Home Blog Page 769

Kisan Andolan: किसान हुए उग्र, तस्वीर में देखें, ये किसान MSP लेने निकले हैं या कुछ और, किसने दी JCB-पोकलेन मशीन ले जाने की इजाजत

0

Farmer Protest: MSP मांग रहे किसानों के पास अलग तरह की जेसीबी मशीन देख लोग हैरान हैं. हां, सड़क पर लगाए अवरोधकों से नाराज किसान अब आर-पार के मूड में दिख रहे हैं. आज वे पंजाब-हरियाणा सीमा से आगे दिल्ली की तरफ बढ़ने वाले हैं. इससे पहले दिखी तस्वीरों ने पुलिस की भी टेंशन बढ़ा दी है.

बैरिकेड तोड़ने की तैयारी में किसान?

हां, अंबाला पुलिस ने किसान आंदोलन में पोकलेन और जेसीबी जैसी भारी मशीनों के इस्तेमाल को देखते हुए एक केस दर्ज किया है. इसे चलाने वाले संदिग्धों के फोटो भी जारी हुए हैं. माना जा रहा है कि अगर ये मशीनें आगे बढ़ीं तो सरकारी संपत्ति को नुकसान होगा और बैरिकेड तोड़े जा सकते हैं.

कैसी होती हैं ये मशीनें

पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल आमतौर पर इंडस्ट्री और सुरंग बनाने आदि जैसे बड़े कामों में होता है. इसकी कीमत भी 50 लाख के करीब होती है. किसानों के बीच ऐसी मशीनें देखे जाने से कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं. इन मशीनों से पुलिस द्वारा लगाई गई सीमेंट की दीवार तोड़ी जा सकती है. इससे बवाल बढ़ सकता है.

 

बड़ी मशीनें जब्त होंगी?

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंजाब के अपने समकक्ष गौरव यादव को पत्र लिखकर पंजाब पुलिस से उन बुलडोजर और मिट्टी खोदने वाले उपकरणों को जब्त करने को कहा है, जिन्हें किसान अवरोधकों को नुकसान पहुंचाने के लिए लाए हैं. ऐसे उपकरण सुरक्षा बलों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.

ये कैसा शांतिपूर्ण प्रदर्शन?

एक तरफ किसान नेता अशोक बुलारा जैसे लोग कह रहे हैं कि उनकी मांगें सरकार स्वीकार करें या उन्हें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली की ओर जाने की अनुमति दी जाए. हालांकि पोकलेन-जेसीबी मशीनें देख इन किसानों की मंशा पर शक गहराने लगा है.

पुलिस ने सील किया बॉर्डर

दिल्ली और हरियाणा के बीच बॉर्डर के दो रास्तों टिकरी और सिंघु पर भारी पुलिस बल तैनात हैं. इसे सील कर दिया गया है. वहां कंक्रीट और लोहे की कील के कई लेवल के अवरोधक लगाए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जरूरत हुई तो आज गाजीपुर सीमा भी बंद की जा सकती है.

 

200 किमी दूर हैं किसान

सरकार ने जो प्रस्ताव दिया है, किसान नेता उस पर राजी नहीं हैं. फिलहाल किसान दिल्ली से 200 किमी से ज्यादा दूरी पर हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि वे सड़क पर लगाए गए अवरोधकों को पार ना कर सकें. अब तक किसान हरियाणा के साथ लगती पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. कोर्ट ने कहा है कि मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली राजमार्गों पर नहीं चलाई जा सकतीं. किसान बस या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करके दिल्ली जा सकते हैं. फिर भी किसान अड़े हुए हैं.

‘हमें दिल्ली आने दे सरकार’

शंभू बॉर्डर पर आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, ‘हमारा इरादा किसी तरह की अराजकता पैदा करने का नहीं है… हमने 7 नवंबर से दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाया है. अगर सरकार कहती है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला तो इसका मतलब है कि सरकार हमें नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. ये ठीक नहीं है कि हमें रोकने के लिए इतने बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए गए हैं. हम शांति से दिल्ली जाना चाहते हैं, सरकार बैरिकेड हटाकर हमें अंदर आने दे… नहीं तो हमारी मांगें मान लें… हम शांत हैं… अगर वे एक हाथ बढ़ाएंगे तो हम भी सहयोग करेंगे. हमें धैर्य के साथ स्थिति को संभालना होगा. मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे नियंत्रण न खोएं.’

 

1.5-2 लाख करोड़ ज्यादा रकम नहीं…

आज के ‘दिल्ली चलो’ मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ‘हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. हम बैठकों में शामिल हुए, हर बिंदु पर चर्चा हुई और अब फैसला केंद्र सरकार को लेना है. हम शांत रहेंगे…प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और हमारी मांगों को स्वीकार करना चाहिए. 1.5-2 लाख करोड़ रुपये ज्यादा बड़ी रकम नहीं है. इन बाधाओं को हटाकर हमें दिल्ली की ओर मार्च करने की अनुमति दी जानी चाहिए. तस्वीर में देखिए बॉर्डर पर पुलिस की तैयारी.

राजकुमार बुध की चाल, इन राशियों के किस्मत का द्वार खुलेगा

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

राजकुमार बुध की चाल, इन राशियों के किस्मत का द्वार खुलेगा

3
webmorcha.com
बुध (Mercury)

बुध (Mercury) बुधवार सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध का कुंभ राशि में आना एक साथ कई बड़े बदलाव लाने वाला माना जा रहा है। बुध स्‍वभाव से शुभ माने जाते हैं। बुध की स्थिति मजबूत होने पर जातकों के ज्ञान में वृद्धि होती है और करियर कारोबार में अपार सफलता प्राप्‍त होती है। बुध शुक्र के साथ मिलकर लक्ष्‍मी नारायण राजयोग बनाएंगे और बुध (Mercury) सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्‍य राजयोग बनाएंगे। लक्ष्‍मी नारायण राजयोग के होने से जातकों के धन में वृद्धि होगी तो बुधादित्‍य राजयोग के प्रभाव से करियर और कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। आइए देखते हैं बुध के गोचर से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) के गोचर से मेष राशि के लोगों को करियर में अपार सफलता प्राप्‍त होगी और आपका जीवन प्रसन्‍नता में बीतेगा। करियर में आपको मनचाहे अवसरों की प्राप्ति होगी और भाग्‍य साथ देगा। बिजनस में आपको खासा लाभ होगा और आप कारोबार जो भी कुछ नया करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा और पैतृक संपत्ति के मामले में आपकी जीत होगी। आप जो भी कमाएंगे उससे आपकी जरूरतें पूरी हो जाएंगी। आपके परिवार के लोगों के साथ रिश्‍ते मधुर होंगे। सेहत के मामले में आपको लाभ होगा। उपाय के रूप में हर बुधवार को गुड़ का दान करें।

वृष राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) गोचर वृष राशि वालों के जीवन में सफलता के अवसर लेकर आएगा और आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख समृद्धि में इजाफा होगा। करियर और परिवार के मामले में बुध का गोचर शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। आपका काफी समय यात्राओं में बीतेगा। करियर में भी आप उच्‍च सफलता प्राप्‍त करेंगे। आपको ऑफिस में प्रमोशन भर मिल सकता है और बिजनस में भी अच्‍छा मुनाफा होगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा और धन कमाने के कई अवसर आपको मिलेंगे। उपाय के रूप में हर बुधवार को सफेद अनाज दान करें।

मिथुन राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) ग्रह मिथुन राशि के स्‍वामी माने जाते हैं और बुध का राशि परिवर्तन होने से आपको इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी और कारोबार में इजाफा होगा। भाग्‍य साथ देगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। आपके लाभ में वृद्धि होगी और करियर में सफलता का मुकाम हासिल होगा। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको लाभ मिलने की संभावना है। विदेशी स्रोत से धन कमाने के अवसर आपको मिलेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में भी यह दौर शानदार साबित होगा। उपाय के रूप में हर बुधवार को हरे मूंग दान करें।

कर्क राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) गोचर कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में लाभप्रद होगा और आपके सुख में वृद्धि होगी। आपको करियर और कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आपके निजी जीवन में भी सुकून शांति रहेगी। जो भी काम ईमानदारी से करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। जो लोग व्‍यापार करते हैं उन्‍हें धन कमाने के कई अवसर प्राप्‍त होंगे। प्रेम संबंधों की बात करें तो आपको हर मामले में साथी का सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। उपाय के रूप में बुधवार को चावल दान करें।

सिंह राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) के कुंभ राशि में प्रवेश से बने बुधादित्‍य योग का सिंह राशि वालों को जबर्दस्‍त लाभ होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। बिजनस में पार्टनर्स के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और आपको पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्‍त होंगे। आर्थिक मामलों में यह गोचर आपके लिए लाभ देने वाला माना जा रहा है। आपको ऑफिस में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आप पैसों की अच्‍छी बचत कर पाएंगे। लाइफ पार्टनर्स के साथ आपके संबंध पहले से और मजबूत होंगे। उपाय के रूप में हर बुधवार को हल्‍दी के दूध का सेवन करें।

कन्‍या राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) गोचर के प्रभाव से कन्‍या राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आपके स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट आ सकती है और आपको करियर में समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी नौकरी से थोड़े से असंतुष्‍ट हो सकते हैं और आर्थिक मामलों में आपके ऊपर बोझ बढ़ सकता है। आप पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे और फालतू खर्च अधिक होगा। प्रेम संबंधों के मामले में पार्टनर के साथ आपके तालमेल में कमी आ सकती है। उपाय के रूप में हर बुधवार को बुध ग्रह की शांति के लिए हवन करें।

तुला राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) गोचर के प्रभाव से तुला राशि के लोगों को मिलेजुले फल की प्राप्ति होगी और आपको करियर के मामले में लाभ होगा। किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे और आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है। पैसों का खर्च सोचकर करें, वरना आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के रूप में हर बुधवार को हरी दाल का सेवन करें।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) का गोचर आपकी राशि से चौथे स्थान पर होने वाला है। इस दौरान व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होंगे और नई टेक्नोलॉजी के साथ व्यापार का विस्तार कर पाएंगे, जिससे आप अपने कार्य व्यवसाय कुछ विशेष कर पाएंगे। अगर आपने साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो उसमें इच्छित लाभ प्राप्त होंगे और आप अपने पार्टनर से संतुष्ट भी रहेंगे। नौकरी पेशा जातक करियर में अच्छी में ऊंची छलांग लगा पाएंगे और आपकी सुख सुविधाओं में अच्छा इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में सुख शांति रहेगी और माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि के लोगों के लिए बुध (Mercury) का गोचर सफलता और लाभ देने वाला माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में यह गोचर आपके लिए शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। आपकी आय में वृद्धि होगी और कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। आप धन की अच्छी बचत भी कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी निवेश के जरिए धन कमाने के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए बुध (Mercury) का यह गोचर अशुभ प्रभाव में वृद्धि करने वाला माना जा रहा है। आपके फालतू खर्च अचानक से बढ़ जाएंगे और आपको धन की हानि हो सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। इससे आपका तनाव कुछ कम होगा। अगर ऑफिस में आपका किसी से विवाद चल रहा था तो वह अब दूर होगा। आप बेहतर भविष्‍य के निर्माण के बारे में सोच पाएंगे। प्रेम संबंधों में विवाद बढ़ सकते हैं। उपाय के रूप में हर बुधवार को बुध ग्रह का ध्‍यान करते हुए वस्‍त्र दान करें।

कुंभ राशि पर प्रभाव

बुध (Mercury) का गोचर आपकी राशि के लग्न भाव में हो रहा है। इस दौरान आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आप भूमि, भवन और वाहन की खरीद कर पाएंगे। अपने कार्यों को लेकर हमेशा ऊर्जावान रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। रोजाना पूजापाठ करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और आलस्य दूर होकर ज्ञान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोत्‍तरी होगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में आपसी संबंध बेहतर होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के लोगों के बुध (Mercury) का यह गोचर आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और नौकरी के बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं। आपके खर्च में इजाफा होगा और परिवार में किसी कारण से विवाद बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों की बात करें तो आपका पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आपका कहीं जाने का प्‍लान बना सकता है। हालांकि किसी कारण से आपस में तालमेल में कमी आ सकती है। आपके हाथ से खर्च भी अधिक होगा। उपाय के रूप में हर बुधवार को किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

Ank jyotish 21 फरवरी बुधवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानिए

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Ank jyotish 21 फरवरी बुधवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानिए

1
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish आज

Ank jyotish 21 फरवरी बुधवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों अर्थात 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

धोखे या छल से बचने के लिए सावधानी बरतें। (Ank jyotish) अगर अकेला महसूस कर रहे हैं तो किसी क्लब या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लें। जो भय आपको परेशान कर रहा है उसका सामना करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

जीवन का यह समय आपको काम और परिवार के साथ साथ आत्मविश्वास और विश्वास की कमी में करना सिखाएगा। (Ank jyotish) घरेलू मुद्दों और व्यवसाय-संबंधी आमदनी के बारे में विचार करेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

रिश्ते के अंत होने के कारण दिल के मामले अभी बीच मझदार में हैं। (Ank jyotish) अपने कनेक्शन को बचाने के लिए वो सब करें जो आप चाहते हैं, किंतु अगर ज़रूरत हो तो उसे जाने दें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

अभी आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है। (Ank jyotish) पदोन्नति और वेतन में वृद्धि भी आपके नाम है। यह समय प्रयासों के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छा हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं, इसलिए आपके सभी काम बहुत आसानी से हो जायेंगे। (Ank jyotish) किसी भी एक खास काम में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

यात्रा से पहले या यात्रा के दौरान समस्याएं हो सकती हैं। (Ank jyotish) काम या घर में आपके प्रबंधकीय कौशल किसी भी जटिलता से बचने में उपयोगी सिद्ध होंगे। नेतृत्व करने और कड़ी मेहनत करने की आपकी क्षमता दूसरों द्वारा नोटिस की गई है।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

आज अतिरिक्त आमदनी का योग है। (Ank jyotish) आपकी ख़ुशी आपके द्वारा किये गए निर्णयों पर निर्भर करती है। आपका अपना रवैया यह निर्धारत करेगा की आप सफल होंगे या नहीं।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

कोई रहस्य या गलती अभी आपको परेशान कर रही है। (Ank jyotish) किसी सलाहकार या शिक्षक के साथ अपनी चिंताओं को शेयर करें। बुराईयां या बुरा व्यवहार आपके स्वास्थ्य या प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक हो सकता है।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

अपने काम या नौकरी से आप संतोषजनक रहेंगे क्योंकि आप यह जान चुके है कि सफलता आपके कदम चूमने वाली है। (Ank jyotish) आज आपकी क्षमताओं और गुणों का पूरी तरह से पुनर्जीवन होगा।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly Horoscope: गुडलक के साथ शुरू होगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़ में मिली 6 फीट की 80 किलों की मछली, लोग हुए आवाक

0
छत्तीसगढ़ में मिली 6 फीट की 80
छत्तीसगढ़ में मिली 6 फीट की 80

छत्तीसगढ़। कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत सरोधा जलाशय में शाम को मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में एक बड़ी मछली फंसी, जिसका वजन 80 किलो और लंबाई 6 फिट बताई जा रही है। मछली मिलने के बाद मछली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। देखने के लिए लोगों की भीड़ सरोधा पहुंच गई। बताया जा रहा कि 200 एकड़ में फैले इस सरोधा जलाशय में बहुत से अलग-अलग प्रजाति की मछलियां मिलती हैं। अब तक जलाशय में 40 किलोग्राम तक की ही मछली जाल में फंसी थी, लेकिन सोमवार को सुबह जाल फेंकने के बाद शाम को 80 किलो की मछली मिली।

छत्तीसगढ़ में मिली 6 फीट की 80
छत्तीसगढ़ में मिली 6 फीट की 80

जब जाल निकाला जा रहा था तो बड़ी और वजनदार अज्ञात चीज फंसे होने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे मछुआरे डरते हुए जाल बहार निकले तो देखा बड़ी मछली है। इसके बाद मछुआरों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मार्केट लाने पर देखने वालों की भीड़ लग गई। मछुआरा पवन ने बताया उनकी समिति को सरोधा जलाशय में मछली पकड़ने का ठेका मिला हुआ है। वे और उनके पिताजी वर्षों से मछली पकड़ रहे हैं। पवन खुद भी पिछले 15 साल से मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक इतनी बड़ी मछली नहीं पकड़ पाए थे। पवन ने बताया कि इससे पहले जिले में 45-50 किलो तक की मछली पकड़ी गई थी, लेकिन जो अब मिली है वह आज तक की सबसे बड़ी मछली है। मछली का नाम बीटकार है।

Weekly Horoscope: गुडलक के साथ शुरू होगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Ank shastr: 20 फरवरी इंस अंक वालों के लिए विशेष होगा समय, जानें लक्की रंग और नंबर

0
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष Ank Jyotish आज

Ank shastr: 20 फरवरी मंगलवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों अर्थात 12  है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित Ank shastr

अंक 1

आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है। (Ank shastr) अभी आपके पास धन की अधिकता हो सकती है किंतु लापरवाही या फिजूल खर्ची से बचें। आपकी सेटिंग्स के बारे में सतर्क और जागरूक होने से दुर्घटनाओं या चोरी से बचा जा सकता है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

आज आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। (Ank shastr)  ज्यादा बात न करें, केवल अपने काम में ही ध्यान दें। अपने दोस्तों,परिवार और बच्चों से मिलने की तीव्र इच्छा होगी।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

दिल के मामले अभी पेचीदा साबित हो सकते हैं। (Ank shastr)  कोई रिश्ता खत्म हो सकता है। बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मज़ा लें। यह एक पल है जब आपके नेतृत्व कौशल सच में चमकेंगे।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

आज का दिन आमदनी से जुड़ा रहेगा। (Ank shastr) अपने उधार व आमदनी का अंदाज़ा लगाना और सही आर्थिक फैसला लेना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। उतार और चढ़ाव दोनों की संभावना है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता हैं। (Ank shastr)  अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

नए प्रयासों के लिए आजकल के दिन सर्वश्रेष्ठ है। (Ank shastr) यह दौर बहुत ही समृद्ध और फायदेमंद है क्योंकि इसमें आप नए आयाम खोजेंगे। ध्यान रखें कि आपकी ऊर्जा सही दिशा में जाए ।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

हाल ही में हुए नुकसान के लिए आप दोषी महसूस कर सकते हैं। (Ank shastr) अपनी चिंताओं को आवाज़ दें और इससे आपकी असहाय या अनसुना बनने की भावना कम होगी। विरासत या आय का कोई एक नया स्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

अपनी अच्छी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। (Ank shastr) आज वह दिन है जब आप अपनी इच्छाओं और भावनाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहते है। दिल दिमाग पर हावी हो सकता है जिससे सही दिशा प्राप्त होगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9

किसी खरीददारी या बिक्री के बारे में कोई बड़ा निर्णय आपके दिमाग में है। (Ank shastr) पहले अपने परिवार से सलाह लें। व्यापारिक बैठक में आपकी आवश्यकता हो सकती है क्योंकि कुछ मामले बहुत महत्वपूर्ण हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Weekly Horoscope: गुडलक के साथ शुरू होगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Love Horoscope: इस सप्ताह इन्हें प्यार के मामले में मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक लव राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Weekly Horoscope: गुडलक के साथ शुरू होगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

4

Weekly Horoscope 19 to 25 February 2024: राशिफल के मुताबिक, 19 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों के स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता, तो वहीं, कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह (Weekly Horoscope) बीते हफ्ते की तरह ही शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी भी कार्य में की गई पहल आपके लाभ का कारण बनेगी। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन किसी भी प्रकार की अच्छी पहल करने से न चूकें। सप्ताह के पूर्वार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो यह सप्ताह आपको जीवन में नए अवसर दिलाने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा।

सामान्य से लेकर खास कार्यों में आपको यथोचित प्रगति होती नजर आएगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़कर कार्य कर सकते हैं। घर-परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य को मिली विशेष उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन के क्रय विक्रय का ख्वाब पूरा हो सकता है। यदि आपके प्रेम संबंध की नई शुरुआत है तो आपको संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बन रहेंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

उपायः रोजाना भगवान शिव की उपासना में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

वृषभ

वृष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तरह कुछ मध्यम फल लिए रह सकता है, (Weekly Horoscope) ऐसे में कोई भी बड़ा निर्णय या फिर नई पहल करते समय खूब सोच-विचार कर लें। सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी अथवा अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली अड़चनों के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

सप्ताह के उत्तरार्ध तक स्थितियां नियंत्रण में आती हुई दिखाई देंगी और किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस अवधि में कारोबार किसी स्थायी योजना में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह खूब संभल कर चलना होगा। आपसी संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपना व्यवहार सही रखें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध में अति उत्साह और दिखावे से बचें। घर-गृहस्थी से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना उचित रहेगा।

उपायः रोजाना उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्यतः अनुकूल साबित होना चाहिए। (Weekly Horoscope) सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान नए और पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। घर और बाहर आपको स्वजनों का पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की चाल नाकाम होगी। इस दौरान परिवार संग किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सोचे हुए कार्यों के समय पर पूरा होने पर आपके उत्साह में वृद्धि होगी। इस दौरान पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी सरकारी निर्णय से भी आपको बड़ी राहत मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। पार्टनर आप पर अपना प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

उपायः रोजाना श्वेतार्क गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। (Weekly Horoscope) सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान स्वजनों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। इस दौरान आय की प्राप्ति में व्यवधान आने और व्यय की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आर्थिक तंगी के चलते आप अपने सोचे हुए कार्य समय पर कर पाने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे।

कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए तथा अपने कागज संबंधी काम समय से पूरे करके रखना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में किसी की बात को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और इस दिशा में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।

उपायः रोजाना स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मनोकूल परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह न सिर्फ आय के नये स्रोत बनेंगे बल्कि किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से प्रियजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों की विगत कुछ दिनों से चली आ रही परेशनियां दूर होंगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यात्राएं उनकी प्रगति एवं लाभ का बड़ा कारण बनेंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का निदान होने पर आप राहत की सांस लेंगे।

हालांकि सप्ताह के मध्य का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में इस दौरान आप स्वजनों के साथ विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। इस दौरान आपकी आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर तकरार अथवा स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। हालंाकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी और आप एक बार फिर अपने कार्यों में मनोकूल सफलता और स्वजनों का स्नेह और सहयोग प्राप्त करेंगे।

नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज में बदलाव को लेकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपसी सामंजस्य एवं प्रेम बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है।

उपायः रोजाना केले के पेड़ को जल दें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह इस राशि के जातक इधर कुंआ और उधर खाई जैसी स्थिति के बीच खुद को पाएंगे। ऐसे में उनके द्वारा गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी। किसी भी कार्य में अड़चन या अवरोध की स्थिति में आपको खुद के क्रोध पर काबू करना होगा। इस दौरान जल्दी धन कमाने अथवा शार्टकट तरीके से सफलता पाने का तरीका अपनाने से बचें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

इस सप्ताह आपको धन संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय अथवा किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो इस धन संबंधी लेनदेन तथा कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का ख्याल रखें तथा मौसमी बीमारी को लेकर अधिक सावधान रहें तथा नशे से दूर रहें। इस दौरान स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की खराब तबीयत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपायः रोजाना देवी दुर्गा की उपासना करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

तुला

इस राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और धन-धान्य में तेजी से वृद्धि होती हुई नजर आएगी। यदि आप समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़ें हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान आपके कद एवं पद में वृद्धि होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। लोग आपके द्वारा लिए गये निर्णयों की तारीफ करेंगे। इस दौरान संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें स्वतः दूर होती हुई नजर आएंगी।

यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो सप्ताह के मध्य में इस दिशा में किया प्रयास सफल होगा। इस दौरान पढ़ाई-लिखाई में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के काम से प्रसन्न होकर उनके सीनियर उनके पद में वृद्धि कर सकते हैं। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह वहां से अच्छे अवसर मिल सकते है। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल है। इस सप्ताह आपका लव पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपायः रोजाना श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी षडयंत्र रचते हुए नजर आएंगे। लोग बातों को दूसरे के सामने बढ़ा-चढ़कार पेश करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको बगैर तनाव लिए हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप पर न सिर्फ कार्यक्षेत्र के कामकाज को लेकर मानसिक दबाव रहेगा बल्कि परिवार में स्वजनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की भी चिंता सताएगी। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मसलों को लेकर भाई-बहन के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। इस दौरान किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। यदि आपकी अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो अपने रिश्ते को पटरी पर लाने के लिए आपको स्वयं ही प्रयास करना होगा। आत्मीय संबंधों को सुधारने के लिए संवाद का सहारा लें और अपनी वाणी और व्यवहार में अभिमान को न आने दें।

उपायः रोजाना श्री हनुमान जी की पूजा में श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

we
Weekly Horoscope

धनु

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ी अधिक व्यस्तता को लिए रहने वाला है। (Weekly Horoscope) सप्ताह के प्रांरभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतीभरे कार्य सौंपे जा सकते हैं। इस दौरान जहां आपके उच्च अधिकारी आपकी योग्यता की परीक्षा तो वहीं आपके विरोधी आपके कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। हालांकि सुखद पहलू यह है कि आप मिले हुए टास्क को कठिन परिश्रम और सहयोगियों की मदद से अंततः पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धर्म-कर्म के काम में बीतेगा। सप्ताह के अंत तक फाइनेंस से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान संभव है। कमीशन एवं कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। इस सप्ताह पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

उपायः रोजाना सूर्य देवता को अघ्र्य दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मकर

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह पैसा और प्यार दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर आप अपनी जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आपकी सोच ऋण लेकर घी पीने की बनी रहेगी। जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच सकते हैं। हालांकि यह निर्णय भूलकर भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर न लें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

इस सप्ताह आपकी आय के कई नए स्रोत बनेंगे लेकिन उनके मुकाबले धन की खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। इस सप्ताह धन के लेन-देन में सावधानी बरतें तथा किसी को उधार देने से बचें अन्यथा पैसा वापस मिलने में कठिनाई का सामाना करना पड़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय मध्यम साबित होगा। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान मकर राशि के जातकों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला भी करना पड़ सकता है।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

उपायः रोजाना हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दीया जलाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। (Weekly Horoscope) सप्ताह के प्रारंभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली अड़चनों के चलते आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं, जिससे आपको बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपको गुमराह करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपके कामकाज में आने वाली अड़चनों मे कमी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में माहौल में सकारत्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके अधिकारी आप पर अपनी पूरी कृपा बरसाते हुए नजर आएंगे। हालांकि व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं का आदर करें तथा जो कार्य संभव न हो पाए उसके लिए बड़ी विनम्रता से मना कर दें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने और गलतफहमियां दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें।

उपायः रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें तथा शनिवार के दिन किसी सफाई कर्मचारी को चाय की पत्ती का दान करें।

मीन

इस  राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। यदि आप पदोन्नति की योग्यता रखते हैं तो इस सप्ताह आपके कद और पद में अपेक्षा से अधिक वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। कारोबार में विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी। आपको अपने मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। परिवार से आपके द्वारा लिए गये निर्णय का सम्मान होगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े कानूनी मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे थे आपको इस सप्ताह के अंत तक मनचाहा रोजगार हासिल हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपायः रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

