Chhattisgarh: सुहाना मौसम के लिए हो जाएं तैयार, बारिश अलर्ट

Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण से एक बार फिर मानसून ने टर्न ले रहा है। मौसम विभाग IMD ने उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 8 से 10 अक्टूबर के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस रिपोर्ट में जानें किन जिलों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ Chhattisgarh के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

आज नवरात्र के पांचवें दिन शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ योग, जाने पंचांग

सनातन धर्म में सोमवार  आज का दिन (Aaj ka Panchang 07 October 2024) भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन स्कंदमाता को समर्पित होता है।

इस दिन जग की देवी मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।

मां स्कंदमाता की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

07 October 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 07 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह दिन स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भक्ति भाव से देवी स्कंदमाता की पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रख रहे हैं। देवी स्कंदमाता की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में देवी स्कंदमाता की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

शारदीय नवरात्र शुभ मुहूर्त

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 07 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 48 मिनट से शुरू हो रही है और 08 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर पंचमी तिथि समाप्त होगी। आज विनायक चतुर्थी भी है। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर भगवान गणेश और स्कंदमाता की पूजा कर सकते हैं।

शुभ योग (Navratri 2024 Yog)

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन दुर्लभ भद्रावास योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इनमें प्रातः काल में  प्रीति योग का संयोग है। इसके बाद दुर्लभ आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में मां पार्वती की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

करण

शारदीय नवरात्र की Navratri Panchami पंचमी तिथि पर बव और बालव करण का निर्माण हो रहा है। आज अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा, शिववास योग का संयोग बन रहा है। शिववास योग का निर्माण सुबह 09 बजकर 48 मिनट से हो रहा है। इस दौरान भगवान शिव कैलाश पर विराजमान रहेंगे।

आज का पंचांग

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजे…

चन्द्रोदय- सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर

चन्द्रास्त – शाम 08 बजकर 33 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 28 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 52 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजे से 06 बजकर 24 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 07 बजकर 45 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से 03  बजकर 04 मिनट तक

दिशा शूल – पूर्व

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।

 

आज नवरात्रि का पाचवां दिन करें मां स्कंदमाता की पूजा, जीवन में आएगी खुशियां

Shardiya Navratri 2024 5th Day : आज नवरात्र का पाचवां दिन है। सनातन धर्म में नवरात्रि का त्योहार अन्य प्रमुख त्योहार में से एक है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है. शारदीय नवरात्रि का ये पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. आज मां दुर्गा के 5वें स्वरूप यानी मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. धार्मिक पुराणों के अनुसार, भगवान स्कन्द की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है. देवी स्कंदमाता को सफेद रंग अत्यंत पसंद है, जो शांति और सुख का प्रतीक है. इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा कैसे की जाए आइए जानते हैं…

मां स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जब आप दूसरों के साथ प्रेम और सहयोग से रहते हैं, तो जीवन में शांति और संतुलन आता है। चाहे कितना भी व्यस्त जीवन क्यों न हो, अपने परिवार और समाज के लिए समय निकालो। न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के जीवन को भी बेहतर बनाने की कोशिश करो। प्रेम और सेवा ही वह निधि है, जो जीवन को सच्चे अर्थों में सफल बनाती है। समाज में एक अच्छा नेतृत्वकर्ता वही होता है, जो सेवा की भावना से काम करता है।

ऐसा है स्कंदमाता का स्वरूप

स्कंदमाता का ये स्वरूप कमल के आसन पर विराजमान हैं, जिसके कारण उन्हें देवी पद्मासना भी कहा जाता है. स्कंदमाता का वाहन सिंह है और उनकी चार भुजाएं हैं. जिसमें से दाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में कमल का पुष्प है. दाईं तरफ की नीचे वाली भुजा में भगवान स्कंद गोद में विराजमान हैं. जबकि, बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में कमल पुष्प और नीचे वाली भुजा वरमुद्रा में है.

इस विधि से करें स्कंदमाता की पूजा

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा होती है.

सुबह जल्दी उठ कर स्नानदि से निवृत्त हो जाएं और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

अब उस स्थान पर माता की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें जहां आपने कलश स्थापना की है.

इसके बाद आप माता को फूल चढ़ाएं, फिर फल और मिष्ठान का भोग लगाएं.

अब धूप दीप जलाएं और फिर स्कंदमाता की आरती करें.

इस विधि से पूजा करें, स्कंदमाता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होगा.

विज्ञान आश्रम कसेकेरा सम्मेलन में शिरकत किए कई हस्तियां, जलवायु परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों  की हुई प्रशंसा

जिले के कसेकेरा में राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन में कई हस्तियों ने की शिरकत कर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर यहां जलवायु परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। साथ ही यहां आए अतिथियों ने कहा मंदिर मस्जिद तो जगह जगह बन जाते है, विज्ञान आश्रम नही बन पाते। उन्होने याद दिलाया कि हमें जगह-जगह  इसी तरह जनता के बीच विज्ञान संचार के लिए विज्ञान केंद्र बनाने के संकल्प लेने होंगे।

महासमुंद। कोमाखान विज्ञान आश्रम कसेकेरा में राज्यस्तरीय विज्ञान कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय सम्मेलन का प्रारंभ रेरा सदस्य और पूर्व सचिव छत्तीसगढ़ शासन धनंजय देवांगन और रायपुर तथा बिलासपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे, पूर्व सीसीएफ डा. बी पी नोनहारे, कॉम्प्ट्रोलर फाइनेंस पीडब्ल्यूडी बी के लाल, प्रसिद्ध अनेस्थिया विशेषज्ञ डा के के सहारे, एडिशनल सीएमओ सीएसईबी डा के बी बंसोड़े,  शिशुरोग विषेशज्ञ डा स्नेहलता हुमने , प्रो दिनेश कुमार, प्रो एच एन टंडन,  प्रो निधि सिंह, प्रो खुशबू कश्यप और विज्ञान आश्रम के संचालक विश्वास मेश्राम द्वारा भारत के संविधान की हीरक जयंती वर्ष में संविधान निर्माता बाबासाहब अम्बेडकर को पुष्प अर्पित कर  और संविधान प्रस्तावना के सामुहिक पठन के साथ किया गया।

विज्ञान आश्रम के संचालक पूर्व अपर कलेक्टर विश्वास मेश्राम ने स्वागत उद्बोधन में आश्रम की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की योजनाओं का रेखा चित्र खींचा। कमिश्नर रायपुर और बिलासपुर संभाग एम डी कावरे द्वारा विज्ञान सभा द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख किया और  लोगो को मैदानी स्तर पर जागरूक करने  तकनीक के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने विज्ञान आश्रम  और शासकीय मिडिल स्कूल द्वारा जलवायु परिवर्तन के लिए कसेकेरा में किए जा रहे कार्यों  की प्रशंसा करते हुए इसे जन अभियान बनाने की प्रेरणा दी।

sitename%

रेरा सदस्य और पूर्व सचिव धनंजय देवांगन ने ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया की किस तरह विदेशी लोगो ने भारत पर  अपने उन्नत विज्ञान और टेक्नालॉजी के बदौलत राज किया।  आज भी बहुत कम आबादी ने ज्ञान के भंडार पर कब्जा जमा रखा है ।  इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे है। विज्ञान को लोगो तक पहुंचने के लिए समुदाय को सजग करने कसेकेरा के डा विजय शर्मा की तरह जमीन पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने डायरिया का उदाहरण देते हुए बताया की सैकड़ो लोग जानकारी के आभाव में कैसे मारे जाते रहे हैं जबकि उसकी दवा एक चम्मच शक्कर, एक गिलास पानी और चुटकी भर नमक है जो सब जगह उपलब्ध है। ज्ञान विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने विज्ञान आश्रम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा मंदिर मस्जिद तो जगह जगह बन जाते है, विज्ञान आश्रम नही बन पाते। उन्होने याद दिलाया कि हमें जगह जगह  इसी तरह जनता के बीच विज्ञान संचार के लिए विज्ञान केंद्र बनाने के संकल्प लेने होंगे।

वित्त विशेषज्ञ बी के लाल द्वारा कसेकेरा पहाड़ी पर हरियाली लाने और तापमान कम करने के प्रयास का उल्लेख करते हुए इसके डाकुमेंटेसन करने व वृहद स्तर पर  कार्य योजना बनाने का प्रस्ताव रखा।

पूर्व सीसीएफ डा बी पी नोनहारे ने  जैव विविधता के प्रकृति पर विस्तार से ज्ञानवर्धक जानकारी दी और मनुष्यों तथा वन्य प्राणियों के बीच टकराव के कारणों के बारे में बताते हुए इसे रोकने के पहलुओं की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा के के सहारे ने कैंसर की सामान्य जानकारी विषय पर व्याख्यान दिया। वनस्पति वैज्ञानिक प्रो खुशबू कश्यप  ने अपने पाताल कोट की खोज यात्रा में वहां के भौगोलिक, प्राकृतिक व जैव विविधता भरे अपने रोमांचक अनुभवों को साझा किया और औषधीय पौधों की खोज परख जानकारी दी।

शासकीय मिडिल स्कूल के प्रधान अध्यापक डा विजय शर्मा द्वारा कसेकेरा विज्ञान आश्रम की भूमिका रखते हुए यहां हुए विभिन्न कार्यक्रमों बडिंग ग्राफ्टिंग प्रशिक्षण, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए मार्गदर्शन,  प्रकृति विज्ञान और समाज के अंतर संबंधों पर बातचीत, अंध विश्वासों के निर्मूलन के प्रयासों आदि की जानकारी दी और जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में वृद्धि को कम करने कसेकेरा पहाड़ी पर हरियाली लाने चरण बद्ध कार्यक्रम के बारे में बताया और इसके कारण आए समुदाय एवम बच्चो के व्यवहार परिवर्तन कार्यों का उल्लेख किया।

विज्ञान सभा के राज्य सचिव डा वाय के सोना ने जैव पादप अनुकूलन में कटहल, सेव एवम अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन पर शोध परख जानकारी देते हुए कार्यक्रम में पधारे वैज्ञानिकों एवम सभी  विज्ञान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस राज्य स्तरीय आयोजन में विज्ञान आश्रम के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त सुखरीडबरी के खेमचंद चक्रधारी, चकचकी के कुमार थियेंद्रप्रताप सिंह,  कसेकेरा के देवलाल सहिस, जितेंद्र यादव और डमरू चक्रधारी, बागबाहरा के कृषि विशेषज्ञ आर के आर्या और शिक्षाविद बंजारे गुरूजी, दरबेकेरा के राधेश्याम सोरी आदि ने सक्रीय सहयोग दिया।

विज्ञान कार्यकर्ताओं के इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा, पिथोरा, बसना, आरंग, बागबाहरा, कोमाखान आदि स्थानों से 40 से अधिक वैज्ञानिकों ने भागीदारी की।

विश्वास मेश्राम

विज्ञान आश्रम कसेकेरा

जिला महासमुन्द छत्तीसगढ़

8959591845

 

Aaj Ka Ank Jyotish: 07 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  07 अक्टूबर: ‘सोमवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

कोई नुकसान और दुर्घटना आपको परेशान कर सकती है। Ank Jyotish सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- नीला

अंक 2

चाचा या भाई आपके लिए तनाव का कारण होंगे। Ank Jyotish रिश्तों में खास कर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गहरा नीला

अंक 3

शांत रह कर आप आज पूरा का लाभ उठा सकते है। Ank Jyotish आपके अंदर का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। प्रियजनों का साथ सभी समस्याओं को दूर करने में सक्षम है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-पीला

अंक 4

जो रिश्ते काम नहीं कर रहे हैं, आप उनसे नाता तोड़ सकते हैं। Ank Jyotish दिल के मामलों में उदासीन महसूस कर रहे हैं लेकिन आपका कार्य सम्बन्धी जीवन बेहद संतुष्ट है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

अंक 5

अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें। Ank Jyotish आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है। आप अपने उद्देश्य के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपको पता हैं कि इसके लिए कड़ी मेहनत विकल्प नहीं बल्कि ज़रूरत हैं।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

क़ानूनी मामलों के लिए आपको अपने शिक्षक या किसी सलाहकार के साथ यात्रा करने की ज़रूरत पड़ सकती है। Ank Jyotish किसी क्लास में हिस्सा लेकर अपनी आध्यात्मिक साइड को जाने।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- नारंगी

अंक 7

आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। Ank Jyotish परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- सफेद

अंक 8

आय के नए स्रोत आपको नई संभावनाएं प्रदान करेंगे। Ank Jyotish निर्णय लेने में उपाय-कुशल और व्यावहारिक बनें। रिश्तों में सच्चे बनें, विशेष रूप से परिवार और दूसरे महत्वपूर्ण संबंधों में।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज आप आशावाद और सकारात्मकता से भरे हुए हैं। Ank Jyotish उम्मीद और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और इस समय आपके पास दोनों ही हैं, बस एक नयी शुरुआत करें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- जामुनी

Aaj Ka Ank Jyotish: 06 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  06 अक्टूबर: ‘रविवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

अपने आने वाले जीवन के लिए आर्थिक रणनीति बनाएंगे। Ank Jyotish अहंकार परेशानियां बड़ा सकता है। धीरे-धीरे लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। शादी की तारीख तय हो सकती है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – पीला

अंक 2

घर में मेहमान आ सकते हैं। Ank Jyotish समय घर परिवार के साथ बिताएंगे। किसी का व्यवहार क्लेश का कारण बन सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हल्का

अंक 3

भाई-बहनों का साथ मिलेगा। Ank Jyotish लम्बे समय से चले आ रहे प्रेम सम्बन्ध रिश्ते में तब्दील हो सकते हैं। विवाह होने की संभावना है। सेहत का ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक आयोजन हो सकता है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – गोल्डन

अंक 4

व्यापार शुरू करने का सही समय है। Ank Jyotish आफिस मे सब आपके काम से खुश रहेंगे। म्यूचूअल फंड आदि से नुकसान हो सकता है। प्रेमी से मुलाकात होगी।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – लाईट ग्रीन

अंक  5

बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। Ank Jyotish नए फाइनेन्स स्कीम से फायदा हो सकता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें। ज्यादा पानी पीयें। योगा करने से फायदा होगा।

शुभ अंक – 14

शुभ रंग – हरा

अंक  6

पैसों का सही इस्तेमाल करें। Ank Jyotish सही जगह निवेश करें। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर या प्रॉपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। प्रेमिका के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। नये दोस्त बनेंगे।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लाल

अंक 7

किसी जरूरी काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। Ank Jyotish अगर कहीं पैसे डूब गये थे वे पैसे वापस मिल सकते है। व्यापार के लिए दिन लाभदायक है। बच्चों के साथ लड़ाई हो सकती है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – नीला

अंक 8

मेहनत का फल मिलेगा। Ank Jyotish आफिस में तारीफ होगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपके लिए कोई कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – वाईलेट

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

व्यापार में मदद की जरूरत पड़ सकती है। Ank Jyotish आपको अपनी आर्थिक स्थिति को सुद़ढ़ बनाने के लिए स्टेटर्जी बनानी होगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। सहकर्मी चिन्ता का कारण बनेंगे। कार्यभार बढ़ेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – सिल्वर

छत्तीसगढ़  24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खाते में आए 566 करोड़ 77 लाख

रायपुर 05 अक्टूबर 2024। PM नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त PM नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को PM किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। श्री साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। श्री साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री ईश्वर साहू, श्री गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे।

CG बाप रे, गर्दन काटकर बुजुर्ग ने खुद की दी बलि

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वाक्या सामने आई है. धरसींवा के निनवा गांव में एक श्रद्धालु ने देवता के सामने ही अपनी गर्दन काटकर बलि दे दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने कैंची से अपने गर्दन को काटा है.

मिली जानकारी के अनुसार, धरसींवा के निनवा गांव निवासी 55 वर्षीय भुनेश्वर यादव ने अपने घर के भीतर स्थित देवस्थान के सामने कैंची से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद देवस्थान वाला कमरा खून से लथपथ हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

CG सरपंच से रिश्वत लेना पड़ा भारी, बाबू निलंबित

रायपुर। सक्ती के जैजैपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बाबू वेंकटेश्वर वर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। वर्मा पर ग्राम पंचायत बर्रा में MLA निधि से निर्मित CC रोड के भुगतान के लिए सरपंच से रिश्वत लेने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, सरपंच ने MLA निधि से CC रोड का निर्माण पूरा कराने के बाद बकाया राशि के भुगतान के लिए सहायक ग्रेड 2 लिपिक वेंकटेश्वर वर्मा से कई बार निवेदन किया था। लेकिन वर्मा ने चेक जारी करने में बार-बार बहाने बनाकर टालमटोल की। सरपंच की लगातार कोशिशों के बाद भी जब चेक नहीं कटा, तब उसने वेंकटेश्वर को किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से रिश्वत की पेशकश की। इस दौरान, वेंकटेश्वर वर्मा का रिश्वत लेते हुए वीडियो भी बना लिया गया, जो अब सबूत के तौर पर सामने आया है।

जनपद पंचायत जैजैपुर के अन्य सरपंचों ने भी आरोप लगाया है कि वेंकटेश्वर वर्मा लंबे समय से कार्यालय में पदस्थ थे और बिना लेन-देन के कोई काम नहीं करते थे। वर्मा पर लंबे समय से ऐसे आरोप लगते आ रहे थे कि वह पंचायतों के कार्यों की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगते हैं। हांलांकि वर्मा ने अपने बचाव में कहा है कि वह रिश्वत नहीं ले रहा था, बल्कि वह राशि किसी उधारी का ब्याज चुकाने के लिए आई थी। उनके इस दावे को बेबुनियाद पाते हुए जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Aaj Ka Ank Jyotish: 05 अक्टूबर, जानें आज का शुभ अंक और रंग

Aaj Ka Ank Jyotish:  05 अक्टूबर: ‘शनिवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। Ank Jyotish अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं। मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको समाज में खास पहचान दिलाएगी। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। प्रेम-संबंध में तनाव आ सकता है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

आज आपको विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचना होगा। Ank Jyotish अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार खरीद सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते- खिलखिलाते समय बितेगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। Ank Jyotish आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। आज आप आशावादी बने रहेंगे। अटके हुए कार्य तो बनेंगें, लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी। Ank Jyotish जमीन-जायदाद को खरीदने से पूर्व कागज को ध्यान से पढ़ें। आपकी कार्यकुशलता व कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। जिस काम के लिए आप प्रयासरत थे, वह काम बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

भौतिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें। Ank Jyotish सगे-संबंधियों से अच्छा सम्पर्क अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आनन्दपूर्वक समय को व्यतीत करेंगे। नौकरी में फेर-बदल हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीद सकते हैं। Ank Jyotish कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। स्किन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्कता है।  व्यापार अथवा व्यवसाय में किसी पर अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

प्रेमी अथवा प्रेमिका में हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है। Ank Jyotish संपत्ति को खरीदने की संभावना बनती नजर आ रही है। संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो आपको नुकसान होगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

प्रेम-संबंध उजागर हो सकते हैं। Ank Jyotish जिससे परिवार में तनाव आ सकता है। व्यापार में नई कार्य योजना और नए कार्यक्रम करेंगें। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखनें की कोशिश करें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

प्रेम संबंध में आपके साथ धोखा हो सकता है। Ank Jyotish आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन