कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंढा गांव में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव एक बोरी के भीतर मिला, जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर खेत में फेंका गया था।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को खेत की ओर से तेज दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध बोरी की जांच की।
क्षेत्र में हड़कंप मच गया
पुलिस द्वारा बोरी खोले जाने पर उसके अंदर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव के कई हिस्सों में कटे होने की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान कोमल वर्मा, निवासी बैहरसरी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
यहां देखें वीडियों


Recent Comments