Weekly Love Horoscope: इस सप्ताह इन्हें प्यार के मामले में मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक लव राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha/

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Weekly Love Horoscope: इस सप्ताह इन्हें प्यार के मामले में मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक लव राशिफल

4

Weekly Love Horoscope 19 to 25 February: वृश्चिक राशि वालों का व्यक्तित्व दूसरों को अपनी ओर खीचेगा. वहीं, मीन राशि के लोगों को एक दूसरे से बात कर समस्याओं का खुद ही निपटारा कर लें, नहीं तो कोई तीसरा व्यक्ति रिश्तों को बिगाड़ सकता है. आईए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक Love Horoscope…

मेष राशि

इस Week मेष वालों के लिए बहुत अधिक ध्यान देने योग्य बातें नहीं है, लेकिन विवाह से संबंधित मामलों में योग प्रबल है. शुरुआती दो-चार दिन में विवाह की बात जोर पकड़ सकती है.

वृष राशि

इस Week यदि आप किसी को पसंद करते हैं और मन की बात कहने में हिचकिचाहट हो रही है, तो बातें कहने में देर न करे.  हो सकता है आपकी मनमोहक बातें उनका दिल जीत ले.

मिथुन राशि

इस Week मिथुन राशि के कपल्स के बीच सबकुछ ठीक रहेगा और आप दोनों ही भावी भविष्य की प्लानिंग करते हुए नजर आएंगे. यदि आप विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं तो अपने अच्छे और बुरे गुणों को डिस्कस कर लें.

कर्क राशि

पिछले Week यदि घूमने फिरने की प्लानिंग बनाते ही रह गए और घूम नहीं पाए थे, तो इस बार बाहर जाने के प्रबल योग हैं. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे. पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है.

सिंह राशि

इस राशि वालों को इस Week प्रेम संबंधित मामलों में फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह है. अहंकार का टकराव रिश्तों को खराब करने वाला चल रहा है, व्यस्तता भी इन मुद्दों का कारण हो सकती है.

कन्या राशि

इस Week प्रेम संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कुछ समय से अनबन चल रही है, तो उसे सुलझा लेना चाहिए. आने वाले दिन और कठिन हो सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि के पार्टनर यदि विवाह से संबंधित मामलों को लेकर परिवार की सहमति चाहते हैं, तो आपको भी अपनी बात समय और माहौल देखकर करनी है. स्थितियां आपके फेवर में है, अपनों की ओर से हां मिल सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की पार्टनर के साथ  ट्यूनिंग अच्छी होगी, सप्ताह को बहुत अच्छा एंजॉय करेंगे. सप्ताहांत और भी अच्छे होंगे. आपका अट्रैक्शन लोगों को आपकी ओर खींच सकता है.

धनु राशि

इस Week  पार्टनर के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा. आप हर समय सोचेंगे, कि उनके साथ किस तरह से अच्छा और ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें. लोग आपके रिश्तों की मिसाल देंगे.

मकर राशि

इस Week  क्रोध पर नियंत्रण करते हुए, प्रेमी युगल एक दूसरे को सिर्फ समझने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों पर टकराव और एक दूसरे पर ब्लेम लगाना, रिश्तों को खराब करेगा. इस सप्ताह सावधान रहें.

कुंभ राशि

इस Week इस बार कोई भी बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए. स्वास्थ्य खराब होने के चलते पार्टनर को उन्हें कम समय दें पाएंगे. इस राशि की कन्याओं को पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करना है.

मीन राशि

इस राशि वाले इस Week  प्रेमी युगलों में यदि विवाद होता है, तो वह स्वयं ही बातचीत कर सुलह कर लें. किसी से अनावश्यक सलाह लेने पर तीसरे व्यक्ति की बातें आपके रिश्तों में दूरियां लाने का कार्य करेंगी.

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

https://www.facebook.com/webmorcha/

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का निधन, शोक की लहर

0

डोंगरगढ़। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज का आज देर रात निधन हो गया है। रात 2.30 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज अंतिम सांस ली। बताया गया कि आचार्य पिछले कई दिनों से बीमार थे और लगभग 6 महीने से वे डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में ही रुके हुए थे। आज उन्हें दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। बताया गया कि वे लगभग 6 माह से डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में रुके हुए थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे जिसके बाद बीते रात 2:35 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। वहीं आज उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने भी डोंगरगढ़ पहुंचकर जैन मुनि विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे।

छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक साहू समाज के लोग, 30 लाख से अधिक है आबादी, क्वांटिफायबल रिपोर्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

https://www.facebook.com/webmorcha/

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक साहू समाज के लोग, 30 लाख से अधिक है आबादी, क्वांटिफायबल रिपोर्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

1

छत्तीसगढ़। पूर्व कांग्रेस सरकार में बनी क्वांटिफायबल डाटा की रिपोर्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक आबादी साहू समाज के लोगों की है। इनकी संख्या 30 लाख 5 हजार 661 है। जानकारी के अनुसार, पूर्व CM भूपेश बघेल के निर्देश पर यह आंकड़े जुटाए गए थे। इसके लिए बाकायदा अफसरों  की नियुक्ति की गई थी। सरकार चेंज होने के बाद अब आंकड़ा लीक हो रही है।

लीक आंकड़ों के अनुसार, यहां OBC वर्ग में अलग-अलग 95 जातियां है। डाटा के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में दूसरी बड़ी जाति यादव समाज की है। इनकी संख्या 22 लाख 67 हजार 500 बताई गई है। तृतीय श्रेणी में निषाद समाज 11 लाख 91 हजार 818 व चौथे नंबर पर मरार-पटेल समाज आठ लाख 98 हजार 628 हैं।

आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक आबादी व प्रतिशत

क्रं.        जाति                                          आबादी             प्रतिशत

1          साहू (तेली)                                30,05,661         24.03%

2          यादव (राउत)                             22,67,500         18.12%

3          ढीमर (केंवट)                              11,91,818         9.52

4          मरार (पटेल)                               8,98,628           7.18

5          कुर्मी (चंद्रनाहू)                            8,37,225           6.69

6          पनिका                                      4,02,894           3.22

7          कलार (जायसवाल)                      3,91,176           3.12

8          मुस्लिम धर्मावलंबी वर्ग समूह         3,81,323           3.04

09        कोष्टा (देवांगन)                            3,20,033           2.55

10        धोबी (रजक)                               3,16,95             2.53

(नोट-उपरोक्त आंकड़े इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित, इसकी आधिकारिक पुष्टि WeMorcha नहीं करती)

जानें क्या है क्वांटिफायबल डाटा

इसका उद्देश्य राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना था। सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 सितंबर 2019 को निर्देश जारी किया। सरकार ने बिलासपुर जिला एवं सेशन जज के पद से सेवानिवृत्त छविलाल पटेल को आयोग का अध्यक्ष बनाया। सर्वे के बाद आयोग के अध्यक्ष ने 21 नवंबर 2022 को भूपेश बघेल सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने रिपोर्ट का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया था। सरकार ने इन आंकड़ों के माध्यम में विधानसभा में आरक्षण बिल भी प्रस्तुत किया था।कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन CM भूपेश बघेल के निर्देशों पर क्वांटिफायबल डाटा आयोग का गठन किया गया था।

क्वांटिफायबल डाटा का मामला विधानसभा में गूंजा

क्वांटिफायबल डाटा की रिपोर्ट का मामला बीते दिनों विधानसभा में गूंजा था। BJP विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल में पूछा था कि पूर्ववर्ती सरकार ने जिस डाटा के माध्यम से विधानसभा में कई बिल पेश कर दिए। उसका आंकड़ा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया। इस मामले पर CM विष्णुदेव साय ने विचार करने की बात कही थी। विधानसभा में अजय चंद्राकर ने डाटा से संबंधित सवाल भी लगाया था। आयोग में आठ से ज्यादा बार पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया।

Weather Update: मौसम! उत्तर से लेकर पश्चिम तक बारिश और तुफान मचाएगा कोहराम

https://www.facebook.com/webmorcha/

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Weather Update: मौसम! उत्तर से लेकर पश्चिम तक बारिश और तुफान मचाएगा कोहराम

1
webmorcha.com
मौसम

Weather Update: देश के कई राज्यों में अब कड़ाके की ठंड की तकरीबन विदाई होने वाली है. हालांकि आज से कई प्रदेशों का मौसम बदलने जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के बड़े हिस्से के लिए एक महत्वपूर्ण मौसम चेतावनी जारी की है. इसमें अगले कुछ दिनों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना का संकेत दिया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में 18 से 22 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि होगी. हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 19 और 20 फरवरी को राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में 18 से 21 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी की आशंका है.

आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के साथ यहां बारिश

लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तर प्रदेश में सोमवार से आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू होने की उम्मीद है. राज्य के पश्चिमी हिस्सों में 20 फरवरी को प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही 19 और 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है.

webmorcha.com
बारिश

IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 से 20 फरवरी के दौरान पंजाब में, 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी चल सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में मध्य असम के निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार जारी है. इससे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान उन राज्यों में शामिल हैं जहां तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 22 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

अब मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, ISRO का सबसे आधुनिक सैटेलाइट लॉन्च, आपदाओं से पहले करेगा अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha/

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें