Homeरायपुरपंचायत चुनाव, हार चुके प्रत्याशी की जीत घोषित होने पर नागरिकों का...

पंचायत चुनाव, हार चुके प्रत्याशी की जीत घोषित होने पर नागरिकों का हंगामा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बालोद। छत्तीसगढ़ पहले चरण में हुए  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ. वोटों की गिनती में गलती होने से जीते हुए प्रत्याशी की हार और हारे हुए प्रत्याशी की जीत घोषित करने पर नागरिकों ने जमकर उत्पात मचाया. यह घटना बालोद जिले के कोरगुड़ा गांव की है।

जानकारी के अनुसार,  जिस प्रत्याशी को 2 वोट से जीत घोषित किया गया था उसे बाद में चुनाव हार जाने की बात कही गई, जबकि हारे हुए प्रत्याशी को बाद में 8 वोटों से जीत घोषित कर दिया गया. इस मामले को लेकर गांव में झगड़ा की स्थिति बन गई है. गांव में गहमागहमी का माहौल है. कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो और गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस (Police) बल की तैनाती की गई है।

Today’s horoscope: इन राशियों के लिए आज खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments