Ank Jyotish: 24 अक्टूबर, गुरुवार जानिए आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  24 अक्टूबर: ‘गुरुवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। Ank Jyotish धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आज आपका ध्यान घर और परिवार पर ही केंद्रित रहेगा। यह समय बातचीत, मृदुता और देखभाल का हैं। आप लोगों को अपने रचनात्मक स्वभाव से प्रभावित करना चाहेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

दिनभर उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला होगा। Ank Jyotish आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टर या हॉस्पिटल का दौरा कर सकते हैं। आराम करें और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समय निकालें। अभी आप नियंत्रित या कटा हुआ महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 3

आज आप अपनी सूझबूझ और विवेक से कई तरह के फैसले लेंगे। Ank Jyotish अपने भय का सामना करके और समझदारी से निर्णय लेकर आप इसके लिए तैयार हो सकते हैं। आप कुछ बड़ा सोच रहे है इसलिए अब संचालन भी उसी पैमाने का करें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 4

अभी भौतिक और असली चीज़ें आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। Ank Jyotish आज आपको परिवार के सदस्यों और मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से सुरक्षित होने के लिए आपको अपने जीवन को प्रबंधित करने का प्रयास करना चाहिए।

शुभ अंक- 54

शुभ रंग- नीला

अंक 5

आज आप हर बात को लेकर भावुक रहेंगे इसलिए छोटी छोटी बातों से निराश न हों। Ank Jyotish लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 6

नई मिली प्रसिद्धि और पहचान का मज़ा लें। Ank Jyotish घरेलू मामलों के प्रति सावधान रहें। किसी खास रिश्ते या बच्चों को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 7

यह रिश्ते कौशल, ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। Ank Jyotish आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है। आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं यहां की दुश्मन भी दोस्त बनेंगे।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 8

आप धन के मामले ने समझदार हैं और अभी आपके पास बांटने के लिए कुछ संसाधन हैं। Ank Jyotish अपनी रचनात्मक प्रतिभा को परिवार के साथ साझा करें जो आपसे प्रभावित होने के लिए तैयार हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

परिवार और निजी मामलों को दुनिया के अन्य मामलों से अधिक प्राथमिकता देंगे। Ank Jyotish आज पर्यावरण के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएंगे। यह समय सुरक्षा की भावना को पुनर्जीवित करने का है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- सफेद

चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में भी, इस दिन होगी बारिश, यहां से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द

रायपुर। चक्रवाती तूफान दाना बंगाल की खाड़ी में तब्दील हो रहा है. 24 अक्टूबर को यह तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है. मौसम विभाग IMD की माने तो यह अंडमान सागर में 22 अक्टूबर की सुबह से तेजी दिखा सकता है. दाना चक्रवाती तूफान का छत्तीसगढ़ पर भी असर देखे को मिल सकता है. रायपुर मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि यह तूफान छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर नहीं दिखाएगा, लेकिन इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है. मौसम का मिजाज बदल सकता है.

25 और 26 अक्टूबर को बारिश की संभवाना: रायपुर मौसम विभाग ने संभवाना जताई है कि 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. चक्रवाती तूफान दाना का असर 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह तक रहेगा. पुरी और उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दौरान यहां पर 100 से 110 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

चक्रवाती तूफान दाना का असर छत्तीसगढ़ में देखने को नहीं मिलेगा, हालांकि इस दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है: गायत्रीवाणी कांचीभोटला, मौसम वैज्ञानिक, रायपुर

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों को लेकर अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा अलर्ट ओडिशा को लेकर जारी किया गया है. ओडिशा के पुरी, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक में तेज रफ्तार में हवाएं चलेंगी. यहां 100 से 110 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बुधवार को पश्चिम बंगाल में इस तूफान की वजह से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बंदरगाहों को अलर्ट कर दिया गया है.

चक्रवात दाना के कहर से बचने ओडिशा में तैयारी: ओडिशा में चक्रवात दाना की वजह से जीरो केजुअल्टी के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई है. ओडिशा में संभावित चक्रवात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 13 जिलों में तैयारी की है. इनमें से 6 जिले बालासोर, भद्रक, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और मयूरभंज अति संवेदनशील हैं.

ओडिशा में 6244 राहत केंद्र तैयार किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों से लोगों को हटाने की तैयारी है. करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की योजना है. करीब 8 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई है, जिनके 7 से 15 दिनों के भीतर बच्चे को जन्म देने की संभावना है, उन्हें उनके घरों से अस्पतालों में ट्रांसफर करने की तैयारी है.

वहीं ओडिशा में विभिन्न संवेदनशील जिलों में 51 ओडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं. 178 अग्निशमन टीमों ने भी विभिन्न जिलों में मोर्चा संभाल लिया है. 40 अग्निशमन टीमें तैयार हैं. एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गई हैं.

पश्चिम बंगाल में दाना चक्रवाती तूफान की स्थिति: पश्चिम बंगाल में दाना चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है. बंगाल से 600 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में और खेपुपारा में चक्रवात दाना अपना असर बनाए हुए है. पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है. पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात दाना के बनने के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

webmorcha रेलवे
14 ट्रेने रद्द, रेलवे ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें तीन दिन रहेंगी रद्द, देखें पूरा शेड्यूल

इस चक्रवात के असर से पुरी में 23 अक्टूबर से ही बारिश शुरू हो जाएगी, 25 अक्टूबर को 11 इंच तक बारिश हो सकती है। इसलिए लोगों ने मंगलवार को ही इलाका लगभग खाली कर दिया

ये ट्रेनें रद्द की गईं

ट्रेन नंबर 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 09060 ब्रह्मपुर सूरत एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 20823 पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 08475 पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को।

ट्रेन नंबर 20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

दस प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर कर्ज लेने विवश लोग, सूदखोरों की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान, छुटकारा पाने कर रहे आत्महत्या

0 व्यापारी और सरकारी कर्मचारियों के साथ किसान भी सूदखोरों के चंगुल से निकलने पुलिस में लगा रहे गुहार लेकिन कार्रवाई नहीं होने से निराशा।

महासमुंद जिले में सूदखोरों का आतंक विकराल रूप ले चुका है। लोग बढ़ती महंगाई और घटती आय के बीच कर्ज लेने को मजबूर हैं, लेकिन सूदखोर दस प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर कर्ज देकर कर्जदारों का शोषण कर रहे हैं। कर्ज लौटाने में चूक होने पर चक्रवृद्धि ब्याज वसूलने के साथ कर्जदारों को धमकाया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते पीड़ित मानसिक रूप से टूट रहे हैं, और कई ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया है।

अक्टूबर 2024 में हेमंत साहू ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर नर्सरी में फांसी लगा ली। इससे पहले इंजीनियर अनिमेष सिंह और बढ़ईपारा के पुरुषोत्तम चौहान ने भी सूदखोरी के दबाव में अपनी जान दे दी थी। कई सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से सूदखोरों के अत्याचार का जिक्र मिला, लेकिन पुलिस की लचर कार्रवाई ने पीड़ितों के परिजनों को निराश कर दिया है।

sitename%
शिक्षक तुकाराम ठाकुर

ताजा मामला शिक्षक तुकाराम ठाकुर का है, उनकी कहानी सूदखोरी के दुष्चक्र को उजागर करती है। उन्होंने एसपी को लिखे ज्ञापन में बताया है कि 2015 में अशोक अग्रवाल से  75,000 रुपये कर्ज लिए थे। कर्ज और 16,000 रुपये ब्याज चुकाने के बावजूद अशोक ने उनके दो ब्लैंक चेक लौटाने से इनकार कर दिया। उल्टा, उसने सात और चेक ले लिए, जिनका कुल मूल्य 35,000 रुपये था, जो ब्याज के नाम पर वसूला गया। शिक्षक का आरोप है कि अशोक ने उनके चेक बाउंस करवा कर झूठे मुकदमे में फंसा दिया। साजिश के तहत एक चेक अपने पुत्र और दूसरा अपनी पुत्री के नाम से बाउंस कराकर उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। इस उत्पीड़न से तंग आकर शिक्षक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है, देखना होगा कि उसकी गुहार पर पुलिस कितनी गंभीर है।

जिले में सूदखोरों के आतंक से बढ़ीं आत्महत्या की घटनाएं

– 16 अक्टूबर 2024: महासमुंद नयापारा के 32 वर्षीय हेमंत साहू ने नर्सरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने एक महिला सूदखोर द्वारा परिवार समेत प्रताड़ित करने का उल्लेख किया। मृतक ने बताया कि आत्महत्या से एक दिन पहले महिला सूदखोर ने गुंडों को भेजकर उत्पात मचवाया था।

–  2023: महासमुंद के बढ़ईपारा निवासी पुरुषोत्तम चौहान ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उनकी विधवा पत्नी ने मासूम बच्चों के साथ बार-बार धरना देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद ही मामला दर्ज हुआ और गिरफ्तारी हुई।

– 11 मार्च 2024: महावीर कॉलोनी निवासी इंजीनियर अनिमेष सिंह रघुवंशी ने सूदखोरों के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने सूदखोरों के नाम उजागर किए, लेकिन मामूली कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

–  25 जुलाई 2023: बागबाहरा के छुईहा निवासी 65 वर्षीय किसान कन्हैया लाल सिन्हा ने कर्ज के बोझ और योजनाओं का लाभ न मिलने से खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पहले बैंक कर्मचारी तकादा करने उनके घर आए थे।

– 10 जून 2024: बागबाहरा ब्लॉक के हरनादादर गांव के 65 वर्षीय बलीराम ठाकुर ने सूदखोरों के दबाव में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने 30,000 रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन सूदखोर 20,000 रुपये अतिरिक्त वसूलने का दबाव बना रहे थे।

क्या कहता है सूद के नियम और प्रावधान-

लाइसेंस का अनिवार्य होना: सूदखोरों को वैध लाइसेंस के बिना कर्ज देने की अनुमति नहीं होती। लाइसेंस स्थानीय रजिस्ट्रार से प्राप्त किया जाता है और लाइसेंस धारी को निर्धारित ब्याज दरों का पालन करना पड़ता है।

ब्याज दरों पर नियंत्रण: प्रत्येक राज्य की सरकारें कर्ज पर अधिकतम ब्याज दरें तय करती हैं। यदि सूदखोर तय सीमा से अधिक ब्याज लेता है, तो इसे कानूनन अपराध माना जाता है।

पारदर्शिता और रिकॉर्ड-रखरखाव: सूदखोरों को सभी कर्ज लेनदेन के स्पष्ट रिकॉर्ड रखने होते हैं। कर्जदारों के साथ अनुबंध में सभी शर्तें पारदर्शी और स्पष्ट रूप से लिखित होनी चाहिए।

उधार देने का दायरा: कुछ व्यवसायों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को इस कानून से छूट प्राप्त होती है, लेकिन सामान्य व्यक्तियों या छोटे संस्थानों के लिए यह अनिवार्य है कि वे सूदखोरी कानूनों का पालन करें।

होगा लाइसेंस रद्द : यदि कोई सूदखोर नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है, और उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, कई राज्यों में सूदखोरी से जुड़े विवादों के समाधान के लिए विशेष प्राधिकरण और प्रक्रिया तय की गई है।

 

 

महासमुंद, शराबी लेक्चरर का हंगामा, देखें वीडियो…

महासमुंद। बसना ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्वालय भंवरपुर के आत्मानंद स्कूल के लेक्चचर शौकत अली शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। इसके कारण यहां शिक्षकों और छात्रों में हडकंप मच गया। यहीं नहीं शराब के नशे में अपने ही स्टॉफ के कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए दिखे।

लेक्चचर इतने ही नहीं स्कूल कीचन सेड के सामने चलते धड़ाम से गिर गया।

उकत शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराई गई है। थाने में शिक्षक को घंटेां तक बिठाए रख जहां पर धूत नशे में था। पुलिस ने बीईओ के सामने शिक्षक के होश आने के बाद बयान दर्ज की है।

Cyclone: दहशत के साथ आ रहा चक्रवात दाना, ओडिशा-बंगाल में स्कूल बंद, 150 से अधिक ट्रेने रद्द; हाई अलर्ट सुरक्षा बल

Cyclone: चक्रवाती तूफान दाना के खतरे को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारों ने संवेदनशील इलाकों को खाली कराकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। दोनों राज्यों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। (Cyclone) साथ ही तटरक्षक बल को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं, तूफान के चलते रेलवे ने 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चक्रवात के 24 की रात या 25 की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच तट से टकराने की आशंका है।

हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल

तटरक्षक बल की ओर से मंगलवार को कहा गया कि वह तूफान (Cyclone) के खतरों को देखते हुए हाई अलर्ट पर है और अपने पोत और विमानों को संभावित संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पुरी से पश्चिम बंगाल के सभी पूर्वी तटीय क्षेत्रों के इस चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है। ओडिशा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त 250 राहत शिविरों को तैयार किया गया है।

भूवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचे 152 जवान

7वीं बटालियन एनडीआरएफ भटिंडा के सहायक कमांडेंट पंकज शर्मा ने कहा कि 5 टीमें हैं, कुल 152 जवान हैं, हम भटिंडा से भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर आए हैं और हमें 5 जिलों में तैनात किया जाएगा। हमारे पास आवश्यक उपकरण हैं। (Cyclone) चक्रवात बचाव अभियान और बाढ़ जल बचाव अभियान के लिए। हमारा मुख्य कार्य बचाव, निकासी और राहत सामग्री वितरित करने के लिए जिला प्रशासन की मदद करना है।

0 sitename%

सभी MLA अपने क्षेत्र में रहे सतर्क- CM चरण माझी

ओडिशा के CM  मोहन चरण माझी चक्रवात दानी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर सभी विधायकों को चक्रवात (Cyclone) से निपटने के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मौजूद रहना चाहिए और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के साथ रहने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

150 से अधिक ट्रेनें रद्द

चक्रवात दाना (Cyclone) के संभावित असर को देखते हुए 150 से ज्यादा यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-भुवनेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस सहित 150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। निरस्त ट्रेनों को अपने प्रस्थान बिंदु से 23 से 25 अक्तूबर को रवाना होना था। उन्होंने कहा कि यदि हालात बिगड़े तो और ट्रेनों को निरस्त किया जा सकता है।

कर्नाटक में भारी बारिश से पांच की मौत

बंगलूरू में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं, हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय व राज्य आपदा मोचन बल बचाव कार्य में जुटे हैं और राज्य आपदा मोचन बल की पांच टीमों को तैनात किया गया है। बंगलूरू शहरी जिला प्रशासन ने बुधवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने की घोषणा की है।

Ank Jyotish: 23 अक्टूबर, बुधवार जानिए आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  23 अक्टूबर: ‘बुधवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज आपका ध्यान परिवार पर केंद्रित है, जो शायद आपकी माता या किसी छोटे के स्वास्थ्य से सम्बन्धित है। प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं। Ank Jyotish आज कोई भी प्रमुख निर्णय लेने से बचें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

आज घर की मरम्मत या नवीनीकरण के बारे में कुछ बातों पर आपको अभी ध्यान देने की आवश्यकता है। Ank Jyotish समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

आपके नजदीक रहने वाले लोग आपकी संगति का आनंद लेंगे। Ank Jyotish भावनाएं और कौशल दोनों आपके लिए सहायक हैं ।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। Ank Jyotish आपको शायद रिश्तेदारों के साथ यात्रा की आवश्यकता पड़ सकती है। अभी बुद्धिमानी से बातचीत करें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

इस समय संगीत और फोटोग्राफी में आपकी दिलचस्पी होगी। अपने मित्रों और परिवार के साथ इस प्रतिभा को साझा करें। परिवार से जुड़ाव महसूस करेंगे लेकिन, आर्थिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6

संयम के साथ खर्च करना सफलता की कुंजी है। Ank Jyotish जब आपकी विनम्रता और संयम, शक्ति से मिल जायेंगे तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7

यदि आपको खुद पर संदेह हो रहा है तो इसे दूर करने के लिए अपने परिवार के साथ रहें। जिस प्रोजेक्ट को आप शुरू करने वाले हैं, वह आपके आर्थिक फायदे का कारण बनेगा।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आज बुधवार को अपने प्रियजनों के साथ भोजन करें। आपके अंदर की जीवन शक्ति और ऊर्जा आज आपको बेहतरीन महसूस कराएगी। मन बेचैन हो सकता है। बातचीत करने से व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में नए रिश्ते बनेंगे।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज आमदनी में नुकसान आपको परेशान कर सकता है। Ank Jyotish सामाजिकता से ब्रेक लेना भी आपके लिए सहायक होगा। जवाबों के लिए अपने अकेलेपन और शांति का प्रयोग कर सकते हैं। बदलाव ज़रूरी हैं, इसलिए इसे स्वीकार करें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

छत्तीसगढ़ जानलेवा हुआ 6 जिलें का वाटर! WHO और भारत सरकार के मानक से कई गुना डेंजर

Uranium water: छत्तीसगढ़ के 6 जिले इन दिनों पीने के वाटर में खतरनाक यूरेनियम (Uranium water) स्तर से जूझ रहे हैं. यहां के पानी में विश्व स्वास्थ्य संगठन की 15 माइक्रोग्राम प्रति लीटर की सीमा से तीन गुना ज्यादा और सरकार की 30 माइक्रोग्राम प्रतिलीटर की सीमा से भी ज्यादा यूरेनियम दर्ज किया गया है. जिससे इन क्षेत्रों में कैंसर और फुफ्फुसीय (Pulmonary edema) के अलावा स्किन और गुर्दे की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है.

क्या है WHO और सरकार का स्टैंडर्ड?

2017 में WHO ने सुझाव दिया था कि पीने के वाटरमें यूरेनियम 15 माइक्रोग्राम प्रति लीटर (Uranium water) से अधिक नहीं होना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह भी कहा कि कुछ देशों- जैसे भारत ने इसको बढ़ाकर को दोगुना (30 माइक्रोग्राम प्रति लीटर) कर दिया है. इसके अलावा जून में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) की एक रिसर्च ने सुझाव दिया कि 60 माइक्रोग्राम प्रति लीटर भी सुरक्षित है.

छत्तीसगढ़ में कितना है यूरेनियम?

हालांकि, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बेमेतरा, बालोद और कवर्धा से पीने के पानी के नमूनों के परीक्षण में यूरेनियम का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति लीटर से अधिक (Uranium water)  पाया गया. बालोद जिले के एक गांव से लिए गए एक नमूने में 130 माइक्रोग्राम प्रति लीटर और कांकेर से लिए गए एक अन्य नमूने में 106 माइक्रोग्राम प्रति लीटर यूरेनियम पाया गया. छह जिलों में औसत रीडिंग 86 से 105 माइक्रोग्राम प्रति लीटर थी. पहले परीक्षण किए गए नमूने बालोद के देवतराई गांव में 25 साल पुराने बोरवेल से लिए गए थे. यह जांच राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन विभाग द्वारा परिणामों की दोबारा जांच की गई.

कैसे तैयार हुई रिपोर्ट?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गांव के मुखिया का कहना है, “गांव में पानी का कोई दूसरा स्रोत नहीं है… एक दिन हमें पता चला कि जांच की गई थी और कुछ छात्र यहां से वाटर लेकर गए थे, जिसमें यूरेनियम पाया गया था. उसके बाद हम पीएचई विभाग गए और एक बार फिर से इसकी जांच की गई.’ गांव ने अब दूसरा बोर खोला है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उस पानी का स्रोत पहले वाले से अलग है या नए कुएं के पानी में यूरेनियम का स्तर तय सीमा के भीतर है. देवतराई के रेड फ्लैग के बाद सभी छह जिलों से नमूने दुर्ग में भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को भेजे गए और रीडिंग- 86 से 105 माइक्रोग्राम यूरेनियम प्रति लीटर के बीच होने की पुष्टि की गई. बीआईटी के वैज्ञानिकों ने छह जिलों में से प्रत्येक में छह वर्ग किलोमीटर की सीमा से नमूने लिए.

केंद्रीय जल बोर्ड की रिपोर्ट:

पानी में यूरेनियम की मात्रा स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है. जनवरी 2023 में में केंद्रीय जल बोर्ड की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पंजाब और हरियाणा समेत 12 राज्यों में यूरेनियम का स्तर तय सीमा को पार कर रहा है. हैरानी की बात है कि यह दोनों राज्य पूरे देश की आधी से ज्यादा गेहूं आपूर्ति करते हैं.

अभ्यास स्कूल के बच्चों ने बैंक में असली नोटों की पहचान के साथ सीखी वित्तीय प्रबंधन की गतिविधियां

बैंकिंग शिक्षा। वित्तीय शिक्षा के पहले पायदान पर आईडीबीआई की शाखा पहुंचे चौथी और पांचवी के बच्चों ने समझी बचत और खर्च की बारीकियां।

महासमुंद. शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला के बच्चों ने सोमवार को आईडीबीआई बैंक का ज्ञानवर्धक भ्रमण किया। चौथी और पांचवी कक्षा की छात्र-छात्राओं ने बैंक की कार्यप्रणाली को करीब से देखा, और समझा कि बैंक में रुपए-पैसे का प्रबंधन कैसे किया जाता है। खाताधारकों को बैंक से जुड़ाव के क्या फायदे हैं। बैंक पहुंचे बच्चों का स्वागत करते हुए शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्रकुमार सिन्हा ने बताया कि बैंक में खाता कैसे खोला जाता है, जमा और निकासी की प्रक्रिया क्या होती है।

असली नोट की पहचान के तरीकों से अवगत होते हुए बच्चों ने वित्तीय प्रबंधन में बचत और खर्च की बारीकियां समझीं। स्कूल की प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र ने बैंक भ्रमण से मिली जानकारी को बच्चों के लिए बहुत ही रोचक और उपयोगी बताया। उनका मानना है कि असली और नकली नोट की पहचान के तरीके जानने से बच्चे भविष्य में धोखाधड़ी से बच सकें।

कक्षा पांचवी के छात्र श्रेयांश शर्मा ने बताया कि हमारे शिक्षकों ने पहले भी बैंक के बारे में बताया था, लेकिन आज यहां आकर हमें समझ में आया कि पैसे की पहचान और प्रबंधन कितना जरूरी है। पांचवी कक्षा की छात्रा तृप्ति राजपूत ने साझा किया कि इस भ्रमण ने उन्हें अपनी पाकेट मनी को बचाने और समझदारी से खर्च करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। चौथी के छात्र गहनेश ध्रुव, जीविका भोई, भाविका पाल, अमन निषाद और अहिर यादव ने सीखा कि कैसे एक बैंक खाता खोला जाता है और उसकी क्या आवश्यकताएं होती हैं।

मौके पर मौजूद बैंक कर्मचारियों ने बताया कि पैसे को सुरक्षित रखने और बचत करने के लिए उन्हें किस तरह के खातों का चयन करना चाहिए। शिक्षक ममता डड़सेना, खेमिन साहू, कल्याणी फेकर, जायसी वर्मा और सरिता साहू ने बैंक भ्रमण पर कहा कि ऐसे अनुभव बच्चों को वास्तविक जीवन में वित्तीय प्रबंधन के महत्व को समझने में मदद करेंगे। इससे बच्चों में पैसे के प्रति समझदारी और बचत की आदतें विकसित हो सकती हैं, जो उन्हें भविष्य में वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में अग्रसर करेगी।

पालक समिति के नम्रता यादव, सावित्री ध्रुव, रेवती यादव और कुंजबिहारी स्वाइन आदि ने इस भ्रमण को बच्चों के लिए एक अद्भुत अनुभव बताया, उनका कहना है कि यह बच्चों के लिए वित्तीय शिक्षा का पहला कदम साबित हुआ है। शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की यह पहल अन्य स्कूलों के लिए भी अनुकरणीय है। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है और वे वित्तीय मामलों में अधिक जागरूक बनते हैं।

जोखिम, भरोसा और टीमवर्क से सफलता के सफर पर नोएल टाटा

ज़िंदगीनामा। डॉ. नीरज गजेंद्र

आज हम व्यापार की उन राहों पर चर्चा करेंगे, जिन पर चलते हुए कई लोगों ने न केवल सफलता का शिखर छुआ, बल्कि दूसरों के लिए मिसाल भी बने। अक्सर व्यापारियों के मन में यह सवाल उठता है कि जोखिम उठाया जाए या नहीं, और कौन-सा व्यवसाय अधिक लाभदायक साबित होगा। पिछले अंक में हमने रतन टाटा के सफलता मंत्र से खुलने वाले रास्तों का विश्लेषण कर रहे थे, उनके रास्ते में देश का एक और उद्यमी नोएल टाटा हैं। नोएल टाटा का जीवन कारोबारियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बन सकता है। आइए, उनके अनुभवों और रणनीतियों से सीखने की कोशिश करें, जिन्होंने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

नोएल टाटा, जिनका नेतृत्व शांत लेकिन मजबूत है, ने प्रचार-प्रसार का सहारा न लेकर अपने परिणामों से पहचान बनाई। वेस्टसाइड और ट्रेंट जैसे ब्रांड स्थापित कर उन्होंने यह सिद्ध किया कि सुकून भरा आत्मविश्वास एक बड़ी ताकत है। जब आप अपने निर्णयों पर विश्वास रखते हैं, तब दूसरों को प्रभावित करने के लिए शोर मचाने की जरूरत नहीं होती। नोएल के कार्यकाल से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए जोखिम उठाए, खासकर जब टाटा समूह की खुदरा क्षेत्र में कोई पहचान नहीं थी। आज ट्रेंट और वेस्टसाइड जैसी कंपनियां भविष्य की जरूरतों को पहले ही समझकर तैयार हुईं, जिससे यह सबक मिलता है कि केवल आज के लाभ पर नहीं रुकना चाहिए—आने वाले कल की सफलता के लिए निवेश और दूरदर्शी फैसले जरूरी हैं।

नोएल ने उन क्षेत्रों में कदम रखा जहां असफलता की आशंका थी, लेकिन वे डरे नहीं। उनका मानना था कि जोखिम उठाए बिना प्रगति संभव नहीं। यदि आप उन्हीं रास्तों पर चलते रहेंगे, जहां सब पहले से मौजूद हैं, तो आप कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। टाटा समूह की पहचान हमेशा नैतिकता और पारदर्शिता के प्रतीक के रूप में रही है, और नोएल ने इस विरासत को बखूबी निभाया। उनके नेतृत्व में व्यापार केवल मुनाफा कमाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्राहकों और साझेदारों का विश्वास अर्जित करना सबसे बड़ी पूंजी बनी।

नोएल ने हर कंपनी में एक ऐसी टीम बनाई, जिसने उनके सपनों को साकार किया। उन्होंने यह साबित किया कि जब आप अपनी टीम पर भरोसा करते हैं और उन्हें बढ़ने का अवसर देते हैं, तो न केवल व्यापार फलता-फूलता है, बल्कि टीम भी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देती है। नोएल टाटा का जीवन हमें यह सिखाता है कि व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें दूरदृष्टि, नैतिकता, धैर्य और टीमवर्क का समावेश होना जरूरी है। दीर्घकालिक सोच और भरोसे के साथ कार्य करने पर व्यवसाय एक ऐसा ब्रांड बन जाता है, जिस पर लोग आंख मूंदकर विश्वास करते हैं। नोएल टाटा का नेतृत्व यह संकल्प दोहराता है कि असली नेता वही होता है, जो न केवल अपने लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी राह तैयार करता है।

आ रहा भयंकर चक्रवाती तूफान ‘Dana, ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है. पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर विकसित कम दबाव का क्षेत्र 22 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र हो सकता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया, “उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, यह 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तथा सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है. इसके कारण हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.”

आईएमडी ने 24 अक्टूबर को मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक जिलों में अलग-अलग जगहों पर 20 सेमी से अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है.

इसी तरह, 24 अक्टूबर को पुरी, गंजम, खोरधा, नयागढ़, क्योंझर, अंगुल और ढेंकनाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.इस बीच, 25 अक्टूबर को उत्तर ओडिशा के क्योंझर, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज जैसे जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है.आईएमडी ने जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जाजपुर, ढेंकनाल, अंगुल, देवगढ़, सुंदरगढ़ सहित जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के संबंध में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है.

आईएमडी ने अचानक बाढ़, निचले इलाकों और कृषि क्षेत्रों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों को संभावित नुकसान और कमजोर घरों की दीवारें गिरने की भी चेतावनी दी है.ओडिशा के राजस्व मंत्री पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार संभावित चक्रवाती तूफान का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है.

01 34 sitename%

प्रशासन अलर्ट

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जिसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर 24 अक्टूबर की रात को पुरी और सागर द्वीपों के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने का अनुमान है, तथा इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को दी.

उसने कहा कि यह 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है, जिस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है, जो बढ़कर 120 किलोमीटर तक प्रतिघंटा हो सकती है.

मछुआरों को मिली चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह देते हुए चेतावनी दी है कि 23 अक्टूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक हवा की गति बढ़कर 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा और 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को तटीय जिलों पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

विभाग ने कहा कि 24 और 25 अक्टूबर को पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और झाड़ग्राम में भारी से बहुत भारी बारिश होने और एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 24 और 25 अक्टूबर को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

NDRF की टीम की तैनाती

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में 14 टीम और ओडिशा में 11 टीम को तैनाती के लिए तैयार रखा है. एक सरकारी बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई. तूफान के बृहस्पतिवार को पुरी और सागर द्वीप के बीच टकराने की संभावना है.

आसन्न चक्रवात के असर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक में कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन को बताया गया कि सेना, नौसेना और तटरक्षक बल के अतिरिक्त बचाव एवं राहत दलों के साथ-साथ नौकाओं और विमानों को भी तैयार रखा गया है.

प्रशासन सतर्क

बैठक के दौरान, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने समिति को बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव के क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसके ‘‘23 अक्टूबर 2024 तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.”

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘फिर इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचने की बहुत संभावना है.”

बयान में कहा गया, ‘‘उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, इसके 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर 2024 की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की बहुत संभावना है. यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान होगा जिसकी हवा की गति 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.”