इस मौसम को खास बनाने ये टिप्पस अपनाएं!  

रायपुर, 20 जुलाई 2024: बारिश के मौसम में विभिन्न कीटाणुओं और विषाणुओं के संपर्क में आने से अनेक तरह की बीमारियों का खतरा होता है, जिनकी ओर ध्यान न देने पर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसून के आगमन के साथ ही राज्य में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक करने स्वास्थ्य और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतत् प्रयासरत है।

स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जनता से सतर्कता की अपील की है। इन मानसूनी बीमारियों से बचाव के आवश्यक उपायों व तरीकों का गंभीरता से पालन करें। मानसून के इन्हीं खतरों के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग बीमारियों से सुरक्षा हेतु शहरवासियों एवं ग्राम वासियों को जागरूक करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इस अभियान के तहत् गांवों के आवासों का सर्वे, निरीक्षण, दवाओं का वितरण तथा छिड़काव शुरू हो चुका है।

स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रत्येक दिन घर-घर जाकर पानी के पात्रों को खाली कर उनकी सफाई व दवाईयों की छिड़काव आदि करती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार उनके प्रशिक्षित कर्मचारियों के सहायोग से घर-घर सर्वेक्षण, दवाईयों के वितरण और छिड़काव आदि के कार्य के साथ गांव के नागरिकों को इसके लिए निरंतर जागरूक भी किया जा रहा है। इन बीमारियों से बचाव हेतु इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों की जानकारी होना अति आवश्यक है।

webmorcha.com
खास बनाने

डेंगू के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के उपाय

डेंगू एडिस नामक मच्छर के काटने से होता है, इससे बचाव के लिए मच्छरों से बचने का पूरा प्रबंध करें जैसे मच्छरदानी का उपयोग, शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़ों को इस्तेमाल आदि । डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। डेंगू से बचने के लिए सावधानी ही सुरक्षा है, डेंगू से बचाव के उपायों को अवश्य अपनाएं। कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें व धूप में सुखाकर प्रयोग करें।  नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें, घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली व परदे लगायें, पैर में मोजे पहने एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

मलेरिया के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के उपाय

मलेरिया एक गंभीर और कभी-कभी जानलेवा बीमारी है। यह संक्रमित मादा एनाफिलिज़ मच्छर के काटने से फैलती है। आमतौर पर संक्रमित मच्छर द्वारा काटे जाने के 10-15 दिन बाद इसके लक्षण दिखने लगते हैं।

मलेरिया के लक्षणों में तेज बुखार के साथ कंपकपी आना, पसीना आना, मतली या उलटी, सिरदर्द, दस्त, थकान महसूस होना, शरीर में दर्द इत्यादि हो सकते हैं। इससे बचने के लिए मच्छरों से बचाव के तरीके अपनाएं व लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घरों में नीम की पत्ती जलाकर धुंआ करें और नाली में कैरोसीन या जला हुआ तेल डालें, जिससे मच्छर का लार्वा नष्ट हो जाता है।

आंत्रज्वर (टायफायड) के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के उपाय

आंत्रज्वर जीवन के लिए एक खतरनाक रोग है जो सलमोनेल्ला टायफी नामक जीवाणु (बैक्टीरिया) से होता है, जिसकी संभावना बारिश के मौसम में अत्यंत बढ़ जाती है। आंत्रज्वर (टाइफायड) का उपचार सामान्यतः एंटीबायोटिक दवाइयों से किया जा सकता है। इसे मियादी बुखार भी कहा जाता है। यह रोग गंदे हाथों से खाना खाने से, दूषित पानी व खाना खाने से होता है।

टायफायड में दस्त लगना व मल में खून आना, भूख न लगना व कमज़ोरी आना, उल्टियां आना, तेज बुखार व सिर में तेज दर्द होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इसके उपचार के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही समय पर दवाइयों का सेवन करें व पूरी तरह आराम करें। शौच के बाद व खाना बनाने अथवा खाने से पहले हाथ अच्छी तरह से अवश्य धोएं, स्वच्छ पानी पियें और पूर्णतः पका खाना ही खायें।

दस्त व पेचिश के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के उपाय

प्रायः दस्त रोग दूषित पानी के सेवन से होता है। बच्चों में यह बीमारी गंभीर हो सकती है। शरीर से ज्यादा पानी निकल जाने से मृत्यु का खतरा भी बना रहता है। इसके प्रमुख लक्षणों में पेचिश, बुखार आना, पेट में ऐंठन, निर्जलीकरण, मतली और उल्टी, भूख में कमी इत्यादि हैं। इससे बचने के लिए तरल पदार्थों का, शुद्ध पेयजल एवं शुद्ध भोजन का सेवन करें। अच्छी तरह से हाथ धोकर खाना खाएं, हरी सब्जी एवं फलों का सेवन धोकर करें, सड़े गले फल एवं खाद्य पदार्थों का उपयोग न करें, खाने-पीने की वस्तुओं को ढंककर रखें, दस्त लगने पर डॉक्टर की सलाह पर ओ.आर.एस. का घोल बनाकर एवं जिंक सल्फेट गोली का उपयोग करें।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ 2 झोलाछाप डॉक्टर पकड़ाया, क्लिनिक सील

रायपुर : झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक सील दो क्लिनिक सील

रायपुर, 20 जुलाई 2024

CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगातार सतकर्ता बरती जा रही है तथा कार्रवाई भी की जा रही है। इसी तारतम्य में  बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई है। एसडीएम कोटा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लिनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उसे सील करने की कार्रवाई की।

webmorcha.com
झोलाछाप डॉक्टर

गौरतलब है कि कलेक्टर ने अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक हैं। यह क्लिनिक धर्मप्रताप पिता विशाल सिंह के मकान में चलाया जा रहा था। दीपक गुप्ता क्लिनिक में नहीं मिले। सरपंच, कोटवार एवं ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव में नहीं है। बताया गया कि उनके द्वारा किये गये गलत इलाज के कारण लगातार परेशानी हो रही है । इसी प्रकार करगी कला में डॉ. चिरंजित विश्वास के क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके पास इलाज करने का किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इसलिए उनका क्लिनिक सील कर दिया गया है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

webmorcha.com
झोलाछाप डॉक्टर

https://www.facebook.com/webmorcha

अब पटवारी का चक्कर नहीं, किसानों को मिली सरकार की शानदार सौगात!

रायपुर : भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का सुधार करेंगे तहसीलदार

रायपुर, 20 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़  की मुखिया विष्णु देव सरकार किसानों को शानदार सौगात दी है। किसानों को अब पटवारी का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी।

यहां पढ़ें ने क्या दी किसानों को सुविधा

राज्य के भू-स्वामियों को पटवारी रिकार्ड में त्रुटियों में सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल पर राजस्व विभाग ने भू-स्वामियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का निराकरण करने के लिए तहसीलदारों को अधिकृत किया है। पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड के त्रुटियों को निराकृत करने के लिए प्राधिकृत किया गया था।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार के अभ्यावेदन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी और इसके लिए तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ राज पत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 24 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए,

राज्य सरकार द्वारा उक्त संहिता की धारा 115 के अधीन तहसीलदार को भूमि स्वामी उसके पिता, पति के नाम, उपनाम, जाति, पते में लिपिकीय त्रुटि सुधार करने अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार राजस्व रिकार्ड में कैफियत कॉलम में की गई त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि में सुधार करना, त्रुटिवश जोड़े गये खसरों को पृथक करना, भूमि के सिंचित, असिंचित होने संबंधी प्रविष्टि में सुधार करना, भूमि के एक फसली तथा बहु फसली की प्रविष्टि में त्रुटि सुधार करने के लिए तहसीलदार को अधिकृत किया गया है।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ गाज गिरते ही मोबाइल हुआ ब्लॉस्ट, कृषक की मौत, जानें बिजली गिरे तो क्या करें ?  

छत्तीसगढ़। बालोद में अकाशीय बिजली गिरने से कृषक के जेब में रखा मोबाइल ब्लॉस्ट हो गया। जिससे कषक धरमु साहू की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दर्दनाक घटना के बाद मृत किसानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बालोद थाना क्षेत्र के एक गांव लिमोरा की है। किसान धरमु अपने खेत में काम कर रहा है। इसी दौरान आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने लगी। इसी बीच किसान खेत से अपने घर जाने के लिए निकला था, तभी अचानक अकाशीय बिजली गिर गई और किसान के जेब में रखा मोबाइल ब्लॉस्ट हो गया। घटना में धरमू की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक अन्य घटना भी बालोद क्षेत्र की है। सेमरकोना गांव का किसान सुकलाल 45 वर्ष बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी बीच उसके उपर आसमानी बिजली गिर गई। घटना में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल, दोनों ही मामले में मामले की जांच की जा रही है।

अकाशीय बिजली गिरे तो क्या करें ? इन बातों का रखें ध्यान

जानें घर के भीतर क्या करें ?

तूफान आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के प्लग निकाल दें. तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल न करें.

खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें और बरामदे में न ही खड़े हों और न ही चहलकदमी करें. अगर आपके पास खिड़की या दरवाजे खुले हैं, तो उन्हें बंद कर दें.

प्लम्बिंग और लोहे की पाइपों को न छुएं. नल से बहते पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि पानी बिजली का अच्छा कंडक्टर है.

अगर आप किसी ऊंची इमारत में हैं, तो लिफ्ट का इस्तेमाल न करें. सीढ़ियों का यूज करें.

बिजली चमकने पर घर के अंदर ही रहें. बहुत ही जरूरी काम होने पर घर से बाहर निकलें. बारिश थमने के बाद भी बिजली गिरने का खतरा बना रहता है. बिजली की गड़गड़ाहट की आवाज के कम से कम 30 मिनट बाद तक सुरक्षित स्थान पर रुकें.

भोलेशंकर को इस 11 उपाय से करें खुश, मनचाहा मिलेगी लाभ

https://www.facebook.com/webmorcha

ank jyotish: इस अंक वालों के लिए शनिवार का दिन बेहतरीन रहेगा आज का दिन, जानें अंक ज्योतिष

ank jyotish 20 जुलाई 2024 शनिवार:  अंक गणित के माध्यम से रोजाना का भविष्यफल जानने का प्रयास किया जाता है। इसके आधार पर हमें आज किस तरह समय के साथ चलने के लिए दिशा निर्धारित करता है।अंक विद्वा एक पुरातन विधा है। Ank Jyotish हमारी जिंदगी में हर पल अंकों के साथ जीवन-यापन होता है। आइए आज जानते हैं बिना देर किए अंक ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

अपने कौशल और मेहनत पर विश्वास रखें व नए अवसरों का पूरा फायदा उठायें। Ank Jyotish जहाँ ज़रूरत पड़े वहां डिप्लोमेट बनने से भी पीछे न हटें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

अपनी क्षमता का सही मूल्यांकन करना सफलता प्रदान करता है Ank Jyotish जबकि लॉटरी, स्टॉक्स या जुआ आपको गलत दिशा में ले जा सकते हैं।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

खुद पर ध्यान केंद्रित करें और इस समय भ्रमित न हों। Ank Jyotish नैतिकता से संबंधित मुद्दे आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। एक यात्रा या ट्रिप की योजना भी आपके कार्ड में है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

जो भी आप चाहते हैं, उन्हें नोट करें और उसके बाद उसे पाने के लिए पूरे दिल से जुट जाएँ, Ank Jyotish आप कभी भी निराश नहीं होंगे।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। Ank Jyotish आपको शायद रिश्तेदारों के साथ यात्रा की आवश्यकता पड़ सकती है। अभी बुद्धिमानी से बातचीत करें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

इस समय संगीत और फोटोग्राफी में आपकी दिलचस्पी होगी। Ank Jyotish अपने मित्रों और परिवार के साथ इस प्रतिभा को साझा करें। आज आप अपने व्यक्तित्व, उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ सबका दिल जीतेंगे।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

पार्टी, उत्सव और सामाजिक संबंधों का दिन आ चुका है। Ank Jyotish साथी के बिना अकेला महसूस कर सकते है। स्नेह और संरक्षण की आवश्यकता महसूस होगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

आमदनी में नुकसान आपको परेशान कर सकता है। Ank Jyotish सामाजिकता से ब्रेक लेना भी आपके लिए सहायक होगा। जवाबों के लिए अपने अकेलेपन और शांति का प्रयोग कर सकते हैं।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज अनंत संभावनाएं मिलेंगी और आप ज़रूरत से ज्यादा मज़ा करने वाले हैं। Ank Jyotish परिवार से जुड़े रहने के लिए उनके साथ नाटक, डांस और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

भोलेशंकर को इस 11 उपाय से करें खुश, मनचाहा मिलेगी लाभ

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ समेत 9 प्रदेशों में झमाझम बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़। देश के कई प्रदेशों में झमाझम बारिश होने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. देश की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग IMd ने 19 जुलाई को केरल, ओडिशा, महाराष्ट, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में बारिश के साथ उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग IMD की मानें तो दिल्ली में 20 से 22 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में मध्यम से भारी बारिश संभव है. वहीं विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है. इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. झारखंड, ओडिशा, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है.

महतारी वंदन के पैसे निकालने पति-पत्नी की लड़ाई, समझाने आई मां की कर दी पिटाई

https://www.facebook.com/webmorcha

महतारी वंदन के पैसे निकालने पति-पत्नी की लड़ाई, समझाने आई मां की कर दी पिटाई

महासमुंद। महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ के लाखों परिवार को लाभ मिल रहा है। यहीं नहीं इस योजना से महिलाएं समृद्ध हो रहे हैं। लेकिन, अब इसमें एक कसक पति-पत्नी के रिश्ते पर देखने को मिल रहा है। ऐसा ही उदाहरण महासमुंद जिले में देखने को आया है। यहां पत्नी के खाते में आए रुपए को निकालने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। जिसे समझाने पहुंचे मां को ही बेटे ने जमकर पिटाई कर दी।

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज किया है जिसमें  ग्राम डोंगरीपाली की राजकुमारी सोनी ने पुलिस को बताया कि मै रोजी मजदूरी का काम करती हूं पढी लिखी नही हूं कि दिनांक 16.07.24 को दोपहर करीबन 03 बजे मेरा लडका मिलन सोनी और उसकी पत्नि ममता सोनी के बीच में महतारी वंदन योजना का रूपया निकालने की बात पर आपस में विवाद हो रहे थे,

तब मैं घर में जाकर दोनों को समझाई कि आपस में विवाद मत करो तभी मेरा लडका मिलन सोनी गुस्से में आकर मुझे गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हए लकडी के डंडे से मेरे दांये पैर घुटने के पास मार दिया जिससे मुझे चोट आयी है और  मुझे डंडा से सिर में मारने का प्रयास किये तो भाग गई घटना को मेरी बहू और परमेश्वर यादव देखे सुने है घर से भागने के बाद घटना की बात अपनी पति को बताई हूं। पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

महासमुंद धीरज सरफराज को किया गया जिला बदर, 24 घंटे के भीतर जिले से बाहर जाने का आदेश जारी

https://www.facebook.com/webmorcha

ank jyotish: इस अंक वालों के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहेगा आज का दिन, जानें अंक ज्योतिष

ank jyotish 19 जुलाई 2024:  अंक गणित के माध्यम से रोजाना का भविष्यफल जानने का प्रयास किया जाता है। आज जहां अंक 1 का मिला-जुला समय रहेगा, वहीं 2 अंक वाले के लिए समय शानदार साबित होगा। 7 अंक वालों के लिए मौज का दिन रहेगा।  4 अंक वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, इसलिए आपके विरोधी अलर्ट रहेंगे। जानें आज शुक्रवार 19 जुलाई का अंक ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ank jyotish शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी की मदद करेंगे।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

शुक्रवार आज का दिन व्यापार करने वाले के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। ank jyotish  बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। मेल-मिलाप के लिए दूर की यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां अब दूर होंगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

दिन में मन में सकारात्मक भाव बना रहेगा। ank jyotish आपको आज किसी को दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 4

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। ank jyotish  आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने जीवनसाथी के करियर में अच्छा उछाल देखने के लिए मिलेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 5

आपके लिए आज अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। ank jyotish वैवाहिक जीवन में आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 6

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। ank jyotish कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज कुछ कम अवसर मिल सकता है जिससे आपके मन में निराशा छा सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 7

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ank jyotish आज मनमुताबिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। संतान सुख में इजाफा हो सकता है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 8

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ank jyotish  राजनीति में सक्रिय लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में  आपके कामों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन उससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज आपके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। ank jyotish आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। दिनभर भागदौड़ ज्यादा रह सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- गुलाबी

यहां पढ़ें: 

भोलेशंकर को इस 11 उपाय से करें खुश, मनचाहा मिलेगी लाभ

Vastu Tips: श्रावण मास में करें ये उपाय, शिवशंकर की बरसेगी कृपा

आज से चातुर्मास, 118 दिन तक ये कार्य होंगे वर्जित, जानें क्या है नियम

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद धीरज सरफराज को किया गया जिला बदर, 24 घंटे के भीतर जिले से बाहर जाने का आदेश जारी

महासमुंद 18 जुलाई 2024/ जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 (क) (ख) के तहत धीरज साहू ऊर्फ धीरज सरफराज पिता फूल चंद साहू उम्र 39 साल निवासी सुभाष नगर महासमुंद, थाना व जिला महासमुंद को जिला महासमुंद एवं सीमावर्ती जिलों से निष्कासित (जिला बदर) कर दिया है। संबंधित के विरुद्ध आगामी एक वर्ष के लिए

webmorcha.com
महासमुंद धीरज सरफराज

महासमुंद जिले के सीमावर्ती जिला रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़ एवं बलौदाबाजार तथा जिला महासमुंद की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की है। आदेश के 24 घंटे के भीतर जिले से बाहर जाना होगा। जिला दंडाधिकारी ने इस आदेश के प्रभावशील रहने की अवधि तक बिना उनके वैधानिक पूर्वानुमति के महासमुंद एवं जिले की सीमाओं में प्रवेश नहीं करने कहा है। इस आदेश का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

छत्तीसगढ़ हड़ताल खत्म, काम पर लौटे पटवारी, मिनिस्टर से मुलाकात के बाद निर्णय

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ हड़ताल खत्म, काम पर लौटे पटवारी, मिनिस्टर से मुलाकात के बाद निर्णय

रायपुर। छग में पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है. राजस्व मिनिस्टर टंकराम वर्मा से भेंट के बाद पटवारियों ने आज गुरुवार से ही काम पर लौटने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा कि पटवारियों की मांग पर सहमति बन गई है. मिनिस्टर टंकराम ने कहा, सभी पटवारी आज से काम शुरू करेंगे. पहले भी चर्चा हुई थी. वो सार्थक नहीं हो पाई थी. आज सार्थक चर्चा हुई है.

मिनिस्टर वर्मा ने कहा, भुइयां एप मामले में भी चर्चा हुई है. गलती अपने से नहीं करते हैं. इस पर भी सुधार किया जाएगा. वहीं तहसीलदारों के 22 तारीख तक आश्वासन को लेकर मंत्री ने कहा, वो काम पर लौट गए हैं. मांग पर सहमति बनी है, वो काम करेंगे.

ओलंपिक योजना बंद कर क्रीड़ा योजना से जोड़ा जाएगा, इस मामले में मिनिस्टर टंकराम ने कहा, उसकी जगह पर दूसरी योजना कई है. इसका व्यापक रूप रहेगा. ग्रामीण प्रतिभा को योजना के तहत आगे बढ़ाएंगे. उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को नौकरी मिलने को लेकर उन्होंने कहा, हमारी अभी समिति की बैठक होगी, जिसमें इस विषय को रखेंगे. भाजपा कार्यकाल में ही खिलाड़ियों के हित में काम शुरू हुआ था.

आक्रमणकारियों ने Puri का खजाना 17 बार लूटा, औरंगजेब ने भगवान का मुकुट तक उड़ा ले गया…

https://www.facebook.com/webmorcha