Homeछत्तीसगढ़महासमुंद में करोड़ों का धान घोटाला: उपार्जन केंद्र प्रभारी महेन्द्र प्रधान गिरफ्तार,...

महासमुंद में करोड़ों का धान घोटाला: उपार्जन केंद्र प्रभारी महेन्द्र प्रधान गिरफ्तार, 1.12 करोड़ के गबन का आरोप

महासमुंद। जिले के बसना क्षेत्र स्थित नरसैयापल्लम धान उपार्जन केंद्र में करोड़ों रुपये के धान घोटाले का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी महेन्द्र प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रशासनिक जांच के दौरान धान उपार्जन केंद्र में 3,642.72 क्विंटल (9,107 कट्टे) मोटा धान कम पाया गया। धान के समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना की राशि को मिलाकर कुल 1 करोड़ 12 लाख 92 हजार 432 रुपये के गबन की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित पिरदा के शाखा प्रबंधक उसत कुमार प्रधान ने 29 मई को थाना बसना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 287/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

सुशासन तिहार में फिर बवाल: कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और विधायक धरमलाल कौशिक में तीखी बहस, VIDEO वायरल

जांच में सामने आया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आरंगी के अंतर्गत संचालित नरसैयापल्लम धान उपार्जन केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी मात्रा में धान का स्टॉक गायब मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केंद्र प्रभारी महेन्द्र प्रधान से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

महेंद्र प्रधान (57 वर्ष)
पिता – रूपधर प्रधान
निवासी – जबलपुर
वर्तमान पद – प्रभारी, धान उपार्जन केंद्र नरसैयापल्लम
थाना – बसना, जिला महासमुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments