सुकमा। CG crime छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम मर्डर कर दी गई।इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला कोंटा और जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। वहीं सुकमा में ही नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। जिले के जगरगुंडा थाना इलाके में लाठी-डंडों से पिटाई की, इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
CG crime बलौदाबाजार में हुई थी 2 दिन 4 लोगों की हत्या छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल हैं। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले हैं। पुलिस ने गांव के ही एक अन्य परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है। मरने वालों की पहचान चेतराम (40), जमुना बाई केवट (34), यशोदा बाई केवट (35) और एक साल के बच्चे के रूप में हुई है। उनके ऊपर पत्थर तोड़ने के हथौड़े और धारदार हथियार से वार किए गए।
CG crime पुलिस ने इस मामले में गुरुवार रात ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रामनाथ पाटले (60), उसकी पत्नी ललीता (55), बेटे दीपक पाटले, दिल पाटले और 22 साल की बेटी संजीता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, आरोपी परिवार में एक बच्चे को भूत बाधा थी, इसके लिए चैतराम के परिवार को जिम्मेदार माना जा रहा था। आरोपी परिवार के सभी सदस्यों को मारना चाहते थे, लेकिन 2 लोगों के घर में नहीं होने से उनकी जान बच गई। फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है। बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि, आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपियों ने टोनही के शक में मर्डर किया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
रायपुर। धमतरी के रूद्री के लोग खौफ में है। इस गांव में शाम होते ही सन्नाटा का माहौल है। दरअसल, यहां तेंदुआ दिखाई दिया है, साथ इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। वन विभाग की टीम पहुंची। रुद्री टीआई अमित बघेल ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि 14 सितंबर की देर-शाम रूद्री में तेंदुआ देखा है। रूद्री से बेन्द्रा नवागांव की ओर खलिहान जाने वाले मार्ग में एक व्यक्ति ने तेंदुआ देखा।
धमतरी के इस गांव में खौफ
इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चला रही है। सुरक्षा के लिहाज रुद्री पुलिस की पेट्रोलिंग सक्रिय है। गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई गई है। लोगों को रात के समय में घर से बाहर नहीं निकलने अलर्ट किया है। देर-रात तक वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। साथ ही पटाखे भी फोड़ा गया, ताकि तेंदुआ जंगल की ओर भाग जाए। देर-रात को सोशल मीडिया में एक तेंदुए का फोटो वायरल हुआ।
come back केजरीवाल: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 2 दिन बाद अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद दिल्ली में आप आदमी पार्टी (AAP) मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन बाद CM की कुर्सी छोड़ दूंगा. चुनाव के बाद सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा, मेरी जगह कोई और सीएम होगा. इसके बाद सवाल उठने लगा है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री (Delhi New Chief Minister) कौन होगा?
मनीष सिसोदिया नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने साफा किया है कि दिल्ली में कोई नया मुख्यमंत्री बनेगा, जिसका फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव होने तक उनके साथ ही मनीष सिसोदिया भी कोई पद नहीं ग्रहण करेंगे. यानी इससे साफ हो गया है कि मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.
किसी भरोसेमंद को कुर्सी सौंपेंगे केजरीवाल?
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में समय पूर्व चुनाव कराने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. उन्होंने ऐलान किया की आज मैं आप की अदालत में आया हूं, जनता की अदालत में आया हूं. आपसे पूछने आया हूं कि क्या आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो कि गुनहगार मानते हो. हालांकि, इसके बाद बीजेपी ने पलटवार किया है और इसे पॉलिटिकल स्टंट बताया है.
CM की कुर्सी के लिए चल रहे हैं ये 5 नाम
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे नाम राखी बिड़ला का नाम चल रहा है. राखी बिड़ला एससी चेहरा हैं और पिछड़े वर्ग को ध्यान रखते हुए उन्हें कुर्सी सौंपी जा सकती है. इसके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना का भी नाम आगे चल रहा है. केजरीवाल ने आतिशी को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए नॉमिनेट किया था, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया था. CM की रेस में तीसरा नाम सौरभ भारद्वाज का चल रहा है, जो पार्टी के प्रवक्ता हैं और केजरीवाल के जेल जाने के बाद सरकार का काम संभाला था. CM के लिए कैलाश गहलोत का भी नाम है, जो दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री हैं. इसके अलावा एक नाम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी चल रहा है. बीजेपी भी इसको लेकर दावा कर रही है कि केजरीवाल अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं.
इन 6 शर्तों पर मिली केजरीवाल को जमानत
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 6 शर्तों पर जमानत मिली है. इसके तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जा सकेंगे. किसी भी सरकारी फाइल पर साइन नहीं करेंगे. केस से जुड़ा कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे. 10 लाख रुपये का बेल बॉन्ड भरना होगा. जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे. जरूरत पड़ने पर ट्रायल कोर्ट में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून मेहरबान है। आज (रविवार) से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जशपुर व सूरजपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बलरामपुर जिले में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट है। यहां बहुत भारी से भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा अगले 48 घंटे के लिए सरगुजा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा और रायगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की संभावना कम है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल गहरा अवदाब अगले 48 घंटों के दौरान एक दबाव के रूप में झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिर सकती है। फिर 16 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में गिरावट होगी।
शनिवार को राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। सबसे अधिक बारिश सूरजपुर में 70 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसस ड्राई रहा।
morning talk: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. ज्योतिष गणना में कई ऐसे उपायों के बार में बताया गया है, जिनका पालन करने पर मनुष्य की किस्मत का ताला खुल जाता है. कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती. किस्मत का साथ नहीं मिलता. इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में सुबह के समय किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे बताया गया है. जानें इन उपायों के बारे में.
व्यक्ति यदि इन उपायों का सही तरीके से पालन करें तो जीवन में सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकता है. शास्त्रों में सुबह का खास महत्व बताया गया है. morning talk इस समय किए गए कुछ कार्य व्यक्ति की किस्मत का ताला खोलते हैं. जानें सुबह उठकर व्यक्ति को किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.
morning talk ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ लोग सुबह उठकर सीधा दर्पण देखते हैं. अगर आपको भी ऐसी कोई आदत है, तो इस आदत को बिल्कुल छोड़ दें. व्यक्ति को सुबह उठकर अपने आराध्य के दर्शन करने चाहिए. इसके बाद ही व्यक्ति को दिनचर्या शुरू करनी चाहिए.
परछाई न देखें
सुबह उठने के बाद अपनी परछाई देखने से भी बचें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपनी परछाई या छाया नहीं देखनी चाहिए.
शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है. सिर्फ अपनी ही परछाई नहीं, बल्कि दूसरों की परछाई देखने से भी बचना चाहिए. इससे व्यक्ति के जीवन में तनाव बढ़ता है.
गंदे बर्तन न देखें
सुबह उठकर भी व्यक्ति को गंदे बर्तन देखने से बचना चाहिए. morning talk ऐसे में रात को एक नियम बना लो कि रात में बर्तन धो कर ही सोना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं. मान्यता है कि अगर गंदे बर्तन सुबह देखते हैं, तो इससे व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं.
खंडित मूर्ति भी न देखें
morning talk ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह उठने के बाद देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति देखना अशुभ माना गया है. इससे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आपके घर में भी इस तरह की मूर्ति है, तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल बाहर करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली में बीते दिनों फ़िल्मी स्टाइल में कट्टे की नोंक पर बस में लूट करने वाले गैंग का भांडाफोड़ करते हुए पुलिस (Police) ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सायबर सेल और थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो कट्टा, 17 कारतूस, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 7,200 रुपये नकद रकम बरामद किया गया है। बता दें कि 12 सितंबर 2024 को रायपुर से बरगढ़ की ओर जा रही बस में सवार एक यात्री ने लूट की शिकायत थाना सरायपाली में दर्ज कराई थी। यात्री ने पुलिस को बताया कि झिलमिला रोड पर ताडिया मिल के सामने जब बस पहुंची, तो चार लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और बस के सामने अपनी मोटरसाइकिलें खड़ी कर दीं। उन्होंने यात्री को नीचे उतरने के लिए कहा और जैसे ही वह उतरा, आरोपियों ने उसके सिर में कट्टा से वार किया जिससे वह गिर गया और घायल हो गया।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद
आरोपियों ने उसके सीने पर कट्टा लगाकर उसकी जेब से 12,000 रुपये और सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी झिलमिला मंजीत ढाबा के पास दूसरी वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चार आरोपियों – करण बेहरा, सोनू पासवान, बबलू उर्फ मोहसिन खान, और बिट्टू उर्फ मोहम्मद हुसैन – को घेराबंदी कर (Police) ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस (Police) ने आरोपियों से पूछताछ की, जिन्होंने लूटपाट की घटना को स्वीकार किया। उनके कब्जे से 50,000 रुपये मूल्य के दो 315 बोर कट्टा, 8,500 रुपये मूल्य के 17 कारतूस, 1,50,000 रुपये मूल्य की दो मोटरसाइकिल, 12,000 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन, और 7,200 रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध धारा 309(6)BNS और 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
15 September Ka Ank Jyotish: रविवार आज अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1 (किसी भी महीने के 1, 10, 19 और 28 पर जन्में लोग)
रविवार आज आपके लिए कठिन समय है. आप एक ऐसी स्थिति में फंस गए हैं, जो आज आपको उत्तेजित कर सकता है. इस समय किसी भी तरह का टकराव विनाशकारी होगा. Ank Jyotish आप पेशेवर प्रतिद्वंद्वियों के साथ गहन प्रतिस्पर्धा में उलझे हैं, लेकिन आप शीर्ष पर आएंगे. आपको अपने रिश्ते की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. बात करना समस्या को हल करने में मदद करता है. आपका भाग्यशाली नंबर 4 है और आपका भाग्यशाली रंग गहरे नीले रंग का है.
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2 (किसी भी महीने के 2, 11, 20 या 29 पर जन्में लोग)
रविवार आज भाई-बहन का समर्थन आपको प्राप्त होगा, क्या आपको इसकी आवश्यकता है. व्यस्त गतिविधि आपको पूरे दिन थका हुआ और बेचैन महसूस कर सकती है. Ank Jyotish स्वास्थ्य कमजोर है, इसलिए इसे ध्यान रखें. यदि आप सावधान नहीं हैं तो आप पर टैक्स बढ़ सकता है. आपके साथी और आप इस समय पूरी तरह से मौज मस्ती करेंगे. यह सबसे खुशहाल समय है, जो आप लंबे समय से चाहते थे. आपका भाग्यशाली नंबर 7 है और आपका भाग्यशाली रंग सुनहरा भूरा है.
Ank Jyotish आज
अंक 3 (किसी भी महीने के 3, 12, 21, 30 पर जन्में लोग)
रविवार आज कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपको गलत समझ सकता है. आपकी भव्य जीवन शैली और तेजतर्रार बातें आपके साथियों को प्रभावित करती हैं. यह एक नया घर या कार प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है. आपकी शारीरिक और आंतरिक शक्ति आपको कुछ पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार करेगी. Ank Jyotish अपने साथी के साथ आपके द्वारा साझा किए गए संबंध अधिक प्रतिबद्ध हो जाते हैं. आपका भाग्यशाली नंबर 3 है और आपका भाग्यशाली रंग हल्का पीला है.
Ank Jyotish आज
अंक 4 (किसी भी महीने के 4, 13, 22 या 31 पर जन्में लोग)
रविवार आज आत्मविश्वास पर काम करने और अपने सपनों को वास्तविकता में बदलते हुए देखते हैं. यदि आप अपनी मां के करीब रहते हैं, तो आप उनकी मदद करेंगे. यह एक नया घर खरीदने का आदर्श समय है. अगर पदोन्नति रुकी हुई है तो इस समय मिल सकता है. Ank Jyotish आपका प्रेम जीवन थोड़ी देर के लिए उदास हो गया है; चिंता मत करें, चीजें जल्द ही ठीक होंगी. आपका भाग्यशाली नंबर 8 है और आपका भाग्यशाली रंग हल्का नीला है.
Ank Jyotish आज
अंक 5 (किसी भी महीने के 5, 14, 23 पर जन्में लोग)
रविवार आज आप एक महत्वपूर्ण सामुदायिक गतिविधि में खुद को शामिल करेंगे. आप खुश और संतुष्ट हैं; दिन शानदार उपलब्धियों से भरा है. अगर यह आपके दिमाग में है तो यह एक नया घर खरीदने का एक अच्छा समय है. दबाव में शांत रहने की आपकी क्षमता आपके सहयोगियों को प्रभावित करती है. Ank Jyotish आप जो कुछ भी करें लेकिन एक लापरवाह रिश्ते में मत जाओ. आपका भाग्यशाली नंबर 5 है और आपका भाग्यशाली रंग सफेद है.
Ank Jyotish आज
अंक 6 (किसी भी महीने के 6, 15 या 24 पर जन्में लोग)
रविवार आज लोगों की समस्याओं में खुद को शामिल करने का समय नहीं है; आपके पास अपना पर्याप्त समय है. यह मजेदार दिन है, इसका अधिकतम लाभ उठाएं. आप पेट के विकार के कारण तनावपूर्ण हो सकते हैं. Ank Jyotish आपकी किस्मत और कड़ी मेहनत दोनों आपके द्वारा प्राप्त की गई सफलता में महत्वपूर्ण हैं. यह रोमांस के लिए एक अच्छा दिन है. आपका भाग्यशाली नंबर 8 है और आपका भाग्यशाली रंग इलेक्ट्रिक ग्रे है.
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7 (किसी भी महीने के 7, 16, और 25 पर जन्में लोग)
रविवार आज सरकार के साथ जुड़े मामलों को आखिरकार लंबी देरी के बाद सुलझा सकते हैं. आप अपने आप को पहले की तुलना में बहुत बेहतर महसूस करेंगे. आपकी मानसिक ऊर्जा अपने चरम पर है और संवाद करने की आपकी क्षमता बेहतर होगी. आप शादी की तारीख तय करने के करीब हैं; Ank Jyotish अब आप किसी निर्णय पर आने में सक्षम हो सकते हैं. आपका भाग्यशाली नंबर 17 है और आपका भाग्यशाली रंग हल्का भूरा है.
आज का अंक ज्योतिष आज
अंक 8 (किसी भी महीने के 8, 17 और 26 पर जन्में लोग)
रविवार आज आप अप्रत्याशित प्रशंसा प्राप्त करेंगे. इस अवधि के दौरान व्यावसायिक चुनौतियों को पार करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. Ank Jyotish सप्ताहांत में कहीं भी बीच में एक रोमांटिक यात्रा की योजना बना सकते हैं. आपका भाग्यशाली नंबर 9 है और आपका भाग्यशाली रंग गहरा पीला है.
अंक शास्त्र
अंक 9 (किसी भी महीने के 9, 18 और 27 पर जन्में लोग)
रविवार आज एक सहकर्मी या पड़ोसी के साथ एक मौका हाथ से निकल सकता है. आप आज से किसी भी पर्यावरणीय परिवर्तन के लिए सजह हैं. आपको स्वस्थ खाने की आदतें विकसित करने की आवश्यकता है. Ank Jyotish पैसा बनाना एक कठिन काम है, क्योंकि इसमें आप एक के बाद एक बाधा का सामना करते हैं. सभी प्रकार के तरीकों से अपने प्यार का प्रदर्शन करेंगे. आपका भाग्यशाली नंबर 2 है और आपका भाग्यशाली रंग पीला है.
महासमुंद। कोमाखान तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम टेमरी में विगत दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूल में रखा पुराना टीवी, कंप्यूटर मोनिटर, डीवीआर आदि चुरा कर ले गया था। प्रधान पाठक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध धारा 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति की घटनास्थल आसपास घूमने की सूचना प्राप्त होने पर उसका पता तला श कर उससे पूछताछ किया गया,जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रकाश टंडन पिता दुलार टंडन उम्र 24 वर्ष वार्ड नंबर 14 खोपेतरा थाना खरियार रोड जिला नुआपाड़ा उड़ीसा का होना बताया।
टीम के द्वारा चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त स्कूल में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ एक मॉनिटर डेल कंपनी का, केबल वायर आदि बरामद कर थाना कोमाखान में अपराध धारा 305 BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।