Home Blog Page 766

01 मार्च शुक्रवार अंक ज्योतिष: गुड नंबर और शुभ कलर कौन क्या होगा, जानें

0

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस मनुष्य का मूलांक कहा जाएगा।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

आज आपको फिजूलखर्च करने से बचना होगा। (ank jyotish) दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहने की जररूत है। अगर कोई मामला कानूनी है तो उसमें विजय होंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

आज आपके जीवन में कुछ छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हे जिसमें आपको घबराने की जररूत नहीं है। (ank jyotish) किसी की धन उधार देने से बचें। आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप गुप्त बात दूसरे से सामने बहुत ही सोच विचारकर ही बोलना चाहिए नहीं तो कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

दिन में काम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। (ank jyotish) आर्थिक परेशानियों में कमी आएंगी। भूमि और जमीन- जायदाद के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। अध्ययन में मन लगेगा और किसी काम में अनुसंंधान की रूचि पैदा होगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हल्का गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

आज आपको काम के प्रति सकारात्मक सोच रखनी होगी। (ank jyotish) कामकाज के मामले में भागदौड़ रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे रुके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। (ank jyotish) व्यवसाय में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें नहीं तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की खबर सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। (ank jyotish) संतान से या व्यापार से संबंधित आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। योजनाएं कामयाब होंगी। आप अपने समय का सही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराएं नहीं,

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बैंगनी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

दिनभर काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। (ank jyotish) सरकारी कामकाज में कुछ बाधाएं भी आपके सामने आ सकती हैं। आज अपने प्रिय को दिल का बात कह दें दिन सुनहरा और आपके पक्ष में रहने वाला होगा।

आज आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है जिस कारण पूरा दिन थकान और परेशानी के साथ बीतेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। (ank jyotish) कामकाज के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उनके काम की तारीफ हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापाार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।

शुभ अंक-  4

शुभ रंग- हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

आज का दिन आपके लिए मौजमस्ती में कटेगा। (ank jyotish) नौकरी करने वाले जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथी संग बाहर किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव पार्टनर से सोशल मीडिया में मुलाकात होगी। रिश्तों में ताजगी आयेगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग – लाल

Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

https://www.facebook.com/webmorcha

घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Rashifal, March 2024: इन जातकों के लिए मार्च महीना बीतेगा शानदार

5
webmorcha.com
Rashifal, March 2024

Rashifal, March 2024: मार्च के महीने में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा तो वहीं मीन राशि में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति और शुक्र-मंगल की युति से सिंह और कुंभ सहित सभी राशियों के लोगों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है राशिफल…

मेष

मेष राशि के लोगों को मार्च (March 2024) महीने के पूवार्ध में अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आप तमाम चीजों को लेकर खुद को कन्फ्यूजन की स्थिति में पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में गलत निर्णय लेने की बजाय शुभचिंतकों की सलाह लें तथा चीजों को पेंडिंग रखने की भूल बिल्कुल न करें। यदि आप माह के पूर्वार्ध में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको उसमें सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान प्रयास करने आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्राएं शुभता एवं लाभ लिए रहेंगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी यह समय शुभ है। इस दौरान आप अपने सीनियर को साध कर कोई बड़ा काम निकलवाने में कामयाब हो जाएंगे।

मार्च (March 2024)  के उत्तरार्ध में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान अपना काम सहकर्मियों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपको शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा अन्य बीमारी या फिर चोट-चपेट के चलते आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नशे आदि से दूर रहें।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च (March 2024)  महीने के पहले सप्ताह को यदि छोड़ दें तो शेष पूरा महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि इस माह आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के मध्य में आपको अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नए लोगों के साथ दोस्ती या प्रेम का इजहार करने के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होने दें और जीवनसाथी की शंकाओं का समाधान करते रहें।

उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और दैनिक पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

वृषभ

वृष राशि के जातकों के लिए माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो पूरा मार्च गुडलक लिए रहने वाला है। इस माह आपके सोचे हुए ख्वाब पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको करियर-कारोबार में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। इस पूरे माह आप अपनी प्रगति के लिए प्रयासरत रहेंगे। (March 2024)  खास बात यह कि आपको स्वजनों से पूरा सहयोग और समर्थन भी मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं उन्हें माह के दूसरे हफ्ते तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान किसी मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी आजीविका से जुड़ी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है।

कारोबार से जुड़े लोगों को माह की शुरुआत में कारोबार में बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। हालांकि इस दौरान खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। विशेष रूप से हड्डी से जुड़ी समस्या आपकी पीड़ा का कारण बन सकती है। महीने के उत्तरार्ध में आप अधिक आशावान होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस दौरान आप पर आपके सीनियर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। विदेश से जुड़े करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को बड़ी सफलता मिलने का योग बनेगा। इस दौरान आप अपने विशेष प्रयास से न सिर्फ अपना करियर और कारोबार बल्कि अपना घर-परिवार में व्यवस्थित करने में कामयाब होंगे।

स्वजनों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप अपनी किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। (March 2024)   प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार का वहम और अहम न आड़े आने दें। सिंगल लोगों का माह के उत्तरार्ध में किसी नये व्यक्ति के साथ मित्रता या प्रेम संबंध संभव है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन चलता रहेगा। माह के पूर्वार्ध में पुराने मित्रों एवं सगे-संबंधियों से मेल-मुलाकात संभव है।

उपाय: चीटियों को आटा डालें और प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना जीवन में विशेष उपलब्धि दिलाने वाला साबित होगा। (March 2024)   मिथुन राशि के जातकों को माह के पहले सप्ताह में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार को अपने मन पर हावी होने से बचाना होगा। इस दौरान आपके द्वारा कामकाज में छोटी-मोटी भूल हो सकती है अथवा उसमें अनचाहे अवरोध आ सकते हैं, लेकिन इसके बाद पूरा महीना आपके पक्ष में रहने वाला है। मार्च महीने के पूर्वार्ध में भले ही आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा भ्रमित रह सकते हैं लेकिन माह के मध्य से उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस दौरान आप अपने बुद्धि और कौशल के बल पर सभी विरोधियों को मात देते हुए मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। (March 2024)   इस दौरान आपको कार्य विशेष के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार में कुछ ऐसा कर गुजरेंगे जिससे आपका पद और ख्याति बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

माह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा मुनाफा होगा। (March 2024)   यदि आपने पूर्व में किसी योजना या फिर कारोबार में निवेश कर रखा है तो आपको उससे बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। सत्ता सरकार से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।

इस माह घर-परिवार के संग हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहन के साथ सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। (March 2024)   प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से यह महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस माह आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए मार्च का महीना किस्मत के दरवाजे खोलने का काम करेगा। (March 2024)   इस माह आपके जीवन में बहुत कुछ ऐसा घटने जा रहा है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं या फिर आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो जान लीजिए कि इस माह आपकी इन सभी कामनाओं की पूर्ति हो सकती है। (March 2024)   इस पूरे माह आपके मित्रगण और परिजन आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में अब तक किसी व्यक्ति विशेष के कारण परेशान चल रहे थे या फिर हाथ बंधे होने के कारण अपना बेहतर नहीं दे पा रहे थे तो आपकी उस समस्या का समाधान अचानक से निकल आएगा और आप स्वतंत्र रूप से अधिक ताकत के साथ अपना काम कर सकेंगे। आप पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के कद एवं पद में वृद्धि हो सकती है। माह के मध्य का थोड़ा समय भले ही आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहे लेकिन अंतत: आपको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी।

इस दौरान आपको किसी से उलझने की बजाय खुद के काम पर फोकस करना उचित रहेगा। इस माह मार्केटिंग और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए अधिक शुभ साबित होगा। माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ एवं लाभ का कारण बनेगी। इस दौरान अच्छी आय होने के साथ आपकी आर्थिक बचत भी खूब होगी। पैतृक सपत्ति की प्राप्ति होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहने वाला है।

इस माह आपकी प्रेम की गाड़ी कभी पटरी पर सरपट दौड़ती हुई तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। हालांकि आप अपनी तरफ से हर संबंध को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करते नजर आएंगे लेकिन कुछेक बातों को लेकर घर-परिवार के सदस्य अपनी असहमति प्रकट कर सकते हैं। (March 2024)   परिवार में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव आने के बावजूद भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे तो वहीं कठिन समय में जीवनसाथी और ससुराल पक्ष आपका संबल बनेगा। कर्क राशि के जातकों इस माह स्किन या फिर कहें एलर्जी से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। (March 2024)   इस माह आप पाएंगे कि जीवन के एक छोर पर सबकुछ अच्छा चल रहा है तो दूसरे छोर पर तमाम तरह की अड़चनें आ रही हैं। कहीं पर आपके शत्रु या फिर कहें विरोधी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनते हुए दिखाई देंगे तो कहीं मित्रों की मदद से असंभव कार्य भी संभव होते हुए नजर आएंगे। मार्च महीने का पहले सप्ताह की बात करें तो इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा काबू पाने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अचानक से कुछेक बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक से अनचाही जगह पर तबादले अथवा अतिरिक्त कार्य का बोझ मिल जाने के कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।

कारोबार से जुड़े लोगों को इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। कर्क राशि के जातकों को इस माह अपनी योजनाओं के पूरे होने से पहले उसका खुलासा नहीं करना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़चन डाल सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को इस माह धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा माह के अंत में उन्हें उधार मांगना पड़ सकता है। माह के मध्य में आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है तो वहीं माह के उत्तरार्ध में आपके सामने घर-परिवार से जुड़ी कुछ बड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिनका समाधान निकालने के लिए आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है।

इस दौरान कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार अथवा अपने प्रेम संबंध पर कम ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान किसी बात को लेकर भाई-बहनों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। (March 2024)   हालांकि तमाम कठिन परिस्थितियों में आप पर माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की दरार न आए तो अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें तथा परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए अपना कदम आगे बढ़ाएं। सिंह राशि के जातकों को पूरे माह अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने से बचना चाहिए अन्यथा लापरवाही बरतने पर उन्हें अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। माह के दूसरे एवं चौथे सप्ताह में आपकी तबीयत थोड़ी नरम रह सकती है। इस दौरान अपनी सेहत एवं खानपान का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: रोजाना उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए मार्च महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। (March 2024)   इस दौरान करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस दौरान अचानक से आपके सिर पर कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। मार्च महीने के प्रारंभ में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। हालांकि इस दौरान आपको खुद की सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों को मार्च महीने के प्रारंभ में अपने कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। हालांकि इस माह आप पर सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। जिनकी मदद से आप हर एक चुनौती का सामना आसानी से कर सकेंगे।

माह का दूसरा सप्ताह आर्थिक दृष्टि से शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आपका फंसा हुआ धन निकल आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा लाभ होगा। जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं या फिर जो विदेश में जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं उन्हें मार्च महीने के मध्य में विशेष सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान विदेश यात्रा भी संभव है। मार्च महीने के उत्तरार्ध में आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस दौरान आय ज्यादा खर्च कम होगा। जिससे आपके संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है।

मार्च महीने की शुरुआत में किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ आपकी तकरार हो सकती है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करना उचित रहेगा। आपके लिए इस दौरान स्वजनों को साथ बनाए रखना चुनौती भरा कार्य रहेगा। लोग आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। इस दौरान आपके अपने भी आपसे छिटक सकते हैं। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी और तमाम तरह के आपसी मतभेद और मनभेद दूर होंगे। इस दौरान आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें तथा श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं उनके मंत्र का जप करें।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने में अपने कार्यों में मनचाही सफलता पाने के लिए अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। (March 2024)   महीने के पहले सप्ताह में अचानक से कुछ एक बड़ी समस्याएं आपके सिर पर आ सकती हैं, जिनका समाधान खोजने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण भर रह सकता है। इस दौरान भूलकर भी जोखिम भरा निवेश न करें तथा धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। माह के मध्य में उन्हें कई बार अपनी परफारमेंस को लेकर संतुष्टि नहीं होगी। इस दौरान सीनियर अथवा जूनियर के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

व्यवसाय के लिए मार्च महीने का उत्तरार्ध राहत भरा रह सकता है। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। इस दौरान आपकी यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। आपकी दैनिक आय बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को माह के उत्तरार्ध में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको अपने स्वजनों के साथ विनम्रता के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। किसी तीसरे व्यक्ति के दखलंदाजी के कारण बेवजह की प्रेम संबंध प्रभावित हो सकता है।

लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचने के लिए दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर विनम्रता के साथ कहें तथा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के किसी पर्यटन अथवा तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। सेहत की दृष्टि से मार्च महीने का समय प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीड़ित रह सकते हैं।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन विधि-विधान के साथ व्रत रखें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च का महीना सौभाग्य के नए द्वार खोलने का काम करेगा लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी करने से बचना होगा। (March 2024)   आपके जीवन में आने वाला हर अवसर अपने साथ कुछ चुनौतियां भी साथ लेकर आएगा। जिसका सामना आपको धैर्य और विवेक के साथ करना होगा। वृश्चिक राशि के जातको को माह के पहले सप्ताह में अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उनका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस पूरे माह कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। थोक कारोबारियों के लिए यह माह समय थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। ऐसे में इस माह किसी भी योजना अथवा कारोबार में सोच-समझकर धन लगाएं।

नौकरीपेशा लोगों को माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में तमाम तरह का दबाव झेलना पड़ सकता है। इस दौरान संस्था में बदलाव या फिर आजीविका के क्षेत्र में किसी तरह का नया प्रयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानी उठानी पड़ सकती है। (March 2024)   कामकाज के सिलसिले में इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा फल पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी मार्च का महीना मिलाजुला रहने वाला है।

इस माह आपके स्वजनों की आपसे ढेर सारी उम्मीदें लगाएंगे, जिनके पूरे न होने पर आपसी रिश्ते में खटास-मिठास आ सकती है। माह के पूर्वार्ध में संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताएगी। इस माह आपको नए रिश्ते बनाते समय पुराने रिश्तों की उपेक्षा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में पछतावा हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने अपने साथी के प्रति इमानदार रहें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस पूरे माह अपनी सेहत और खानपान का पूरा ख्याल रखना होगा अन्यथा शारीरिक के साथ मानसिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने की शुरुआत काफी शुभ रहने वाली है। (March 2024)   इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर से बेहतर काम के लिए शाबाशी मिल सकती है। इस दौरान आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में यह समय मार्केटिंग करने वालों, मीडिया पर्सन और राजनेताओं के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। माह के पहले सप्ताह में करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा कुछ नया सीखने के लिए प्रयासरत हैं तो इस माह के पूर्वार्ध में पूरी हो सकती है।

धनु राशि के जातकों को इस पूरे माह धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें आर्थिक दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें और जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचें। मार्च महीने के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन की आवक कम और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए शुरु से ही धन का प्रबंधन करके चलें।

मार्च महीने के उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान किसी बात के लिए आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो इस दैरान कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए माह के उत्तरार्ध में अपने करियर-कारोबार में मन लगाकर काम करें और दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। सेहत की दृष्टि से यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। मार्च महीन में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु भगवान की पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अत्यंत ही शुभता लिए है। (March 2024)   जिसमें आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन इन्हें भुनाने के लिए आपको संकोच और आलस्य से तौबा करना होगा। साथ ही साथ अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठों की सलाह का सम्मान करते हुए उस पर अमल करना होगा। सही मायने में आपके लिए अवसर और चुनौतियां दोनों ही रहने वाली हैं। ऐसे में आपको अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करते हुए सही दिशा में आगे बढ़ना होगा।

मार्च महीने के पूर्वार्ध थोड़ा ज्यादा भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में आपको लंबी और छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। (March 2024)  यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली रहेगी, जिसके कारण आपके मन में थोड़े निराशा के भाव आ सकते हैं, लेकिन माह के मध्य से चीजें आपके अनुकूल होने लगेंगी। यह समय करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह कामना इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरी हो जाएगी। इस दौरान आपकी पदोन्नति के योग बनेंगे।

कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। हालांकि मार्च महीने के उत्तरार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहने वाली है। इस दौरान आप कारोबार का विस्तार करने, सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय करने अथवा किसी योजना में बड़ी धनराशि लगा सकते हैं। (March 2024)   यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मार्च माह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च का महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

इस माह आपको अपने प्रेम और पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए। मार्च महीने की शुरुआत में किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ वाद-विवाद हो सकता है। हालांकि माह के उत्तरार्ध तक किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट से बचने के लिए जीवनशैली सही रखें तथा ध्यान और योग करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। (March 2024)  इस माह आप दूसरों को कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा करना आपके लिए मुश्किल का सबब बने। साथ ही साथ बात-व्यवहार करते समय लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं अन्यथा बनती बात भी बिगड़ जाएगी। मार्च माह के प्रारंभ आपके द्वारा कोई भूल या फिर कहें गलती आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। ऐसे में इस दौरान कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करें तथा अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे ऐसे में उनसे भी खूब सतर्क रहें तथा अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा न करें।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान शार्टकट तरीके से अथवा नियमों के विपरीत जाकर धन कमाने से तौबा करनी चाहिए अन्यथा आपको धन एवं मान दोनों प्रकार की हानि का सामना करना पड़ सकता है। मार्च महीने के पूर्वार्ध का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति आदि को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद हो सकते हैं, जिसे निबटाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

हालांकि माह के मध्य तक चीजें आपके पक्ष में आती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आप करियर-कारोबार में तेजी से प्रगति करेंगे। (March 2024)  आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। इस सिलसिले में की गई यात्राएं अत्यंत ही शुभ साबित होंगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा। बाजार में आपकी धाक जमेगी। इस दौरान आपके धन एवं संपत्ति में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।

प्रेम संबंध की दृष्टि से मार्च महीने का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, हालांकि माह के उत्तरार्ध तक आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस माह किसी पुराने रोग को उभरने का भय बना रहेगा। ऐसी स्थिति में उसकी अनदेखी न करें और समय से उसका इलाज कराएं अन्यथा वह आपके शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकता है।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं शमीपत्र चढ़ाएं तथा शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीने में अपने करियर-कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा अन्यथा आपको धन एवं मान दोनों प्रकार की हानि का सामना करना पड़ सकता है। (March 2024)  यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपना काम समय पर बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। (March 2024)  कामकाजी महिलाओं के लिए मार्च महीने के पूर्वार्ध का समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान उन्हें अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत का अपेक्षा से कम फल मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इस दौरान कारोबार से संबंधित कागजी काम पूरे करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ कोई विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी योजना में धन लगाने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले किसी वित्त सलाहकार या शुभचिंतक से जरूर राय लेनी चाहिए। मार्च महीने के मध्य में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन की आवक कम और खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। संतान से जुड़ी समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।

मार्च महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहने वाला है। (March 2024)  इस माह आप अपने तरफ से संबंधों को बेहतर बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो पूरे महीना प्रेम संबंध की दृष्टि से अनुकूल है। अपने प्रेम अथवा वैवाहिक संबंध का बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें और उसकी भावनाओं को समझें।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी को जल चढ़ाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़ किसानों को जल्द मिलेगी धान की अंतर राशि, 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राशि का होगा भुगतान

0
webmorcha.com
धान खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को जल्द ही धान बोनस को लेकर खुशखबरी मिलने वाली है। प्रदेश के लाखों किसानों के लिए सरकार ने धान बोनस राशि भुगतान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। जिसके तहत किसानों के खाते में बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी। CM साय ने कुछ दिन पहले ही इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा ​था कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।

यहां पढ़ें: देश के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा Chhattisgarh प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

देश के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

1
webmorcha.com
CM विष्णुदेव

रायपुर। CM विष्णु देव साय 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में बनाई जगह छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत कम समय में ही लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने लगे हैं। CM ने अपने दो महीने के कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता के दिल में जगह बना ली है। सीएम साय अपने इस छोटे से कार्यकाल में न केवल आदिवासियों का बल्कि आम जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 77वें नंबर पर काबिज हैं।

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

https://www.facebook.com/webmorcha

मुख्यमंत्री  साय ने सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र किया वितरित कहा- उज्ज्वल होगा बच्चों का भविष्य, बस्तर का पूर्ण विकास है हमारी प्राथमिकता

webmorcha
मुख्यमंत्री  साय

सरकार की जनता के प्रति  संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा गांव से आए स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने बच्चों को सोलर होम लाइट उपहार में दिए।

50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र  का वितरण

ये बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के साथ ही आधुनिक दुनिया भी चमत्कार से भरी है दोनों से सीखते चलें तो उज्ज्वल भविष्य का रास्ता स्वतः खुलता जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र  का वितरण किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। बस्तर का पूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के आदिवासी अंचल के नागरिकों को सभी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर के विकास के लिए हमने नियद नेल्ला नार- आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद है की शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचल में रह रहे लोगों को सुगमता से मिले।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ये बातें आज यहां राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर में सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड से राजधानी रायपुर भ्रमण पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सुकमा जिले 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु सोलर होम लाइट संयंत्र वितरित किया।

हम एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के लोगों को अच्छी सड़क, बिजली,पेयजल और पक्का आवास मिले। उनके पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो। बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे स्कूल हों। सभी का आधार कार्ड और राशन कार्ड बने, ताकि दूरस्थ क्षेत्र में रह रहे हमारे आदिवासी भाई-बहन भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। बस्तर क्षेत्र के विकास से ही हम एक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा से आए विद्यार्थियों को सोलर लाइट संयंत्र प्रदान करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोलर लाइट के प्रकाश से आप सभी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर पाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभव भी जाने। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई विद्यार्थियों को पहली बार बस्तर से बाहर देश-दुनिया देखने का अवसर मिला है। इस मौके का पूरा लाभ उठाकर सीखने का प्रयास करें।

सुकमा जिले के विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं हम उपलब्ध कराएंगे।आप यहां से राजधानी रायपुर भ्रमण के नए अनुभवों को साथ लेकर जाएंगे। घर जाकर अब सोलर लाइट के उजाले में खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। आपको बेहतर भविष्य देना ही हमारा लक्ष्य है।

सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण

उल्लेखनीय है कि आज बस्तर के सुकमा जिले के सुदूर अंचल में स्थित कोंटा विकासखंड के ग्राम पुवर्ती, सिलगेर और टेकलगुड़ा के 50 विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य हेतु क्रेडा द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर होम लाइट संयंत्र का वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। इस सोलर होम लाइट संयंत्र में 200 वाट का एक सोलर पैनल, 12.28 वोल्ट की बैटरी, 5 एलईडी लाइट, एक डीसी पंखा, एक डीटीएच और एक मोबाइल चार्ज शामिल है।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंहदेव, श्री नितिन नबीन सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Rashifal, March 2024: मेष राशि के जातकों को कारोबार में मिलेगी सफलता

1
webmorcha.com
Rashifal, March 2024

Rashifal, March 2024: मार्च के महीने में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा तो वहीं मीन राशि में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति और शुक्र-मंगल की युति से सिंह और कुंभ सहित सभी राशियों के लोगों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है राशिफल…

मेष

मेष राशि के लोगों को मार्च (March 2024) महीने के पूवार्ध में अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आप तमाम चीजों को लेकर खुद को कन्फ्यूजन की स्थिति में पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में गलत निर्णय लेने की बजाय शुभचिंतकों की सलाह लें तथा चीजों को पेंडिंग रखने की भूल बिल्कुल न करें। यदि आप माह के पूर्वार्ध में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको उसमें सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान प्रयास करने आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्राएं शुभता एवं लाभ लिए रहेंगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी यह समय शुभ है। इस दौरान आप अपने सीनियर को साध कर कोई बड़ा काम निकलवाने में कामयाब हो जाएंगे।

मार्च (March 2024)  के उत्तरार्ध में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान अपना काम सहकर्मियों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपको शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा अन्य बीमारी या फिर चोट-चपेट के चलते आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नशे आदि से दूर रहें।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च (March 2024)  महीने के पहले सप्ताह को यदि छोड़ दें तो शेष पूरा महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि इस माह आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के मध्य में आपको अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नए लोगों के साथ दोस्ती या प्रेम का इजहार करने के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होने दें और जीवनसाथी की शंकाओं का समाधान करते रहें।

उपाय: रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और दैनिक पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

हर चौथा वर्ष फरवरी में क्यों बढ़ जाता है 1 दिन? जानें क्या है रहस्य

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

नहीं रहे पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा CM ने निधन पर जताया दुःख

0
webmorcha
अरूण कुमार शर्मा

रायपुर। CM विष्णु देव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने डॉ शर्मा के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

CM  साय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ अरुण कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं, जिन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में अपितु देश के विभिन्न स्थलों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में सिरपुर और राजिम में उन्होंने उत्खनन के कार्य कराए। पुरातत्व के क्षेत्र में डॉ. अरुण शर्मा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

हर चौथा वर्ष फरवरी में क्यों बढ़ जाता है 1 दिन? जानें क्या है रहस्य

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

हर चौथा वर्ष फरवरी में क्यों बढ़ जाता है 1 दिन? जानें क्या है रहस्य

2
webmorcha.com
हर चौथा वर्ष फरवरी

आज फरवरी का आखिरी दिन है। इस वर्ष यह माह बहुत खास है. खासकर उन लोगों के लिए जिनका जन्मदिन 4 साल में एक बार अर्थात 29 फरवरी को आता है. आमतौर पर फरवरी माह में 28 दिन होते हैं, लेकिन जिस साल लीप ईयर (Leap Year) होता है, उस साल फरवरी माह में 29 दिन होते हैं. यह साल भी लीप ईयर है इसलिए इस साल भी फरवरी का महीना 29 दिनों का है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर 29 फरवरी का दिन हर चार साल में एक बार क्यों आता है? अगर हम इस एक एक्स्ट्रा दिन पर विचार न करें तो क्या होगा? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते, तो आप हमारे इस लेख के जरिए इस सभी सवालों के जवाब जान सकते हैं.

जानें क्या है लीप ईयर और क्यों है जरूरी?

दरअसल, लीप ईयर (Leap Year) एक ऐसा साल होता है, जिसमें 366 दिन होते हैं, जिसमें सामान्य साल (365 दिन) से एक दिन अधिक होता है. हर चौथे साल फरवरी महीने में एक दिन (29 फरवरी) जोड़ा जाता है, ताकि पृथ्वी की सूर्य की परिक्रमा के समय (जिसे खगोलीय वर्ष कहा जाता है) और हमारे कैलेंडर वर्ष के बीच तालमेल बना रहे.

इसलिए हर 4 साल बाद आती है 29 फरवरी

पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में कुल 365 दिन, 5 घंटे और 48 मिनट लगते हैं. 365 दिन को एक साल के तौर पर माना जाता है. हालांकि, अगर हम 365 दिन का साल ही हमेशा मानते रहते, तो धीरे-धीरे मौसम और कैलेंडर की तारीखों के बीच तालमेल बिगड़ने लगता. इसलिए, हर चौथे साल में 29 फरवरी का एक एक्स्ट्रा दिन जोड़कर इस अंतर को समायोजित किया जाता है. इन 5 घंटों और 48 मिनट का अंतर चार साल में लगभग 1 दिन के बराबर हो जाता है.

यहां पढ़ें: घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

यदि इस एक एक्सट्रा दिन पर ना करें विचार…

अब एक सवाल मन में उठता है कि अगर हम इस एक एक्स्ट्रा दिन को ना जोड़ें, तो क्या होगा? बता दें कि अगर फरवरी महीने एक दिन नहीं बढ़ाया गया, तो हम हर साल कैलेंडर से लगभग 6 घंटे आगे निकल जाएंगे. वहीं, आने वाले 100 सालों में हम 24 दिन आगे निकल जाएंगे. इसके चलते मौसम को महीनों के साथ जोड़कर रखना मुश्किल हो जाएगा और अगर ऐसा हुआ, तो गर्मी का मौसम अगले 500 सालों बाद मई-जून में ना आकर दिसंबर में आएगी.

क्या है लीप ईयर की पहचान?

इसके अलावा बता दें कि हर चौथे साल लीप ईयर नहीं होता है. कुछ अपवाद भी हैं. अगर को साळ 400 से डिवाइड होता है, तो वह लीप ईयर होगा. वहीं, अगर साल 400 से डिवाइड नहीं हो रहा है, लेकिन 100 से डिवाइड हो रहा है, तो वह लीप ईयर नहीं होगा.

उदाहरण के लिए:

– 2024 एक लीप ईयर है क्योंकि यह 4 से डिवाइड हो सकता है.

– लेकिन, 2100 एक लीप ईयर नहीं होगा, क्योंकि यह 4 से डिवाइड हो सकता है, लेकिन 100 से भी डिवाइड हो रहा है.

– वहीं, 2400 एक लीप ईयर होगा, क्योंकि यह 400 से डिवाइड हो सकता है.

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

अंक ज्योतिष: गुरुवार 29 फरवरी इस अंक वालों के लिए विशेष होगा समय, जानें लक्की रंग और नंबर

0
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish आज

अंक ज्योतिष: गुरुवार 29 फरवरी: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों अर्थात 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक ज्योतिष…

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

वर्तमान में ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। (ank jyotish) नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

इस समय बदलाव ज़रूरी है इसलिए इसके लिए तैयार रहें। (ank jyotish) इस समय आप महीने के सबसे अच्छे दिनों का मज़ा ले रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमें, पार्टी और मज़े करें। आज समझदार लोगों की बात सुनना ज़रूरी और आवश्यक ज्ञान प्रदान करेगा। सुंदरता आप को प्रभावित कर सकती है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

इस समय आप समाजिक मूड में हैं और हालिया सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार है। (ank jyotish) आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कगार पर हैं जो शायद विवाह से जुड़ा हो सकता है। अनुबंध और बिक्री के कार्यों की समीक्षा करें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

खर्च कम करें और बुरे दिन के लिए कुछ धन बचाएं। (ank jyotish) कार्य में योगदान और उपस्थिति के लिए आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। आपके उत्साह के कारण आपके काम और भी बेहतर होंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

अपने कार्य और कैरियर में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह सर्वोत्तम समय है। (ank jyotish) मामूली मुद्दों की जगह उन विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जिनका प्रभाव आपके जीवन पर सबसे अधिक है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

यहां पढ़ें: घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

किसी रिश्ते के ख़त्म होने से आप अकेला और उदासीन महसूस कर सकते हैं। (ank jyotish) परिवार के साथ समय बिताएं।  कड़ी मेहनत करना जारी रखें और दुश्मनों की बातों को नजरअंदाज करें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

आपके नेतृत्व कौशल सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं और आपको पुरस्कार प्रदान करेंगे। (ank jyotish) नए रिश्तों के बनने की संभावना हैं किंतु लापरवाह बर्ताव के कारण पछताना पड़ सकता हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

आपका परिपक्व व्यवहार फायदा दिलाएगा। (ank jyotish) अपने नए उत्साह और जुनून से आप सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे।  दोस्तों और परिवार के साथ खाली समय का आनंद लें, लेकिन चोट या दुर्घटनाओं से बचने के लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

आज आपका परिवार और ऑफिस दोनों आपसे आपके समय की मांग करेंगे। (ank jyotish) आपकी संवेदनशीलता आपको पुराने दिनों की याद करा सकती है। सोचें, समझें और उसके बाद ही कोई कार्य करें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- गोल्ड

