28 March 2024 ka Panchang: आज का पंचांग तारीख 28 मार्च, दिन गुरुवार है. बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. ये तिथि गुरुवार को शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. इसके बाद से चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. 28 March 2024 ka Panchang 28 मार्च को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग कहते हैं. इससे हमें पता चलता है कि दिन में शुभ कार्य के लिए कौन सा मुहूर्त है, किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर.
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 36 मिनट पर.
शुभ योग और नक्षत्र
28 मार्च को शाम 6 बजकर 36 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा.
28 मार्च को रात 11 बजकर 12 मिनट तक हर्षण योग रहेगा.
Know today’s Panchang and auspicious time
मुहूर्त 28 March 2024 ka Panchang
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 38 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक
अमृत काल मुहूर्त: सुबह 8 बजकर 58 मिनट से लेकर 10 बजकर 43 मिनट तक.
गोधूलि मुहूर्त: शाम को 6 बजकर 12 मिनट से शाम 6 बजकर 35 मिनट तक.
विजय मुहूर्त: रात 2 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 बजकर 56 मिनट तक.
निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 39 मिनट से 29 मार्च को रात 12 बजकर 26 मिनट तक.
28 March 2024 ka Panchang राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 28 मार्च का राहु दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
28 March 2024 ka Panchang चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है. 28 मार्च को पूजा करने का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. वहीं, दूसरा मुहूर्त शाम को 05 बजकर 04 मिनट से शाम 06 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इन दो शुभ मुहूर्त में आप गणेश जी की पूजा करते हैं.
गरियाबंद। तालाब में नहाने गए दो बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चों को तालाब से बाहर निकाला. बता दें कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में धवलपुर गांव में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. यादव पारा के 5-6 बच्चे पास के मछली पालन कर रहे पीर मोहब्बत के निजी तालाब में नहाने गए थे.
तालाब की गहराई से अंजान 2 बच्चे खिलेंद्र यादव और तुषार यादव मज़धार पहुंचे तो फिर निकल नहीं पाए. साथ में नहा रहे बाकी बच्चे डर के मारे बाहर निकले और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. जानकारी के अनुसार, बच्चों का पांव कीचड़ में फंस गया था. जिनकी डूबने से जान चली गई. सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों बच्चे को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई है. थाना प्रभारी शिव हुर्रा ने बताया कि दो बच्चे की डूबने से मौत हुई है. बाकी सुरक्षित हैं. मामले की जांच की जा रही है.
बिलासपुर। राजनांदगाव में पूर्व CM भूपेश के बाद अब बिलासपुर में भी भिलाई के MLA देवेंद्र यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। यहां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा से भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के नाम को फाइनल कर दिया है, जिसके बाद से बिलासपुर के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के मन में विरोध का स्वर फूटने लगा है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से सोशल मीडिया में देवेंद्र यादव को बाहरी बताकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल यह किया जा रहा है कि क्या बिलासपुर में सशक्त नेतृत्व की कमी है।
पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव के नाम का विरोध करते हुए नगर पंचायत बोदरी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने अलग-अलग स्लोगन लिखकर पोस्टर चस्पा किया है। हाथ से लिखे पोस्टर में मेरी तपस्या में क्या कमी रह गई, बिलासपुर से मुझे प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया गया जैसे सवाल भी किए गए हैं।
कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का कहना है कि लोकसभा सीट से गलत प्रत्याशी चयन के खिलाफ उनका प्रदर्शन है। पार्टी हाईकमान के साथ ही प्रदेश के नेताओं ने बिलासपुर के नेताओं को नजरअंदाज क्यों किया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनका धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन जारी रहेगा।
Discord begins in Chhattisgarh Congress, against Devendra Yadav
इधर, BJP ने देवेंद्र यादव को बताया कोयला चोर
BJP ने लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को कोयला चोर बताया। ट्वीट पोस्ट में लिखा, बिलासपुर की जनता सावधान, कोयला चोर की गिद्ध नजर अब आपके लोकसभा पर है। किसी कोयले दलाल के कमीशन की क़ीमत भला बिलासपुर की जनता उपचुनाव से क्यों चुकाना चाहेगी? बता दें कि कांग्रेस ने बिलासपुर सीट से देवेंद्र यादव को टिकट दिया है। देवेंद्र फिलहाल दुर्ग की भिलाई नगर सीट से MLa हैं।
उनके ऊपर कोल स्कैम में शामिल होने का भी आरोप है। ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया है। हाईकोर्ट में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका लगाई लगाई थी, जो खारिज हो गई है। देवेंद्र यादव का मुकाबला तोखन साहू से होगा। बिलासपुर के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने देवेंद्र यादव को टिकट देने पर विरोध जताया है। देवेंद्र यादव दागदार नेता और ED के आरोपी भी है। बाहरी को लोकसभा उम्मीदवारी देने पर आक्रोशित है। देवेंद्र यादव भिलाई का निवासी और उसे बिलासपुर लोकसभा सीट में टिकट देना पार्टी के बड़े नेताओं पर उंगली उठा रहे है।
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ एकाएक युवक शिवा साहू एकाएक बन गया करोड़पति। करोड़पति कैसे बना किसी को भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस ने उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। बता दें कि सारंगढ़ पुलिस दल-बल के साथ शिवा साहू के गांव पहुंचकर उसके पिता और मित्र को गिरफ्तार किया है। साथ ही पिता के नाम से खरीदी गई करोड़ों रुपए की महंगी बाइक व लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी शिवा साहू फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र के रायकोना का रहने वाला है शिवा साहू। शिवा के पिता टीकाराम साहू खेती किसानी के साथ साथ गांव में ही बढ़ई का काम करते थे, बेटे के करोड़पति बनने से पहले उनका परिवार साधारण लोगों की तरह ही जीवन जीता था, लेकिन जब से बेटा करोड़पति बना तब से परिवार के लोगों का रहन सहन बदल गया। बेटे के करोड़पति बनने के बाद पिता ने भी खेती किसानी और बढ़ई का काम छोड़कर बेटे के कामों में हाथ बटाना शुरू कर दिया।
छत्तीसगढ़ एकाएक युवक बन गया करोड़पति, खरीदें BMW और ऑलीशान
बताया जाता है कि बेटे ने करोड़ों रुपए की महंगी बाइक और मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी कार खरीदी है। साथ ही उसके पास कई ट्रेक्टर और जेसीबी भी है। साधारण परिवार का शिवा कुछ ही महीनों में करोड़पति कैसे बना ये हर कोई जानना चाहता है। शिवा के करोड़पति बनने के सम्बंध में गांव के ग्रामीण भी कुछ नहीं बताते है। शिवा ने छत्तीसगढ़ रायपुर, बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में करोड़ों के मकान और प्लाट खरीदकर रखा है।
छत्तीसगढ़ SP की छापेमारी। दुर्ग सेंट्रल जेल में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महादेव और हत्या के आरोपी दीपक नेपाली, तपन सरकार और मुक्कू नेपाली जैसे अपराधियों को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने अपनी पूरी टीम के साथ यहां छापा मारा। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने अपनी टीम के साथ मंगलवार देर रात केंद्रीय जेल दुर्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एएसपी अभिषेक झा और 96 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। जब वो जेल की बैरक में पहुंचे तो वहां चौकाने वाली सच्चाई सामने आई। इस पर SP ने जेल अधीक्षक को जमकर फटकारा।
ASP अभिषेक झा ने सुरक्षा कारणों से जेल के अंदर की Photo वीडियो देने से मना किया है, लेकिन उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जेल के अंदर रेड मारी तो कई आपत्तिजनक चीजे पाई गईं। गैंगेस्टर गैंगस्टर तपन सरकार, मुक्कू नेपाली, दीपक नेपाली और उपेंद्र काबरा जिस सेल में वहां उन्हें VIP सुविधा दी जा रही थी। सभी खुंखार आरोपियों को नवीन जेल परिसर में रखा गया था। जब एसपी दुर्ग वहां पहुंचे तो देखा कि सभी आरोपी मोटे गद्दे में सोए थे। इनके गद्दे के नीचे से काजू, बादाम और किशमिश जैसे महंगे ड्राईफूड मिले। जब SP ने इसके बारे में पूछा तो जेल अधीक्षक कोई जवाब नहीं दे पाए।
रायपुर छत्तीसगढ़। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 11 सीट में प्रत्याशी तय करने के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। राजनैतिक गलियारों में भी इस बात की काफी चर्चा थी कि कांग्रेस को लोकल नेतृत्व चुनाव के लिए नही मिल पा रहा है। पर आज की वस्तुस्थिति भी यही बयां कर रही है। कांग्रेस पार्टी दुर्ग जिले तक ही सिमट कर रह गई है
छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी को लोकल नेतृत्व करने वाले चेहरा नही मिला जिस वजह से दुर्ग जिले के भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर उतारना पड़ा। देवेंद्र यादव के नाम पर सहमति बताकर कांग्रेस पार्टी ने यह बता दिया है कि छत्तीसगढ़ बिलासपुर लोकसभा से उनके पास लोकल कोई भी नेतृत्व नही है जिसके नाम पर पार्टी हाईकमान को भरोसा हो? देवेंद्र यादव के नाम से ED ने मामला पंजीबद्ध किया हुआ है। ED व IT ने भी देवेन्द्र यादव के निवास में छापेमारी की थी। ED ने अपनी जांच में भी देवेंद्र यादव पर रूपए लेने का आरोप लगाया है। न्यायालय में पेश किया गया चालान में भी नाम है न्यायालय से वारंट भी जारी है।
Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस
अपनी गिरफ्तारी न हो सके इसलिये इस नेता ने उच्च न्यायालय में (अग्रिम जमानत ) की अर्जी भी उच्च न्यायालय में लगाई थी जो कि न्यायालय ने खारिज कर दिया है फिर ऐसे अपराधी को बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस ने किस लिए चुनावी मैदान में उतारा है। क्या कांग्रेस में ईमानदार प्रत्याशी नहीं बचे हैं। यह अपने आप मे समझ से परे है। बिलासपुर कांग्रेस से कोई भी नेता क्या लोकसभा चुनाव में उतरना नही चाहता था या फिर कांग्रेस पार्टी को बिलासपुर के कांग्रेस नेताओ पर भरोसा ही नही रहा।
दमदार नेताओ के नाम से पहचाने जाने वाला बिलासपुर संभाग आज कांग्रेस पार्टी के लिये नेतृत्व विहीन हो गया यह अपने आप मे सोचनीय प्रश्न है। कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले से जनता भी यह समझ चुकी है कि कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। पार्टी के इस फैसले से कांग्रेस के अंदर अब विरोध की बाते भी सुनने में आने लगी है।
महासमुंद और राजनांदगांव में भी नहीं मिले चेहरा
छत्तीसगढ़ की लोकसभा में कांग्रेस को केवल दुर्ग जिले से ही प्रत्याशी लेना तय कर लिया था। इसीलिए पूर्व CM और दुर्ग जिले के पाटन से MLA महादेव सट्टा एप के आरोपी भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को बतौर कांग्रेस प्रत्याशी महासमुंद लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को बिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया। क्या जनता इन नेताओं को स्वीकार करेगी?ऐसे बहुत से सवाल अब राजनैतिक गलियारों में उठने लगे है।
एक व्यक्ति तभी नेतृत्व कर सकता है जब अन्य लोग उसे अपना नेता स्वीकार करें, और उसके पास केवल उतना ही अधिकार है जितना उसकी प्रजा उसे देती है। एक अपराधी आपके साथ न्याय नही कर सकता।यदि कोई उनकी बात ही नहीं सुनेगा तो दुनिया के सभी शानदार विचार आपके राज्य व आपको को नहीं बचा सकते।”
BJP पहले ही कर चुकी है प्रत्याशियों का एलान
दूसरी, तरफ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय, दुर्ग से विजय बघेल, सरगुजा से चिंतामणि महाराजन, बिलासपुर से तोखन साहू, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग और जांजगीर से कमलेश जांगड़ को टिकट दिया है.
2014 और 2019 में बीजेपी ने जीती थीं ये चारों सीटें
छत्तीसगढ़ 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 9 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई थीं. जहां तक सरगुजा, रायगढ, बिलासपुर और कांकेर के चुनावी इतिहास की बात है. 2019 में सरगुजा से रेणुका सिंह, रायगढ़ से गोमती साई, बिलासपुर अरुण साव और कांकेर से मोहन मंडावी ने जीत दर्ज की थी. 2014 में सरगुजा से बीजेपी के कमलभान सिंह माराबी, रायगढ़ विष्णु देव साय (वर्तमान सीएम), बिलासपुर से लखन लाल साहू और कांकेर से विक्रम उसेंडी ने जीत हासिल की थी.
Aaj Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है।
Ank Jyotish
अंक 1
आज आपने कड़ी मेहनत की है और अब समय है इसका फल पाने का। धन, उन्नति या प्रसिद्धि आपको पुरस्कार के रूप में मिल सकती है। बॉस और सहकर्मी आपकी शासकीय क्षमताओं से प्रभावित हैं और आपसे मार्गदर्शन की उम्मीद करेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
आज आप अभी खुद को एक असली लीडर के रूप में देख रहे हैं। आज आपके अनुशासित प्रयासों के लिए शानदार पुरस्कार मिलने वाला है। जो भी आपको प्राप्त होगा, आप उसके हकदार हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
Ank Jyotish
अंक 3
आज आपका इनाम प्रसिद्धि, सर्वजनिक पहचान या प्रियजनों से मिलने वाली प्रशंसा कुछ भी हो सकता है। काम में दूसरों की राय भी अवश्य लें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
Ank Jyotish
अंक 4
शिक्षा या यात्रा आपके विश्वासों को नए दृष्टिकोण प्रदान करेंगे। आज अगर आप स्वास्थ्य या आर्थिक चिंताओं का सामना कर रहे हैं तो अभी सीमित महसूस कर सकते हैं। कैरियर में बदलाव की भी संभावना है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 5
आज सोचें, विचारें और इसके लिए खुद को तैयार करें। अतीत की व्यस्त गतिविधियों के बाद आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। यह शांति भरे क्षण आपके लिए फायदेमंद है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
Ank Jyotish
अंक 6
मतभेद या नुकसान के कारण किसी यात्रा की योजना रद्द हो सकती है। आज अतीत से कोई व्यक्ति या मुद्दा आपके सामने आ सकता है। समूहों और क्लबों में भागीदारी का आनंद लें, क्योंकि यहाँ आपकी कंपनी की सराहना की जाएगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
आज अधिकता और बुराई या जोखिम भरे व्यवहार से भी बचें। दूसरों से अपने मनोभाव को बाँटने और उन्हें समझने की कोशिश करे। आज आपकी प्राथमिकता आपका परिवार होगा। आप इस मनोरंजक और उत्कृष्ट समय को खुल कर जियेंगे।शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
आज खरीद-फरोख्त या व्यापार पर आपका विचार चल रहा है। अपने निर्णय पर विचार करें और अपने साथी से परामर्श अवश्य लें। व्यस्तता और बैठकें अभी आपके पेशेवर जीवन पर हावी हो सकती हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आज कोई नया अवसर या अनुबंध से आपको फायदा मिलने की सम्भावना है। इस समय की मांग यह है कि आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें। किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है।
Aaj ka panchaang: आज का पंचांग यानि दैनिक पंचांग अंग्रेंजी में Daily Panchang भी कह सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी हो, जो काम हम आज करने वाले हैं उसमें हमें सफलता मिले। घर से लेकर दफ्तर तक, पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आज हम जो निर्णय लेने वाले हैं उनके परिणाम हमें सकारात्मक मिलें इसके लिये जरुरी है कि वह कार्य शुभ समय, शुभ मुहूर्त में शुरु किये जायें। महत्व पूर्ण निर्णय लेने के समय ग्रह, नक्षत्र एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमारे लिये कर रहे हों। इसी की जानकारी हमें आज का पंचांग से मिलती है।
बुधवार,27 मार्च 2024
तिथि कृष्ण द्वितीया
नक्षत्र चित्रा
करण गर
पक्ष कृष्ण पक्ष
Aaj ka panchaang राष्ट्रीय मिति चैत्र 07, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 14, रमजान 16, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायं 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।
चित्रा नक्षत्र सायं 04 बजकर 16 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग रात्रि 10 बजकर 53 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। गर करण सायं 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 27 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 27 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 36 मिनट तक।
Know today’s Panchang and auspicious time
आज का शुभ मुहूर्त 27 मार्च 2024 :
Aaj ka panchaang ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 43 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 49 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक।
Aaj ka panchaang आज का अशुभ मुहूर्त 27 मार्च 2024 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। भद्रा काल का समय 28 मार्च को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक।
महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। द्वितीय चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2024 (गुरुवार) है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 05 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होगी। नाम वापसी की तिथि 08 अप्रैल 2024 (सोमवार) है।
महासमुंद लोकसभा अभ्यर्थी 28 मार्च से कर सकेंगे नामांकन दाखिल
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
महासमुंद 26 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के कार्यालय कक्ष क्रमांक 06 में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया जाएगा। इस संबंध में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा संबंधित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने कहा कि नाम निर्देशन पत्र तथा प्रारूप 26 में शपथ पत्र प्राप्त करते समय उसके प्रत्येक कॉलम की भली भांति जांच करनी चाहिए। इसी तरह अभ्यर्थियों को दी जाने वाली जांच सूची भी सावधानी पूर्वक तैयार करना चाहिए। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निर्भय साहू, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम महासमुंद श्री उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर पैकरा एवं श्री आशीष कर्मा उपस्थित थे।
जिला मास्टर ट्रेनर श्री तोषण गिरि गोस्वामी ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि अभ्यर्थी द्वारा नामांकन शुल्क 25 हजार रुपए जमा किया जाएगा। अनुसूचित एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को इस पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। परंतु इसके लिए उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। एक अभ्यर्थी के द्वारा अधिकतम 4 सेट में नाम निर्देशन पत्र जमा किया जा सकता है। राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त दलों के अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तावकों की संख्या एक होगी।
इसी प्रकार अन्य राज्यों के मान्यता प्राप्त दलों तथा निर्दलीय अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तावकों की संख्या 10 होनी चाहिए। ये प्रस्तावक महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के मतदाता होने चाहिए। नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में अभ्यर्थी सहित कुल 5 व्यक्ति प्रवेश कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के शपथ पत्र के सभी कॉलम भरे होने चाहिए। उनके द्वारा स्टाम्प साइज के फोटो जमा किए जाएंगे जो तीन माह से अधिक पुराना न हो। फोटो की पृष्ठभूमि सफेद होनी चाहिए, परंतु फोटो रंगीन व श्वेत श्याम हो सकता है। टोपी लगाकर या काला चश्मा लगाया हुआ फोटो स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के बाद तथा संवीक्षा की नियत तिथि के एक दिन पहले तक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष निर्धारित प्रपत्र में शपथ या प्रतिज्ञान लेना होगा तथा उस पर हस्ताक्षर करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि मतपत्र में अभ्यर्थियों के नाम तीन अलग-अलग श्रेणियों में होंगे जो हिन्दी भाषा के आधार पर देवनागरी लिपि के वर्णक्रम के आधार पर निर्धारित किए जायेंगे।
धमतरी। छत्तीसगढ़ धमतरी से एक खौफनाक वीडियों सामने आया है। इस वायरल वीडियों में एक वाहन दरवाजा के सामने खड़े व्यक्तियों पर जाकर गिरता है। रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. आए दिन सड़क हादसों में जानमाल का नुकसान हो रहा है. इस बीच धमतरी जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां कोतवाली थाना इलाके के रामसागर वार्ड में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर घुसती है और घर के दीवार से टकरा कर पलट जाती है.
वहीं घर के पास खड़ी महिला और एक युवती बाल-बाल बच गई. लेकिन पिकअप की चपेट में आने से एक एक्टिवा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस खौफनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे. हादसे में पिकअप में सवार 3 लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.