छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रारंभ, 10वीं उत्रीर्ण युवा कर सकते है एप्लाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) विभाग ने कांस्टेबल के 5,967 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (1 जनवरी 2024) से प्रारंभ हो गई है. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं.

महासमुंद कोमाखान धान के अवैध परिवहन पर जप्ती की कार्रवाई

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रायपुर में सबसे ज्यादा 559 पदों पर भर्ती होगी, वहीं नारायणपुर में 477 पद भरे जाएंगे. बीजापुर में 390, बस्तर में 365, दुर्ग में 332, बलरामपुर में 259, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 228, गरियाबंद में 186, कोरबा में 177, बिलासपुर में 168, राजनांदगांव में 160 और बालोद में 128 पद भरे जाएंगे. पहले भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाली थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था.

इस देश में नए वर्ष पर आया भूकंप, तीव्रता 7.5, सुनामी का अलर्ट जारी

Earthquake In Japan: नए साल के पहले दिन जापान में भूकंप आ गया है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है. भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. भूकंप के बाद समुद्र में 1 मीटर ऊंचाई की लहर उठी है. लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. (Earthquake) बता दें कि ये भूकंप नॉर्थ-सेंट्रल जापान में आया है. जापान की एजेंसी ने वेस्टर्न कोस्टल रीजन इशिकावा (Ishikawa), नीगाटा (Niigata) और टोयामा (Toyama) के लिए सुनामी की वॉर्निंग जारी की है.

जापान भूकंप का लेटेस्ट अपडेट

– वेदर एजेंसी के मुताबिक, इशिकावा प्रांत के पास समुद्र में लहरें 5 मीटर की ऊंचाई तक उठ रही हैं. वहीं, इसी प्रांत में वजीमा सिटी के कोस्ट के पास लहरें 1 मीटर तक ऊंची उठती हुई दिखाई दे रही हैं. (Earthquake) लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है. जापान के लोगों के सामने दो समस्याएं हैं. घर में रहें तो भूकंप की टेंशन और बाहर आएं तो सुनामी का खतरा है. яндекс

राम मंदिर, CM योगी और STF चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां जांच में जुटी

महासमुंद शहर के डामरीकरण कार्य का नपाध्यक्ष राशि ने किया निरीक्षण

महासमुंद। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 15 के मुख्य मार्ग गांधी चौक सिविल लाइन में चल रहे डामरीकरण व पैंचिग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार से चर्चा कर डामरीकरण पैचिंग कार्य में सारे घटकों का पालन करने को कहा।

यहां पढ़ें: महासमुंद कोमाखान धान के अवैध परिवहन पर जप्ती की कार्रवाई

उन्होनें कहा सड़क पर निर्मित चेम्बर को समुचित रूप से ढंककर से संधारित करने के निर्देश दिए। श्रीमती महिलांग ने ठेकेदार को मार्ग में डामरीकरण में सही तरीके से रोलिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नोशाद बक्श और नागरिकगण मौजूद रहे।

महासमुंद कोमाखान धान के अवैध परिवहन पर जप्ती की कार्रवाई

महासमुन्द 31 दिसंबर 2023/ कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर जिले में सीमावर्ती ओडिसा राज्य से अवैध धान के परिवहन पर निरंतर कारवाई जारी है। शुक्रवार को देर रात और शनिवार को तहसीलदार ममता ठाकुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम टूहलु में थाना के आगे 350 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर थाना मे  सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि रात में धान से भरी गाड़ी ओडिसा से गरियाबंद की ओर जा रही थी।

यहां पढ़ें: राम मंदिर, CM योगी और STF चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां जांच में जुटी

इसी तरह ग्राम भदरसी में रोशन लाल के बाड़ी में 316 कट्टा धान जप्त किया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त धान ओडिसा का है। जिसे पंचनामा कर जप्ती बनाया गया। उल्लेखनीय है की ओडिसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी कारवाई की जा रही है।जो आगे भी जारी रहेगी।

शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाये जाने तथा मदिरा दुकानों की सतत जाँच व निगरानी के निर्देश

महासमुंद 31 दिसंबर 2023/ गत दिवस कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त आबकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में आबकारी राजस्व की सुरक्षा तथा आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही बाबत कड़े निर्देश दिये  गये।

शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाये जाने हेतु क्षेत्र में लगातार छापेमारी करने तथा पुलिस विभाग से आवश्यक समन्वय कर संयुक्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 31 दिसंबर तथा नववर्ष पर मदिरा के अवैध संव्यवहार पर रोक लगाये जाने हेतु कड़ी चौकसी रखने तथा होटल ढाबों की जाँच हेतु निर्देश दिये गये

सभी प्रभारी अधिकारियों को मदिरा दुकानों की सतत जाँच कर निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। मदिरा दुकानों में ओवर रेट, मिलावट तथा निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा विक्रय करते पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए सेवा से निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त बैठक में सहायक जिला आबकारी अधिकारी तथा समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

राम मंदिर, CM योगी और STF चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां जांच में जुटी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि वह आतंकवादी संगठन आईएसआई से जुड़ा हुआ है. धमकी का मामला सामने आने के बाद एटीएस और STF जांच में जुट गई है. भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है. देवेंद्र को जुबेर खान नाम के शख्स की ईमेल आईडी से धमकी दी गई है.

EMALकरने वाले की तलाश में एजेंसियां जुट गई हैं. धमकी भरा ईमेल आने के बाद देवेंद्र तिवारी ने यूपी 112 को एक्स (ट्विटर) पर टैग करके जानकारी दी थी. 27 दिसंबर की शाम को देवेंद्र को ईमेल भेजी गई थी. बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में तैयार हो रहे प्रभ श्री राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर पहले से ही सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है.

बम से उड़ाने की धमकी

देवेंद्र तिवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दिनांक 27 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:07 पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ जी, एसटीएफ के चीफ श्री अमिताभ यश जी और मुझे फिर से जुबेर खान नामक व्यक्ति द्वारा जाने से मारने का ईमेल प्राप्त हुआ है. इसको लेकर मैं इस खबर के साथ प्राप्त हुई ईमेल की फोटोकॉपी संलग्न करते हुए शासन और प्रशासन से सुरक्षा की विशेष जांच की मांग करता हूं. यदि इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो शायद मैं यह मान लूंगा कि मेरा भी नंबर अब इन गैर समुदाय के जिहादी व्यक्तियों द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है. बहुत जल्द ही मैं भी गौ सेवा के नाम पर शहीद हो सकता हूं.’

वहीं मामला प्रकाश में आने के बाद UP-112 के इंस्पेक्टर के तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. लखनऊ पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी जांच में जुटी हुई है. आईपी एड्रेस के माध्यम से ई-मेल भेजने वाले का लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले भी देवेंद्र तिवारी के घर पर एक बैग में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी. उसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ देवेंद्र को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें वार्षिक राशि

Rashifal 2024: इन राशियों के स्वागत में खड़ा है 2024, मिलेगी अपार सफलता

Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Kumbh Rasifal 2024: कुंभ राशि पर शनि बरसाएंगे कृपा, देगा कई खुशियां, जानें वार्षिक राशिफल

Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Dhanu Rashifal: धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इस राशि में जन्मे लोग महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। (Dhanu Rashifal) यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं। इस राशि के लोग बातों से ज्यादा काम करके दिखाने में भरोसा रखते हैं। अपनी ईमानदारी और वफादारी ये यह लोग खूब मान-सम्मान कमाते हैं।

राशि स्वामी – बृहस्पति

राशि नामाक्षर -ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे

आराध्य -श्री विष्णु नारायण

भाग्यशाली रंग -पीला

राशि अनुकूल वार-बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार

करियर

कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष के प्रारंभ में आमदनी के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। (Dhanu Rashifal) अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो रहा है उस समय छठे भाव में गुरु के प्रभाव से आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का योग बन रहा है। किन्तु इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे। यह आपके लिए बेहद शुभ है। किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है।

परिवार

पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। (Dhanu Rashifal) व्यस्तता के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अप्रैल तक पंचम भाव के गुरु के प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। पंचम स्थान के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य संतान का विवाह हो जाएगा। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रतिकूल होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। चौथे भाव पर राहु का गोचर पारिवारिक माहौल खराब कर सकता है इसलिए संतुलन बनाकर चलना होगा।

स्वास्थ्य

राशि स्थान पर गुरु की दृष्टि के प्रभाव से शारीरिक रूप से आप संतुष्ट और स्वस्थ रहेंगे। (Dhanu Rashifal) अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर प्रतिकूल होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। छठे स्थान का गुरु पृथ्वी तत्व राशि में होने के कारण संक्रामक रोग या पेट संबंधित परेशानी दे सकता है।

आर्थिक स्थिति

जातक को आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। (Dhanu Rashifal) एकादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी परंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह के गोचर के बाद आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। कुछ ऐसे खर्चे आ जाएंगे जिससे आपका बजट भी बिगड़ सकता है। किसी को पैसे उधार ना दिन नहीं तो वापसी की उम्मीद कम है।

परीक्षा प्रतियोगिता

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। (Dhanu Rashifal) पंचम भाव में गुरु के प्रभाव से उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को अच्छे शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा। शनि की तीसरी दृष्टि का प्रभाव आपके पंचम भाव में रहेगा इसलिए परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता भी रहेगी। अप्रैल तक का समय बेहद अनुकूल है इसलिए इस समय पर अगर कोई परीक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

उपाय

माता-पिता गुरु सन्यासी व बड़े लोगों का आशीर्वाद लें। (Dhanu Rashifal) मंदिर या धार्मिक स्थान में केला या बेसन के लड्डू दान करें।

Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें वार्षिक राशि

Rashifal 2024: इन राशियों के स्वागत में खड़ा है 2024, मिलेगी अपार सफलता

Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Kumbh Rasifal 2024: कुंभ राशि पर शनि बरसाएंगे कृपा, देगा कई खुशियां, जानें वार्षिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

Kumbh Rasifal 2024: कुंभ राशि पर शनि बरसाएंगे कृपा, देगा कई खुशियां, जानें वार्षिक राशिफल

Kumbh Rasifal 2024: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बीते साल की तुलना में बहुत ही बेहतर रह सकता है. पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी. हालांकि इन पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण जारी रहेगा. इन जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है. गाड़ी-संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे.

करियर

कुंभ राशि को करियर के दृष्टिकोण से देखें तो आपके लिए फरवरी 2024 से मार्च 2024 के बीच आपको आपके काम के सिलसिले में विदेश जाने के प्रबल योग भी बन सकते हैं. यह वर्ष आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता दिला सकता है. (Kumbh Rasifal) जनवरी के महीने में अच्छी पदोन्नति मिल सकती है. इसके बाद जुलाई से अगस्त के बीच भी आपके काम में बढ़ोतरी होने और आपको अच्छा पद मिलने के योग बनेंगे. अगस्त 2024 से अक्टूबर 2024 के बीच नौकरी में बदलाव करने की संभावनाएं भी प्रबल रहेंगी. वर्ष के अंतिम महीने सफलता देंगे.

व्यापार

कारोबार करने वाले जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहने वाली है. (Kumbh Rasifal) व्यापार में आशातीत वृद्धि होने के प्रबल संकेत मिल सकते हैं. व्यापार में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 के बीच कर सकते हैं. अप्रैल का महीना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच का समय कुछ कमजोर रहने की संभावना है.

जनवरी का महीना हर तरह से उपयुक्त रहेगा. इस दौरान आप कोई बढ़िया गाड़ी या कोई बढ़िया संपत्ति खरीद सकते हैं. इसके बाद आपको कुछ समय तक रुकना होगा. फरवरी से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक का समय अनुकूल नहीं है. इस दौरान किसी भी तरह की संपत्ति में हाथ डालने से बचें. यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो 19 मई से 12 जून के बीच जब शुक्र का गोचर आपके चतुर्थ भाव में अपनी ही राशि में होगा तो यह समय आपके लिए सर्वाधिक उपयुक्त रहेगा. यदि आप कोई बढ़िया संपत्ति अर्जित करना चाहते हैं तो उसमें सफलता प्राप्ति के लिए जून से अगस्त तक का समय अत्यंत अनुकूल रहने की संभावना है.

आर्थिक

कुंभ राशि के जातकों को वर्ष 2024 की शुरुआत में उत्तम धन लाभ के योग बनेंगे. तीसरे भाव में बैठकर बृहस्पति आपके सप्तम, नवम और एकादश भाव को देखेंगे और आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी करेंगे. सूर्य और मंगल जैसे ग्रह आपके एकादश भाव में रहेंगे. (Kumbh Rasifal) इनकी वजह से आपको उत्तम आर्थिक लाभ होगा. यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको नौकरी में पदोन्नति से अच्छा धन लाभ होगा और यदि व्यापार करते हैं तो व्यापार में भी आशातीत वृद्धि होगी. फरवरी 2024 से मार्च 2024 के बीच में कुछ उतार-चढ़ाव होगा लेकिन अप्रैल से स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी. राहु पूरे वर्ष आपके दूसरे भाव में रहेंगे जो खर्चों में भी बढ़ोतरी बनाए रखेंगे.

स्वास्थ्य

हेल्थ के दृष्टिकोण से यह बहुत हद तक अनुकूल रहने वाला है. आपके राशि के स्वामी शनि आपकी राशि में ही रहकर आपको उत्तम स्वास्थ्य लाभ दिलाएंगे. (Kumbh Rasifal) आप एक अनुशासित जीवन व्यतीत करेंगे तो उत्तम स्वास्थ्य का लाभ उठा पाएंगे क्योंकि शनि आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे. आपको अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए निरंतर अभ्यास करना होगा. इसके लिए आपको ध्यान, योग और शारीरिक व्यायाम पर ध्यान देना होगा. यदि आप ऐसा करते हैं तो पूरे वर्ष उत्तम स्थिति में रहेंगे.

परिवारिक

2024 में आपका पारिवारिक जीवन अच्‍छा रहेगा. (Kumbh Rasifal) भाई-बहनों के संबंध बेहतर होंगे. 1 मई से पारिवारिक संबंधों में प्रेम बढ़ेगा. अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच आपके पिताजी को स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं इसलिए उनका ध्यान रखें. आपको विनम्र बनना होगा.

उपाय: गणेश जी का स्तूति करें।

Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें वार्षिक राशि

Rashifal 2024: इन राशियों के स्वागत में खड़ा है 2024, मिलेगी अपार सफलता

Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें वार्षिक राशि

Makar Rashifal: मकर राशि के लोगों में अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती है। यह लोग काम के प्रति बहुत जूनूनी और समर्पित होते हैं। इस राशि के जातक अनुशासित, जिम्मेदार और व्यावहारिक प्रकृति के होते हैं। इन लोगों में गजब की तार्किक क्षमता होती है। (Makar Rashifal) यह लोग एक भरोसेमंद दोस्त साबित होते हैं। दूसरों की मुसीबत में यह लोग पूरा साथ देते हैं। इनमें दार्शनिकता का भाव ज्यादा होता है।

राशि स्वामी -शनि

राशि नामाक्षर -भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी

आराध्य -श्री शिव जी

भाग्यशाली रंग -आसमानी नीला

राशि अनुकूल वार-शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

करियर

इस वर्ष दशम स्थान पर देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा अच्छा लाभ प्राप्त होगा। (Makar Rashifal) अप्रैल के बाद समय और अनुकूल हो रहा है उस समय आप किसी के साथ मिलकर कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। राहु और केतु भी आपको सपोर्ट करते रहेंगे। राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप जोखिम लेने के काबिल बनेंगे। इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। विदेश में काम के इच्छुक लोगों का सपना मई के बाद पूरा हो सकता है। राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में होंगे। शनि स्वयं की राशि में होंगे, इसलिए आपको कोई विशेष हानि नहीं करेंगे।

परिवार

पारिवारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से यह वर्ष शुभ रहेगा। (Makar Rashifal) वर्ष आरंभ में चतुर्थ स्थान में गुरु पर शनि की दृष्टि प्रभाव से आपका घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। तृतीय भाव के राहु के प्रभाव से आपके पराक्रम तथा कार्य क्षमताओं का विकास होगा। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा परंतु अप्रैल से गुरु ग्रह का गोचर पंचम स्थान में हो रहा है उसके बाद समय अनुकूल हो जाएगा। संतान प्राप्त के इच्छुक व्यक्तियों को संतान प्राप्त की संभावना इस वर्ष बनेगी।

स्वास्थ्य

हेल्थ की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। (Makar Rashifal) द्वितीय स्थान का शनि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अनुकूल हो रहा है राशि स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। पूरे वर्ष खान-पान को नियंत्रण रखें और योग अभ्यास करते रहें।

आर्थिक स्थिति

वर्ष आरंभ में चतुर्थ स्थान का गुरु आपको संचित धन की प्राप्ति करा सकता है। अष्टम स्थान पर गुरु की दृष्टि पैतृक संपत्ति भी प्राप्त करवा सकती है। (Makar Rashifal) इस साल की शुरुआत में बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में स्थित होंगे इससे आय अच्छी होगी। अप्रैल के बाद एकादश स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से धन आगमन में निरंतरता बनी रहेगी।

परीक्षा प्रतियोगिता

प्रतियोगिता परीक्षार्थियों के लिए वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। संघर्षात्मक परिस्थितियों में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अप्रैल के बाद का समय बहुत शुभ रहेगा।

उपाय

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पूरे वर्ष रहेगा (Makar Rashifal) इसलिए शनि के मंत्रों का जाप और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक शनिवार के दिन जलाते रहें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Rashifal 2024: इन राशियों के स्वागत में खड़ा है 2024, मिलेगी अपार सफलता

Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Rashifal 2024: इन राशियों के स्वागत में खड़ा है 2024, मिलेगी अपार सफलता

Rashifal 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2024 की शुरुआत 4 बहुत ही शुभ योगों में हो रही है. 1 जनवरी 2024 को आयुष्‍मान योग, आदित्‍य योग, लक्ष्‍मी नारायण योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं. इन शुभ योग का असर सभी 12 राशि जातकों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशि वालों को जमकर लाभ होगा. आइए जानते हैं कि साल 2024 सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा.

साल 2024 वार्षिक राशिफल

मेष राशि :

आप कड़ी मेहनत करेंगे और उसका फल भी पाएंगे. सपने साकार होंगे. आर्थिक हालात बेहतर होंगे. बेहतर होगा कि आप भविष्‍य के निवेश संबंधी प्‍लान बनाएं. नौकरी बदल सकते हैं. परिजनों की सेहत का ध्‍यान रखें.

वृषभ राशि :

प्रोफेशनल लाइफ में जमकर तरक्‍की मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. घर में खुशियां आएंगी. नई भाषा या स्किल्‍स सीखना बहुत लाभ देगा. सिंगल जातकों का विवाह होगा. आप खुश रहेंगे.

मिथुन राशि :

प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. तरक्‍की में आ रही बाधाएं दूर होंगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी.

कर्क राशि :

खुद अपने लक्ष्‍यों को हासिल करने का भरपूर प्रयास करेंगे. भाग्‍य का साथ मिलेगा, जिससे आपके आर्थिक हालात बेहतर होंगे. करियर में सकारात्‍मक बदलाव हो सकते हैं. सफलता आपके कदम चूमेगी.

सिंह राशि :

जिंदगी में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आप आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे. करियर के साथ अपने रिश्‍तों पर भी ध्‍यान दें. सामाजिक कार्यों में शामिल हों. सकारात्‍मक रहें.

कन्या राशि :

आवश्यक काम निपटा लें. अतीत को भूलकर आगे बढ़ें. तनाव से बचें. अपनी महत्‍वाकांक्षाओं को पूरा करें लेकिन सेहत को नजरअंदाज ना करें. इमोशनल हेल्‍थ पर भी ध्‍यान दें.

तुला राशि :

सफलता की राह में जो बाधाएं आ रहीं थीं वे अब दूर होंगी. आप बड़ा पद, प्रतिष्‍ठा पाएंगे. सपनों को साकार करने के लिए पॉजिटिव रहें. खर्च रहेंगे लेकिन आय भी बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि :

जिंदगी में नए महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे. समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वर्कप्‍लेस पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. गुस्‍से से बचें. खर्चों पर काबू रखें. नौकरी बदल सकते हैं.

धनु राशि :

भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी. जिंदगी में जो कमियां थीं, वे दूर होंगी. आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास करें. आपको करियर में तरक्की पाने के कई अवसर मिलेंगे. आपकी लीडरशिप स्किल की प्रशंसा होगी.

मकर राशि :

करियर में कई बड़ी सफलता हासिल होंगी. प्रोफेशनल लाइफ में मनचाही सफलता मिलेगी. आप लोगों के आकर्षण के केंद्र बनेंगे. आपकी सराहना होगी. अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, लिहाजा सावधान रहें. इनकम बढ़ने के भी योग हैं.

कुंभ राशि :

मौज-मस्‍ती भरपूर रहेगी. आप सामाजिक तौर पर सक्रिय रहेंगे. प्रोफेशनल लाइफ में नई पहचान बनेगी. करियर में तरक्‍की मिलेगी. इनकम बढ़ेगी. लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. चोट-दुर्घटनाओं से बचें. गुस्‍से से बचें.

मीन राशि :

खुद एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे. खुद पर भरोसा रखें और हर चुनौती का सामना करें. करियर के मामले में यह साल मील का पत्‍थर साबित हो सकता है. लेकिन इस बीच निजी जीवन की अनदेखी ना करें.

Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल