24 august Ka Ank Jyotish: शनिवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

24 august Ka Ank Jyotish: शनिवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक-1

शनिवार को नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। Ank Jyotish इस दौरान आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

शुभ अंक -2

शुभ रंग – लाल

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक- 2

आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है। Ank Jyotish व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत न करें। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक- 3

आज शनिवार को गैस, एसिडिटी आदि की समस्या हो सकती है। Ank Jyotish  परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग- नारंगी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक- 4

आज शनिवार को दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। Ank Jyotish  किसी नए काम की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा के योग बनेंगे।

शुभ अंक- 32

शुभ रंग- बैंगनी

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक-5

शादी-विवाह एवं पार्टी समारोह में शामिल हो सकते हैं। Ank Jyotish  आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक-6

आज शनिवार को काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। Ank Jyotish छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी। आज आपको कहीं से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ अंक – 01

शुभ रंग– लेमन

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक – 7

जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें। Ank Jyotish पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।

शुभ अंक -09

शुभ रंग – हरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक- 8

आज शनिवार को नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। Ank Jyotish  जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

शुभ अंक-87

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक- 9

आज शनिवार को आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। Ank Jyotish विवाहित जीवन बेहतरीन तरीके से व्यतीत करेंगे। निवेश करने के लिए दिन शुभ रहेगा।

शुभ अंक- 59

शुभ रंग- सिल्वर

टेंसन, अब परमाणु बम की होगी बारिश? टेंशन में अमेरिका!

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग और इजरायल-हमास युद्ध के बीच अब अमेरिका को परमाणु बम nuclear war का डर सताने लगा है. अमेरिका को डर है कि चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया की यह तिकड़ी कभी भी अमेरिका पर न्यूक्लियर बमों की वर्षा कर सकती है. यही वजह है कि जो बाइडन ने अमेरिकी सेनाओं को परमाणु मिसाइल रेडी रखने का आदेश दिया है. इस बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मार्च महीने में ही एक बेहद गोपनीय परमाणु रणनीति योजना को मंजूरी दी थी. इसे nuclear war एम्प्लॉयमेंट गाइडेंस के नाम से जाना जाता है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. हालांकि, इस रिपोर्ट पर चीन ने अमेरिका को कोसा है. चीन का कहना है कि अमेरिका बार-बार चीन से परमाणु खतरे का राग अलाप रहा है, मगर हकीकत तो यह है कि दुनिया के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा तो वह खुद है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी सेनाओं को रूस, चीन और उत्तर कोरिया के साथ संभावित परमाणु युद्ध nuclear war के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है. अमेरिकी की परमाणु रणनीति योजना के तहत पहली बार अमेरिका ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है. माना जा रहा है कि चीन के बढ़ते परमाणु हथियारों के जखीरों से पैदा होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए अमेरिका ने यह फैसला लिया है. अमेरिका का मानना है कि अगले एक दशक में चीन का परमाणु जखीरा अमेरिका को टक्कर देगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ-साफ कहा है कि अमेरिका को केवल चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया से ही न्यूक्लियर जंग का खतरा है. उसमें भी अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता चीन है.

अमेरिका को खौफ या कोई बहाना?

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब अमेरिका और चीन में तू-तू, मैं-मैं होने लगी है. चीन को परमाणु खतरा बताए जाने पर बीजिंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका खुद दुनियाभर में परमाणु खतरे का प्राइमरी सोर्स है. चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ‘अमेरिका भले ही चीन के परमाणु खतरे का रोना रो रहा है, मगर हकीकत तो यह है कि वह खुद अपना परमाणु जखीरा बढ़ा रहा है. अमेरिका अपने परमाणु जखीरे को बनाए रखने के लिए बार-बार बहाने के रूप में चीन का नाम लेता रहता है. अमेरिका चाहता है कि वह दुनियाभर में सबसे ताकतवर रहे, ताकि वह बिना किसी डर और अपनी मर्जी से दुनिया भर के देशों को धमका सके और उस पर प्रेशर बनाकर रखे. अमेरिका यह सब अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए कर रहा है.’

क्यों टेंशन में है अमेरिका?

अब सवाल उठता है कि क्या अमेरिका का कितना सही है? क्या चीन सच में परमाणु जखीरा बढ़ा रहा है? तो इसका जवाब है हां. जो बाइडन का डर यूं ही नहीं है. वास्तव में चीन बहुत ही तेजी अपने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ा रहा है. इस साल तो न्यूक्लियर हथियार की उसकी रफ्तार ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है. असल में न्यूक्लियर बम के मामले में चीन की स्पीड देखकर ही अमेरिका टेंशन में है. चीन दुनिया भर के किसी भी अन्य देश की तुलना में अपने परमाणु शस्त्रागार को सबसे तेजी से बढ़ा रहा है. एसआईपीआरआई यानी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में चीन के पास 500 परमाणु हथियार हैं, जबकि एक साल पहले यानी जनवरी 2023 में यह संख्या 410 थी. हैरानी की बात यह है कि चीन की यह रफ्तार अमेरिका-रूस से काफी अधिक थी.

किसके पास कितने परमाणु हथियार?

रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वक्त में अभी रूस के पास सबसे अधिक 4380 परमाणु हथियार हैं. वहीं, अमेरिका के पास 3708 हैं. तीसरे नंबर पर 500 न्यूक्लियर हथियार के साथ चीन है. अमेरिका की चिंता की एक वजह यह भी है कि अगर रूस, चीन और नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियारों की संख्या को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 4930 हो जाता है. नॉर्थ कोरिया के पास अकेले 50 परमाणु हथियार हैं. अमेरिका की चिंता यह भी है कि 2030 तक चीन अपने परमाणु हथियारों की संख्या को दोगुना कर लेगा. हालांकि, चीन परमाणु हथियारों की स्पीड का बचाव यह दलील देकर करता है कि चीन परमाणु हथियारों का विकास दूसरे परमाणु-संपन्न देशों से खतरों से बचने के लिए कर रहा है. अब देखने वाली बात है कि परमाणु हथियारों की यह होड़ कहां तक जाती है.

अलर्ट: भारी बारिश का दौर, 16 जिलों के लिए IMD का अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में फिर एक बार मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में आज शुक्रवार सुबह से ही अच्छी बारिश हो रही है। वहीं मुंगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, कोरबा और राजधानी रायपुर में भी आज सुबह अच्छी बारिश हुई है।

मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ जिलों में सुबह और कुछ जिलों में रात में भारी बारिश हुई है। वहीं कोरबा में रात में अच्छी बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। लगातार बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है।

राज्य मौसम विभाग IMD ने एक बार फिर 16 जिलों में भारी बारिश की यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सक्ती, जांजगीर, बिलासपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सूरजपुर, कोरिया में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग IMD ने आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है जिससे प्रदेश के सभी संभागों में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं अब तक प्रदेश में 855.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक है।

23 august Ka Ank Jyotish: शुक्रवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

https://www.facebook.com/webmorcha

23 august Ka Ank Jyotish: शुक्रवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

23 august Ka Ank Jyotish: शुक्रवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें अपना भविष्यफल…

अंक 1

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। Ank Jyotish  आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 2

निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। Ank Jyotish कारोबार में कोई परिवर्तन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी निवेश को कर सकते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- लाल

अंक 3

आप अपने पुराने कर्ज को उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। Ank Jyotish परिवार में सुख शांति रहेगी। इस दौरान अपनी माता के प्रति विशेष रूप से स्नेह का अनुभव करेंगे।

शुभ अंक- 55

शुभ रंग- पीला

अंक 4

आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। Ank Jyotish  आप बड़े सदस्यों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस दौरान रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- वायलेट

अंक 5

दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। Ank Jyotish  कार्यक्षेत्र आप किसी काम को पूरे उत्साह से करेंगे, तो आपके विरोधी भी आपसे दूर रहेंगे। किसी यात्रा पर जाएंगे।

शुभ अंक- 42

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 6

आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। Ank Jyotish  माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। काम को लेकर किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

शुभ अंक-01

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 7

आज प्रेम विवाह का विचार बना सकते हैं। Ank Jyotish शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान परिवार में आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा।

शुभ अंक -09

शुभ रंग- मजेंटा

अंक 8

आपने यदि कोई लोन आदि अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। Ank Jyotish किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। काम का तनाव भी बना रहेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- ग्रे

अंक 9

विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। Ank Jyotish शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी नए काम की शुरुआत होगी।

शुभ अंक- 32

शुभ रंग- आसमानी

खल्लारी MLA ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, जानें वजह

महासमुंद । बलौदाबाजार Balodabazar हिंसा मामले में जब से कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता पक्ष पर सवालिया निशान लगा रही है। इसी बीच खल्लारी कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

दरअसल छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भिलाई विधानसभा के कांग्रेस MLA देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर आज महासमुंद के राजीव भवन मे कांग्रेस ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित किया। मीडिया से बात करते हुए खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, भाजपा जब भी सत्ता में आती है, तब बदले की राजनीति करती है। यही वजह है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बलौदा बाजार के कलेक्टर कार्यालय के आगजनी की घटना में MLA देवेंद्र यादव की कोई भूमिका नहीं थी।

उन्होंने बताया कि देवेंद्र यादव बस पांच मिनट के लिए मिलकर अपना समर्थन देकर वापस आ गये थे। जिस प्रकार MLA देवेन्द्र यादव को बयान देने के बहाने बुलाकर गिरफ्तार किया गया है उसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। भाजपा अपनी विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस के लोगो को फंसा व बदनाम करने की साजिश कर रही है। इस लड़ाई को हम सदन तक लड़ेंगे। सरकार अगर MLA देवेंद्र यादव व अन्य निर्दोषों को निशर्त रिहा नहीं करती है तो आगामी 24 अगस्त को कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

22 august Ka Ank Jyotish: गुरुवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

22 august Ka Ank Jyotish: गुरुवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें अपना भविष्यफल

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है। Ank Jyotish डॉक्टर की सलाह के लिए उससे मिलें। अपने सपनों और निरीक्षण के लिए आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि को खोजें। सभी निर्णय ध्यान से लें इससे धोखाधड़ी या ठगी से बचा जा सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-बैंगनी

अंक 2

आपके प्रयास आपको नाम और प्रसिद्धि दोनों दिला सकते है। Ank Jyotish यह केवल एक शुरुआत है। आपका जबरदस्त रवैया आपके साथ काम करने वालों को भी प्रभावित करेगा। आप आज अथक काम करेंगे किन्तु इसका परिणाम भी शानदार होगा। छोटी-छोटी सफलताओं से खुश न हों, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग- नीला

अंक 3

आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं। Ank Jyotish प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग-जामुनी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

फोन या ईमेल के माध्यम से अपने से छोटों से बातचीत हो सकती है। Ank Jyotish नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। यात्रा का भी योग है। खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-हरा

अंक 5

आज अकेले में कुछ समय बिताएं, इससे आप हर समस्या का हल प्राप्त करेंगे। Ank Jyotish आपमें से कुछ को नैतिक और कानूनी मुद्दों से निपटना पड़ सकता है। भ्रमण पर जाने से पहले योजना बना लें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग-नारंगी

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

आप अपने समाज में एक सम्मानजनक स्थिति का आनंद लेंगे। Ank Jyotish अपने लक्ष्य को परिभाषित करना आपके लाभ के लिए काम करेगा। अपने परिवार और दोस्तों से अपने विचारों को जरूर बांटें।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग-लाल

अंक 7

लम्बे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आप अब खाली समय के अधिकारी हैं। Ank Jyotish मज़ा करें किंतु खास पैसो को ले कर सावधान रहें। घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझ कर धन खर्चें। अपने पति या प्रियतम के लिए समय निकालें।

शुभ अंक- 23

शुभ रंग-केसरिया

अंक 8

आज आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ कोई चर्चा करने वाले हैं। Ank Jyotish आप अपने दोस्तों के साथ सामाजिक कल्याण की योजना भी बना सकते है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-गुलाबी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज वह दिन है जब आप अपनी इच्छाओं और भावनाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहते है। Ank Jyotish  दिल दिमाग पर हावी हो सकता है जिससे सही दिशा प्राप्त होगी।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-सुनहरा

Bahula Chaturthi 2024: गुरुवार को बहुला चौथ, जानिए महत्व, कथा, पूजा विधि,मंत्र

Bahula Chaturthi: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। यह त्यौहार बच्चों की सुरक्षा के लिए मनाया जाता है। (Bahula Chaturthi) महिलाएं इस दिन गायों की पूजा करती हैं। इसके अलावा मिट्टी से शिव, पार्वती, कार्तिकेय और गणेश की मूर्तियां बनाकर पूजा की जाती है। स्वयं श्रीकृष्ण ने इस दिन के महत्व पर जोर दिया था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन के प्रभाव से संतान को जीवन में सारी खुशियां मिलती हैं।

बहुला चौथ तिथि

भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि आरम्भ : 22 अगस्त 2024, गुरुवार, दोपहर 01:46 से

भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि समाप्त: 23 अगस्त 2024, शुक्रवार, प्रातः  10:38 पर

बहुला चौथ 2024 मुहूर्त

बहुला चौथ (Bahula Chaturthi) की पूजा का मुहूर्त – बहुला चौथ की पूजा शाम के समय की जाती है। इसीलिए  शाम 06:40 से शाम 07:05 तक पूजा मुहूर्त है। वहीं चंद्रोदय का समय रात्रि  08: 5 1 मिनट का है।

क्यों मनाया जाता है बहुला चौथ?

शास्त्रों में गायों का विशेष महत्व माना जाता है। गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। जो महिलाएं गाय की पूजा करती हैं उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है और साथ ही संतान पर आने वाली परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं।

(Bahula Chaturthi) पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार श्रीकृष्ण शेर के रूप में बहुला गाय के सामने प्रकट हुए। बहुला गाय ने जब अपने समक्ष शेर खड़ा देखा तो वह अपने प्राण त्यागने को तैयार थी, लेकिन उसने शेर से अपने बच्कचे को दूध पिलाने की अनुमति मांगी और कहा कि इसके बाद वह स्वयं शेर के भोजन का निवाला बन जाएगी। जब शेर ने गाय का बछड़े के प्रति प्रेम देखा तो उसने बहुला गाय को छोड़ दिया। वादे के मुताबिक गाय ने अपना काम पूरा किया और शेर के सामने आ गई।

भगवान कृष्ण बहुला की धर्मपरायणता और भक्ति से प्रसन्न हुए और उन्होंने बहुला को आशीर्वाद दिया कि कलियुग में जो भी उसकी पूजा करेगा, उसकी संतान हमेशा खुश और स्वस्थ रहेगी।

बहुला पूजा (Bahula Chaturthi)  विधि

इस दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान के बाद शुभ रंग के स्वच्छ कपड़े पहनें।

महिलाएं पूरा दिन निराहार व्रत रखकर शाम के समय गाय और बछड़े की पूजा करती हैं।

शाम को पूजा में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिन्हें भगवान गणेश और श्री कृष्ण को अर्पित किया जाता है।

इस भोग को बाद में गाय और बछड़े को खिला दिया जाता है।

पूजा के बाद दाएं हाथ में चावल के दाने लेकर बहुला चौथ की कथा सुननी चाहिए,तत्पश्चात गाय और बछड़े की प्रदिक्षणा कर सुख-शांति की प्रार्थना करें।

बहुला चौथ पूजा मंत्र

या: पालयन्त्यनाथांश्च परपुत्रान् स्वपुत्रवत्।

ता धन्यास्ता: कृतार्थाश्च तास्त्रियो लोकमातर:।।

करेले के साथ भूलकर भी न खाएं 5 फूड, खराब हो सकता है सेहत, जान लें

करेले के साथ भूलकर भी न खाएं 5 फूड, खराब हो सकता है सेहत, जान लें

करेले एक ऐसी बेहतरीन सब्जी है, जिसे कुछ लोग इसके कड़वे स्वाद के कारण से खाना पसंद नहीं करते हैं. वहीं, कुछ लोगों को करेला इतना पसंद होता है कि वे इसे हर दिन भी खा सकते हैं. स्वाद में बेशक करेला (Karela) कड़वा होता है, लेकिन इसमें पोषक तत्वों का खजाना मौजूद होता है.

इस सब्जी को डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण कहा जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं. पाचन तंत्र को भी ये सब्जी दुरुस्त रखती है. हालांकि, करेला (Karela) खाते समय आपको कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना जरूरी है वरना लाभ होने की बजाय नुकसान हो सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके कड़वे स्वाद और पोषक तत्वों के कारण इसे कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर खाना अनहेल्दी हो सकता है.

करेले के साथ ना खाएं ये चीजें

मीठे फल- टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, करेला को कभी भी फल खासकर मीठे फलों के साथ ना खाएं. इसमें सेब, केला, आम में शुगर हाई होता है, जो करेले में मौजूद कड़वाहट को बढ़ा सकते हैं. मीठे और कड़वे स्वाद को एक साथ खाने से टेस्ट बिगड़ सकता है.

दूध से बने खाद्य पदार्थ- डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, दूध, चीज को जब आप करेले में मिक्स करते हैं तो इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों ही बदल जाता है. दूध के साथ तो करेले को बिल्कुल भी न बनाएं. करेला का कड़वा स्वाद डेयरी उत्पादों के क्रीमी टेक्सचर के प्रति नेगेटिव तरीके से प्रतिक्रिया कर सकता है, जिससे व्यंजन का स्वाद बिगड़ जाता है.

स्ट्रॉन्ग मसालों को न करें मिक्स- आप करेले में लौंग, दालचीनी, जायफल मिलाकर न बनाएं. इससे इनका स्वाद भी करेले के स्वाद पर हावी हो जाएगा, जिससे करेला बिल्कुल खाने लायक नहीं लगेगा. आप चाहें तो जीरा, धनिया करेले की सब्जी में डाल सकते हैं. इससे स्वाद में बदलाव नहीं होगी.

एसिडिक फूड– जिस खाद्य पदार्थ में एसिडिटी की मात्रा अधिक होती है, उसे भी करेले के साथ कभी नहीं खाना चाहिए. इसमें खट्टे फल, टमाटर करेले के कड़वेपन को और भी ज्यादा तेज, तीव्र कर सकते हैं. एसिडिक कम्पाउंड करेले में मौजूद कड़वे तत्व के प्रति रिएक्ट करता है. इससे स्वाद और भी ज्यादा खराब हो सकता है.

शहद- अगर आप करेले के स्वाद को सुधारना के लिए उसमें शहद डालकर पकाते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी न करें. आयुर्वेद के अनुसार, करेले में शहद को मिक्स करके बनाने या सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन का निर्माण हो सकता है.

21 august Ka Ank Jyotish: बुधवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

21 august Ka Ank Jyotish: बुधवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें अपना भविष्यफल

अंक 1

आज किसी प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। Ank Jyotish बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मजा लें। दिल के मामले समय अभी पेचीदा साबित हो सकता है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – नीला

अंक 2

वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। Ank Jyotish आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी नए काम की शुरुआत में अभी  सावधानी बरतें।

शुभ अंक – 35

शुभ रंग – लाल

अंक 3

नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। Ank Jyotish किसी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक – 65

शुभ रंग – हरा

अंक 4

कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। Ank Jyotish अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा।

शुभ अंक -8

शुभ रंग – लेमन

शनि की महादशा: 19 वर्ष तक भुगतना पड़ता है, सरल रास्ता भी हो जाता है कठिन, जानें क्या है शनि की महादशा

अंक 5

आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। Ank Jyotish अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।

शुभ अंक – 05

शुभ रंग – मेजेन्टा

अंक 6

परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। Ank Jyotish परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। मानसिक दबाव से उभरने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक – 23

शुभ रंग – सिल्वर

अंक 7

अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वर्ना पेट की तकलीफ अस्पताल के चक्कर कटवा सकती है। Ank Jyotish सफलता पाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – पीला

अंक 8

प्रेम-संबंध में लिए चली आ रही नाराजगी आज के दिन खत्म हो सकती है। Ank Jyotish परिवार में कुछ समस्या आने के कारण आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

शुभ अंक – 54

शुभ रंग -ग्रे

अंक 9

आज बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। Ank Jyotish आपके दिए गए सुझावों का परिवार में स्वागत होगा। किसी नए काम की योजना बनाएंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – सफेद

bhado 2024: जानें इस माह में खान-पान को कैसे रखें संयमित

bhado 2024: सावन व भादो या भाद्रपद मास में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आषाढ़ के बाद ये दोनों महीने भी बरसात के मौसम होते हैं। इस मौसम में जठराग्नि (पाचन शक्ति) कमजोर व मंद हो जाती है। इसलिए वात पित्त व कफ से संबंधित रोग बढ़ जाते हैं। वर्षा ऋतु में जलवायु में विषाक्त या विषैले कीटाणु पैदा हो जाते है, जो बीमारियां फैलाते हैं। ये कीटाणु खेत में लगे फल व सब्जियों को भी अपना घर बना लेते हैं। हालांकि दूध-दही खेत में नहीं होते, लेकिन वातावरण में व्याप्त कीटाणु का असर इन पर भी खूब होता है, इसलिए दूध-दही का यथासंभव सेवन करने से बचें या न खाएं।

bhado 2024: इन चीजों का सेवन से करें एवाइड

– दूध ना पीएं।

– हरी पते वाली सब्जियां न खाएं।

– रसदार फल न खाएं।

– बैंगन न खाएं, क्योंकि इसमें कीड़े हो जाते हैं और पेट में गैस भी बनाते हैं।

– चकुंदर, खीरा, ककड़ी न खाएं।

– फास्ट फूड न खाएं।

– ज्यादा मिठाई न खाएं।

– मांस-मदिरा न लें।

– ठंडी व बासी चीज न खायं।

– आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक्स न पीएं।

bhado 2024: इन चीजों का करें सेवन

आयुर्वेद के अनुसार इस महीने में जल्दी पचने वाले ताजा व गर्म भोजन करना चाहिए।

– सेब, केला, अनार, नासपाती आदि मौसमी फल खाएं।

– टमाटर का सूप ले सकते हैं।

– अदरक, प्याज, लहसुन खाएं।

– बेसन की चीजें व हलवा खाएं।

– पानी उबाल कर पीएं।

– हल्दी वाला दूध पीएं।

– देसी चाय या काढ़ा पीएं।

– पुराना चावल, गेहूं, मक्का, सरसों, मूंग, अरहर की दाल खाएं।

– छोटी हरड़ खाएं, पेट साफ़ रहेगा व पेट की बीमारियों से बचाव रहेगा।