैं, और रोड में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगातार हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाया हुए हैं।

आसपास के गांव जैसे कनसिंघी, पलेमा, दादरगांव, रक्सी, मातरबाहरा, टोनहीडबरी सहित कई गांवों को वन विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी मुताबिक लोग देर शाम से घर से निकलना बंद कर दिए हैं। और सडक़ों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आस पास के लोग बाहर काम करने वाले शाम होने के पहले ही घर लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि हाथी ओडिशा बार्डर से होकर लगे छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश किया है। वहीं सभी गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने व सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Alert: छत्तीसगढ़ में भी कोहराम मचाएगा चक्रवात दाना? तूफानी हवा के साथ 27 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

Alert: ओडिशा में आए चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में पड़ता ही है। हालांकि इसका व्यापक प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन तेज हवाएं व बारिश होने का सिलसिला रहा है। तेज हवाएं चलने से धान की फसल गिर जाएगी। इससे किसानों का बड़ा नुकसान होगा। मौसम विभाग IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 40 KM की गति कोई कम नहीं होती। इससे कई बार पोल उखड़ जाते हैं। होर्डिंग व पोस्टर भी उड़ जाते हैं।

इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान कटाई का काम चल रहा है। बारिश से नुकसान होने की आशंका है। इस समय रात में वनांचल क्षेत्र में ठंड महसूस होने लगी है।

तट पर पहुंचा चक्रवात

ओडिशा के तटीय इलाकों में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं तथा समुद्र की स्थिति भी खराब रही क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार को तड़के चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की संभावना है

चक्रवाती तूफान दाना आज, 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने वाला है, जिससे इन राज्यों में भारी तबाही की आशंका है। मौसम विभाग ने तूफान की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। तूफान के तट से टकराने के समय इसकी गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है, जिसके कारण तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। कोलकाता एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें गुरुवार शाम 6 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक के लिए रोक दी गई हैं।

ओडिशा सरकार ने इस चक्रवात से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जानकारी दी कि राज्य के तटीय इलाकों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार शाम तक 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। तूफान के आज रात उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की संभावना है, जिसके कारण भूस्खलन भी हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुरी और भितरकनिका के पास इस तूफान का सबसे ज्यादा असर हो सकता है। बिहार और झारखंड में भी तूफान का असर देखने को मिल सकता है, जिससे उन क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।