छत्तीसगढ़ PM आवास में लापरवाही 8 पंचायत सचिव निलंबित

छत्तीसगढ़। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई है। ग्राम पंचायत से लेकर शासन स्तर पर लापरवाही देखी गई। पूर्व शासन काल में 5 सालों तक इस योजना से हजारों हितग्रहियों को लाभ नहीं मिल पाया था। अब प्रदेश में सत्ता बदल चुका है, PM आवास में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गया है। प्रदेश में इसकी शुरुआत बलरामपुा जिले से सामने आया है। यहां जिला CEO ने 8 सचिवों को निलंबित किया है।

इन सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई

जिसमें विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत कटिमा के पंचायत सचिव मनोज पैंकरा, ग्राम पंचायत शाहपुर के पंचायत सचिव अविनाश एक्का, विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत हर्री के पंचायत सचिव सुरेश बंशी, विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलसर के पंचायत सचिव अजय सिंह, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंडरी के पंचायत सचिव सुखदेव कुशवाहा, ग्राम पंचायत पेंडारी के पंचायत सचिव अनुज सिंह, विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत नवाडीह के पंचायत सचिव हेरोद कच्छप और विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत नगरा के पंचायत सचिव मनौवर हाशमी को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य में प्रगति नहीं पाए जाने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सम्बंधित जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित किया गया है।

https://www.facebook.com/webmorcha

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी, 9 जून को होगा भारत-पाक मैच

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी, 9 जून को होगा भारत-पाक मैच

ICC ने टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाक मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा।

आईसीसी ने T20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है।

Ram Mandir: श्री राम चरण पादुका 12.5 किलो सोने-चांदी का, कीमत जान चौक जाएंगे, कहां के भक्त ने की यह भेंट

किस ग्रुप में कौन सी टीम

ग्रुप एः भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका

ग्रुप बीः इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

ग्रुप सीः न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

ग्रुप डीः दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी संख्या में जिला पंचायत CEO, ज्वाइंट कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर किया है। देखिए आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया. इसमें 29 डिप्टी कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है

webmorcha
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से लाखों की चोरी, बंगला खाली होते ही कई समान गायब

webmorcha
छत्तीसगढ़

https://www.facebook.com/webmorcha

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से लाखों की चोरी, बंगला खाली होते ही कई समान गायब

रायपुर: पूर्व मंत्रियों के बंगले खाली करने का दौर जारी है. इसी कड़ी में पूर्व मिनिस्टर शिवकुमार डहरिया का बंगला भी खाली हो गया है. यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आवंटित किया गया है. लेकिन बंगला खाली करने के दौरान लाखों का साजो सामान गायब हो गया है. बंगले में ना तो एसी है और ना ही LED टीवी. बंगले से मॉड्यूलर किचन सहित कई कीमती सामान और फर्नीचर गायब हैं.

कार्यालय से गायब हुआ LED टीवी: शिवकुमार डहरिया के बंगले में जो कार्यालय है, वहां उनका एक कक्ष था. जिसमें पूर्व मंत्री बैठकर विभागीय कामकाज निपटाते थे. इस कक्ष में एक बड़ी एलइडी टीवी थी. साथ ही एसी भी लगी हुई थी. कई अन्य साजो सामान इस कक्ष में लगे हुए थे, जो अब नदारत हैं. इसके बाद के अन्य कमरों की भी यही स्थिति है. वहां भी ऐसी सहित कई कीमती सामान गायब हो गए हैं.

बंगले से मॉड्यूलर किचन भी गायब: पूर्व मंत्री शिव डहरिया बंगले के जिस हिस्से में रहते थे, उस हिस्से की भी यही स्थिति है. उनके हॉल से लेकर बेडरूम तक के एसी और LED टीवी सभी गायब हैं. मॉड्यूलर किचन भी लोग उखाड़ कर ले गए हैं. यहां तक की किचन में एक नल की टोटी तक नहीं बची है.

कांच के गेट सहित सीसीटीवी कैमरे भी गायब: जिस गेट से शिवकुमार डहरिया अपने भवन में प्रवेश करते थे. वहां एक समय विशाल कांच का गेट हुआ करता था, जो अब नहीं है. इसे भी उखाड़ कर ले गए हैं. इसके अलावा बंगले की शोभा बढ़ा रहे चमकते दमकते लाइट के खंबे भी अब यहां मौजूद नहीं है. इतना ही नहीं इस बंगले में लगाए गए CCTV भी उखाड़ कर ले जाया गया है. शायद इसकी वजह यह रही हो कि बंगले में सामान चोरी का कोई भी सबूत न मिल सके.

मंत्री जायसवाल ने जांच की कही बात: बहरहाल, यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आवंटित किया गया है. उन्होंने बंगले से गायब साजो समान और चोरी की घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है. साथ ही पूरे मामले की जांच की भी बात कही है.

05 January Ank Jyotish: शुक्रवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

05 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Ank Jyotish) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

दिन में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। (Ank Jyotish) आप अपनी मेहनत और परिश्रम से शानदार सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन और प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। सेहत के मामले में आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- हरा

अंक 2

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। (Ank Jyotish) किसी को दिया गया उधार धन वापस आपको मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आप अपनी आर्थिक गतिविधियों को अच्छी तरह से संभालने में कामयाब रहेंगे।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- नीला

अंक 3

नौकरीपेशा जातकों को आज उनके कार्यक्षेत्र में कुछ उनके सामने चुनौतियां आ सकती है। (Ank Jyotish) आपके विरोधी सक्रिय होते आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मुनाफा से भरा रह सकता है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 4

आज आपको अपनी मेहतन का अच्छा फल हासिल हो सकता है जिसका इंतजार आपको कई दिनों से था। परिवार के लोगों का अच्छा साथ आपको मिलेगा। (Ank Jyotish) भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

अंक 5

नौकरीपेशा जातकों को आज नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। (Ank Jyotish) व्यापार में कार्यरत लोगों को किसी खास योजना पर अपने साझेदारों का अच्छा साथ मिल सकता है जिससे व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- पीला

अंक 6

आज आपका किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। (Ank Jyotish) जिसमें आपको सतर्कता बरतनी होगी। काम के सिलसिले में आपको दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 7

आर्थिक नजरिए से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। (Ank Jyotish) आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको न्यायलय में जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक 8

धन खर्च में वृद्धि हो सकती है। (Ank Jyotish) वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपका समय पारिवारिक समस्याओं के निवारण व समाधान में व्यतीत हो सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- सफेद

अंक 9

प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। (Ank Jyotish) व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। तरक्की के अवसर पैदा होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग-  लाल

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

PSC घोटाले की होगी CBI जांच, होगा युवाओं के साथ न्याय, सत्ता का दुरुपयोग कर पीएससी में कांग्रेस ने पदों की बंदरबांट

रायपुर PSC घोटाले। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रदेश के CM विष्णुदेव साय द्वारा पीएससी में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पीएससी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को उजागर कर अब प्रदेश के नौजवान के साथ न्याय होगा। पीएससी जैसे पदों में अपने करीबी एवं परिवार के सदस्यों की भर्ती कर प्रदेश के युवाओं के साथ छल करने वालों खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालते ही भूपेश बघेल ने राज्य में सीबीआई जांच जी सहमति वापस ले ली थी। सीबीआई को दूर रखने का मकसद यही था कि चाहे जितनी मनमानियां करने के बावजूद कांग्रेस के कारनामों से परदा न उठे। लेकिन पाप का घड़ा भरते ही उनका भांडा फूट गया।

कांग्रेस ने किया बंदरबाट

BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता कहा कि कांग्रेस की सरकार में आते ही लगातार कई विभागों में भ्रष्टाचार हुए। यहां तक की शिक्षित नवयुवकों के द्वारा दी जाने वाली पीएससी की भर्ती परीक्षा पर भी भ्रष्टाचार किया जिससे छत्तीसगढ़ के होनहार नौजवानों को छत्तीसगढ़ और भारत देश का भविष्य संवारने में सहायक होते उनके साथ भी प्रदेश की भूपेश सरकार ने अन्याय किया। श्री गुप्ता ने कहा कि उस पार्टी और उस सरकार की मानसिकता और संवेदनहीनता किस स्तर की होगी जो अपने ही राज्य के होनहार गरीबा नौजवानों के हक पर डाका डालकर उसे रसूखदारों के परिवारों में बांट दे।

BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि धन की लालच में सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने पीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पदों की बंदरबांट की। भाजपा ने अब पीएससी घोटाले की CBI  से जांच करने का आदेश दे दिया है अब छत्तीसगढ़ के नौजवानों के साथ न्याय होगा। मोदी की गारंटी का पहिया अब आगे बढ़ता जाएगा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों की जांच की जाएगी किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता और नौजवानों ने भाजपा पर विश्वास किया है उस पर भाजपा खरी उतरेगी।

विजय शर्मा बोलें, जहां भी अनियमिता, उन सबकी होगी जांच होगी, नशा उन्मूलन के लिए एक अलग सेल बनाया जाएगा, पुलिस और ज्यादा ताक़त से काम करेगी

विजय शर्मा बोलें, जहां भी अनियमिता, उन सबकी होगी जांच होगी, नशा उन्मूलन के लिए एक अलग सेल बनाया जाएगा, पुलिस और ज्यादा ताक़त से काम करेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंपे जाने के प्रदेश सरकार के आदेश के संबंध में कहा है कि जहाँ पर भी इस तरह की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उन सबकी जाँच होगी।  लेकिन यह तय है कि जहाँ-जहाँ इस तरह के आरोप लगे हैं, युवाओं में असंतोष है, नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है, उन सभी बिंदुओं को जाँच के दायरे में लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम किया जाएगा। अपराधों पर नियंत्रण के लिए भाजपा सरकार पूरी ताकत से काम करेगी। इसके लिए पुलिसिंग को भी दुरुस्त किया जाएगा। अंतरराज्यीय अपराधियों व तस्कर गिरोह पर अंकुश लगाने , सूखा नशा और उसके काले कारोबार के लिए प्रदेश सरकार एक अलग सेल बनाकर काम करेगी जो इस काम को पूरी दक्षता से देखेगा। सीमावर्ती इलाकों से भी इस तरह की तस्करी होती है। प्रदेश सरकार की कोशिश होगी कि इस कारोबार में लगी पूरी चेन को ही नेस्त-ओ-नाबूद करें। सख्ती से कार्रवाई की जाए, जड़-मूल से ही इसे खत्म कर दिया जाए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अपराध और नक्सली हिंसा पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों से कहा गया है कि  विभिन्न अस्पतालों में लैंडमैन विस्फोट से पीड़ित जवानों से मिलकर  जो दर्द देखा है, वह दर्द शारीरिक के साथ-साथ परिवार के लिए भी बड़ा दर्द है। इस दर्द का हिसाब तो लेना होगा। यूँ ही नहीं छोड़ जा सकता इसे। दर्द का हिसाब लिया जाएगा। नशा है, जिसके कारण अपराध होते हैं।  पुलिस और ज्यादा ताकत से काम करेगी।  उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए प्रयासों को गति देगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिहाज से काम करेंगे।

छग किसानों के लिए अच्छी खबर, खेत को तालाब बनाने मिलेगी सब्सिडी

IND vs SA 2nd:  साउथ अफ्रीका को भारत ने हराया, रोहित ने कर ली धोनी की बराबरी

IND vs SA 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने केपटाउन में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच (SA vs IND 2nd Test) में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. ये मुकाबला पूरे 2 दिन भी नहीं चल पाया. इसी के साथ कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बराबरी कर ली.

भारत ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

साउथ अफ्रीका की कप्तानी संभाल रहे डीन एल्गर (Dean Elgar) ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि ये फैसला उनकी टीम पर भारी पड़ गया जो पहली पारी में महज 55 रन पर सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम 153 रन पर ऑलआउट हो गई. (IND vs SA) फिर मेजबान टीम ने दूसरी पारी में ओपनर ऐडन मार्कराम (106) के शतक की बदौलत 176 रन बनाए जिससे भारत को जीत के लिए 79 रन का मामूली लक्ष्य मिला. भारत ने 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया और सीरीज 1-1 से बराबर की.

रोहित ने धोनी की कर ली बराबरी

पहले टेस्ट मैच में पारी की हार झेलने वाली टीम इंडिया ने सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट में कमाल दिखाया. ये मुकाबला पूरे 2 दिन भी नहीं चल सका. (IND vs SA) अब रोहित शर्मा दिग्गज धोनी के बाद साउथ अफ्रीका की मेजबानी में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए. हालांकि उनके पास सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका था लेकिन पहला टेस्ट मैच भारत ने पारी और 32 रन से गंवा दिया. सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया वो मुकाबला 3 दिन में ही खत्म हो गया था.

9 दौरों पर दूसरी बार टेस्ट सीरीज ड्रॉ

रोहित ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो पिछले आठ मौकों में सिर्फ एक बार हुई है. (IND vs SA) धोनी की कप्तानी में 2010-11 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी. उसके अलावा भारत ने 1992-93, 1996-97, 2001-02, 2006-07, 2013, 2018 और 2021-22 में टेस्ट सीरीज गंवाई थी.

छग किसानों के लिए अच्छी खबर, खेत को तालाब बनाने मिलेगी सब्सिडी

छग किसानों के लिए अच्छी खबर, खेत को तालाब बनाने मिलेगी सब्सिडी

रायपुर। तालाब योजना का लाभ लेकर छत्तीसगढ़ किसान अपने खेत में 600 घन मीटर यानी 20 मीटर चौड़े, 10 मीटर लंबे और 3 मीटर गहरे तालाब का निर्माण करवा सकेंगे. इसके लिए किसान के पास कम से कम आधा हेक्टेयर जमीन होना अनिवार्य है. इस योजना के तहत पहले किसानों को 1200 घन मीटर का तालाब खुदवाने पर 52 हजार 500 रुपये की सब्सिडी मिलती थी.

वहीं अब छोटे किसानों को 600 घनमीटर का तालाब खुदवाने पर 26 हजार 250 रुपए का अनुदान मिलेगा. योजना के तहत अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ई-मित्र से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद दस्तावेज की हार्ड कॉपी कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करवानी होगी. इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद किसान अपने खेतों में तालाब का निर्माण करवा सकते हैं.

इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़  कृषि विभाग की ओर से आधे हेक्टेयर जमीन पर भी तालाब खुदवाने पर सब्सिडी दी जाएगी. अभी तक कृषि विभाग की ओर से एक हेक्टेयर वाले किसानों को ही तालाब खुदवाने पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता था. इस कारण गांवों में छोटे किसान तालाब खुदवाने से वंचित रह जाते थे और उनकी फसल को पूरा पानी भी नहीं मिल पाता था, लेकिन अब आधे हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को भी तालाब खुदवाने पर अनुदान का लाभ मिल सकेगा.

भव्य होगी इस बार का राजिम मेला, सरकार ने बनाई प्लान

https://www.facebook.com/webmorcha/

भव्य होगी इस बार का राजिम मेला, सरकार ने बनाई प्लान

रायपुर, 04 जनवरी 2024। देर शाम 6 घंटे तक महानदी भवन मंत्रालय में चली अपनी पहली ही मैराथन बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश हित में बड़े निर्णय लिए। इन निर्णयों में राजिम में कुंभ मेले को भव्य तरीके से मनाने के साथ ही प्रदेश की विरासत सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मैनपाट, चैतुरगढ़ जैसे हिल स्टेशन में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉल रोड बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश के सुंदर अद्भुत नजारों को आनंद आधुनिक सुविधाओं के साथ ले सकें।

इसके साथ ही कक्षा 9वीं में सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में निःशुल्क सायकल तथा 12वीं तक पाठ्य पुस्तकों के निःशुल्क वितरण के भी निर्देश दिए। सीए, सीएस, बैंकिंग, रेलवे समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क कोचिंग की होगी व्यवस्था

प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव श्री पी. अंबलगन, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सचिव एवं संचालक श्री राजेश सिंह राणा, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक श्री सुनील जैन, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक श्रीमती इफ्फत आरा, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव श्री वी.के. गोयल, एवं उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा, राज्य पर्यटन प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला, विभाग के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे।

भव्य तरीके से आयोजित होगा राजिम कुंभ मेला –

श्री अग्रवाल ने सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कराने के लिए जरूरी प्रयास करने एवं राजिम कुंभ मेला की तैयारी के संबंध में जानकारी लेकर इसके आयोजन को भव्य बनाने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने राजिम मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के मेला महोत्सव को बढ़ावा देने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि मेला को पर्यटन की तर्ज पर बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ में मैनपाट जैसे हिल स्टेशन वाले शहरों में शिमला, मनाली के तर्ज पर मॉलरोड बनाएंगे। सरगुजा के रामगढ़ और चैतुरगढ़ जैसे स्थानों का विकास हिल स्टेशन के रूप में करेंगे ताकि यहां राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को लुभा सके। श्री अग्रवाल ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पर्यटन स्थलों एवं मेले महोत्सवों के विकास पर विशेष ध्यान दें।

सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर शामिल कराने की तैयारी –

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हम प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर व्यवसायों को बढ़ावा देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ’छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग सेल’ की स्थापना कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में राज्य की छवि को बेहतर कर राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने का काम करेंगे।

उन्होंने घोषणा पत्र में शामिल ’प्रदेशवासियों को श्री रामलला दर्शन’ कराने के लिए अधिकारियों को निश्चित कार्ययोजना बनाने के लिए आईआरसीटीसी एवं बस ट्रांसपोर्ट्स, होटल मैनेजमेंट आदि की तैयारी करने और राम वन गमन परिपथ योजना के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

भर्ती प्रक्रिया में कोताही बर्दाश्त नहीं –

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेहतर शिक्षा प्रदान करना हमारा मकसद है। हमारी सरकार किसी भी योजना को लेकर पूर्वाग्रह से कार्य नहीं करेगी। व्यवस्था पहले से बेहतर और स्थाई हो ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो, इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ेंगे।

श्री अग्रवाल ने विभागों की भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शीं रखने के संबंध में सख्त हिदायत दी और कहा किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि ऐसा हुआ तो दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही होगी। शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती में बचे हुए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

9वीं कक्षा में सभी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क सायकल –

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि अब 9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता के सायकल निःशुल्क वितरित किए जाएंगे तथा स्कूलों में एयर-पम्प की व्यवस्था भी की जाएगी। श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भी देने की तैयारी के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्कूल के निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो, सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे हों। इस बैठक में मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित जाति जनजाति के मेधावी छात्रों नियमित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट स्थान पर प्रोत्साहन राशि 15 हजार रूपए से बढ़ा कर 25 हजार रूपए करने का निर्णय भी लिया गया।

मेरिट के आधार पर शिक्षकों की होगी पोस्टिंग –

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अब राज्य में सीए, सीएस, बैंकिंग, रेलवे के साथ-साथ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्ता पूर्ण निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी। हम सैनिक स्कूल को बढ़ावा देंगे जिससे शिक्षा एवं रोजगार में विस्तार हो सके। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि नई नियुक्तियों में ध्यान दे कि शिक्षकों की पोस्टिंग मेरिट के आधार पर आस-पास के जिले में ही हो, जिससे वे पूरी दक्षता के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें। साथ ही हर महीने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन निश्चित अवधि में प्राप्त हो।

राज्य के पूर्व स्थापित 100 कॉलेजों में अंग्रेजी माध्यम के सेक्शन खोलने की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश – उच्च शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक लेते हुए श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को कार्यों में तीव्रता लाने के स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि किसी भी फाइल को अधिकारी अपने पास 7 दिन से अधिक न रोकें, ऐसा होने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। श्री अग्रवाल ने रिक्त पदों के लिए भी 7 दिवसों के भीतर भर्ती नियम बनाने और विभागों को जल्द सेटअप रिवीजन करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि पदोन्नति, भर्ती, नियुक्ति, ट्रांसफर और सेटअप सब निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो जाए।

अधिकारियों को निर्देश दिए

श्री अग्रवाल ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विश्वविद्यायलों के ग्रैडिंग सुधारने, रिक्त पदों को भरने, कॉमर्स और विज्ञान संकाय को बढ़ावा देने की भी बात कही। साथ ही महाविद्यालयों में बीएससी पाठ्यक्रम में कृषि विज्ञान को सम्मिलित करने की तैयारी के निर्देश दिए। कॉलेजों में सामान्य शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा को भी बढ़ावा देने पर जोर दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएसआर के तहत कॉलेजों के लिए फंड जुटाएं और बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करें। धन के अभाव में जो विद्यार्थी कॉलेज नहीं आ पाते हैं उन्हें सरकार बस का किराया या पास उपलब्ध कराने की तैयारी के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

रायपुर मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

https://www.facebook.com/webmorcha/