Homeछत्तीसगढ़पनीर प्रेमी सावधान! रायपुर में 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, जांच के...

पनीर प्रेमी सावधान! रायपुर में 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

रायपुर। राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने संदिग्ध पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जोरा मॉल के सामने खड़े एक पिकअप वाहन से करीब 650 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया गया है। पनीर को ओडिशा ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नोडल अधिकारी डोमेंद्र ध्रुव के मुताबिक, संदिग्ध पनीर के संबंध में सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जोरा मॉल के सामने खड़े पिकअप वाहन का औचक निरीक्षण किया।

गुणवत्ता पर संदेह, सैंपल जांच के लिए भेजा

निरीक्षण के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में पनीर रखा मिला। पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर अधिकारियों ने नियमानुसार पनीर का नमूना जांच के लिए संकलित किया। अब प्रयोगशाला से आने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पनीर प्रेमी सावधान! रायपुर में 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
पनीर प्रेमी सावधान! रायपुर में 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

650 किलो पनीर किया गया सीज

जांच के दौरान पनीर की यह सामग्री बिरगांव निवासी अंशु बंसल के नाम से संबंधित पाई गई। नमूना लेने के बाद शेष करीब 650 किलो संदिग्ध पनीर को नियमानुसार उनकी ही अभिरक्षा में सीज कर सुरक्षित रखा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल पनीर को संदिग्ध मानकर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पनीर खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल 650 किलो पनीर की जब्ती की कार्रवाई के बाद राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments