Home Blog Page 760

CG कांग्रेस शासन में पत्रकारों के साथ हुए उत्पीड़न मामले में बनेगी कमेटी, CM की पांच अहम फैसले

0

रायपुर,  15 मार्च, 2024। CM विष्णु देव साय ने आज अधिकारी-कर्मचारियों तथा मीडियाबंधुओं के हित में पांच अहम फैसले लिये। इनमें अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर चार प्रतिशत का महंगाई भत्ता देना भी शामिल है। इसका लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ते की यह राशि एक मार्च 2024 की तिथि से मिलेगी। राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त की राशि का भुगतान भी होगा।

इसके साथ ही CM ने प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक की अध्यक्षता में एक समिति भी बनाई है जो कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा करेगी और इनके निराकरण से संबंधी सुझाव शासन को प्रस्तुत करेगी। ग्राम पंचायत सचिवों को भी राहत देते हुए उनके 55 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। अर्जित अवकाश में यह हड़ताल अवधि समायोजित होगी। इन निर्णयों से होली के त्यौहार में कर्मचारियों के परिवारों में खुशियों के और भी रंग भर जाएंगे।

रायपुर में 10 लाख की डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम

अब महंगाई भत्ता हुआ 46 प्रतिशत

महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा करते हुए CM ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 04 प्रतिशत महंगाई भत्ते में एवं पेंशनरों के महंगाई राहत में 04 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत 1 मार्च 2024 से दिया जाएगा।

इसके फलस्वरूप महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर सातवें वेतनमान में 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में यह 230 प्रतिशत हो जाएगी। इस निर्णय से राज्य के 3 लाख 90 हजार कर्मचारी तथा 1 लाख 20 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को प्रतिमाह 68 करोड़ रुपए तथा साल में 816 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होगा।

CM विष्णु देव साय
In the case of harassment of journalists during CG Congress rule

सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त भी मिलेगी

CM ने इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त प्रदान करने की घोषणा भी की।

हड़ताल अवधि का वेतन पंचायत सचिवों को मिलेगा

CMने आज संवेदनशील निर्णय लेते हुए ग्राम पंचायत सचिवों को भी राहत दी। ग्राम पंचायत सचिव पिछले साल 16 मार्च 2023 से 9 मई 2023 तक कुल 55 दिन हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल अवधि को उनके अर्जित अवकाश में समायोजित करते हुए उन्हें 55 दिनों का वेतन भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय से राज्य शासन पर 70 करोड़ रुपए का व्यय-भार आएगा।

कर्मचारियों की समस्याओं पर बनी समिति

CM ने कहा कि कर्मचारी भाईयों ने बहुत सी मांगों और समस्याओं के संबंध में अपनी बातें हमसे साझा की हैं। हम उनकी समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता से समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के हल के लिए प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बनाई है।

समिति विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर शासन को कर्मचारी हित में उचित सुझाव देगी। इस समिति में अध्यक्ष के अलावा प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वित्त सदस्य होंगे और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा) सदस्य सचिव होंगे।

पत्रकारों को न्याय दिलाने गृह सचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

CM ने कहा कि पत्रकारों एवं मीडियाजगत से जुड़े बंधुओं के खिलाफ उत्पीड़न की अनेक शिकायतें सामने आईं थीं। इस संबंध में हम गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की घोषणा करते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस कमेटी में पत्रकारों समेत अन्य सदस्यों को भी नियुक्त किया जाएगा।

https://www.facebook.com/webmorcha

शनिवार से रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, यहां गरज ओले के साथ होगी बारिश

इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने का नहीं लगता पैसें

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

रायपुर में 10 लाख की डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम

1

रायपुर। राजधानी रायपुर में डकैती का सनसनीखेज घटना सामने आई है. माना बस्ती क्षेत्र में 4 नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की है. बताया जा रहा है कि लूटेरे घर में रखें लाखों के जेवरात नगदी समेत 10 लाख रुपए का समान लेकर फरार हो गए. वहीं नकाबपोश बदमाशों ने घर के सदस्यों का हाथ पैर बांधकर मारपीट भी की है. आरोपियों ने मास्टर-की से अलमारी का लॉकर खोला और घर के कीमती सामान ले उड़े. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) के वरिष्ठ अधिकारी समेत डॉग स्कॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है. इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के MP के पत्थर गैंग के होने की आशंका है.

दिन की शुरुआत आज पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानें फटाफट आपके शहर में कितना हुआ रेट

जानकारी के अनुसार, माना थाना क्षेत्र अंतर्गत माना बस्ती में गुरुवार की रात 3 से 4 बजे के बीच नकाबपोश 4 बदमाश कटर से एक घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे. जिसके बाद घर के सदस्यों को अलग-अलग कमरे में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं चंद्राकर परिवार की अधेड़ महिला के साथ डकैतों ने मारपीट की है. शातिर डकैतों ने अपने पास रखें मास्टर-की से अलमारी को खोलकर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत 10-15 लाख रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है.

शनिवार से रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, यहां गरज ओले के साथ होगी बारिश

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

शनिवार से रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, यहां गरज ओले के साथ होगी बारिश

0
Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

नई दिल्ली। पर्वतीय प्रदेशों के साथ ही देश के मैदानी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम के लिहाज से आने वाले 72 घंटे बेहद महत्‍वपूर्ण हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानियों ने 16 मार्च से लेकर 18 मार्च तक देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में गरज के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है.

IMD का कहना है कि पूर्वी और मध्‍य भारत में आने वाले समय में मौसम के तेवर तल्‍ख हो सकते हैं. बता दें कि पूर्वी और मध्‍य भारत में रबी की फसल तैयार हो रही है. फसल पककर तैयार है और उसकी कटाई का काम चल रहा है. ऐसे में यदि बारिश होती है या फिर ओले गिरते हैं तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है.

15 मार्च शुक्रवार आज का अंक ज्योतिष के साथ जानें शुभ मुहूर्त

मौसम उत्‍तर और पूर्वी भारत में सर्दी का मौसम ढलान पर है. ऐसे में देश के इन हिस्‍सों में गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है. पिछले कुछ सप्‍ताह में मौसम के तेवर में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. कभी तेज धूप तो कभी सामान्‍य से तेज हवा के साथ हल्‍की बारिश रिकॉर्ड की गई है.

कुछ इलाकों में तो तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि भी हो चुकी है. मौसम में बदलाव के बीच IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 72 घंटे काफी महत्‍वपूर्ण रहने वाले हैं. यहां यह गौर करने वाली बात है कि मौसम में लगातार बदलाव की वजह से लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित हो रहा है. सर्दी-जुकाम के साथ बुखार के मामले बढ़े हैं.

छत्तीसगढ़
बारिश

16 से लेकर 18 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग की ओर से 16 मार्च से लेकर 18 मार्च 2024 तक के लिए वेदर फोरकास्‍ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस अवधि के दौरान पूर्वी के साथ ही मध्‍य भारत में गरज के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड, ओडिशा और बिहार का पूर्वी हिस्‍सा इससे प्रभावित हो सकता है. पिछले कुछ सप्‍ताह के दौरान देश के विभिन्‍न राज्‍यों में तेज हवा के साथ बारिश हो चुकी है. कुछ प्रदेशों में तेज ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे व्‍यापक नुकसान हुआ है.

छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। बारिश होने से लोगों को तेज धूप और बढ़ती गर्मी के राहत मिल सकती है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री तक अधिकतम तापमान गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका अब आंतरिक ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक से होते हुए मध्य पूर्व अरब सागर तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगह पर बारिश की संभावना है।

ओला गिरने का अनुमान

IMD ने एक बार फिर से ओलावृष्टि की संभावना जताई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वनुमान में कहा गया है कि 16 मार्च 2024 को गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्‍थानों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. इससे पहले भी देश के पूर्वी के साथ ही मध्‍य और उत्‍तरी हिस्‍सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो चुकी है. इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा. खेत में खड़ी गेहूं के साथ ही दलहन और तिलहन की फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुईं. आम की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

दिन की शुरुआत आज पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानें फटाफट आपके शहर में कितना हुआ रेट

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

दिन की शुरुआत आज पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानें फटाफट आपके शहर में कितना हुआ रेट

1

Petrol Diesel Rate List: केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. इसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate) में कमी आई है. आज नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और 92.04 डीजल रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है.

कितने गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम?

बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 106.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.84 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर है.

एक देश-एक चुनाव पर आई रिपोर्ट, जानें इस रिपोर्ट में क्या है? क्या लोकसभा के बाद फिर होगा चुनाव!

देहरादून-रायपुर में कितना है दाम?

गौरतलब है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी पेट्रोल-डीजल का दाम कम हो गया है. देहरादून में पेट्रोल 99.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.31 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल 100.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.33 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट

शहर का नाम     पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर

नई दिल्ली          94.72   87.62

पटना    105.18 92.04

लखनऊ            94.65   87.76

जयपुर   104.88 90.36

भोपाल  106.47 91.84

रांची      97.81   92.56

देहरादून            99.69   93.31

रायपुर   100.39 93.33

चंडीगढ़ 94.24   82.40

शिमला  101.70 95.01

चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम?

इसके अलावा एक्साइज ड्यूटी कम होने का फायदा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी मिलेगा. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेट्रोल 101.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने का नहीं लगता पैसें

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

15 मार्च शुक्रवार आज का अंक ज्योतिष के साथ जानें शुभ मुहूर्त

1

15 मार्च शुक्रवार आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 15 March 2024 तारीख आज का अंक ज्योतिष 15 मार्च शुक्रवार

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला होगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आपको धन की हानि हो सकती है। इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सोच-विचार कर करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग-  हरा

अंक 2

आपके लिए दिन की शुरुआत निराशा के साथ हो सकती है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आपको लाभ के अवसर मिलते जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती है।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- पीला

अंक 3

आपको भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। धन लाभ के बेहतरीन मौकों को आज आप हाथ से जानें न दें। परिवार में किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है। धर्म-कर्म की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- केसरिया

अंक 4

दिनभर आप तरह-तरह की योजनाएं बनाने में अपना समय लगाएंगे। जीवनसाथी संग रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं।  इससे दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 5

दिन में भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में आपको वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक रिश्तों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार या अपने करीबी दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग-  सफेद

अंक 6

आज निवेश करने के अच्छे अवसर आपके हाथ लग सकते हैं, इस मौके का लाभ उठायें। धन खर्च करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आपके कार्य सिद्ध होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- लाल

अंक 7

आपको अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 08

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 8

आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। किसी को धन उधार देने से बचें। आपको लाभ के अवसरों को हाथ से जानें नहीं देना है।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 9

आज आपके सितारे आपके पक्ष में काम करेंगे और आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे। भाग्य आपके साथ है। आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

Aaj Ka Panchang 15 March 2024: 15 मार्च को है षष्ठी तिथि, जानें कैसा है आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 March 2024

आज 15 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि रात 10.10 बजे तक रहेगी। आज रवि योग शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शाम 4.08 बजे तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। पंडित हर्ष मोहन शर्मा से जानें आज का पंचांग –

आज का पंचांग

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक संवत 1945 शोभकृत

कलि संवत 5125

दिन काल 11:59 AM

विक्रम संवत 2080

मास अमांत फाल्गुन

मास पूर्णिमांत फाल्गुन

तिथि षष्ठी 10:11 PM

नक्षत्र कृत्तिका 04:08 PM

करण

कौलव 10:44 AM

तैतिल 10:44 AM

पक्ष शुक्ल

योग विष्कुम्भ 07:44 PM

वार शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:34 AM

चन्द्रोदय 09:49 एम

 

चन्द्र राशि वृषभ

 

सूर्यास्त 06:59 PM

चन्द्रास्त +00:21 AM

ऋतु वसंत

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय

अभिजित 12:08 – 12:54

अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त 08:54 AM – 09:42 AM

कंटक 01:42 PM – 02:30 PM

यमघण्ट 04:53 PM – 05:41 PM

राहुकाल 11:00 AM – 12:30 PM

कुलिक 08:54 AM – 09:42 AM

कालवेला या अर्द्धयाम 03:18 PM – 04:05 PM

यमगण्ड 03:30 PM – 04:59 PM

गुलिक काल 08:00 AM – 09:30 AM

दिशा शूल

दिशा शूल पश्चिम

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

https://www.facebook.com/webmorcha

इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने का नहीं लगता पैसें

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

गरियाबंद, राजनांदगांव, सूरजपुर, बिलासपुर समेत यहां के जिला स्वास्थ्य अफसर बदले गए, देखें सूची

0
महानदी भवन
गरियाबंद, राजनांदगांव, सूरजपुर, बिलासपुर समेत यहां के जिला

रायपुर। प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग में जिला स्वास्थ्य अफसर गरियाबंद, राजनांदगांव, सूरजपुर, बिलासपुर समेत यहां के जिला स्वास्थ्य अफसर बदले गए, देखें सूची के तबादले किये हैं। कई जिलों में सिविल सर्जन और CMHO को बदला गया है। कई स्पेशलिस्ट डाक्टरों को प्रभारी सिविल सर्जन व सीएमएचओ का चार्ज दिया गया है।

देखें सूची

स्वास्थ्य विभाग में जिला स्वास्थ्य अफसर
Districts including Gariaband, Rajnandgaon, Surajpur, Bilaspur

इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने का नहीं लगता पैसें

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने का नहीं लगता पैसें

2

iPhone कैवियर (Caviar) कंपनी सोने या हीरे से सजाए हुए खूबसूरत iPhones बनाने के लिए जानी जाती है, कभी-कभी तो वे Samsung फोन भी बनाती है. उन्होंने अब Apple के नए विजन प्रो हेडसेट से प्रेरित होकर iPhone 15 Pro और 15 Pro Max के खास वर्जन बनाए हैं. इन खास फोन में विजन प्रो हेडसेट जैसी कुछ चीजें दिखती हैं, लेकिन उनकी कीमत भी बहुत ज्यादा है.

Apple Vision Pro से इंस्पायर्ड iPhone 15 Pro सीरीज के बारे में

कैवियर का कहना है कि ये खास फोन “शानदार चीजों के शौकीनों के लिए बनाए गए हैं, जिनमें मशहूर डिवाइस और मशीनों से प्रेरणा ली गई है.” उसी के साथ, कैवियर ने टेस्ला के साइबर ट्रक से प्रेरित Samsung S24 Ultra भी लॉन्च किया है. Apple Vision Pro के थीम वाले इस iPhone 15 Pro में हेडसेट की तरह गोल वेंट्स और ऊपर की तरफ ऑरेंज कलर की डिजाइन है.

iPhone 15 Pro
इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने

नीचे की तरफ का डिजाइन, विजन प्रो के सामने वाले हिस्से जैसा दिखता है. पहली नज़र में शायद ये चीज़ें एक जैसी न लगे, लेकिन अगर आप ऐप्पल के हेडसेट के दीवाने हैं तो आपको ये समानताएं नजर आ जाएंगी.  यही डिजाइन iPhone 15 Pro में भी मिलता है, तो आप दोनों में से कोई भी फोन चुन सकते हैं. ये दोनों ही अभी तक के सबसे दमदार iPhones हैं.

iPhone 15 Pro
इस iPhone को देखकर मन भुलाएं, 6.5 लाख रुपये का, देखने

जानें कितनी है कीमत

पिछले कैवियर द्वारा बनाए गए iPhones की तरह, इस फोन की कीमत भी काफी ज्यादा है.  Apple Vision Pro से प्रेरित इस iPhone 15 Pro की शुरुआती कीमत $8,060 है, जो भारतीय रुपये में लगभग 6,68,000 रुपये बैठती है.

 iPhone
Forget your mind after seeing this iPhone, worth Rs 6.5 lakh, see

ये सब कैवियार के “फ्यूचर कलेक्शन” का हिस्सा हैं. इस कलेक्शन में टेस्ला के साइबरट्रक से प्रेरित सैमसंग एस24 अल्ट्रा भी शामिल है. साथ ही, इसमें अबु धाबी के राजा और यूएई के दूसरे राष्ट्रपति की निजी याट से प्रेरित आईफोन 15 प्रो सीरीज का इमिर एडिशन भी है. इसके अलावा, मैग्नम आईफोन 15 प्रो सीरीज में रोल्स रॉयस फैंटम जैसा डिजाइन है और स्काईलाइन आईफोन 15 प्रो सीरीज को मशहूर आर्किटेक्ट और डिजाइनर जहा हदीद से प्रेरित होकर बनाया गया है.

एक देश-एक चुनाव पर आई रिपोर्ट, जानें इस रिपोर्ट में क्या है? क्या लोकसभा के बाद फिर होगा चुनाव!

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

रायपुर शादीशुदा पुलिस की पत्नी करना चाहती थी प्रेमी से विवाह, हत्या कर की खत्म

0

रायपुर। आमासिवनी में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को UP से गिरफ्तार किया गया है। कल्पना सिंह ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पुलिस हाउसिंग बोर्ड कालोनी सरदार वल्लभ भाई पटेल परिसर आमासिवनी विधानसभा में रहती है। प्रार्थिया की भाभी जाली सिंह इसी परिसर स्थित मकान में अकेली रहती है तथा उसका भाई शिवपाल सिंह पुलिस विभाग में डाग स्क्वाड में सुकमा में नौकरी करता हैं।

05 मार्च की रात पुलिस की पत्नी जाली सिंग की लाश मकान के बीच वाले कमरे में जमीन पर पडी थी टाईल्स में खून फैला था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार वस्तु से गले में चोट पहुंचाकर जाली सिंग की हत्या कर दिया था।

पुलिस ने मामने को गंभीरता से लिया

हत्या की घटना को SP संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, थाना प्रभारी विधानसभा तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया, मृतिका के पति सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया।

घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी विश्लेषण व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के विश्लेषण से अंततः आरोपी को चिन्हित करने में सफलता मिली। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की अलग – अलग संयुक्त टीमों को मुम्बई (महाराष्ट्र) एवं उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई (महाराष्ट्र) एवं उत्तर प्रदेश में कैम्प कर आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान मुम्बई में कैम्प कर रहीं टीम को आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिसे उत्तर-प्रदेश में कैम्प कर रहीं टीम को शेयर किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जय सिंह की पतासाजी करते हुए रेड कार्यवाही कर आरोपी को भदोही (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपी जय सिंह ने बताया कि वह मूलतः भदोही (उ.प्र.) का निवासी है तथा मुम्बई के कोनगांव कल्याण में नौकरी करता है, उसका संपर्क मृतिका से 04 साल पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिक-टॉक एवं टिकी के माध्यम से हुआ था तथा दोनों के मध्य मोबाईल फोन में बातचीत होता था एवं दोनों रिल्स भी बनाते थे। इसी दौरान दोनों के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गया। जिस कारण से आरोपी मृतिका से मिलने अक्सर रायपुर आया-जाया करता था। मृतिका अपने पति से पृथक रहती थी।

धमतरी 14 फीट पुल के नीचे गिरा बाइक, 3 युवकों की मौत

मृतिका का आरोपी से प्रेम संबंध स्थापित होने पर वह आरोपी पर विवाह हेतु दबाव बनाने लगी। आरोपी के घर में भी मृतिका को लेकर अक्सर वाद-विवाद होता था। दिनांक घटना को आरोपी मुम्बई से हवाई मार्ग के रास्ते रायपुर आया एवं मृतिका के घर गया। मृतिका द्वारा उसे पुनः विवाह करने हेतु कहा गया जिस पर दोनों के मध्य इसी बात को लेकर विवाद हुआ एवं आरोपी ने मृतिका को धक्का दिया

जिससे मृतिका के सिर में चोट लगीं तथा आरोपी ने पास रखें कैंची से मृतिका के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया तथा मकान के बाहर ताला लगाकर कि कोई मृतिका की मदद ना कर सके। इसके बाद आरोपी ई रिक्सा से रेलवे स्टेशन पहुंचकर पुरी एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन से बिना टिकट भुसावल पहंुचा एवं वहा से कमायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर इलाहाबाद पहुंचकर भदोही में छिपा हुआ था।

मृतिका और आरोपी के सोशल मीडिया साइट्स लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। आरोपी जय सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी को रिमांड पर भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी – जय सिंह उर्फ राहुल पिता सत्यनारायण सिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम पाली थाना सूरयामा जिला भदोही UPका रहने वाला है।

एक देश-एक चुनाव पर आई रिपोर्ट, जानें इस रिपोर्ट में क्या है? क्या लोकसभा के बाद फिर होगा चुनाव!

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

धमतरी 14 फीट पुल के नीचे गिरा बाइक, 3 युवकों की मौत

2

धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा मार्ग में सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम बाइक में सवार होकर कोलकाता क्षेत्र के तीन मजदूर जोकि ग्राम भोथली बोडरा में रहकर हाईटेंशन तार लगाने का काम करते थे और पिछले कुछ माह से यहीं रह रहे थे। वे तीनों बाइक से अपने गांव से सिहावा सांकरा की ओर आ रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी बाइक पुल से टकरा गई और हादसे में बाइक पुल के ऊपर ही रह गई। जबकि तीनों युवक 14 फीट पुल के नीचे गिर गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों के शरीफुल हक s/o अशुर हक उम्र 21 वर्ष,साकीन फरीदपुर,पो.करबना, थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल,अब्दुल रहीम s/o सैयदुर रहमान,उम्र 42 वर्ष, साकीन भादो,थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल, कमालीन जमाल पिता अब्दुल सलाम उम्र 26 वर्ष, साकीन भादो,थाना रतवा,जिला मालदा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

सेनापति मंगल की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

सेनापति मंगल की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

4

सेनापति मंगल की चाल: ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों के सेनापति मंगल इस वक्त मकर राशि में हैं और जल्द  राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. (movement of Mars) मंगल ग्रह 15 मार्च 2024 की शाम 05.42 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे. मंगल शनि की राशि कुंभ राशि में 23 अप्रैल 2024 को सुबह 08.52 तक रहेंगे. मंगल ग्रह का शनि की राशि में प्रवेश सभी 12 राशि वालों पर बड़ा प्रभाव गहरा डालेगा.

मेष-

सेनापति मंगल की चाल से करियर में नए अवसर प्राप्त होंगें. संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगें. विशेष रुप से रियल स्टेट के व्यापारी और उच्च अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें. पारिवारिक माहौल सुखमय होगा. भाई-बहन और मित्रों के बीच संबंधों में मधुरता आएगी.पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

वृषभ-

मंगल का यह गोचर सेना के क्षेत्र से लोगों को,खेल जगत एवं राजनीति से जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष रुप से प्रभावित करेगा. आक्रामकता साझेदारी में निर्णय लेने में बाधा पहुंचा सकती है. (movement of Mars)व्यक्तिगत संबंधों में तनावपूर्ण माहौल रहेगा. संतान पक्ष की ओर से उनके स्वास्थ्य तथा शिक्षा से संबंधित चिंता रह सकती है. किसी प्रकार की मशीन अथवा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. पेट तथा हृदय संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का ध्यान रखें.

मिथुन-

सेनापति मंगल की चाल से उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. खेल जगत,राजनीति एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में विशेष लाभ प्राप्त होने की संभावना है. पिता के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकता है, जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है. शुभ फलदायक यात्राएं होंगी. पुराने कानूनी विवादों में निपटारा होने की संभावनाएं हैं. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. मानसिक तनाव में वृद्धि होगी.

कर्क-

कर्क राशि जातकों के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बनाए रखें. करियर के क्षेत्र में पदोन्नति में बाधाएं आ सकती हैं. कानूनी विवादों में न उलझें. (movement of Mars) विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत में सावधानी रखें,विवाद की स्थिति बन सकती है. ससुराल पक्ष(सास-ससुर) के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

सिंह-

सेनापति मंगल की चाल से  राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. मंगल के इस गोचर दौरान भाग्य आपका साथ देगा. नौकरी में पदोन्नति तथा आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं. संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. शेयर बाजार में निवेश से धन अर्जित करेंगें. अचानक हुए धन की प्राप्ति से प्रसन्नता का अनुभव करेंगें. लंबी यात्राएं होंगीं. बालों का झड़ना तथा उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकतीं हैं.

कन्या-

करियर के क्षेत्र में जो लोग पदोन्नति की अपेक्षा कर रहे हैं, उन्हें निराशा का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है. स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे बुखार, त्वचा संबंधित रोग, दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है.

तुला-

सेनापति मंगल की चाल से तुला राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और सातवें घर का स्वामी है और पांचवें घर में गोचर करेगा. इस गोचर के दौरान आपको संतान पक्ष के बारे में तथा भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. (movement of Mars) स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. नौकरी के क्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में बहुत बड़े मुनाफे की अपेक्षा ना रखें. पारिवारिक संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सर्दी-खांसी तथा पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है.

वृश्चिक-

वृश्चिक के जातकों के लिए मंगल पहले और छठे घर का स्वामी है और चौथे घर में गोचर करने जा रहा है. इस दौरान आपको अथक प्रयासों के बावजूद सफलता असंभव प्रतीत होगी. (movement of Mars) करियर में पदोन्नति के अवसर मिलेंगें,विशेषकर सरकारी क्षेत्रों में. व्यापार-व्यवसाय में संतोषजनक सफलता प्राप्त करेंगें. बचत कम होगी,खर्च की अधिकता रहेगी. पेट तथा पीठ दर्द संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकतीं हैं.

गुरुवार 14 मार्च से खरमास, इस दौरान न करें कोई शुभ कार्य, जानें इस महीने में तुलसी का महत्व

धनु-

सेनापति मंगल की चाल से धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें घर के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान मंगल तीसरे घर में जा रहे हैं. इस दौरान आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगें. विदेश जाकर नौकरी करने के योग बन रहे हैं. व्यापार-व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा तथा प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. पिता के इलाज में पैसा खर्च होने की संभावना है.

मकर-

सेनापति मंगल की चाल से व्यक्तिगत विकास में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. करियर की दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा. खर्चों की अधिकता की वजह से आर्थिक तंगी महसूस करेंगे. (movement of Mars) आपसी संबंधों में विवाद से बचें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ बढ़ेंगी. पैरों तथा घुटनों के दर्द, पेट संबंधी शिकायतें आपको परेशान कर सकती हैं.

कुंभ-

सेनापति मंगल की चाल से करियर की दृष्टि से यह गोचर अच्छा रहने वाला है. नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे. विदेश यात्रा होने की प्रबल संभावना है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.

मीन-

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम है. पदोन्नति तथा आर्थिक उन्नति मिलने के प्रबल योग हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा. जीवन में खुशहाली और समृद्धि रहेगी.

Holi Colours rashi: होली पर राशि के मुताबिक करें रंगों का उपयोग, चमकेगी भाग्य

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें