महासमुंद। फारेस्ट विभाग पिथौरा में पदस्थ डिप्टी रेंजर ने अपने ही रेंजर पर उससे पिटाई करने का आरोप लगाया है. वहीं काष्ठागार प्रभारी रेंजर ने दोनों में बहस की बात कबूल की है लेकिन, मारपीट की घटना से इंकार किया है. आज शुक्रवार की सुबह घटित एक घटना में वन काष्ठागार पिथौरा (Pithora) के डिप्टी रेंजर मेहतर सिंह ध्रुव ने अपने ही रेंजर अमरदीप साहू द्वारा उनसे मारपीट किये जाने का एक आवेदन पिथौरा पुलिस में देकर कार्यवाही की मांग की है.अपने आवेदन में डिप्टी रेंजर मेंहंतर सिंह ध्रुव पिता विरसिंह (अनुसुचित जन जाति) काष्ठागार में (वन पाल) के पद पर पदस्थ हूँ.
काष्ठागार अधिकारी अमरदीप साहू द्वारा मेरे को अपमानित करते हुए मुझे गाली करने लगा,अधिकारी द्वारा मुझसे जो जवाब मांगा गया में जवाब दे ही रहा था कि अधिकारी द्वारा जातिसूचक गालियां देते हुए मुझसे मारपीट की गई. रेंजर द्वारा मुझसे इतना ज्यादा मार पीट किया कि मेरे चेहरे से खून बहने लगा तथा मेरा चश्मा टूट कर कही फिर गया,. इसके बाद मेरे पुत्र जिलेन्द्र ध्रुव मुझे थाना लेकर आया. उसने थाना प्रभारी से उक्त अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई के मांग की है.
महासमुंद, रेंजर की गुंडागर्दी
मारपीट नहीं बल्कि कहा सुनी हुई–रेंजर
दूसरी ओर वन काष्ठागार के रेंजर अमरदीप साहू ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि कार्यालय में अन्य कर्मी भी थे किसी की किसी के साथ भी मारपीट नहीं हुई है. आज वन मण्डल कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए आवश्यक बांस की जानकारी के लिए सराईटर काष्ठागार के सेक्टर 8 के प्रभारी वनपाल मेहतर सिंह ध्रुव को जानकारी देने कहा गया था yलेकिन,उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया. लेकिन, अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में मेरे द्वारा श्री ध्रुव को डांटा गया इससे गुस्साए श्री ध्रुव द्वारा कार्यालय में ही झगडा करने लगा. जिसे मेरे द्वारा उसे समझाने का ही प्रयास किया गया उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं हुई.
महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी को मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11ः00 बजे से 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर – आईसीआईसीआई बैंक के 20 पद एवं HDFC बैंक के 10 पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेतनमान 21000 से 35000 रूपये प्रतिमाह की दर पर की जायेगी।
उक्त पद हेतु उम्र 18 से 30 वर्ष होना आवश्यक है। इसी प्रकार एल एंड टी फाइनेंस में एफएलओ के पद हेतु 12वीं पास आवेदकों की भर्ती वेतनमान 13000 रूपये प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। जॉब फेयर पर उपस्थित होने वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थित हो सकते हैं।
महासमुंद। इन दिनों जिले में भालुओं का हमला लगातार बढ़ते जा रही है। गुरुवार को जहां जिले में एक भालू गांव में घुसने के चक्कर में तार में फंस गया था। हालांकि, फारेस्ट टीम ने भालू की जान बचा ली है। आज शुक्रवार को पिथौरा में भालू की हमला की खबर सामने आई है। यहां मार्निंग वाक में निकले एक पुलिस कर्मचारी को भालू ने हमला कर दिया। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है भालू के हमले से पुलिस कर्मचारी के पैर में चोट आई है। जिसे अस्पताल में एडमिट किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार की अलसुबह मार्निंग वाक करने निकले पुलिस कर्मी को बया मार्ग प्रमोद कृषि फार्म हाउस (लक्ष्मीपुर) के सामने भालु ने किया प्राणघातक हमला पुलिस कर्मी ने भालु से जान बचाकर बचाई अपनी जान पुलिस कर्मी के पैर को काटा भालु अस्पताल पहुंचाया गया।
इसलिए लगातार गांव की ओर रूख कर रहे जंगली जानवर
इन दिनों जंगल में जंगली-जानवर के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है। जिसके कारण भोजन की तलाश में गांव की ओर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही गांव में भालू दस्तक दे रहा है।
Aaj ka ank jyotish: 23 फरवरी शुक्रवार: अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12 है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank jyotish …
अंक 1
एक अंक जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी हर तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे। लेकिन मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पीला
अंक 2
दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको लाभ के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में शानदार अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
अंक 3
आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपके फिजूलखर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यों का परिणाम आपको देर ही प्राप्त होंगे। बहुत दिनों के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। किसी मामले में आपको अपने परिवार के सदस्यों की सलाह लेनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
अंक 4
दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों के लिए रहेगा। धन कमाने के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग व्यापार में कार्यरत है उनके लिए आज का दिन मुनाफे के साथ बीतेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
अंक 5
समय आपको अपने मन में सकारात्मक बातों को रखना होगा नहीं तो आपका मन परेशान हो सकता है। आपको किसी कार्य में अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 6
प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं। घर की मरम्मत या नवीनीकरण के बारे में कुछ बातों पर आपको अभी ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी का धन उधार देने से बचें नहीं तो वह पैसा आपको वापस नहीं मिल सकता है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लाल
अंक 7
आपके मन में कोई अनजाना भय रहेगा। मन व्यथित रहेगा। किसी बात को लेकर मित्रों या फिर घर के सदस्यों से खटपट हो सकती है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 8
धन लाभ के प्रबल योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ आपको मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
किसी समारोह, सम्मेलन, व्यापार या कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए कोई बैठक अभी आपको व्यस्त रख सकती है। जब आप कुछ बड़ा खरीदने या किसी सौदे के बारे में सोचते हैं तो दूसरों की सलाह और अनुभव अवश्य सुनें।
पिथौरा। समीप के सुखीपाली गिरना जंगल के कक्ष क्र 230 में जंगल मे लगी फेंसिंग तार में फंसे भालू को अंततः राजधानी रायपुर से आई बचाव टीम ने उसे तार घेरा से अलग कर जंगल मे छोड़ दिया है. बता दें, बीती पिथौरा के कक्ष क्रं.230 सुखीपाली गिरना जंगल मे कंटीली तार घेरा के बीच फंसे भूखे-प्यासे भालू को गुरुवार की शाम उसकी जान बच गई। फारेस्ट विभाग की बचाव टीम दोपहर बाद घटना स्थल पर पहुची. टीम के विशेषज्ञ ने पहले उसे बेहोश किया।
महासमुंद तार घेरा में फंसे भालू की जान बची
इसके बाद उसके समीप जा कर देखा तो भालू के सिर के बाल तार में उलझे दिखे. जिसे बचाव टीम द्वारा कैंची से काट कर अलग कर दिया. जिसके कारण भालू आसानी से कंटीली तार से मुक्त हो गया. इसके बाद बेहोश भालू को पिंजरे में डाला गया और उसे एक इंजेक्शन लगा कर बेहोशी से होश में लाया गया. भालू को कही भी चोट नही लगी थी, जिससे फारेस्ट अफसरों ने राहत की सांस ली और फिर पिंजरा खोल दिया. पिंजरा खुलते ही भालू पिंजरे से निकल कर जंगल की ओर भाग निकला.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मिनिस्टर शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया का एक सामुदायिक भवन पर कब्जा करने के मामले को लेकर दो दिन से रायपुर नगर निगम में हंगामा बरसा हुआ है। लेकिन, इसी बीच पूर्व मंत्री डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया को लेकर एक और तथ्य सामने आया है। इससे पता चलता है कि, पूर्व मिनिस्टर की पत्नी शकुन ने एक नहीं बल्कि 2 स्थानों पर कब्जा किया हुआ है। इससे साफ है कि ईडब्लूएस की करीब 15 हजार फीट भूमि पर उन्होंने मकान और आलीशान गार्डन बना दिया है।
इस नए खुलासे के बाद पूर्व मिनिस्टर और उसकी पत्नी (Shakun Dahriya) की मुसीबतें लगातार बढ़ रही है। मामले में केवल ईडब्लूएस की तकरीबन 15 हजार फीट भूमि ही नहीं हड़पी गई बल्कि अटल आवास के मकानों को तोड़कर इसे बनाया गया है। इतना ही नहीं, भवन और गार्डन बनाने पर नगर निगम, स्मार्ट सिटी और सरकारी एजेंसियों का साढ़े 3 करोड़ खर्च की गई है।
बता दें, सरकारी मकान में महंगे इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने के आरोपों के बाद पूर्व मिनिस्टर शिव डहरिया अब पत्नी शकुन डहरिया की समिति द्वारा सामुदायिक भवन में कब्जे के लफड़े में फंस गए हैं। नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने इस मामले में निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा को इस मामले में समिति बनाकर 15 दिवस में जांच कराने को निर्देशित किया है। नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल के दौरान नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने गुरु घासीदास वार्ड के शताब्दि नगर कालोनी में नगर निगम के सामुदायिक भवन पर शकुन डहरिया की समिति का कब्जा होने का आरोप लगाया।
दस्तावेजों के साथ नेता प्रतिपक्ष ने सदन में दहाड़ते हुए कहा, शकुन डहरिया (Shakun Dahriya) ने राजश्री सद्भावना समिति के नाम से सामुदायिक भवन पर कब्जा कर रखा है। समिति की वो अध्यक्ष हैं, उनके लेटरपैड और उनके हस्ताक्षर के साथ जोन 10 के आयुक्त के नाम आवेदन किया गया था, जिसमें शताब्दि नगर में निर्मित सामुदायिक भवन का संचालन व हस्तांतरण करने की अनुमति मांगी गई थी। इस पर मेयर इन काउंसिल की 16 जून 2022 की हुई बैठक में प्रस्ताव रखा गया। इसे MIC द्वारा पारित किया गया।
पूर्व मिनिस्टर शिव डहरिया
भवन को अपनी समिति के नाम
मीनल चौबे ने सभापति प्रमोद दुबे से कहा कि, उनके पास इसके लिखित दस्तावेज उपलब्ध हैं। इसमें निगम सचिव के हस्ताक्षर के साथ राजश्री सद्भावना समिति को शताब्दि नगर में निर्मित नगर निगम के सामुदायिक भवन का हस्तांतरण किया गया है। उनके इस आरोप पर सदन में हंगामा हो गया।
सवाल दागे ये शकुन कौन है?
मीनल चौबे (Meenal Choubey) ने सदन को बताया, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से भवन पर 1 करोड़ रुपए शानो शौकत में खर्च कर दिया। नगर निगम जोन 10 कमिश्नरी द्वारा सामुदायिक भवन के हस्तांतरण के बाद टेंडर कर अनुबंधित एजेंसी से 55 इंच साइज के 4 सोनी टीवी, 5 मॉडयूलर किचन, 4 वुडन टेबल, 4 प्लाईवुड का साइड टेबल, प्लास्टिक की 40 चेयर, 7 सोफासेट, 2 एक्जिक्यूटिव टेबल, 4 कम्प्यूटर टेबल, 2 वाशिंग मशीन, 4 सुजाता मिक्सचर मशीन, एलजी रेफ्रिजरेटर, वाटर कूलर की खरीदी की गई। उनके इस सवाल का एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा सही जवाब नहीं दे पाए।
छत्तीसगढ़ पूर्व मंत्री की पत्नी ने सरकारी जगह को कब्जा
सवाल के बाद खुलासा
बताते चलें, नगर निगम की सामान्य सभा के प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष ने प्रश्न किया था कि नगर निगम के सामुदायिक भवन में अधिकारिता किसकी रहती है, किसी भी संस्था को नगर निगम के पार्षदों की जानकारी के बिना क्या नगर निगम आवंटित कर सकता है? शताब्दि नगर के सामुदायिक भवन मामले में किस नियम के तहत एनजीओ को इसका आवंटन किया गया। जवाब में एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा (Gyanesh Sharma) ने सदन को बताया, सामुदायिक भवन की अधिकारिता निगम के पास रहती है। उस भवन की चाबी जोन 10 के कमिश्नर के पास ही है। बिना पार्षदों की जानकारी के भवन का आवंटन होना गंभीर विषय है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। सामुदायिक भवन के साजो-सज्जा में किसके कहने पर राशि खर्च की गई और किस मद में यह राशि खर्च हुई है, इसकी जांच कराएंगे।
कमिश्नर को दिए जांच कराने के निर्देश
सभापति प्रमोद दुबे (Pramod Dubey) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदन की आसंदी ने नगर निगम कमिश्नर को जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, निगम कमिश्नर महापौर से चर्चा कर जांच कमेटी बनाएं और 15 दिन के भीतर इसकी जांच करायें।
महासमुंद। आज गुरुवार की सुबह पिथौरा वन परिक्षेत्र में स्थित सुखीपाली के जंगल के पास खेतों में लगे घेरा तार में भालू फंस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिथौरा फारेस्ट को दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने भालू के रेस्क्यू की प्रयास की लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। इसके बाद राजधानी रायपुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है.
देखें वीडियो-
घटना स्थल पर मौजूद फारेस्ट विभाग के अनुसार, भालू की गर्दन कटीले तारों की फेंसिंग में बुरी तरह से फंसा हुआ है. रायपुर से टीम आ रही है, टीम के आने के बाद ट्रैकुलाइजर गन से भालू को बेसुध करने के बाद उसे तारों से बाहर निकला जाएगा. यदि भालू को कीसी भी प्रकार से चोट आई होगी तो उसे वन अमला अपनी निगरानी में रखकर उसकी देखभाल करेगा. लेकिन यदि वह स्वस्थ हुआ तो उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा.
इन दिनों भालुओं का दस्तक ग्रामीण क्षेत्रों में
बतादें, वर्तमान में जंगल क्षेत्र से भालू का दल भोजन के तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।
CG: छत्तीसगढ़ में PM नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दौरा कर सकते हैं। इस दिन देशभर में वुमेंस डे भी मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ BJP इस दिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त देने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों महतारी वंदन योजना की शुरुआत हो सकती है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान रायपुर में सभा को भी संबोधित करेंगे।
बताया जा रहा है कि PM नरेंद्र मोदी अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन योजना की पहली किस्त पात्र हितग्राहियों को देने वाले हैं। पीएम मोदी इस योजना का लाभ बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम देंगे। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं के आवेदन डाले जाने का सिलसिला बीते 5 फरवरी से जारी है। प्रशासन की टीम आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं।
इस योजना के तहत अब तक 70 लाख 69 हजार 482 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं द्वारा 18 फरवरी को एक दिन में ही 1 लाख 10 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत 20 फरवरी को शाम 6 बजे तक ही ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शाम 6 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित पब्लिक पोर्टल भी शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगा।
Weather: बढ़ती गर्मी के बीच आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर रायपुर राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर समेत दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसके पूर्व मध्य और उत्तर क्षेत्र में रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। अभी राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है, वहीं रात का पारा 15 से 22 डिग्री के बीच है।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने की वजह से हल्के बादल छाए हुए हैं। इसका प्रभाव बुधवार तक रहेगा, इसके बाद गुरुवार से सुबह के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और मामूली ठंडकता का अहसास होगा। यह मौसम भी दो दिन में ही बदल जाएगा। पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपर बनने वाले चक्रीय चक्रवाती घेरा यानी पश्चिमी विक्षोभ के असर से रायपुर राजधानी के साथ दुर्ग और बस्तर संभाग में 24, 25 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं, सिस्टम 26 को उत्तर छत्तीसगढ़ में मामूली रूप में अपन असर दिखा सकता है।
Ramlalla Darshan Yojana: छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए पर्यटन विभाग ने कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। यात्रा के लिए हितग्राहियों के चुनाव और अन्य कार्य संपादन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय योजना के लिए इच्छुक आवेदकों की सूची कलेक्टर को देंगे। आवेदन करने के लिए एक निर्धारित प्रारूप दिया गया है, जिसमें फोटो के साथ निवास के साक्ष्य के लिए एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत 65 वर्ष से अधिक आयु वाले अपने साथ एक सहायक को यात्रा पर ले जा सकते हैं। तीन से पांच व्यक्तियों के समूह को एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी, बशर्ते कि समूह का प्रत्येक व्यक्ति 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का होना चाहिए।
पति-पत्नी के साथ-साथ यात्रा करने पर सहायक को साथ ले जाने की सुविधा नहीं रहेगी बशर्ते उनमें से किसी एक की उम्र 65 वर्ष से कम हो। यदि आवेदक पति-पत्नी में से किसी का नाम चुना जाता है तो उसका जीवन साथी भी यात्रा पर साथ जा सकेगा। आवेदन करते समय ही आवेदक को यह बताना होगा कि जीवन साथी भी उसके साथ यात्रा करने का इच्छुक है। यदि सहायक को यात्रा पर साथ ले जाने की पात्रता है तो सहायक का आवेदन भी आवेदक के साथ ही जमा किया जाएगा। यदि व्यक्तियों के समूह एकसाथ आवेदन करते हैं तो संपूर्ण समूह को एक आवेदन मानते हुए लाटरी में शामिल किया जाएगा। उक्त समूह अधिक से अधिक 10 आवेदकों का हो सकेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित प्रपत्र अनुसार आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी तैयार की जा रही है। जिससे प्रत्येक जिले में चयनित यात्रियों, प्रतिक्षा सूची का डाटा बेस तैयार हो सके।
लाटरी से यात्रियों का होगा चयन
यात्रियों के चयन की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है। यात्रा करने के इच्छुक आवेदनकर्ताओं में से प्रथम चरण में 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्राथमिकता से चयन किया जाएगा। शेष आवेदकों को क्रमवार आने वाले समय में यात्रा कराई जाएगी। योजना के लिए हितग्राही की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष रहेगी। योजना के 25 प्रतिशत हितग्राही शहरी तथा 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के होंगे। यदि निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लाटरी से यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे के 25 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। चयनित यात्रियों और प्रतीक्षा सूची को कलेक्टर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। चयन उपरांत यात्रा पर न जाने की स्थिति में अपने स्थान पर अन्य किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं भेज सकेगा। कलेक्टर की ओर से चयनित यात्रियों की सूची छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को भेजी जाएगी।
प्रत्येक हितग्राहियों का मेडिकल टेस्ट
यात्रा पर रवाना होने के पूर्व प्रत्येक हितग्राहियों का मेडिकल टेस्ट किया होगा। अनफिट पाए जाने पर वेटिंग में शामिल व्यक्तियों को भेजा जाएगा। प्रत्येक जिले के जिला प्रशासन की ओर से हितग्राही को निवास स्थान से रेलवे और बस स्टेशन पर निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व लाया जाएगा। हितग्राहियों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। वापसी में यात्रा समाप्ति उपरांत पूर्व निर्धारित स्थल पर छोड़ने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।