छत्तीसगढ़ कोरबा। अवैध शराब के प्रकरण में रिश्वत लेने के मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई करते हुए बांगो थाना में पदस्थ ASI को निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि कुछ लोगों ने एएसआई ASI पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था.
ASI सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत भी की थी. मामले की जांच में सत्यता पाए जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए ASI सुखलाल सिदार को सस्पेंड कर दिया है. SP की इस कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
Kharmas 2024: गुरुवार अर्थात 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास (Kharmas) की शुरुआत हो रही है. ये खरमास (Kharmas) 13 अप्रैल तक चलेगा. खरमास के दौरान भूलकर कोई शुभ काम शुरू नहीं किए जाते. जैसे इस दौरान नई सम्पत्ति, नया वाहन, गृह प्रवेष, विवाह समेत कोई भी मंगल कार्य करने की मनाही होती है.
‘पौराणिक कथा के अनुसार भगवान सूर्य अपने वाहन घोड़ों पर दया करके उन्हें कुछ समय विश्राम देते हैं और उन्हें पानी पिलाने के लिए तालाब लेकर जाते हैं. किंतु सूर्य भगवान एक बार थम जाएं तो सृष्टि कैसे चलेगी. इसलिए वह तालाब किनारे खड़े खरों यानि गधों को उन्होंने अपने रथ के आगे लगा दिया.
चूंकि घोड़ों के मुकाबले गधों की गति काफी धीमी होती है इसलिए ये मान्यता है कि चाहे कारोबार हो या कोई मंगल कार्य यदि इस कालावधि में किया तो वह फलीभूत नहीं होता. इसलिए खरमास (Kharmas) में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इन शुभ कार्यों में बच्चे का मुंडन और नामकरण, गृह प्रवेश, विवाह समारोह, नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन आदि को खरमास के पूर्ण होने तक टालना ही बेहतर होता है.
ये है पहला खरमास, दिसंबर में होगा दूसरा
इस साल का पहला खरमास 14 मार्च दिन गुरुवार से लगेगा. उस दिन सूर्य देव सुबह में 11 बजकर 16 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे. उस दौरान सूर्य की मीन संक्रांति होगी. उस समय से खरमास (Kharmas) लग जाएगा. बता दें कि ये इस साल का पहला खरमास है. इस साल का दूसरा खरमास 15 दिसंबर दिन रविवार को लगेगा. सूर्य देव 15 दिसंबर को रात 08 बजकर 49 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास शुरू होगा. ये खरमास अगले साल 2025 में मकर संक्रांति को होगा.
गुरुवार 14 मार्च से खरमास, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य
छत्तीसगढ़. बिलासपुर: डॉक्टर पूजा चौरसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर उसकी मां ने दामाद डॉ. अनिकेत कौशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। ज्ञात हो कि शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिल्हा के सामुदायिक चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. पूजा चौरसिया का शव उनके मायके के घर बाबजी कॉलोनी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।
उस वक्त मकान सूना था। डॉक्टर का भाई अमेरिका में रहता है। मां रीता चौरसिया उससे मिलने गई थी। बेटी की मौत की खबर मिलने पर अमेरिका से वापस लौटी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी उसे लेने के लिए अमेरिका आने वाली थी। मैंने उसे कहा था कि घर की साफ-सफाई करके रखे। रविवार की शाम को वह इसी काम से मायके में पहुंची थी। रात 8:30 बजे दामाद अनिकेत ने सिर्फ एक शब्द मम्मी बोला और फोन काट दिया।
घबराकर उन्होंने अपने किराएदार से फोन पर बात की। उसे पता चला कि डॉक्टर बेटी पूजा फांसी पर लटकी हुई मिली है। किराएदार ने यह भी बताया कि नीचे के कमरे से घटना के कुछ देर पहले धक्का-मुक्की और तेज बातचीत की आवाज आ रही थी।
Chhattisgarh doctor’s suspicious death, mother accused of murder
मां ने घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की
मां रीता चौरसिया ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिनडॉक्टर बेटी ने फोन करके रोते हुए बताया था कि ससुराल में निर्माणाधीन मकान में पैसे लगाने को लेकर डॉ अनिकेत उसे प्रताड़ित कर रहा है। घटना के समय घर में सूरज पांडे नाम का एक युवक मौजूद था। उसी ने डॉ. अनिकेत को फोन करके आत्महत्या की सूचना दी। इसे उसकी बेटी नहीं जानती। उसे घटना की जानकारी कैसे हुई, जबकि वह वहां रहता भी नहीं है।
डॉक्टर आत्महत्या करने वाला व्यक्ति दरवाजा बंद कर लेता है मगर मकान के किसी भी कमरे की कोई खिड़की या दरवाजा बंद नहीं था। उनके घर के आसपास CCTV कैमरे लगे हुए हैं। संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का मोबाइल लोकेशन भी मिल जाएगा। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पूजा चौरसिया की मां ने घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की है।
13 मार्च बुधवार आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 13 March 2024 तारीख आज 13 मार्च बुधवार
Ank Jyotish
अंक 1
आज का समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने समय का प्रबंधन ठीक तरीके से करना होगा तब कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। मौज मस्ती करते हुए आज पूरा दिन बीतेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- व्हाइट
Ank Jyotish
अंक 2
आज का दिन मेहनत से भरा रहने वाला होगा। आपको अपने आसपास किसी भी तरीके से नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देने है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। छोटी-मोटी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- ग्रीन
Ank Jyotish
अंक 3
आज के दिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। लेनदेन में आपको सावधानी बरतनी होगी। अगर किसी ने धन देने का वादा किया है, तो उससे सावधान रहें। आपकी आंतरिक ताकत और स्थिर भावना आपके दिन को और भी शुभ बनाएगी।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 4
आज आपको जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई भी फैसला नहीं लेना है। अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं। इस एकांत से बाहर आएं क्योंकि दुखों से उबरने का यह सबसे अच्छा समय है।
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आज आपका रोमांटिक संबंध जीवनभर के बंधन में परिवर्तित हो सकता है। जिससे आपके जीवन में बड़ा और अच्छा बदलाव आएगा। आपको कामधंधे में कोई नई और अच्छी डील मिल सकती है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- हरा
Ank Jyotish
अंक 6
आज आपको किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। जिसमें आपको खूब मौज-मस्ती का समय मिलेगा। इसके अलावा आप अपने ऊपर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद
Ank Jyotish
अंक 7
आज काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी। साहस के साथ नए अवसरों का सामना करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
Ank Jyotish
अंक 8
आज नीरसता से प्यार की ओर जाने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन के सभी क्षेत्रों से मिला संतोष आपको आनंदित रखेगा। घर या कार्य में मतभेदों से बचने के लिए अच्छे श्रोता बनें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी
Ank Jyotish
अंक 9
आज आपका समय कानूनी मामलों या अनुबंधों के लिए की गयी बैठकों में व्यतीत हो सकता है। प्रियजनों द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान पर भरोसा करें। अपने फैसलों को ध्यान से लें और अपने पति या साथी से इनपुट मांगें।
महासमुंद। नगर स्थिति बागबाहरा रोड संजय कानन में मंगलवार आज 12 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 11 बजें 160 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। लेकिन, इस आयोजन में मंत्री, सांसद, और जिले के सभी विधायक ने किनारा कर लिया। दरअसल, इस आयोजन में प्रशासनिक लापरवाही देखी गई। सोमवार को WeMorcha ने खुलासा किया था कि जो आमंत्रण प्रशासन ने तैयार किया है, उस आमंत्रण में मौजूदा सांसद चुन्नीलाल साहू का नाम नहीं है। सांसद के उपेक्षा किए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक रूप से लोगों ने घोर निंदा की थी।
MP Chunnilal Sahu sidelined from Mahasamund guest
आयोजन की औपचारिकता पूरी की।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महासमुंद जिले के 160 जोड़ो का विवाह संजय कानन में संपन्न हुआ। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी के उपजाए आमंत्रण विवाद के चलते नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने मंत्री, सांसद व विधायक नहीं पहुंचे। विधायक प्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया और आयोजन की औपचारिकता पूरी की।
आमंत्रण में सांसद की उपेक्षा से उभरी गुटीय राजनीति
महिला बाल विकास कार्यालय सूत्रों के अनुसार विधायक कार्यालय से अतिथि सूची मांगी गई थी, जिसके अनुसार अतिथि तय किये गए। इधर मुख्यमंत्री कन्या विवाह आमंत्रण में सांसद को दरकिनार किये जाने से भाजपा की गुटीय लड़ाई उभर कर सामने आई है। हाल ही में लोकसभा चुनाव है, वहीं मौजूदा सांसद का टिकट कट गया है। इससे वर्ग विशेष नाराज है। आमंत्रण विवाद पैदा कर महिला बाल विकास ने अलाव में घी डालकर हाथ सेंकने का काम कर दिया है।
सांसद चुन्नीलाल ने बताया था आपत्तिजनक
सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा था इतने बड़े आयोजन में अतिथि नहीं बनाया जाना, उपर से सोशल अकाउंट से आमंत्रण भेजना, आपत्तिजनक है। प्रशासन को पद का सम्मान करना चाहिए। प्रशासनिक अमला जनप्रतिनिधियों के बीच मतभेद पैदा कर रहा है। कलेक्टर से बात हुई है। महिला बाल विकास अधिकारी से जवाब लेने की बात कही गई है।
अफसर शुरू से रहे विवाद में
महिला एवं बाल विकास अधिकारी समीर पांडे शुरू से विवाद में रहे। वे विगत तीन वर्षों से जिले में पदस्थ हैं। विभागीय हलकों में पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री का उन्हें करीबी माना जाता रहा है। बीते वर्ष हुए कन्या विवाह आयोजन में पूर्व से विवाहित जोड़ो को बैठाकर उन्हें योजना का अनुचित लाभ देने व लक्ष्य पूरा करने के फेर में जायज हितग्राही का अधिकार छिनने का आरोप उनपर लगा है।
ऐसा था आमंत्रण कार्ड
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी समीर पाण्डेय ने बताया था कि 12 मार्च को प्रातः 11 बजे से सामूहिक विवाह का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में होगा। इस विवाह आयोजन में 160 जोड़ें विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगे। अध्यक्षता विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे।
इसके अलावा महासमुंद मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि रूपकुमारी चौधरी, अतिथिगण विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली, चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सभापति महिला एवं बाल विकास बसंता ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगणों की उपस्थिति में सम्पन्न होना था।
नहीं पहुंचे मंत्री विधायक
कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि रूपकुमारी चौधरी, अतिथिगण विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली, चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सभापति महिला एवं बाल विकास बसंता ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ किसानों के लिए आज बड़ा दिन. छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा की है. कृषक उन्नति योजना के तहत 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि मिलेगी. विष्णु के सुशासन में लगभग 13,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में पहुंचेंगे.
छत्तीसगढ़ के CM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर किए पोस्ट में कहा, विष्णु सरकार का पक्का है इरादा. निभायेंगे किसानों से किया हर वादा. कृषक उन्नति योजना से कृषक समुदाय समृद्ध होगा.
किसानों को मिलेंगे 3100 रुपये प्रति क्विंटल
छत्तीसगढ़ के किसानों को 12 मार्च को जारी की जाएगी ₹917 प्रति क्विंटल धान की अंतर राशि, इस प्रकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित कुल ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेंगे. छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को के खाते में ₹13,000 करोड़ रुपये की अंतर राशि पहुंचेगी.
बता दें कि खरीफ सीजन 2023-24 के लिए छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से 4 फरवरी तक धान खरीद की गई थी. किसानों से एमएसपी पर लगभग 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी. BJP ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में किसानों को बोनस देने की बात कही थी. अब सरकार बनने के बाद अपनी गारंटी को पूरा कर रही है.
छत्तीसगढ़। फागुन माह के इस सप्ताह के अंत में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा प्रभाव होने के कारण ठंड के दिनों में ठंड नहीं पड़ी।
बीते सोमवार को रायपुर राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है, हालांकि सोमवार को कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। होली के पहले अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।
Weather छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ करीब 15 साल बाद ऐसा हुआ है कि दिसंबर और जनवरी में एक भी दिन मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात नहीं रहे। मौसम विज्ञानी HP चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व व 30 डिग्री उत्तर में है।
इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष अप्रैल और मई भी तपाने वाले हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस साल तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, हालांकि एक बात अच्छी है कि गर्मी ज्यादा पड़ने से बारिश भी अच्छी होने की उम्मीद है।
skymetweather.com के अनुसार, 11 से 12 मार्च के बीच और फिर 13 मार्च को जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। हालाँकि, 14 मार्च से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता कम होने लगेगी। 11 और 12 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 13 मार्च को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी। 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।
11 से 14 मार्च के बीच पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट बारिश संभव है। 11 से 13 मार्च के बीच पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा में छिटपुट बारिश और बिजली गिर सकती है। 11 और 14 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 16 और 17 मार्च को झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। अगले 2 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति होने की उम्मीद है।
11 से 12 मार्च के बीच और फिर 13 मार्च को जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है। हालाँकि, 14 मार्च से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता कम होने लगेगी। 11 और 12 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 13 मार्च को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी।
12 मार्च मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 12 March 2024 तारीख 12 मार्च मंगलवार
अंक 1
12 मार्च मंगलवार के दिन बुद्धिमानी से खर्च करें। यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि इस दौरान चोट या दुर्घटना का संकेत है। आज आप जिस ऊर्जा को महसूस करेंगे वो आपको आकर्षण का पात्र बनाएगी।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- पीच
अंक 2
12 मार्च मंगलवार घर से दूर रहते हैं तो आज आप अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं। सोच समझ कर ही किसी नए निजी और व्यावसायिक काम को शुरू करें। समयनिष्ठ बनें, इससे आप तनाव से बचेंगे। किसी प्रिय से बात होगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 3
12 मार्च मंगलवार के दिन अहंकार न करें, क्योंकि यह आपको सफलता में बाधा बन सकता है। आज ईर्ष्या करने वाले भी आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे।
शुभ अंक-27
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
रोमांच और जोखिम भरे कामों से आज दूर रहें। जुआ और सट्टा भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आमदनी के अनुसार ही खर्च करें ऐसा करने से अपनी बहुत बड़ी समस्या को हल कर सकते है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 5
12 मार्च मंगलवार धन आपकी प्राथमिक चिंता का विषय होगा। आज आप खुशियों की तलाश में हैं। परोपकार, सामाजिक कार्य और जरूरतमंद लोगों की मदद करना आज आपको सुकून देगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
अंक 6
12 मार्च मंगलवार कुछ नया शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है। अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें। आप बेचैन हो सकते हैं किन्तु इसे खुद पर हावी न होने दें। एक स्थिर मन आपको सफलता के शिखर पर पहुंचने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद
अंक 7
12 मार्च मंगलवार यात्रा आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है, जैसे पाचन या सामान सम्बन्धित समस्याएं आदि। इसलिए सोच समझ कर योजना बनाएं और काम करें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- काला
अंक 8
12 मार्च मंगलवार के दिन आप अपने स्वास्थ्य, घर की मरम्मत या कर्ज को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर पर रहने और वित्त को सुलझाने के लिए समय निकालें। रिश्तेदार शायद आपके माता-पिता या अंकल आपके काम में आपकी मदद करेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ग्रे
अंक 9
12 मार्च मंगलवार अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से मिलने का अच्छा समय है, क्योंकि आज आप अच्छे मूड में हैं। आप जीवन की चिंताओं को छोड़ कर आनंद और खुशी के साथ हर पल को जीना चाहते हैं। इन पलों को खुल कर जिएं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- लाल
Know today’s Panchang and auspicious time
Aaj Ka Panchang: आज 12 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 मार्च 2024
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- फाल्गुन
अमांत- फाल्गुन
तिथि
शुक्ल पक्ष द्वितीया- मार्च 11 10:45 AM- मार्च 12 07:13 AM
नक्षत्र
रेवती- मार्च 11 11:02 PM- मार्च 12 08:29 PM
योग
शुक्ल- मार्च 11 11:57 AM- मार्च 12 07:53 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:34 AM
सूर्यास्त- 6:28 PM
चन्द्रोदय- 7:46 AM
चन्द्रास्त- 8:50 PM
अशुभ काल
राहू- 03:29 पी एम से 04:59 पी एम
यम गण्ड- 09:32 ए एम से 11:02 ए एम
कुलिक- 12:31 पी एम से 02:00 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:57 ए एम से 09:44 ए एम, 11:18 पी एम से 12:06 ए एम, मार्च 13
वर्ज्यम्- 09:46 ए एम से 11:12 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 PM- 01:00 PM
अमृत काल- 06:48 PM- 08:12 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:06 AM- 05:54 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- 08:29 पी एम से 06:33 ए एम, मार्च 13
अमृत सिद्धि योग- 08:29 पी एम से 06:33 ए एम, मार्च 13
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है. 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी. पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की भी घोषणा की है. गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है.
Chhattisgarh राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा Chhattisgarh प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।
जिसके तहत किसानों के खाते में बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी। CM साय ने कुछ दिन पहले ही इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।
महासमुंद। यहां स्थित महावीर कालोनी में रहने वाले एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। इंजीनियर ने मौत को गले लगाने से पहले एक नोट लिखा है। जिसमें शहर के कई-नामी गिरामी सुधखोरों का नाम होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
रायपुर के प्रोफेसर कालोनी का रहने वाला अनिमेष सिंह रघुवंशी (37) आज सुबह 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में रखा।
चार साल में महासमुंद में रह रहा था
जानकारी के मुताबिक इंजीनियर बीते चार सालों से महावीर कालोनी में एक किराए के मकान पर रह रहा था। इंजीनियर होने के नाते शहर के आसपास बहुत सारे साइट है जिसे देखता था।
Mahasamund Engineer, troubled by moneylenders, commits suicide, many moneylenders
सुसाइट नोट जब्त
सुसाइट नोट में शहर के बहुत सारे सुधखोरों के नाम लिखा है जिससे वह परेशान हो गया। पुलिस ने सुसाइट नोट जब्त कर राइटिंग एक्सपर्ट को भेजा जा रहा है।
सुधखोरो को जमीन बेंचकर लौटाने वाला था
बताया गया कि सुबह अपने दोस्तो को फोन कर जमीन बेचने और कर्ज चुकाने की बात करने बात आई।