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

घर से निकलते वक्त दिखें ये संकेत तो समझ लें होने वाली है धन की बारिश

3
webmorcha.com
Dhan Ke Sanket

Dhan Ke Sanket: धन कमाने के लिए हर मनुष्य खूब मेहनत करता है. कई बार वह इसमें सफलता प्राप्त करता है तो कई बार उसे निराशा हाथ लगती है. ऐसे में वे किस्मत को दोष देने लगता है. (Dhan Ke Sanket) लेकिन जब समय अच्छा नहीं चल रहा है तो कितनी भी कोशिश कर लें सफलता मिलती ही नहीं है. ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जो बहुत शुभ माने जाते हैं. ये संकेत घर में धन आगमन का इशारा होते हैं. यदि व्यक्ति को ये संकत दिखने लग जाए तो जान लें कि उसे धन लाभ होने वाला है. तो आइए जानते हैं क्या हैं वे संकेत.

चींटियों का झुंड

कई बार ऐसा होता है कि घर में आपको लाइन से चलती चींटियां नजर आती है. (Dhan Ke Sanket) अगर आपको काली चींटियों का झुंड दिखाई दें या एक लाइन से चलती दिखाई दे तो यह शुभ संकेत हैं. इसका अर्थ है आपको जल्द धन लाभ होने वाली है और आप पर पैसों की बरसात होने वाली है

गाय का रंभाना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय का रंभाना एक शुभ संकेत हैं. अक्सर जब हम घर से बाहर निकल रहे होते हैं तो गाय आकर रंभाने लगती है इसका अर्थ होता है कि खुद मां लक्ष्मी आपके द्वार आईं हैं. ऐसे में गाय को गुड़ और रोटी जरूर खिलाएं.

चिड़िया का घोंसला

यदि आपके घर में चिड़िया ने घोंसला बनाया है तो यह शुभ संकेत होता है. घर में चिड़ियां का घोंसला धन आगमन का संकेत है. ये इशारा है कि आपका रुका हुआ पैसा आपको वापिस मिलने वाला है.

सपने में शुभ चीजों का दिखना

सपने हर मनुष्य देखता है कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे. (Dhan Ke Sanket) सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ होता है. जैसे सपने में शंख, उल्लू, कमल, हाथी, छिपकली आदि का दिखना धन लाभ की ओर इशारा करता है.

तुलसी हरी-भरी हो जाए

घर में लगा तुलसी का पौधा अगर अचानक से खूब हरा-भरा हो जाए तो ये भी शुभ संकेत है. इसका मतलब होता है कि आपके घर सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मौसम की अंगड़ाई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, UP समेत यहां इस तारीख से बारिश का रहेगा दौर

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

मौसम की अंगड़ाई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, UP समेत यहां इस तारीख से बारिश का रहेगा दौर

2
Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

मौसम की अंगड़ाई: मार्च का महीना प्रारंभ होने वाला है, लेकिन इससे पहले मौसम ने करवट ली है और लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है. इस बीच मौसम विभाग ने कई प्रदेशों में 1 से 3 मार्च तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. इसके साथ ही पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस और नीचे जा सकता है. हालांकि, दूसरे सप्ताह से मौसम साफ हो जाएगा और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी.

एक से तीन मार्च तक इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार, एक से तीन मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है.

 

webmorcha.com
बारिश

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए हुए हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इससे पहले मंगलवार सुबह बादल छाने की वजह से तापमान में कुछ डिग्री का इजाफा हुआ और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि, दिन के समय कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद शाम को एक बार फिर ठंड बढ़ गई. इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार की सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है.

जम्मू-कश्मीर में आज भी हो सकती है भारी बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली और यह आज भी जारी रह सकता है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 3 मार्च तक घाटी में खराब मौसम की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है. इस बीच किसानों को 3 मार्च तक अपनी कृषि गतिविधियों पर विराम लगाने का सुझाव भी दिया गया है. बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर या कैस्पियन सागर में आने वाला एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान है जो भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में बारिश/बर्फबारी का कारण बनता है.

किसानों को हो सकता है भारी नुकसान

बेमौसम बारिश और ओला गिरने से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है. ओलावृष्टि की वजह से गेहूं, प्याज, ज्वार और चना जैसे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके साथ ही आम और नींबू के पेड़ों को भी नुकसान हो सकता है. बीते दिनों हुई बारिश के बाद भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था और इस कारण से सब्जियों को नुकसान पहुंचा था और बाजार में सब्जियां महंगी हो गई थीं. हालांकि धान फसल के लिए इस बारिश को फादेंमंद बताया जा रहा है।

अंक ज्योतिष: बुधवार 28 फरवरी इस अंक वालों के लिए विशेष होगा समय, जानें लक्की रंग और नंबर

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें