रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत आज शाम यहां बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान डोंगरगढ़ में 41.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में रायपुर में 40.1, माना में 40.2, बिलासपुर में 38.8, पेंड्रा रोड में 38.2, अंबिकापुर में 37.9, जगदलपुर में 39.1, दुर्ग में 38.8, राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।
पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी 5.8 किमी के साथ अब लगभग 22° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 56 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रहा है। आपके उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास के क्षेत्रों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण। दक्षिणी असम और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ट्रफ/हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर मध्य प्रदेश के मध्य भागों तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना
वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटो में प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट आने की संभावना भी जताई है। अगर ऐसा होता है तो राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के लोगों बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलेगी।
Skymetweather के अनुसार जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तथा सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पंजाब और उत्तरी हरियाणा में बिजली गिरने और अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 30 मार्च को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है।विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।
Weekly Horoscope 1 April to 7 April 2024: सप्ताह का प्रारंभ 1 अप्रैल को चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे. इस दौरान धनु राशि के कारोबारी वर्ग को वित्तीय स्थिति को मजबूत बना कर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए. निवेश के लिए बढ़िया वक्त है. (Weekly Horoscope) 3 अप्रैल को मकर राशि के घर में पहुंचने के बाद चंद्रमा वाहन या अन्य कीमती सामानों की खरीदारी करवा सकते हैं. आइए जानते हैं कि साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 1 से 7 अप्रैल तक का समय मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
मेष – दफ्तर का कार्य पूरा नहीं होने पर इस राशि के लोगों को अपने अधिकारियों को जवाब भी देना पड़ सकता है. कारोबार का मूल मंत्र है पैसे से पैसा कमाया जाता है, इस सिद्धांत को सामने रखते हुए व्यापारी ज्यादा से ज्यादा काम करते हुए नजर आ सकते हैं. (Weekly Horoscope) युवाओं पर वाणी का प्रभाव बढ़ेगा इसलिए अपनी वाणी को सही दिशा में इस्तेमाल करते हुए जीवन में आगे बढ़ें. इस सप्ताह आप आदर्श मेजबान साबित होंगे, घर पर मेहमानों का आगमन होगा और वह आपकी मेहमान नवाजी से प्रसन्न होंगे. आपकी लाइफ स्टाइल आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में सफलता दिलाएगी.
वृष – वृष राशि के लोग किसी तरह की स्थिति में अपना आपा न खोएं और धैर्य के साथ कार्य करें नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं. कारोबारियों के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम लेकर आया है, उनके विरोधी खुद ही समझौते की पहल कर सकते हैं. युवाओं की लव लाइफ इस पूरे सप्ताह शानदार रहने वाली है, एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. (Weekly Horoscope) परिवार में भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए जो भी योजना आपने पहले बनाई थी, उस दिशा में आगे बढ़ते हुए नजर आ सकते हैं. सेहत का मामला इस सप्ताह सामान्य ही रहने वाला है, लेकिन जागरूक बने रहना होगा.
मिथुन – इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर उनके अधिकारी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, पूरी गंभीरता से निभाने का प्रयास करें. व्यापारियों की आर्थिक स्थिति यदि अभी तक डगमगा रही थी, तो अब धीरे धीरे ही सही प्रगति होगी. (Weekly Horoscope) जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है. घरेलू विवादों को कोर्ट में ले जाने के बजाय उन्हें आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें. सेहत का मामला तो सामान्य ही रहेगा लेकिन यदि आपने किसी तरह की लापरवाही की तो तबीयत बिगड़ना तय है.
कर्क – कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए. व्यापार के लिहाज से सप्ताह के अंतिम दिनों में उतार चढ़ाव की स्थिति हो सकती है. (Weekly Horoscope) युवा अपने पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों को नजरअंदाज न करें बल्कि उन्हें समझें और उनके साथ संबंध जारी रखें. जीवन साथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं, यदि उन्हें चिकित्सा की जरूरत है तो इलाज कराएं. छोटी मोटी समस्याओं को छोड़ दें तो आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह सामान्य ही रहेगा.
सिंह – इस राशि के लोगों को ऑफिस में कार्य करते समय जल्दबाजी नहीं करनी है, सोच समझकर ही आगे बढ़ें. व्यापारियों का जो पैसा बाजार में फंसा हुआ है वह इस सप्ताह में अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है. (Weekly Horoscope) युवाओं को मन माफिक सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, उनके लिए यही एकमात्र विकल्प हो सकता है इसका और कोई शॉर्टकट नहीं. परिवार में जो भी संचित धन है, उसमें इस सप्ताह अच्छी वृद्धि होने की संभावना दिख रही है. मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें और अपने खानपान पर भी बहुत ध्यान रखें.
कन्या – कन्या राशि की महिलाएं ऑफिस में अपने कार्य को लेकर कुछ निराश हो सकती हैं, निराशा के भाव को स्थायी न होने दें. कारोबार की योजनाओं को सीक्रेट ही रखें दूसरों के साथ शेयर करने से जानकारी प्रतिस्पर्धियों को भी मिल सकती है. (Weekly Horoscope) लव लाइफ है तो खट्टी मीठी तकरार बनी ही रहेगी, इसको लेकर संबंधों में दरार न आने दें. पारिवारिक समस्याओं का समाधान ढूंढने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, समस्याएं उनके साथ शेयर करें. पेट संबंधी दिक्कत बढ़ने की संभावना दिख रही है, अपने खानपान को नियंत्रित रखें और पौष्टिक ताजा भोजन ही करें.
Weekly Horoscope 1 से 7 अप्रैल 2024
तुला – इस राशि के लोगों को वर्तमान सप्ताह में सामान्य से कुछ अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. कारोबारी ने यदि किसी मामले में कमिटमेंट कर दिया है, तो फिर उस पर खरा उतरने का प्रयास करें, चाहे वह ग्राहक हों या फिर पेमेंट संबंधी बात. (Weekly Horoscope) समय और ऊर्जा दोनों का ठीक से प्रबंधन न कर पाने से युवाओं का कार्य पूरा करने में बाधा आ सकती है. बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके और आपके परिवार के लिए खुशी का बड़ा कारण बनेगी. सेहत ठीक रखने के लिए आपको अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में एसिडिटी आदि न होने पाए.
वृश्चिक – नकारात्मक विचारों की वजह से वृश्चिक राशि के लोगों में भीतर डर बना रह सकता है, इन्हें अपने कार्य पर हावी न होने दें. व्यवसायी इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह का सौदा करते समय जरूरी जांच पड़ताल अवश्य ही कर लें ताकि बाद में परेशान न होना पड़े. (Weekly Horoscope) युवाओं को इस सप्ताह आलस्य और घमंड से बचना होगा नहीं तो आपकी प्रगति बाधित हो सकती है. परिवार के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ने से आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, इसे ऐसा ही बनाए रखने का प्रयास करें. सेहत और रिश्ते दोनों का ही ध्यान रखना होगा, जरा सी चूक दोनों ही मामलों में असर डाल सकती है.
धनु – इस राशि के लोग ऑफिस में कार्य करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि किसी तरह की गलती न होने पाए. व्यापारियों को अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बना कर रखना चाहिए, निवेश के लिए कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है. (Weekly Horoscope) युवा जिन कार्यों में पारंगत हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता दें और अन्य कार्यों को बाद में करें तो अच्छा रहेगा. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और भावना को नजर अंदाज करने से बचें, उनका सम्मान करें. सेहत के मामले में पैरों में मोच आ सकती है या फिर फ्रैक्चर भी हो सकता है इसलिए चलते समय सजग रहें.
मकर – मकर राशि के लोगों के कार्यस्थल का माहौल काफी अच्छा रहेगा, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी नई नौकरी है. कारोबारियों की इस सप्ताह किसी काम के इंसान से भेंट हो सकती है, जिससे व्यावसायिक लाभ मिल सकेगा. युवा अपने शंकालु स्वभाव को बदलें और उसमें लचीलापन लेकर आएं, अनावश्यक शंका करने से रिश्ते खराब होते हैं. (Weekly Horoscope) घर की जरूरत के हिसाब से आप किसी बड़े कीमती सामान या फिर वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं तो उसे दूर करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है.
कुंभ – इस राशि के लोगों की जहां पर उपस्थिति अनिवार्य है, वहां पर समय से पहुंचने का प्रयास करना चाहिए. व्यापारी किसी व्यावसायिक डील को करते समय सजगता बनाए रखें अन्यथा आपकी गलती फायदे को नुकसान में बदल सकती है. युवा अपने मित्रों के बीच में स्वार्थी तत्वों की पहचान करें और ऐसे लोगों से दूरी बनाकर चलें इसी में भलाई है. (Weekly Horoscope) परिवार में बच्चों के करियर और विवाह को लेकर चिंता हो सकती है, ईश्वर ने सभी कार्यों के लिए समय निर्धारित कर रखा है इसलिए परेशान न हों. सेहत को ठीक रखने के लिए आपको किसी भी तरह के तनाव से बचकर रहना होगा.
मीन – मीन राशि के लोगों के पास ऑफिस में कार्य है तो इसकी चर्चा किसी अन्य से न करें बल्कि समय रहते उसे पूरा करें. कारोबारियों को अपने व्यवसाय के संबंध में कोई निर्णय लेना है तो इस फील्ड के अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेने के बाद ही फैसला करें. युवा प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता न करें, करियर पर इसका प्रभाव न पड़ने दें. (Weekly Horoscope) इस सप्ताह आप परिवार के दूसरे सदस्यों की परेशानी दूर करने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे. मांसपेशियों की एक्सरसाइज करते रहें क्योंकि मांसपेशियों का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
Aaj Ka Ank Jyotish: शनिवार आज अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है।
Ank Jyotish
अंक 1
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझ कर काम करें। स्वास्थ्य के मामले में चिंताएं बढ़ेंगी। (Ank Jyotish) पारिवारिक जीवन से थोड़ी संतुष्टि मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन ना लें। पैसे के पीछे भागना परिवार से दूरी बनाएगा। (Ank Jyotish) स्वास्थ्य के मामले में आप कमजोर रहेंगे। हालांकि अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपको कुछ असमंजस में डाल देंगी। आपको निर्णय लेने के लिए समय चाहिए।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
Ank Jyotish
अंक 3
दांपत्य जीवन रोज की तरह कहेगा। अपने गुस्से पर काबू पाना आपके जीवन साथी के लिए आवश्यक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। (Ank Jyotish) संतान भी खुश मिजाज रहेगी। प्यार के मामले में थोड़ा दिखावा भी जरूरी होगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
Ank Jyotish
अंक 4
पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। (Ank Jyotish) विरोधियों के प्रति आप सजग रहेंगे। संतान भी आज के दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्यार के मामले में आप आज लकी रहेंगे।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 5
आपके लिए आज का दिन बहुत ही सोच विचार ने वाला है। (Ank Jyotish) आपका कोई गलत निर्णय मुसीबत में डाल सकता है। कानून विरुद्ध कोई कारण ना करें, नहीं तो दंड भुगतना पड़ेगा। जोड़ तोड़ कर काम बनाना बंद करना होगा। परिवार में तनाव रहेगा। माता का स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा। संतान सुखी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
Ank Jyotish
अंक 6
प्यार के मामले में आपको सफलता मिलेगी। संतान को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियाँ काबू से बाहर रहेंगी, इसलिए अधिक उलझने का प्रयास ना करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। धन का निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। (Ank Jyotish) आपके अटके हुए काम बनने से मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कर्जा चुकाने में सफलता मिलेगी। संतान और प्यार के मामले में आप काफी भाग्यवान रहेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
आज आप अपनी मीठी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीत लेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन सुखद रहने वाला है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने का विचार कर सकते हैं और उन पर कुछ खर्च भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आप अपनी बुद्धि के बल पर बहुत सी चुनौतियों से जीतकर तरक्की करेंगे और धन लाभ भी प्राप्त करेंगे। (Ank Jyotish) कार्य क्षेत्र में आप का डंका बजेगा। प्यार के मामले में आपको कुछ निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए आज के दिन प्रियतम से ना मिलना ही बेहतर होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी का समर्थन और सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन लाभ के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। परिवार में खुशी रहेगी।
महासमुंद। बीते दिन महासमुंद सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें उपद्रवी बदमाश द्वारा देर रात फरसा और तलवार लहराते हुए दिखाई दिए थे। पुनिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए 5 बदमाश युवकों को धर-दबोचा है।
महासमुन्द सिटी कोतवाली के द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा जिनका नाम (01) प्रशांत चन्द्राकर पिता चुजालाल चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष सा. बीटीआई रोड राकेश सेलून के पास महासमुन्द, (02) सिध्दू सेन्द्रे पिता शेरू सेन्द्रे उम्र 22 वर्ष सा. स्वीपर कालोनी महासमुन्द, (03) टिकेश्वर उर्फ टिंकू चन्द्राकर पिता रवि चन्द्राकर उम्र 19 वर्ष सा. वार्ड नं. 08 संतोषी मंदिर के पास महासमुन्द, (04) कैलाश बाघ पिता प्रकाश बाघ उम्र 28 वर्ष सा. स्वीपर कालोनी महासमुन्द तथा (05) सुनिल सोनी पिता अंकुर सोनी उम्र 32 वर्ष सा. स्वीपर काॅलोनी महासमुन्द का होना पाया गया।
महासमुंद सिटी में पांच उपद्रवी बदमाश धरें, पुलिस ने वायरलजिनके पास से अलग-अलग छोटा-बडा धार दार चाकू, कत्तानुमा व हथियार को जप्त किया गया तथा थाना महासमुन्द में अलग-अलग अपराध पंजीबध्द कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई। यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा किया गया।
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फिर से आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की विफलताओं को रेखांकित करते हुए उन पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में आज तक जनता की सुध नहीं ली और अब जब चुनाव नजदीक आ गए हैं, तो जनता के बीच जा रहे हैं। बघेल राजनांदगांव से चुनाव मैदान में हैं।
कांग्रेस सुरेंद्र दाऊ ने कहा, “पांच साल में कार्यकर्ता और राजनांदगांव की जनता आपसे मिलने को तरस गई थी, अब परिस्थिति ऐसी बनी कि पूर्व CM कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी बातें सुन रहे हैं और उनसे हार- माला पहन रहे हैं। यही तो मैं चाहता था। अब आगे की लड़ाई संस्कारधानी को जीतने की है, मुझे पूरा विश्वास है कि वे ऐसे अहंकारी को अपनी बागडोर नहीं देगी, जिसने अपने पांच साल के कार्यकाल में जिले से सिर्फ छीना ही है, दिया कुछ भी नहीं।
सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने कहा, “संस्कारधानी की जनता के कुछ सवाल हैं, उसे वे पत्रकारों के माध्यम से रख रहे हैं। लोकसभा चुनाव आप जीत जाते हैं तो लोकसभा में बने रहेंगे या फिर विधानसभा ही जाएंगे। अगर आप अपनी पाटन विधानसभा को छोड़ते हैं, तो वहां से राजनांदगांव जिले के किसी नेता को मौका देंगे क्या या फिर आपके परिवार का सदस्य चुनाव लड़ेगा।” दाऊ ने कहा, “प्रदेश में चुनाव के पहले आपने छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता से कई वादे किए, जिसे आप निभा नहीं पाए। इस कारण कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आपके हाथ से फिसल गई। इसके अलावा वादाखिलाफी करने में भूपेश जी आपने अपने साथियों को भी नहीं छोड़ा।”
सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau)ने कांग्रेस पूर्व सीएम भूपेश बघेल को खुला चैलेंज करते हुए कहा, “जो भी बात मैंने आज कही है, उसका प्रमाण है। इसके लिए मैं आपको शहर के किसी भी चौराहे पर आमंत्रित करता हूं, डिबेट के लिए। मैं आपसे हार गया, तो राजनांदगांव जिला छोड़ दूंगा और आप जवाब नहीं दे पाए, तो आपको चुनावी मैदान छोड़ना होगा।” उन्होंने कहा, “जनता आपको वोट क्यों दे, यह बड़ा सवाल है, क्योंकि आपने संस्कारधानी को कुछ नहीं दिया। यहां की पहचान हॉकी यहां के लिए आपने दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की, लेकिन नहीं दिए।”
रायपुर। जगदलपुर के लिए लंबे दिनों से हवाई सेवा की राह देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी सूचना है। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट उड़ान शुरू होने वाली है। Indigo एयरलाइंस द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है। साथ ही इसके अगले दिन यानी एक अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी उड़ान शुरू होगी। बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा 2,299 रुपये में की जा सकती है।
ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि काफी समय से रायपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। मालूम हो कि रायपुर से जगदलपुर के लिए यात्री सप्ताह में चार दिन उड़ान भर सकेंगे। वहीं जगदलपुर से हैदराबाद के लिए यात्री सातों दिन उड़ान भर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा ही ये उड़ानें शुरू की जा रही हैं।
विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई7104 हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 7105 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और हैदराबाद दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 6ई 7092 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7095 रायपुर से दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरेगी और जगदलपुर दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा, शराब घोटाला, कोयला घोटाला मामले में ACB जांच में तेजी आई है. eow को जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मिल गई है. 29 मार्च से 2 अप्रैल तक जेल में बंद आरोपियों से ACB/EOW की टीम जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी. इसके लिए स्पेशल कोर्ट ने अनुमति दे दी है.
एसीबी 29 मार्च से दो अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में अलग-अलग प्रकरणों में पूछताछ करेगी. प्रवर्तन निदेशालय ईडी की विशेष अदालत में एसीबी की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे. इन आवेदनों में जेल में बंद आरोपितों से पूछताछ की मांग की गई थी।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला महादेव सट्टा एप और कोयला घोटाला मामले में आवेदन अदालत में राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने पेश कर विशेष न्यायाधीश से आग्रह किया कि ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी ने कोयला स्कैम, महादेव सट्टा एप घोटाला और शराब घोटाला मामले में अपराध दर्ज किया है. विवेचना में आरोपितों से पूछताछ की आवश्यकता है.
पूछताछ के बाद एसीबी की कार्यवाही आगे बढ़ेगी
ED की विशेष अदालत ने SCB की ओर से पेश आवेदन को स्वीकार करते हुए जेल में निरुद्ध आरोपितों से पूछताछ की अनुमति दी है. जिन विचाराधीन कैदियों से पूछताछ होनी है उनमें छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी मामले में असीम दास, भीम यादव और सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर शामिल हैं. एसीबी से संकेत मिले हैं कि इन मामलों में विचाराधीन बंदियों से पूछताछ के बाद एसीबी की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर लोकसभा उम्मीद्वार देवेंद्र यादव के नाम से ED ने मामला पंजीबद्ध किया हुआ है। ED व IT ने भी देवेन्द्र यादव के निवास में छापेमारी की थी। ED ने अपनी जांच में भी देवेंद्र यादव पर रूपए लेने का आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़ पूर्व CM भूपेश जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार
CG भूपेश बघेल
वहीं छत्तीसगढ़ पूर्व CM और दुर्ग जिले के पाटन से MLA महादेव सट्टा एप के आरोपी भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया गया है। इनके खिलाफ 420 का मामला दर्ज है, जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
Mukhtar Ansari Death: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. UP के बांदा जिले में अस्पताल में मौत हो गई है. गुरुवार की रात 10 बजे इस सूचना के आने के बाद प्रदेश का प्रशासन हाई अलर्ट पर है. बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक खराब हुई थी और उसे बांदा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, वहीं उसकी मौत हो गई. इसके बाद से मुख्तार अंसारी से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं.
ऐसे ही एक कहानी तब की है जब माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और BJP नेता कृष्णानंद राय के बीच गैंगवार का दौर चल रहा था. इस खूनी खेल को रोकने के लिए एसटीएफ को बुलाया गया. वाराणसी STF चीफ बने शैलेंद्र सिंह, जो खुद पूर्वांचल के रहने वाले थे, उन्हें दोनों गैंग पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई.
कृष्णानंद राय से चर्चित अदावत..
2002 में कृष्णानंद राय ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को हराकर विधायक बन गए थे. यह हार मुख्तार को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने कृष्णानंद राय को रास्ते से हटाने की ठान ली. दोनों गुटों के बीच अक्सर झड़पें होती रहती थीं. शैलेंद्र सिंह ने दोनों गुटों पर नकेल कसने के लिए उनके फोन टेप करने शुरू किए. इस रणनीति से उन्हें गैंगवार की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी मिलने लगी.
When Mulayam bowed before the strongman Mukhtar Ansari
लाइट मशीन गन खरीदने की बात..
शैलेंद्र सिंह मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की फोन टैपिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने कुछ ऐसा सुना जो उन्हें हिलाकर रख गया. मुख्तार अंसारी किसी से एक एलएमजी (लाइट मशीन गन) खरीदने की बात कर रहा था! मुख्तार अंसारी किसी भी कीमत पर कृष्णानंद राय को मारना चाहता था. एलएमजी उसकी योजना का हिस्सा था.
खौफनाक सौदे का भंडाफोड़..
2004 की शुरुआत में ही मुख्तार (Mukhtar Ansari) ने सेना से चुराई गई एलएमजी खरीदने की योजना बनाई थी. उसने बाबूलाल नाम के एक भगोड़े से संपर्क किया, जिसके पास एक राष्ट्रीय राइफल से चुराई गई एलएमजी थी. दोनों ने एक करोड़ रुपये में सौदा तय किया. शैलेंद्र सिंह ने मुख्तार अंसारी के इस खौफनाक सौदे का भंडाफोड़ कर दिया. उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया और एलएमजी बरामद कर ली।
मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की फोन रिकॉर्डिंग और एलएमजी बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी जीत थी. उन्हें उम्मीद थी कि अब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस ने मुख्तार पर आर्म्स एक्ट के साथ पोटा (प्रीवेंशन ऑफ टेररिज्म एक्ट) भी लगाया. लेकिन मुख्तार अंसारी कोई साधारण अपराधी नहीं था
When Mulayam bowed before the strongman Mukhtar Ansari
बरामदगी का मामला ही रद्द करा दिया..
मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ घनिष्ठ संबंध थे. उसने मुलायम से बात करके एलएमजी बरामदगी का मामला ही रद्द करा दिया. इस मामले में शामिल आईजी बनारस, डीआईजी, एसपी सहित एक दर्जन बड़े अधिकारियों को रातोंरात तबादला कर दिया गया. वाराणसी में मौजूद एसटीएफ की यूनिट को भी वापस लखनऊ बुला लिया गया.
मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग करते हुए कानून का मखौल उड़ा दिया. डीएसपी शैलेंद्र सिंह पर इस केस को खत्म करने का दबाव बना और उन्होंने वह सब किया जो मुलायम सरकार ने चाहा. फिर शैलेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनको जेल भी भेजा गया. बाद में योगी सरकार ने शैलेंद्र सिंह के खिलाफ सारे केस बंद किए.
Aaj Ka Ank Jyotish: शुक्रवार आज अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है।
Ank Jyotish
अंक 1
आज शुक्रवार के दिन संयम से काम लें। व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संकट के समय में दोस्त मददगार साबित होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत के मामले दिन कमजोर रहेगा। परिवार में अशांति रह सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
शुक्रवार को आपको धन की हानि हो सकती है ऐसे में आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता होगी। खाने-पीने का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 3
आज शुक्रवार को कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। संतान को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की खबरें मिल सकती है। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नए संयोग लाएगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
Ank Jyotish
अंक 4
आज शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ नहीं होगा। सितारे कमजोर हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। आपको परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
Ank Jyotish
अंक 5
आज शुक्रवार कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। लाभ के अच्छे अवसर सृजित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 6
आज शुक्रवार कंप्यूटर से जुड़े जातकों को कार्य की नई दिशा मिलेगी। आज लम्बी यात्रा पर जाने का भी योग है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आज आपके सभी काम मोबाइल से ही बन जाएंगे। नए दोस्तों से मुलाकात आपके मन को हल्का करेगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
आज शुक्रवार आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं। काम होते-होते अधूरे रह सकते हैं। काम बनने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनन्द लेंगे। प्रेम संबंध आज विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
आज शुक्रवार संगीत और कला में रुचि आपको प्रसंशा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आवेश में आकर निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आज शुक्रवार सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे।
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: आज शुक्रवार का दिन है। यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है, जो मनुष्य इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ धन की देवी की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है –
पंचांग- 29 मार्च 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- चैत्र
अमांत- फाल्गुन
Aaj Ka Panchang तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- मार्च 28 06:57 PM- मार्च 29 08:21 PM
नक्षत्र
विशाखा- मार्च 28 06:38 PM- मार्च 29 08:36 PM
Aaj Ka Panchang योग
वज्र- मार्च 28 11:12 PM- मार्च 29 11:11 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:14 AM
सूर्यास्त- 6:38 PM
चन्द्रोदय- 10:27 PM
चन्द्रास्त- 8:16 AM
2 9 मार्च शुक्रवार
Aaj Ka Panchang अशुभ काल
राहू- 10:53 ए एम से 12:26 पी एम
यम गण्ड- 03:32 पी एम से 05:05 पी एम
कुलिक- 07:47 ए एम से 09:20 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:43 ए एम से 09:32 ए एम, 12:51 पी एम से 01:40 पी एम
वर्ज्यम्- 12:50 ए एम, मार्च 30 से 02:32 ए एम, मार्च 30
Aaj Ka Panchang शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM- 12:56 PM
अमृत काल- 08:56 AM- 10:42 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 AM- 05:37 AM
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 08:36 पी एम से 06:13 ए एम, मार्च 30