Saptami Vrat kab hai: जानें किस दिन है सप्तमी? अष्टमी और नवमी पर कब करें कन्या पूजन

Saptami Vrat 2024 kab hai: सनातन धर्म में नवरात्रि के 9 दिन खास होते हैं लेकिन अष्टमी, नवमी और दशमी ये तीनों ही बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में जो लोग अष्टमी मनाते हैं अर्थात जिन लोगों के घर में अष्टमी के दिन कन्या पूजन होता है वे सप्तमी तक व्रत रखते हैं और जो लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं वे अष्टमी तक व्रत रखते हैं। लेकिन इस बार तिथि को लेकर लोगों के मन में बहुत कंफ्यूजन है। यदि आप अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने वाले हैं तो ऐसे में यह जानना तो बनता है कि सप्तमी का व्रत किस तिथि को रखा जाएगा।

किस दिन रखें सप्तमी का व्रत?

बता दें कि नवरात्रि की सप्तमी 10 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाई जा रही है यानी आपको सप्तमी का व्रत इसी दिन रखना होगा। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि यदि मां कालरात्रि की पूजा की जाए तो इससे हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है।

बता दें कि द्रिक पंचांग के मुताबिक, 10 अक्टूबर दिन बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त 4:39 पर शुरू हो रहा है और 5:29 पर खत्म हो रहा है। यदि अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11:44 से 12:30 तक है। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 2:03 से 2:50 तक रहेगा।

नवरात्रि के सप्तमी की पूजा राहुकाल के वक्त ना करें। 10 अक्टूबर को राहुकाल दोपहर 1:34 से 3:01 तक रहेगा। ऐसे में इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से बचें।

बता दें कि महाष्टमी 10 अक्टूबर दोपहर 12:31 पर शुरू हो रही है और इसका समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 पर होगा यानी इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी।

पंचांग के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में 10 अक्तूबर को सप्तमी और अष्टमी एक ही दिन पड़ रही है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार जब भी सप्तमी-अष्टमी एक दिन होती है, तो दुर्गा अष्टमी का उपवास नहीं रखना चाहिए। इसलिए 11 अक्तूबर को अष्टमी-नवमी साथ में मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि नौ दिनों का व्रत रख रहे साधक व्रत का पारण कब और कैसे कर सकते हैं।

व्रत पारण का समय

पंचांग के अनुसार 11 अक्तूबर 2024 को अष्टमी और नवमी एक दिन है। ऐसे में 11 अक्तूबर को मां महागौरी और देवी सिद्धिदात्री की पूजा भी कर सकते हैं। इस दौरान 11 अक्तूबर को दोपहर 12.06 तक अष्टमी तिथि है। इसलिए अष्टमी को व्रत का पारण करने वाले लोग इस मुहूर्त में उपवास खोल सकते हैं। इसके बाद की तिथि नवमी है।

छत्तीसगढ़ के इस गांव में गिरी बिजली, 1 मौत 6 घायल, सभी खेतों में कर रहे थे काम

रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur) के सिलियारी क्षेत्र के गोढ़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेतों में काम कर रही 22 वर्षीय युवती कामिनी साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

सभी महिलाएं खेती के लिए खेतों में काम कर रही थीं जब अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिर गई। घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। धरसीवां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

घटना धरसीवां थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव की है। मृतक युवती की पहचान कामिनी साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कामिनी साहू व गांव की अन्य महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश के साथ वज्रपात होने से कामिनी साहू पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से कामिनी साहू जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। वहीं छह अन्‍य महिलाएं भी इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गई।

गरियाबंद के इस अय्याश टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिल चुका है इन्हेंं राज्यपाल पुरस्कार!

गरियाबंद। छेड़छाड़ के आरोप में राज्यपाल से पुरस्कृत टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीचर प्रायमरी स्कूल देवरी के प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। बता दे कि टीचर अपनी शिक्षकीय गरिमा के विपरीत पूर्व में भी छेड़छाड़ में शामिल रह चुके हैं। वर्तमान मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम लफंदी निवासी एक महिला ने प्राथमिक शाला देवरी के प्रधान पाठक संतोष कुमार साहू के विरुद्ध छेड़छाड़ का अपराध दर्ज करवाया था। जिस पर राजिम पुलिस ने उक्त शिक्षक के खिलाफ धारा 74, 126,2,351,3 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

आरोपी टीचर को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी टीचर शुरू से ही ऐसे मामलों को लेकर बदनाम रहा है। ऐसे ही एक मामले में ग्राम बेलटुकरी में पहले भी ग्रामीणों ने उन्हें बैठक कर दंडित किया था। Teacher arrested इसके अलावा इन्ही कृत्यों के कारण शिक्षक को BRCC फिंगेश्वर में अटैच कर दिया गया था। शिक्षक की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। बता दे कि टीचर पूर्व में राज्यपाल से पुरस्कृत हो चुका है। अब राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए आवेदन लगाया है।

मन्नत का मुर्गा गायब! रुक गई शादी, शांति बनाए रखने की जुगत में पुलिस… पढ़िए पड़ोस का झगड़ा

रोचक मामला। जमीन से शुरू हुई लड़ाई मुर्गे की चोरी तक पहुंची, अजीब उलझन में अंबिकापुर पुलिस।

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम लमगांव इन दिनों चर्चा में है। यहां एक ऐसा मामला सामने आया जिसने गांववालों को चौंका दिया है। यहां के एक ग्रामीण में पुलिस में चोरी की शिकायत की है। ये कोई मामूली चोरी नहीं है, बल्कि मन्नत के मुर्गे की चोरी है। गांव के फहीमुद्दीन का कहना है कि उनके मन्नत के मुर्गे को किसी ने चुरा लिया है। उसके संदेह की सुई पड़ोसी ताज मोहम्मद की ओर है। मामला जन चर्चा में तब आया जब फहीमुद्दीन ने रघुनाथपुर पुलिस चौकी में मुर्गा चोरी की शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, पर सुनवाई नहीं हुई। वह शिकायत को लेकर अंबिकापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि उनके मुर्गे की चोरी हुई है और आरोपी पर कार्रवाई की जाए। फहीमुद्दीन का दावा है कि यह कोई साधारण मुर्गा नहीं था, बल्कि बेटे की शादी की मन्नत पूरी होने पर इसे चढ़ाने का संकल्प लिया गया था। परंतु, मन्नत पूरी होने से पहले ही मुर्गा गायब हो गया।

मन्नत का मुर्गा
प्रतिकात्मक फोटो

मामला सिर्फ मुर्गे की चोरी का नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक लंबी लड़ाई छिपी है। दरअसल, फहीमुद्दीन और उनके पड़ोसी ताज मोहम्मद के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों के बीच का यह विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच, जब मुर्गा चोरी हुआ, तो फहीमुद्दीन ने शक जताया कि पड़ोसी ने ही इस हरकत को अंजाम दिया है। उनका मानना है कि जमीन के विवाद की आग अब मन्नत के मुर्गे तक पहुंच गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि फहीमुद्दीन की शिकायत दर्ज कर ली गई है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या वाकई में यह चोरी जमीन विवाद का हिस्सा है या कोई और वजह है।

फिलहाल, गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जमीन विवाद ने अब मुर्गे की चोरी का रूप ले लिया है। इस मुर्गे के चोरी होने से न केवल फहीमुद्दीन के बेटे की मन्नत अधूरी रह गई, बल्कि गांव में शांति का माहौल भी बिगड़ गया है। अब देखना यह है कि पुलिस जांच में क्या निकलता है और क्या फहीमुद्दीन को उनका मन्नत का मुर्गा वापस मिलता है या नहीं।

Aaj Ka Ank Jyotish: 09 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  09 अक्टूबर: ‘बुधवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक – 1

कारोबार को लेकर चिंता रह सकती है। Ank Jyotish विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। मित्रों से वर्तमान राजनीति को लेकर चर्चा हो सकती है।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – नीला

अंक- 2

कार्य की अधिकता के कारण आज मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगें। Ank Jyotish प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें परिवारिक रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं।

शुभ अंक – 32

शुभ रंग – क्रीम

अंक – 3

नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। Ank Jyotish अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।

शुभ अंक-5

शुभ रंग- सफेद

अंक 4

आज जमीन-जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। Ank Jyotish ऑफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग- हरा

अंक 5

आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। Ank Jyotish परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती हैं। प्रेमी को खुश करने के लिये अलग से प्रयास करने पड़ेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – ब्राउन

अंक 6

आर्थिक लेने देन कर सकते हैं। Ank Jyotish आने वाले दिनों में खर्चे बढ़ सकते हैं। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन लाभ होने की सम्भावना है।

शुभ अंक -4

शुभ रंग– हल्का नीला

अंक 7

आज आप अपने खर्चों को आप सही तरीके से मैनेज कर पाएंगे। Ank Jyotish घर की नवीकरण करा सकते हैं। अत्यधिक क्रोध भाई-बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। ऊंची आवाज में बात न करें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग -पीला

अंक 8

आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। Ank Jyotish ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें। कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी प्लान बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

कार्यक्षेत्र में आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। Ank Jyotish निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नई डील बन सकती है। लव लाइफ उत्साह से भरी रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नारंगी

तंत्र-मंत्र और हवश, बाबा के इस कारनामें को जान रह जाएंगे दंग

रायपुर। कवर्धा जिले में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक युवक ने आधा दर्जन से अधिक युवतियों से शारीरिक संबंध बनाया है. पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस (Police) ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा कि आरोपी खुद को हिंदू बताकर हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. उसने राजू सिंग के नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनाया है, जबकि आरोपी का नाम साहिल खान है.।

कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार सहित कई मामले दर्ज हैं. उसने जादू टोना सिखाने के नाम पर युवकों के साथ भी लाखों रुपए की ठगी की है. पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने मध्यप्रदेश रवाना हो गई है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति 307 के मामले में बिलासपुर जेल में ढाई वर्षों से जेल में बंद है. अपने पति को छुड़वाने के लिए वह बहुत प्रयास कर रही है. इसी दौरान साहिल खान से उनकी मुलाकात हो गई. पीड़िता और आरोपी साहिल खान के बीच 6 माह पहले अमलीडीह गांव के चाय टापरी में मुलाकात हुई थी.

साहिल खान अपने आपको हिंदू बताया था लेकिन वह मुसलमान है. पीड़िता ने कल देर रात सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम मध्यप्रदेश रवाना हो गई है. इस मामले में थाना प्रभारी लालजी सिन्हा का कहना है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा.

हरियाणा में हार कांग्रेस की, इधर, विदेश दौरे पर निकले राहुल गांधी

Haryana Chunav : हरियाणा में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. कुछ देर बाद जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे तो इस पर मुहर लग जाएगी. वहीं, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की जीत मिलती दिख रही है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP फिर से जीत का परचम लहराने जा रही है. अब तक के रुझान के मुताबिक, हरियाणा में BJP हैट्रिक लगाने जा रही है. अब से बस कुछ पल बाद हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव रिजल्ट की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के रुझान आ चुके हैं. हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है. उधर, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की सरकार दिख रही है. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90-90 सीटें हैं.

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार होती दिख रही है. अब तक के रुझानों में BJP बहुमत पार कर चुकी है. हरियाणा में कांग्रेस की हार के बीच राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कांग्रेस के खेवनहार राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच राहुल गांधी अभी विदेश दौरे पर हैं. राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी विदेश दौरे पर हैं. हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं आ पाई है कि वह किस देश के दौरे पर हैं.

दरअसल, अब तक जो नतीजे आए हैं, उसके हिसाब से भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है. अब तक के नतीजों में भाजपा 52 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि कांग्रेस 34 सीट पर आगे है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 49 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है.

अहंकार, क्रोध व लोभ के रावण को धैर्य, समर्पण और कर्तव्यरूपी रामबाण से जलाएँ

ज़िंदगीनामा। डॉ. नीरज गजेंद्र

विजयादशमी के अवसर पर हम सभी रावण मारने-जलाने की खुशियां मनाते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं। हम इसे रावण के अंत का प्रतीक पर्व मानते हैं, लेकिन उन तथ्यों को नज़र अंदाज कर जाते हैं, जिसमें हमारे भीतर की बुराइयों के खिलाफ लड़ने का संदेश होता है। विजयदशमी हमें सिखाती है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत सच्चाई और अच्छाई की होती है।

यह पर्व हमें हमारे जीवन में विद्यमान रावण रुपी बुराइयों को पहचानने और उन्हें समाप्त करने का आह्वान करता है। अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या, लोभ और अन्य बुराइयां हमारे समाज में विभाजन, संघर्ष और अराजकता का कारण बनती हैं। अगर हम अपने भीतर के इन दोषों को नियंत्रित कर सकें, तो हम एक बेहतर समाज और राष्ट्र के लिए रामराज्य का निर्माण करने में सहायक हो सकते हैं।

आप सब जानते ही हैं कि राम जी का जीवन हमें मर्यादा, संयम, और कर्तव्य की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने जीवन में कर्तव्य को हमेशा सबसे ऊपर रखा। चाहे वह पुत्र के रूप में पिता की आज्ञा का पालन हो। पति के रूप में सीता की खोज में अनथक संघर्ष। राजा के रूप में प्रजा की रक्षा का कर्तव्य। राम हर रूप में एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं। आज हमारे लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि हम अपने जीवन में राम के इन आदर्शों को किस तरह स्वीकार करते हैं।

हमें यह याद रखना चाहिए कि रावण केवल बाहर की बुराई का प्रतीक नहीं, वह हमारे भीतर की नकारात्मकता का भी प्रतिनिधित्व करता है। जब हम अहंकार में आ जाते हैं, जब हम क्रोध या द्वेष से भर जाते हैं, या जब हम अपने निजी स्वार्थ को सब पर हावी कर देते हैं, तब हम अपने अंदर के रावण को बढ़ावा देते हैं। आज का समय हमें एक नई दिशा में ले जाने की प्रेरणा दे रहा है। अगर हम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में स्थान दें, तो हम केवल अपने व्यक्तिगत जीवन को नहीं, बल्कि पूरे समाज को सही दिशा में ले जा सकते हैं।

हमारे भीतर भी रावण की तरह की बुराइयां, अहंकार, क्रोध, लोभ और द्वेष मौजूद हो सकती हैं, इनसे छुटकारा पाने के लिए हमें राम की तरह शांत, विनम्र और सच्चा बनना होगा। बुराइयों को पहचानकर, उनमें सुधार कर ही हम अपने भीतर के रावण को जला सकते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी अगली पीढ़ी को एक ऐसा समाज मिले, जहां वे नैतिकता, सत्य और धर्म के मूल्यों को समझें और उन पर अमल करें। राम का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई, नैतिकता और न्याय का पालन करना ही मानवता की सेवा है।

आज के समाज में जहां भ्रष्टाचार, द्वेष और असत्य हावी हो रहा है, राम के आदर्श हमारे लिए एक मार्गदर्शक बन सकते हैं। राम ने अपने जीवन में सदैव धैर्य, समर्पण, और कर्तव्य का पालन किया। इस विजयदशमी हम एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें और खोजें कि रावण की बुराइयां हमारे भीतर जगह तो नहीं बना रही है, और यह महसूस होता है तो राम के आदर्शों का पालन करें, क्योंकि यह पर्व केवल बुराई के अंत का ही नहीं, बल्कि अच्छाई की शुरुआत का भी प्रतीक है। आइए, सत्य, धर्म और मानवता के पथ पर चलने का संकल्प लें। अपने जीवन में राम जैसे आदर्शों को अपनाएं। विजयादशमी की मंगलकामनाएं।

Aaj Ka Ank Jyotish: 08 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  08 अक्टूबर: ‘मंगलवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

सफलता का स्वाद लेने के लिए नए करियर की तरफ ध्यान केंद्रित करें या स्व रोजगार की शुरुआत के बारे में सोचें। Ank Jyotish अपना नया नाम और पहचान बनाएं ताकि लोग आपका सम्मान करें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

यह समय अपनी बुद्धिमता से काम करने का है लेकिन अपने शुभ चिंतक से सलाह लेना भी अच्छा विचार है। Ank Jyotish आप इस समय किसी भी चिंता या परेशानी का अच्छे से सामना कर सकते हैं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

आपकी व्यस्त दिनचर्या आज आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। Ank Jyotish लघु यात्रा, बैठक या सभा की भी संभावना है। कोई भी अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।  विदेशियों से मिलना या काम करना भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

आज बहुत सारी चीज़ों या बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं लेकिन पैसा आपकी सबसे बड़ी चिंता का कारण बनेगा। Ank Jyotish अपनी प्राथमिकताओं को समझें और अपनी योजनाओं पर अच्छे से काम करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

आप आज अकेले रह कर खुद के बारे में भी जानना चाहेंगे। Ank Jyotish याद रखें विचार करने और काम करने के समय को अच्छे से व्यवस्थित करें। आपके फॉर्च्यून के अनुसार यह समय आर्थिक लाभ और सफलता के लिए परफेक्ट है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

अपने व्यापार या नौकरी के अगले चरण की योजना बनाने के लिए साहसी, समझदार और दृढ़ बनें। Ank Jyotish नुकसान से बचने के लिए एहतियात बरतना इस समय की ज़रूरत है। आप किसी बड़े बदलाव को भी महसूस कर सकते है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

अपनी नौकरी या कार्यस्थल में अपनी स्थिति को मजबूत करने और प्रसिद्धि पाने के लिए यह समय बेहतरीन हैं। Ank Jyotish अपने नेतृत्व के गुण और प्रबंधकीय क्षमता से आप किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

आज का दिन डिमांडिंग है लेकिन फ़िक्र न करें। Ank Jyotish चीज़ों को हलके में लें क्योंकि आने वाला समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। आप शांत जीवन और परिजनों की खुशियां चाहते हैं बस अपना ख्याल रखना न भूलें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

धन मिलने में देरी या लेनदेन से हुए नुकसान के कारण आप निराश हो सकते हैं। Ank Jyotish इस चिंता को दूर करने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का योग है जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

CG गाय की मौत, रोया परिवार, अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग, पढ़ें दिल को छू लेने वाली खबर

कवर्धा। गौ माता जय, हर मंदिरों में गुंजती है। आस्था, श्रद्धा और समर्पण का भाव गाय माता में छूपी है। इसी का उदाहरण छत्तीसगढ़ के कर्वधावासियों ने दिखाया है। यहां एक गाय के मृत हो जाने के बाद अंतिम संस्कार पर धूमधाम से बैंड बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई।

दरअसल, गो पालक राजू पाण्डेय की एक गाय लंबे समय से अस्वस्थ थी। उन्होंने माता गाय की आखरी दम तक सेवा की। लेकिन सोमवार आज सुबह उसकी मौत हो गई। तब पांडेय  परिवार ने अपनी गाय की अंतिम यात्रा भावपूर्ण निकालने की सोची। एक नई पहल करते हुए श्री पांडेय ने गाय की अंतिम यात्रा निकाली, वह भी बाकायदा सजी हुई गाड़ी में। विदाई यात्रा उन्होंने बाजे- गाजे के साथ बड़े ही सम्मानपूर्वक निकाली।

sitename%

परिवार के साथ वार्डवासी हुए शामिल

गौ माता की अंतिम यात्रा में न केवल गो पालक राजू पाण्डेय का परिवार शामिल हुआ बल्कि वार्डवासी भी अंतिम दर्शन और विदाई में शामिल हुए। इस दौरान गाय के प्रति लोगों का प्रेम और सम्मान इस कदर देखने मिला कि, अनेक महिलाओं की आंखे नम थीं।

कपड़ों से लाद दिया शव

छत्तीसगढ़ में किसी भी परिजन की मौत पर शव पर सफेद या पीला कपड़ा डालने की परंपरा है। यहां गाय की अंतिम यात्रा जिसके भी घर के सामने से गुजरती उसी घर की महिलाएं जिसके हाथ जो नया कपड़ा लगा, उसे गाय के शरीर पर डालने लगीं। कई महिलाओं की आंखों में आंसू थे। बड़ी संख्या में महिलाएं साड़ियां ओढ़ा रही थीं। कवर्धा शहर में एक गाय की अंतिम यात्रा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो….