19 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 को श्रीराम चरित्र मानस गान होगा।
महासमुंद। बागबाहरा ब्लाक के ग्राम कुलिया (काेमाखान) 19 से 27 जनवरी तक श्रीराम कृष्ण भक्ति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गांव के प्रथम सरपंच श्री द्वारिकाचरण गजेंद्र की स्मृति में आयोजित होने जा रहे इस महोत्सव में 19 से 26 जनवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 जनवरी को श्रीराम चरित्र मानस गान यज्ञ होगा। मुख्य यजमान डॉ. नीरज गजेंद्र ने बताया कि भक्ति महोत्सव की शुरुआत 19 जनवरी की दोपहर 2 बजे से भव्य कलश यात्रा से होगी। व्यास पीठ से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का वाचन तिरुपति वैदिक शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित आचार्य पं.
Read more